आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Youtube Video SEO क्या होता है। अगर आप भी यूट्यूब वीडियो बनाते हो तो मैं आज के आर्टिकल में आपको बताऊंगा कि किस तरीके से आप अपने यूट्यूब वीडियो का अच्छे तरीके से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन कर सकते हो। वह ऐसी कौन से तरीके हैं, जिसको करने से आपकी वीडियो पर अच्छे व्यूज आ सकते हैं।
आपकी वीडियो रैंकिंग में आ सकती है। अगर आपको भी वह तरीका नहीं पता तो आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत ही काम का होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल मैं आपको वह सभी तरीका बताऊंगा। जिसको Apply करने के बाद आपकी वीडियो पर भी अच्छे views जाएंगे और आपकी वीडियो अच्छी रैंकिंग में आएगी।
YouTube Video SEO क्या है
Youtube Video SEO एक ऐसी तकनीक होती है जिसमें हम अपनी YouTube Video को कुछ इस तरीके से ऑप्टिमाइज करते हैं जिससे वह सर्च इंजन में Rank कर सके। अब इसके अंदर हमको कुछ काम करने पड़ते हैं। वीडियो के लिए जिससे वीडियो सर्च इंजन में रैंक होती है। अब इसके अंदर हमको टाइटल को ऑप्टिमाइज करना होता है। Meta डिस्क्रिप्शन को
ऑप्टिमाइज करना होता है। यूट्यूब के थंबनेल को ऑप्टिमाइज करना होता है और भी चीज होती है जो इसके अंदर हमको करनी पड़ती है और अगर हम इन सभी चीजों को अच्छे तरीके से करते हैं तो हमारी वीडियो रैंकिंग में आने लग जाती है YouTube के अंदर!
YouTube Video SEO कैसे करे

Keyword Research करे
जब आप एक Youtube Video बनाते हो तो यूट्यूब वीडियो बनाने से पहले आपको उस वीडियो से रिलेटेड कुछ कीवर्ड रिसर्च करने पड़ते हैं क्योंकि कीवर्ड रिसर्च करने से आपको यह पता चलता है कि लोग क्या-क्या सर्च कर रहे हैं। उस वीडियो से रिलेटेड जिस टॉपिक पर आप वीडियो बनाने वाले हो keyword Research करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अब keyword Research करने के लिए आपको गूगल ट्रेंड है। इसका इस्तेमाल कर सकते हो या फिर यूट्यूब के अंदर ही आपको सजेशन मिलते हैं जो कीवर्ड है। आपका जिस keyword के ऊपर आप कंटेंट बनाना चाहते हो। उस
keyword को आपको यूट्यूब में ऐड करना है। जैसे ही आप ऐड करोगे आपके सामने उस कीवर्ड से रिलेटेड और भी सजेशन आ जाएंगे, जो यूट्यूब में सर्च किए जाते हैं। पहले से ही इन सभी कीवर्ड को जो भी आपको यूट्यूब से मिलेंगे और गूगल ट्रेंड से मिलेंगे। इन सभी कीवर्ड को आपको अपनी वीडियो में ऐड करना है।
SEO Friendly Title लिखे
अब यह बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट चीज़ है। टाइटल वीडियो का टाइटल आपको कुछ इस तरीके से बनाना है जिसको देखने के बाद किसी भी व्यक्ति का उस पर क्लिक करने का मन करे एक अट्रैक्टिव टाइटल लिखना है और इसी के साथ-साथ आपको टाइटल के अंदर अपना जो वीडियो का Main कीवर्ड है, उसको भी ऐड करना है। शुरुआत में अपने Main कीवर्ड को टाइटल में रखना है और टाइटल की एक लिमिट होती है। उस लिमिट के अंदर ही अपने टाइटल को बनाना है। ज्यादा लंबा टाइटल भी नहीं करना है और ज्यादा छोटा भी नहीं करना है जो लिमिट होती है उसके अंदर ही रखना है।
Video Description Optimize करे
एक वीडियो के लिए डिस्क्रिप्शन भी बहुत इंपोर्टेंट होता है क्योंकि डिस्क्रिप्शन से ही पता चल पाता है। अच्छे से की वीडियो किस बारे में है तो आप जब वीडियो बनाओगे तो वीडियो का आपको अच्छे से एक डिस्क्रिप्शन लिखना है। डिस्क्रिप्शन के अंदर आपको उस वीडियो के बारे में बताना है कि वह वीडियो किस बारे में है और इसी के साथ-साथ अगर उस वीडियो से रिलेटेड आपने कोई और भी पहले वीडियो बनाया है तो उसका लिंक भी दे सकते हो और लास्ट में आपको वीडियो का छोटा एक समरी टाइप लिखना है। डिस्क्रिप्शन के अंदर।
Relevant Tags Add करे
जब आप YouTube Video बनाओगे तो Youtube Video के अंदर आपको Tags भी लगाने होते हैं क्योंकि टैग लगाने से यह होता है कि आपकी जो वीडियो है वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचती है। अब आपको क्या करना है जिस भी टॉपिक के ऊपर आपका वीडियो है उस टॉपिक से रिलेटेड आपको कुछ Tags जो है, इकट्ठे करने हैं। फिर आपको उन Tags को अपने वीडियो के अंदर ऐड
करना हैं। अब अगर Tags आपको नहीं मिल रहा है तो उसके लिए आप क्या कर सकते हो। आप Google पर जाकर सर्च कर सकते हो। वहां से आपको मिल सकते हैं या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी ले सकते हो, वह भी आपको कुछ Tags दे देगा।
Custom Thumbnail बनाये
अब यह भी बहुत इंपॉर्टेंट चीज है जो आपकी वीडियो है उस वीडियो का जो थंबनेल होता है, वह बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट होता है क्योंकि कोई भी व्यक्ति आपकी वीडियो के थंबनेल को देखकर ही आपकी वीडियो के ऊपर क्लिक करता है तो जब भी आप वीडियो बनाओगे तो थंबनेल कुछ इस तरीके से बनाना है जिसको देखने के बाद किसी भी व्यक्ति का उस पर क्लिक करने का मन
करें। थंबनेल के अंदर जो भी इमेज इस्तेमाल करोगे, वह अच्छी इमेज लगानी है। एक अच्छी क्वालिटी की इमेज लगानी है और इसी के साथ-साथ जो भी टैक्स ऐड करोगे थंबनेल के अंदर वह अच्छी अच्छा टैक्स होना चाहिए। मतलब एक ऐसा टैक्स होना चाहिए जिसको पढ़ने में कोई दिक्कत ना हो और दूसरी चीज जो थंबनेल लगाओगे ना वह थंबनेल ऐसा होना चाहिए जो सच में उस वीडियो से रिलेट करे जो उसके अंदर कंटेंट मिलने वाला है। यूजर को थंबनेल आपके कंटेंट से मैच होना चाहिए।
Video File Ka Naam Optimize करे
जब आप वीडियो अपलोड करोगे तो वीडियो को अपलोड करने से पहले जो आपका फाइल नाम है, उस फाइल नेम को आपको चेंज करना है। उस फाइल नाम के अंदर आपको वह नाम ऐड करना है। जिस नाम के बारे में जिस टॉपिक के बारे में आपकी वीडियो है।
Video Mein Keyword Naturally बोले
अब यह भी एक जरूरी चीज है जब आप वीडियो बनाते हो YouTube Video तो आपको अपने यूट्यूब वीडियो के स्टार्टिंग के कुछ सेकंड्स में 10 से 15 या फिर 30 सेकंड के अंदर ही अपने Main कीवर्ड जो है, वह बोलना है और इसी के साथ-साथ अगर आपके Main कीवर्ड से रिलेटेड कुछ और भी कीवर्ड है तो आपको वह भी वीडियो के अंदर बोलने हैं। क्योंकि वीडियो के जो अंदर जो आप
बोलते हो, वह भी चीज जो है, देखी जाती है। सर्च इंजन उस चीज को भी देखता है जो आप शब्द बोल रहे हो। वीडियो के अंदर तो यह एक इंपॉर्टेंट चीज है कि अगर आप अपने Main कीवर्ड को ऐड करते हो। अपनी वीडियो के अंदर तो यह आपकी वीडियो के लिए अच्छी बात होगी। आपकी वीडियो के रैंकिंग होने के चांसेस बढ़ते हैं इससे।
Audience Retention Improve करे
इसके अंदर आपको क्या करना है। आप जो भी वीडियो बना रहे हो आपको उस वीडियो के अंदर सिर्फ वही बात बतानी है जो टॉपिक से रिलेटेड है। कोई भी एक्स्ट्रा बात नहीं करनी है। मतलब फालतू का कोई भी कंटेंट नहीं बनाना है। टू द पॉइंट बात करनी है। इससे क्या होता है आपकी जो वीडियो है, वह ज्यादा चलती है। लोग ज्यादा इंगेजमेंट दिखाते हैं। आपकी वीडियो के ऊपर तो इस बात का आपको ध्यान रखना है। जिस टॉपिक से रिलेटेड आप वीडियो बना रहे हो, आपको वही टॉपिक जो है, वीडियो के अंदर बताना है। कोई भी फालतू की बात नहीं करनी है वीडियो के अंदर!
Engagement Increase करे
यह एक इंपॉर्टेंट फेक्टर है। रैंकिंग के लिए अगर आपकी वीडियो पर अच्छा इंगेजमेंट आता है तो ऐसी वीडियो को सर्च इंजन अच्छी पोजीशन पर रैंक करता है। अब इसके लिए आप क्या कर सकते हो। जब भी आप वीडियो बनाओगे तो वीडियो के अंदर आप लोगों को बोल सकते हो कि प्लीज हमारी वीडियो को लाइक करें। शेयर करें कमेंट करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।
इससे क्या होता है कि आपकी वीडियो के अंदर लोग जो है, वह इंगेजमेंट दिखाते हैं क्योंकि आपने कुछ बोला तो लोगों ने सुना सुन के अगर लोग रिएक्ट करते हैं तो इससे क्या होता है की इंगेजमेंट बढ़ता है। आपकी वीडियो के लिए और इस चीज को सर्च इंजन अच्छे तरीके से समझता है।
Playlists Ka Use करे
जिस टॉपिक के ऊपर आप वीडियो बना रहे हो अगर आपने उस टॉपिक से रिलेटेड और भी वीडियो बना रखी है तो आपको उन वीडियो को अपने डिस्क्रिप्शन में देना है। वीडियो के इससे क्या होगा, आपकी व्यूज भी अच्छे आएंगे और यूजर जो है, आपकी वीडियो को ज्यादा भी देखेगा और आपकी जो भी चैनल है उस चैनल पर ज्यादा देर तक टाइम बिताएंगे और अगर ऐसा होता है तो इससे आपके चैनल के लिए ही फायदा है।
इससे आपका जो Watch टाइम भी बढ़ता है और आपके चैनल पर अच्छी इंगेजमेंट भी रहती है तो जितने भी वीडियो आप बना रहे हो। अगर उनसे रिलेटेड आप मतलब मल्टीप्ल वीडियो अगर आप बनाते हो तो उनको आप इंटरनल लिंक करो। एक साथ यह अच्छा रहता है। इससे बहुत टाइम बढ़ता है।
End Screens Aur Cards Use करे
इसके अंदर आपको क्या करना है जब आप एक वीडियो अपलोड करते हो और अगर उस वीडियो को एक व्यक्ति देखता है तो जब पूरी वीडियो को व्यक्ति देख लेगा तो लास्ट में वीडियो के लास्ट में आपको अपने ही वीडियो के अंदर और भी दूसरी वीडियो के लिंक देने हैं, ताकि जो व्यक्ति आपकी पूरी वीडियो देख रहा है वह वीडियो देखने के बाद आपकी किसी और वीडियो पर जा सके तो यह चीज आपको ध्यान रखनी है। यह एक इंपॉर्टेंट चीज होती है। इससे भी रैंकिंग अच्छी होती है और इसके साथ-साथ आपकी वीडियो पर अच्छे इंगेजमेंट भी आते हैं।
Consistent Upload Schedule रखे
एक बार जब आप YouTube पर वीडियो अपलोड करना शुरू कर देते हैं, तो आपको रेगुलरिटी बनाए रखनी चाहिए; ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप आज एक वीडियो अपलोड करें और फिर अगला वीडियो अपलोड करने के लिए दस दिन का इंतज़ार करें। अच्छे व्यूज़ पाने के लिए आपको लगातार वीडियो अपलोड करते रहना चाहिए, क्योंकि YouTube का सर्च इंजन पहचान लेता है कि कौन से अकाउंट एक्टिव हैं। यह उन अकाउंट्स की रैंकिंग को प्राथमिकता देता है जो रोज़ाना वीडियो अपलोड करते हैं।
Video Quality अच्छी रखें
आपके वीडियो की क्वालिटी बहुत ज़रूरी है; क्वालिटी जितनी अच्छी होगी, उतने ही ज़्यादा लोग इसे पसंद करेंगे। इसलिए, जब भी आप कोई वीडियो बनाएँ, तो ध्यान रखें कि उसकी क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। अच्छी क्वालिटी से ज़्यादा व्यूज़ और ज़्यादा एंगेजमेंट मिलता है।
इसलिए, अगर आप वीडियो बनाते समय इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपके वीडियो सर्च इंजन में तेज़ी से रैंक कर सकते हैं; इसके लिए बस लगातार कोशिश और समय की ज़रूरत होती है। एक बार जब आपका चैनल बढ़ना शुरू हो जाता है, तो यह अच्छी तरह से बढ़ता रहेगा।
Related Articles
- SEO Youtube Channel क्या होते हैं कैसे इन चैनल से SEO सीखें
- Video Seo Services क्या होती हैं कैसे लेते हैं
- Video Seo Tools क्या हैं कैसे इनका इस्तेमाल करे

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं