SEO Manager Interview Questions आज के आर्टिकल में, मैं SEO मैनेजर के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बात करूँगा। जो सवाल मैं बता रहा हूँ, वे बहुत ज़रूरी हैं; अगर आप SEO मैनेजर बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इन्हें अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए ऐसा करना आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद होगा।
SEO Manager Interview Questions
Question:1 आप Keyword Research कैसे करते हैं? इसके लिए कौन-कौन से SEO Tools का उपयोग करते हैं?
Question:2 On-Page SEO के सबसे महत्वपूर्ण Ranking Factors कौन-कौन से हैं?
Question:3 अगर किसी वेबसाइट का Organic Traffic अचानक कम हो जाए, तो आप उसे कैसे Analyze और Recover करेंगे?
Question:4 Google के Algorithm Updates और SEO Trends से खुद को कैसे अपडेट रखते हैं?
Question:5 अपने किसी सफल SEO Project के बारे में बताइए। उसमें क्या चुनौतियाँ थीं और आपने उन्हें कैसे हल किया?
Question:6 अगर हम आपको एक टीम दे दे तो आप उसको कैसे मैनेज करोगे ?
Question:7 Core Web Vitals क्या हैं और SEO में इनका क्या महत्व है?
Question:8 Google Search Console का उपयोग आप किन-किन कार्यों के लिए करते हैं?
Question:9 Schema Markup क्या है? यह SEO में कैसे मदद करता है?
Question:10 यदि वेबसाइट में Duplicate Content की समस्या हो तो आप उसे कैसे ठीक करेंगे?
| Answers |
| Answer:1 हालांकि मार्केट में कीवर्ड रिसर्च के लिए कई टूल्स मौजूद हैं, लेकिन Semrush और Moz बेहतरीन विकल्प हैं; दोनों ही कीवर्ड रिसर्च के लिए बहुत सटीक जानकारी देते हैं। |
| Answer:2 जब हम एक कंटेंट का On-page-SEO करते हैं तो उस समय हमको कुछ चीज है जो अपने दिमाग में रखनी होती है। इसमें हमको क्या करना होता है। इसमें हमको सबसे पहले अपना फोकस keyword जो है, वह सही तरीके से ऑप्टिमाइज करना होता है। कंटेंट के अंदर अपने फोकस keyword को टाइटल में और डिस्क्रिप्शन में और कंटेंट के स्टार्टिंग के 100 शब्द में और कंटेंट की हेडिंग में रखना होता है और उसके बाद जो होता है इमेज का काम हमको कंटेंट के अंदर ऐसी इमेज लगानी होती है जो लाइट इमेज होती है और जो सर्च इंजन friendly इमेज होती है, इसके साथ साथी हम कंटेंट के अंदर इंटरनल लिंकिंग और एक्सटर्नल लिंकिंग भी कर सकते हैं और इसके साथ-साथ और भी कुछ काम होते हैं जो हमको कंटेंट के अंदर करने होते हैं जैसे।कंटेंट की जो Featured इमेज होती है, वह लगानी होती है। कंटेंट के अंदर और कंटेंट की जो लेंथ होती है, वह सही से रखनी होती है। मतलब एक कंटेंट अच्छे से लिखना है। एक Long कंटेंट लिखना होता है। हमको एक छोटा सा कंटेंट नहीं लिखना होता है। हम जब भी कंटेंट लिखे तो उस कंटेंट के अंदर हमको वह सारी इनफार्मेशन देनी है जो उस टॉपिक से रिलेटेड है। जिस टॉपिक पर हम कंटेंट बना रहे हैं। |
| Answer:3 अगर किसी वेबसाइट का ट्रैफिक अचानक से नीचे आ जाता है तो इसके कुछ रीजन हो सकते हैं। पहले रीजन यह हो सकता है कि उस वेबसाइट की जो स्पीड है, वह स्लो हो गई है या फिर वेबसाइट ने काम करना ही बंद कर दिया है। यह एक कारण हो सकता है। दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि गूगल का कोई अपडेट आ गया है। अब गूगल समय-समय पर अपडेट लाता रहता है। अगर कोई गूगल का अपडेट आया है तो हो सकता है कि वह वेबसाइट उस अपडेट से इफेक्टिव हो गई हो तो ऐसी स्थिति में भी वेबसाइट का ट्रैफिक डाउन हो जाता है।अब इसको कैसे ठीक किया जा सकता हैं एक बारी अगर हमें पता चल जाए कि किस वजह से ट्रैफिक डाउन हो रहा है तो उसको हमको ठीक करना होता है। उस प्रॉब्लम को जैसे ही हम उस प्रॉब्लम को ठीक करेंगे तो वैसे ही धीरे-धीरे हमारी वेबसाइट का ट्रैफिक वापस से Grow होने लग जाएगा। |
| Answer:4 यह बहुत ही इंपॉर्टेंट चीज है। गूगल समय-समय पर अपने एल्गोरिथम जो है, वह कुछ-कुछ उसमें चेंज करता रहता है और समय समय पर गूगल जो है, वह अपडेट्स भी लाता रहता है। अगर किसी व्यक्ति को गूगल अपडेट के साथ रहना है तो ऐसी स्थिति में गूगल की कुछ वेबसाइट होती है। वह व्यक्ति वहां पर जा सकता है और वहां पर उसकी सारी इनफार्मेशन मिल जाएगी। रिसेंटली update आई है। गूगल ने जो भी लॉन्च करी है रिसेंटली अब इसके साथ-साथ अगर किसी व्यक्ति को एक कंटेंट बनाना है और उसको ट्रेंडिंग टॉपिक पर कंटेंट बनाना है तो ऐसी स्थिति में एक टूल है जिसका नाम है गूगल ट्रेंड इस पर जाकर।आसानी से ट्रेंडिंग टॉपिक मिल सकते हैं। वहां से आप करेंटली में जो चल रहा है, उसको उठा सकते हो और उस पर कंटेंट बना सकते हो अपने टॉपिक से रिलेटेड! |
| Answer:5 अब इसका आंसर आपको खुद से देना है। अगर आपने किसी वेबसाइट के ऊपर काम किया है। पहले और उस वेबसाइट को अपने Grow करा हैं। उस वेबसाइट पर आपने खुद काम करके कुछ सक्सेस पाई है तो उस प्रोजेक्ट के बारे में आपको बताना है जो भी आपका इंटरव्यू ले रहा है। उसके सामने आपको बताना है कि आपने क्या-क्या स्ट्रेटजी इस्तेमाल की थी जिसकी वजह से उस वेबसाइट पर ट्रैफिक Grow हुआ। |
| Answer:6 अगर कोई कंपनी मुझे एक टीम देती है। हैंडल करने के लिए तो ऐसी स्थिति में मैं उस टीम को अच्छे से मैनेज कर पाऊंगा और इसमें मैं यह चीज़ देखूंगा की टीम के अंदर कौन व्यक्ति किस लेवल का है व्यक्ति का लेवल क्या है, उसके हिसाब से उसको काम दे दूंगा। फिर मैं यह भी देखूंगा कि कौन व्यक्ति क्या काम कर रहा है। मतलब उनकी जो भी अपडेट्स होगी उनको मैं ध्यान रखूंगा और साथ-साथ में अगर कोई व्यक्ति कुछ गलती कर रहा है तो उसको मैं सजेशन भी दूंगा कि इस काम को इस तरीके से नहीं करना है। इस काम को इस तरीके से करना है। मतलब ठीक सजेशन दूंगा जिससे उस व्यक्ति को सीखने को भी मिल पाए। |
| Answer:7 यह जो Core Web Vitals होते हैं यह एक वेबसाइट के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट फेक्टर होते हैं। इसमें यह देखा जाता है कि अगर आपकी वेबसाइट पर कोई व्यक्ति आ रहा है तो वह कितनी देर आपकी वेबसाइट पर व्यक्ति रोक रहा है। अगर व्यक्ति जल्दी से चला जाता है। आपकी वेबसाइट से तो ऐसी स्थिति मैं आपकी वेबसाइट में कुछ दिक्कत हो सकती है। आपकी वेबसाइट की इमेज सही नहीं है। आपकी वेबसाइट का स्ट्रक्चर सही नहीं है। आपकी वेबसाइट ही सही नहीं है। आपकी वेबसाइट का हेडर अच्छा नहीं है या फिर कंटेंट अच्छा नहीं है तो यह सब चीज जो है, इसके अंदर देखी जाती है Core Web Vitals के अंदर कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट पर आया और आते ही चला गया तो यह एक नेगेटिव इंपैक्ट होता है। गूगल की नजर में भी तो आपको इसको ठीक करना होता है अब इसको ठीक करने के लिए।सबसे पहले आपको प्रॉब्लम देखनी है कि आपकी वेबसाइट के ऊपर प्रॉब्लम क्या रही है जैसे अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड स्लो है तो आपको आपकी वेबसाइट की स्पीड को फास्ट करने पर काम करना चाहिए। इसके लिए आपको क्या करना है। आपको आपकी वेबसाइट की इमेज जो है, उसका साइज कम करना है। आपको आपकी होस्टिंग को अपडेट करना है और इसके साथ-साथ अगर आपने एक्स्ट्रा प्लगइन का इस्तेमाल कर रखा है तो उनको रिमूव करना है तो अगर आप यह सारे काम करोगे तो आपकी वेबसाइट की स्पीड जो है, नॉर्मल हो जाएगी। |
| Answer:8 गूगल सर्च कंसोल एक गूगल का ही टूल है। इसके अंदर क्या करना होता है कि कोई भी व्यक्ति अगर अपनी वेबसाइट बनाता हैं तो उस व्यक्ति को अपनी वेबसाइट को गूगल सर्च कंट्रोल के अंदर सबमिट करना होता है। अब सबमिट क्यों करते हैं सबमिट करने के पीछे बहुत सारे कारण होते हैं क्योंकि गूगल के अंदर हम अपनी वेबसाइट को देखना चाहते हैं। मतलब हम अपनी परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं। वेबसाइट की कैसी चल रही है तो अगर हमको अपनी वेबसाइट की परफॉर्मेंस को देखना है तो ऐसी स्थिति में हमको अपनी वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करना होता है। गूगल सर्च कंसोल Tool के अंदर हमको हमारी वेबसाइट की बहुत सारी इनफार्मेशन मिलती है। जैसे वेबसाइट पर कितने इंप्रेशंस आ रहे हैं,कितने क्लिक आ रहे हैं, वेबसाइट के कितने पेज जो है, वह इंडेक्स हुए हैं, कितने नहीं हुए हैं। अगर जो पेज इंडेक्स नहीं हुए हैं।उनका क्या कारण हो सकता है। सारी जो इनफॉरमेशन है। वह आपको इसमें मिलती है। अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर डिफरेंट टाइप ऑफ़ कंट्री से ट्रैफिक आ रहा है तो कौन-कौन सी वह कंट्री है जहां से ट्रैफिक आ रहा है। यह सारी इनफार्मेशन आपको इसी टूल की मदद से मिलती है। |
| Answer:9 स्कीमा मार्कअप एक तरह का कोड है जिसे वेबसाइट के सेक्शन में लगाया जाता है। हम इसे इसलिए लागू करते हैं ताकि सर्च इंजन हमारे कंटेंट को बेहतर ढंग से समझ सकें और उसे सही कीवर्ड्स के लिए रैंक कर सकें। स्कीमा मार्कअप का इस्तेमाल करने से कंटेंट की रैंकिंग बेहतर होती है और विज़िटर्स को ज़्यादा जानकारी भी मिलती है। |
| Answer:10 डुप्लिकेट कंटेंट की समस्या को हल करने के लिए, हमें कैनोनिकल टैग्स का इस्तेमाल करना होगा, जो Google को ओरिजिनल कंटेंट की पहचान करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, बेकार पेजों पर 301 रीडायरेक्ट्स लगाने चाहिए; यूनिक कंटेंट बनाने पर ध्यान देने से भी डुप्लिकेट कंटेंट की समस्या से बचा जा सकता है। |
Related Articles
- Most Important SEO Specialist Interview Questions and Answers In Hindi
- Most Important SEO Executive Interview Questions In Hindi
- SEO Executive क्या है SEO एग्जीक्यूटिव का काम सैलरी स्किल्स और कैरियर गाइड
- 20-Most Important-SEO MCQ Question and Answer In Hindi
- Most Important SEO Manager Interview Questions and Answer In Hindi
- 20 Most Important Semrush Interview Questions and Answers In Hindi
- Advance SEO Interview Questions जानिए कुछ बहुत ही जरुरीQuestion and Answer

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं