Most Important Top SEO Interview Questions & Answers In Hindi

Top SEO Interview Questions आज जो मैं आपको क्वेश्चंस बताने जा रहा हूं, यह इतने इंपोर्टेंट क्वेश्चन है कि हर बार इंटरव्यू में इनमें से काफी सारे क्वेश्चंस पूछे जाते हैं तो अगर आप भी इंटरव्यू की प्रिपरेशन कर रहे हो तो आपके लिए यह क्वेश्चन बहुत ही अच्छे हो सकते हैं। आपको इन सभी क्वेश्चंस के अच्छे से तैयारी करनी है ताकि आप अपना इंटरव्यू आसानी से पास कर सको।

Top SEO Interview Questions

Question:1 On-page-SEO and off Page-SEO क्या होता हैं

Question:2 keyword Research कैसे करते है एक सही कीवर्ड को कैसे Find करते है

Question:3 Technical SEO क्या होता है इसमें क्या क्या देखा जाता हैं

Question:4 Spam Score क्या होता है ये क्यों बढ़ जाता है

Question:5 अगर कोई वेबसाइट गूगल की गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करती तो क्या ऐसी वेबसाइट रैंकिंग में आ सकती है?

Question:6 एक वेबसाइट पर ऑर्गेनिकली ट्रैफिक आने में कितना समय लगता है?

Question:7 होस्टिंग क्या है? क्या आप किसी अच्छे होस्टिंग प्रोवाइडर का नाम बता सकते हैं? क्या होस्टिंग का SEO पर कोई असर पड़ता है?

Question:8 अगर आप किसी वेबसाइट पर बैकलिंक्स बनाना चाहते हैं, तो उस वेबसाइट पर सबसे पहले आप क्या चेक करेंगे?

Question:9 अगर आज हम आपको एक नई वेबसाइट दें, तो अगले छह महीनों में उसे रैंक कराने के लिए आप क्या रणनीतियाँ अपनाएँगे?

Question:10 जब कंटेंट Google Search Console में इंडेक्स नहीं होता है, तो इसके तीन संभावित कारण क्या हो सकते हैं?

Answers
Answer:1 जो हमारा ऑन पेज SEO होता है, इसमें हम अपने कंटेंट को सर्च इंजन फ्रेंडली बनाते हैं। इसमें हम अपने कंटेंट को अच्छे से देखते हैं। एक ओरिजिनल कंटेंट लिखते हैं। कंटेंट के अंदर इंटरनल लिंकिंग करते हैं। एक्सटर्नल लिंकिंग करते हैं। कंटेंट का टाइटल अच्छा करते हैं or डिस्क्रिप्शन अच्छा करते हैं। कंटेंट के अंदर अच्छी-अच्छी इमेज लगाते हैं। एक प्रॉपर कंटेंट लिखते हैं जो कंटेंट सर्च इंजन फ्रेंडली बन सके और इसी के साथ-साथ इसमें हम कुछ और काम भी करते हैं। जैसे फीचर इमेज लगाना।वहीं दूसरी तरफ जो

ऑफ पेज SEO होता है, यह भी हम अपनी वेबसाइट का ही करते हैं। इसके अंदर हम क्या करते हैं। इसके अंदर हम अपनी वेबसाइट के प्रमोशन पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसके अंदर हम अपनी वेबसाइट का प्रमोशन करते हैं। अलग-अलग प्लेटफार्म पर जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर इन सभी प्लेटफार्म पे हम अपनी वेबसाइट का प्रमोशन करते हैं ताकि हमारी वेबसाइट को जल्दी से जल्दी रैंकिंग मिल सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें।और इसी के साथ-साथ इसके अंदर हम अपनी वेबसाइट के लिए अच्छी क्वालिटी के बैकलिंक बनाते हैं ताकि हमारी वेबसाइट को अच्छी रैंकिंग मिल सके। सर्च इंजन के अंदर!
Answer:2 कीवर्ड रिसर्च करने के लिए हमें कुछ टूल की जरूरत पड़ती है। उन टूल्स की मदद से ही हम कीवर्ड रिसर्च करते हैं। मार्केट के अंदर बहुत सारे अच्छे टूल्स आते हैं जिनकी मदद से हम कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं। जैसे Semrush है, यह एक अच्छा टूल है। इसकी मदद से हम कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं और दूसरा है Ahref free tool यह भी एक अच्छा टूल है और इसकी मदद से भी हम आसानी से कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं।

अगर हमको सही कीवर्ड लेना है तो ऐसी स्थिति में हमको एक चीज में ध्यान रखना होता है कि जब भी हम कीवर्ड ले तो उस कीवर्ड का जो वॉल्यूम है, वह अच्छा होना चाहिए। मतलब उसकी Searches अच्छी होनी चाहिए ताकि उस कीवर्ड पर अगर हमारा कंटेंट रैंक करता है तो हमको ट्रैफिक अच्छा मिल सके। वहीं दूसरी तरफ हमको यह भी ध्यान रखना है कि उस कीवर्ड के ऊपर जो कंपटीशन है, वह कम होना चाहिए। अगर कंपटीशन ज्यादा हुआ। ऐसे कीवर्ड के ऊपर कंटेंट रैंक नहीं होता है तो यह बात हमें ध्यान रखनी होती है कि उसका सच वॉल्यूम अच्छा हो और कंपटीशन कम हो।
Answer:3 टेक्निकल सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन एक वेबसाइट का बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि टेक्निकल सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने से। वेबसाइट की जो रैंकिंग है, वह अच्छी होती है। अब इसके अंदर बहुत सारी चीज देखी जाती है। जैसे वेबसाइट की स्पीड कैसी है, वेबसाइट मोबाइल Friendly है या नहीं।

वेबसाइट के ऊपर जो लिंक है, वह काम कर रहे हैं या नहीं। वेबसाइट के ऊपर जो बटन से वह काम कर रहे हैं या नहीं। यह सब चीज इसके अंदर देखी जाती है और अगर टेक्निकल सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन से रिलेटेड कोई भी वेबसाइट पर दिक्कत आती है तो उसको ठीक करने पर काम करना चाहिए। यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है क्योंकि अगर किसी वेबसाइट पर टेक्निकल रिलेटेड कोई प्रॉब्लम है तो ऐसी वेबसाइट को रैंकिंग होने में बहुत दिक्कत आती है तो जब भी कुछ प्रॉब्लम आए तो उसको ठीक करने पर काम करना चाहिए।
Answer:4 Spam Score एक स्कोर होता है जो हर एक वेबसाइट को दिया जाता है। अब यह Spam Score कुछ केसेस में बढ़ सकता है। यह Spam Score तब बढ़ जाता है जब किसी वेबसाइट पर कुछ गलत एक्टिविटी होने लग जाती है। मतलब अगर वेबसाइट गलत तरीके से रैंकिंग लेती हैं या फिर कुछ ऐसा काम करती है जो गूगल की गाइडलाइन के खिलाफ है तो ऐसी स्थिति में उस वेबसाइट जो है उस Spam Score बढ़ जाता है।अगर किसी वेबसाइट का Spam Score 10 से ज्यादा है। 20 से 30 है तो ऐसी स्थिति में यह एक अच्छा नहीं माना जाता है और ऐसी वेबसाइट को गूगल जल्दी से रैंक भी नहीं करता है। जी वेबसाइट पर ज्यादा होता है तो अगर किसी वेबसाइट पर Spam Score बढ़ जाता है तो उसको कम करने पर काम करना चाहिए तुरंत!
Answer:5 नहीं, ऐसी वेबसाइट को रैंक करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है जो वेबसाइट गूगल गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करती है क्योंकि गूगल गाइडलाइंस फॉलो नहीं करने की वजह से वेबसाइट गूगल में रैंक हो ही नहीं सकती। गूगल हमेशा ऐसी वेबसाइट को रैंकिंग देता है जो गूगल गाइडलाइंस को फॉलो करती है और अगर एक बारी को कोई वेबसाइट Rank कर भी जाती है जो गूगल गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करती है तो ऐसी स्थिति में वह वेबसाइट ज्यादा लंबे समय तक रैंकिंग में नहीं रहने वाली है। गूगल की एक अपडेट आएगी। वह वेबसाइट की रैंकिंग या तो डाउन हो जाएगी या फिर सर्च इंजन से ही वह वेबसाइट गायब हो जाएगी।
Answer:6 एक वेबसाइट पर ऑर्गेनिकली ट्रैफिक आने में कितना समय लगता है। इसका कोई एक टाइम लाइन नहीं है। लेकिन हां कुछ लोगों के एक्सपीरियंस के हिसाब से जिन लोगों ने बहुत साल गूगल के साथ काम किया है और जिन लोगों ने बहुत सारी वेबसाइट पर काम किया है उनका कुछ अनुमान है कि एक वेबसाइट परअगर अच्छे तरीके से काम किया जाए। मतलब डेली कंटेंट लिखा जाए। अच्छे तरीके से Backlink बनाए जाएं। वेबसाइट की मेंटेनेंस को अच्छे से देखा जाए और अच्छी-अच्छी इनफॉरमेशन दी जाए।

वेबसाइट पर Daily की तो ऐसी स्थिति में वेबसाइट पर जो ट्रैफिक है वह 4 से 6 महीने में आने लग जाता है ऑर्गेनिकली ट्रैफिक।अब इसको अगर दूसरी तरफ से देखिए मतलब कोई वेबसाइट सही से काम नहीं करती है। अच्छे बैकलिंक नहीं बनाती है। अच्छी क्वालिटी का कंटेंट नहीं बनाती है तो ऐसी स्थिति में उस वेबसाइट पर भी ट्रैफिक आएगा। लेकिन उस वेबसाइट पर ट्रैफिक आने में बहुत समय लग जाएगा। 1 साल या फिर 2 साल भी लगा सकते हैं।
Answer:7 होस्टिंग एक ऑनलाइन जगह है जहाँ आप अपना कंटेंट, इमेज और डॉक्यूमेंट्स स्टोर करते हैं; आपको इसे किसी प्रोवाइडर से खरीदना होता है। मार्केट में कई होस्टिंग प्रोवाइडर्स हैं, लेकिन मैं “Hostinger” की सलाह देता हूँ क्योंकि वे बेहतरीन सर्विस देते हैं। होस्टिंग का SEO पर बहुत असर पड़ता है;

अगर आपकी होस्टिंग खराब है, तो आपकी वेबसाइट की स्पीड पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस खराब हो सकता है। आखिर, अगर वेबसाइट ठीक से काम नहीं करेगी, तो यूज़र्स उस पर ज़्यादा देर तक नहीं रुकेंगे। Google वेबसाइट की स्पीड और परफॉर्मेंस पर नज़र रखता है और इन्हीं चीज़ों के आधार पर रैंकिंग में उतार-चढ़ाव होता है, इसलिए लंबे समय तक फायदे के लिए अच्छी क्वालिटी वाली होस्टिंग चुनना बहुत ज़रूरी है।
Answer:8 किसी भी वेबसाइट पर बैकलिंक बनाने से पहले, हमें उसकी विश्वसनीयता की जांच करनी चाहिए; उसके बाद ही वहां बैकलिंक बनाने के बारे में सोचना चाहिए। ध्यान रखने वाली एक मुख्य बात ‘डोमेन अथॉरिटी’ है—हाई डोमेन अथॉरिटी एक अच्छा संकेत है। इसके अलावा, स्पैम स्कोर भी देखना चाहिए; अगर किसी वेबसाइट का स्पैम स्कोर ज़्यादा है—जैसे 10 या 20 तो उस पर कभी भी बैकलिंक नहीं बनाना चाहिए। इसके बजाय, हमेशा ऐसी वेबसाइटों पर बैकलिंक बनाने की कोशिश करें जिनका स्पैम स्कोर 0 या 5 से कम हो।
Answer:9 अगर मैं आज किसी नई वेबसाइट पर काम शुरू करूँ और मेरा लक्ष्य छह महीनों में अच्छी-खासी ग्रोथ हासिल करना हो, तो मेरी रणनीति कुछ ऐसी होगी: मैं रोज़ाना एक या दो यूनीक और ओरिजिनल कंटेंट पब्लिश करूँगा और हफ़्ते में तीन दिन हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स बनाऊँगा—जिसमें हर हफ़्ते कम से कम 30 बैकलिंक्स बनाने का लक्ष्य होगा। इसके अलावा, मैं यह पक्का करूँगा कि वेबसाइट का स्ट्रक्चर यूज़र-फ्रेंडली हो ताकि विज़िटर्स को आसानी से इस्तेमाल करने का अनुभव मिले। मैं भरोसेमंद होस्टिंग में भी इन्वेस्ट करूँगा और समय के साथ साइट की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर उसका प्रमोशन करूँगा।
Answer:10 अगर आपका कंटेंट Google Search Console में इंडेक्स नहीं हो रहा है, तो इसके कुछ कारण हो सकते हैं: 1. हो सकता है कि कंटेंट लिखते समय आपने उस पर ‘noindex’ टैग लगाया हो, जो इंडेक्सिंग को रोकता है। 2. हो सकता है कि आपकी robots.txt फ़ाइल में ऐसी सेटिंग्स हों जो इंडेक्सिंग को ब्लॉक करती हों। 3. जो कंटेंट बहुत छोटा होता है, कहीं और से कॉपी किया गया होता है, या जिसमें कोई खास वैल्यू नहीं होती, वह अक्सर जल्दी इंडेक्स नहीं हो पाता।

Related Articles

  1. 100% Most Important Basic SEO Interview Questions and Answer In Hindi
  2. Most Important Google Business Profile Interview Questions and Answers In Hinidi
  3. Advance SEO Interview Questions जानिए कुछ बहुत ही जरुरीQuestion and Answer
  4. Most Important Senior SEO Executive Interview Questions and Answers In Hindi
  5. Most Important SEO Interview Questions for Freshers In Hindi
  6. Most Important SEO Specialist Interview Questions and Answers In Hindi
  7. Most Important SEO Executive Interview Questions In Hindi
  8. SEO Executive क्या है SEO एग्जीक्यूटिव का काम सैलरी स्किल्स और कैरियर गाइड
  9. 20-Most Important-SEO MCQ Question and Answer In Hindi
  10. Most Important SEO Manager Interview Questions and Answers In Hindi
  11. Most Important SEO Manager Interview Questions and Answer In Hindi
  12. 20 Most Important Semrush Interview Questions and Answers In Hindi

Leave a Comment