SEO Tools for Beginners जान लीजिये कुछ बेस्ट टूल्स के बारे में

SEO Tools for Beginners आज मैं आपको कुछ सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के टूल्स के बारे में बताने जा रहा हूं। अगर आपके पास भी कोई वेबसाइट है और आप भी अपनी वेबसाइट के ऊपर सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करते हो तो ऐसी स्थिति में आपको टूल्स की भी मदद पड़ती है तो अगर आप भी टूल्स के बारे में जानना चाहते हो तो आज का आर्टिकल आपके लिए सही होने वाला है। बहुत ही ज्यादा क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ अच्छे टूल्स बताऊंगा जिनका आप अपनी वेबसाइट पर इस्तेमाल कर सकते हो।

SEO Tools क्या होते हैं

SEO Tools सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन टूल्स यह कुछ इस तरीके का टूल्स होते हैं या फिर वेबसाइट होती है जो आपकी वेबसाइट को सर्च इंजन में रैंक अच्छा दिलाने में मदद करती है। मतलब अगर आप इन टूल्स का इस्तेमाल करते हो। अपनी वेबसाइट के ऊपर तो आपको यह पता चलता है कि आपकी वेबसाइट में कहां पर कमियां आ रही है और आपको उनको किस तरीके से ठीक करना है। जब आप उन कमियों को ठीक करते हो तो ऐसी स्थिति में आपकी जो वेबसाइट की रैंकिंग है, वह अच्छी होती है। समय के साथ-साथ तो यह टूल आपकी मदद करते हैं। आपकी वेबसाइट की मदद करते हैं अच्छी रैंकिंग दिलाने में।

SEO Tools for Beginners

Google Search Console

यह एक बहुत ही अच्छा टूल है और यह एक गूगल का ही टूल है। अगर आपकी कोई वेबसाइट है तो आपको अपनी वेबसाइट को गूगल सर्च Console में सबमिट करना है। जैसे ही आप अपनी वेबसाइट को सबमिट कर देते हो तो उसके 10 दिन बाद या फिर 15 दिन बाद जब आप अपनी वेबसाइट को देखोगे तो आपको वेबसाइट में बहुत सारी इनफार्मेशन मिलेगी। इस टूल के अंदर आपको पता चलेगा कि आपकी वेबसाइट के ऊपर कितने कंटेंट जो है,

वह इंडेक्स हो गए हैं। कितने कंटेंट इंडेक्स नहीं हुए हैं। आपकी वेबसाइट पर कितने इंप्रेशंस आ रहे हैं। आपकी वेबसाइट पर कौन सी कंट्री से ट्रैफिक आ रहा है। कौन से कंटेंट को लोग ज्यादा पढ़ रहे हैं और भी काफी तरह की इनफार्मेशन आपको इस टूल की मदद से मिलती है तो यह एक बहुत ही अच्छा टूल है। उन लोगों के लिए जिनको टूल्स सिखाना ही है कि टूल्स क्या होता है और किस तरीके से काम करते हैं।

Google Analytics

यह भी एक बहुत अच्छा टूल है। इस टूल की मदद से आप यह पता लगा सकते हो कि आपकी वेबसाइट के ऊपर रोज का कितना ट्रैफिक आ रहा है। मतलब कितने लोग आपकी वेबसाइट पर पढ़ने आ रहे हैं और जो भी लोग आपकी वेबसाइट पर पढ़ने आ रहे हैं। उनका बिहेवियर कैसा है। मतलब वह कैसा कंटेंट आपका देखना पसंद कर रहे हैं और इसके साथ-साथ यह भी पता चलता है कि जो कंटेंट व्यक्ति ज्यादा पड़ रहा है, उस कंटेंट में लोग कितनी पर्सेंट इंगेजमेंट दिखा रहे हैं। तो ये सारी जानकारी आपको इसमें मिलती हैं

Google Keyword Planner

इस टूल की मदद से—जो Google का एक फ़्री टूल है—आप कई ऐसे कीवर्ड्स ढूंढ सकते हैं जिनके आधार पर बेहतरीन कंटेंट बनाया जा सके। यह अलग-अलग तरह के कीवर्ड्स का सुझाव देकर और सर्च वॉल्यूम व मुश्किल के स्तर (difficulty levels) से जुड़ा डेटा उपलब्ध कराकर कीवर्ड रिसर्च को आसान बनाता है, जिससे यह आपकी वेबसाइट के लिए एक बेहतरीन टूल बन जाता है।

यह एक ऐसा टूल है जिसका इस्तेमाल आप कीवर्ड रिसर्च के लिए कर सकते हैं; वैसे तो मार्केट में ऐसे कई टूल्स मौजूद हैं, लेकिन यह वाला कुछ खास है। यह आपको ऐसे कीवर्ड्स खोजने में मदद करता है जो अभी ट्रेंडिंग हैं—यानी आप आसानी से उन टॉपिक्स और कीवर्ड्स का पता लगा सकते हैं जो अभी Google पर तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर कंटेंट बनाने से आपकी अच्छी रैंकिंग पाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Google PageSpeed Insights

इस टूल की मदद से आप अपनी वेबसाइट की स्पीड का पता लगा सकते हैं—खासकर यह कि जब कोई यूज़र आपकी वेबसाइट पर आता है, तो वह कितनी तेज़ी से लोड होती है। तेज़ी से लोड होने वाली वेबसाइट को अच्छा माना जाता है और यह टूल आपको आसानी से अपनी वेबसाइट की स्पीड चेक करने की सुविधा देता है; साथ ही, अगर आपकी साइट धीमी है, तो यह टूल उसे तेज़ करने के उपाय भी बताता है।

Semrush

Semrush एक keyword रिसर्च टूल है। इसका अगर आप इस्तेमाल करते हो। keyword Research करने के लिए तो बहुत ही अच्छा टूल है। इस Tool की मदद से आप दोनों तरीके के keyword सर्च कर सकते हो। नेशनली और इंटरनेशनली इस टूल की मदद से आपको जो भी कीवर्ड मिलेंगे वह बहुत ही ज्यादा चांसेस है कि सही कीवर्ड होंगे।

कोई भी बेकार की इनफार्मेशन आपको इस टूल के द्वारा नहीं दी जाती है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हो और इसके साथ-साथ अगर आप इसका प्रीमियम वर्जन लेते हो तो उसमें आपको और भी अच्छे तरीके कीवर्ड मिलते हैं और भी अच्छे तरीके की इनफार्मेशन मिलती है। अगर आप इसका प्रीमियम वर्जन लेते हो तो आप उसमें वेबसाइट को भी ऑडिट कर सकते हो अपने।

Screaming Frog SEO Spider

यह एक ऐसा टूल है जिसका अगर आप इस्तेमाल करते हो तो इस टूल की मदद से आप अपनी वेबसाइट के पेज की प्रॉब्लम्स का पता लगा सकते हो। मतलब इस टूल की मदद से आपको यह पता चलता है कि आपकी वेबसाइट के जो पेज है, वह सर्च इंजन में कैसा परफॉर्म कर रहे हैं। आपके पेज पर जो भी अगर कोई दिक्कत है तो उसका भी इस टूल की मदद से पता चल जाता है। जैसे अगर आपके पेज पर कोई लिंग काम नहीं कर रहा। कोई बटन काम नहीं कर रहा तो उसका आपको इस टूल की मदद से पता चल जाता है।

Rank Math

यह भी एक बहुत अच्छा टूल है। यह टूल आपको वर्डप्रेस के अंदर ही मिलता है। इस टूल की मदद से आप अपने पूरे कंटेंट का अच्छे तरीके से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन कर सकते हो। अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करते हो तो ये टूल बताता है। आपको कि आपका कंटेंट को किस तरीके से सर्च इंजन फ्रेंडली बनाना है। इस टूल की मदद से आप अच्छा टाइटल, अच्छा डिस्क्रिप्शन, अच्छी, हेडिंग, इंटरनल लिंकिंग और इमेज यह सब काम कर सकते हो तो बहुत ही आसानी से keyword

Related Articles

  1. AI Tools for WordPress क्या होते हैं कैसे इनका इस्तेमाल करे
  2. Best AI Tools for Backlink कैसे इन टूल्स की मदत से बैकलिंक बनाये
  3. Website Speed Test Tools क्या होते हैं कैसे वेबसाइट की स्पीड चेक करे

Leave a Comment