Most Important SEO Specialist Interview Questions and Answers In Hindi

SEO Specialist Interview Questions आज के आर्टिकल में, मैं SEO स्पेशलिस्ट के इंटरव्यू के लिए कुछ बेहतरीन और ज़रूरी सवाल और उनके जवाब शेयर करूँगा। अगर आप इनकी ठीक से प्रैक्टिस करते हैं, तो इंटरव्यू के दौरान ये आपके बहुत काम आएंगे बस आपको इन्हें सही तरीके से प्रैक्टिस करने की ज़रूरत है।

SEO Specialist Interview Questions

Question:1 कंटेंट को रैंक करने के लिए SEO स्पेशलिस्ट को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Question:2 आप किसी वेबसाइट का Complete SEO Audit कैसे करेंगे?

Question:3 बैकलिंक बनाने के कोई 2 से 3 अच्छे तरिके बताओ?

Question:4 साइटमैप क्या है और इसे बनाना क्यों ज़रूरी है?

Question:5 Core Web Vitals क्या हैं और इन्हें कैसे Improve करेंगे?

Question:6 अगर किसी वेबसाइट पर Duplicate Content हो, तो आप उसे कैसे ठीक करेंगे?

Question:7 Google Search Console tool क्या हैं?

Question:8 आपने अब तक कौन-कौन से SEO Tools इस्तेमाल किए हैं और किस काम के लिए?

Question:9 कोई 2 अच्छे टूल्स के नेम्स बताओ जिनसे कीवर्ड रिसर्च करते हैं?

Question:10 अगर किसी वेबसाइट को 3 महीने में Top Rankings दिलानी हों, तो आपकी SEO Strategy क्या होगी?

Answers
Answer:1 एक SEO स्पेशलिस्ट कंटेंट राइटर को कुछ बातों का ध्यान रखना होता है जब उसको कंटेंट लिखना होता है। सबसे पहले कीवर्ड उसको यह देखना होता है कि जिस कीवर्ड के ऊपर वह कंटेंट लिख रहा है, क्या वह कंटेंट रैंक होगा भी या नहीं और उसके बाद keyword अच्छे से जांच करनी होती है। चेक करना होता है। उस keyword की सर्च वॉल्यूम देखनी होती है कि कितने सर्चस होती है उस keyword के ऊपर और इसके साथ-साथ उस keyword की keyword difficulty भी देखनी होती है कि उस keyword के ऊपर रैंक करना कितना मुश्किल है।

फिर उसके हिसाब से दोनों चीज को जानने के बाद एक अच्छे तरीके से स्ट्रेटजी बनानी होती है जिससे कंटेंट Rank हो सके और इसी के साथ-साथ जब एक कंटेंट को लिखा जाता है तो जो एक कंटेंट राइटर होता है वह यह चीज देखता है किसी भी यूजर का कंटेंट के सर्च करने के पीछे का रीजन क्या है, वह कंटेंट के पीछे क्या चीज चाहता है तो जो एक कंटेंट राइटर होता है। वह एक यूजर की प्रॉब्लम को देखते हैं और उसके हिसाब से एक अच्छा कंटेंट बनता है क्योंकि जितना प्रोबलम सॉल्विंग कंटेंट होगा, उतना ही उसके रैंक होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
Answer:2 अगर किसी वेबसाइट का पूरे तरीके से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करना है तो ऐसी स्थिति में कुछ प्रीमियम टूल्स का जो है, इस्तेमाल करना पड़ता है। हमको अब वह प्रीमियम टूल्स यह बताते हैं कि एक वेबसाइट के अंदर क्या-क्या दिक्कत है। किस वजह से वेबसाइट जो है, वह रैंक नहीं हो पा रही है।अब एक वेबसाइट के अंदर प्रॉब्लम्स बहुत सारी हो सकती है जैसे उस वेबसाइट का अच्छे तरीके से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन नहीं हुआ है।

उस वेबसाइट के ऊपर बहुत हैवी इमेज लगी हुई है। टैग नहीं दिए हैं। Meta डिस्क्रिप्शन अच्छे से नहीं लिखा है। उस वेबसाइट का लोकल सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन नहीं किया गया है। उस वेबसाइट के ऊपर कंटेंट अच्छे तरीके से नहीं लिखे गए हैं। उस वेबसाइट के ऊपर बैकलिंक की कमी है। उस वेबसाइट की सोशल मीडिया मार्केटिंग नहीं की गई है।तो बहुत सारी ऐसी प्रॉब्लम्स होती है जो हमको इन टूल की मदद से पता चलती है और फिर एक बारी अगर हमको उन प्रॉब्लम के बारे में पता चल जाता है। टूल की मदद से फिर अगर हम उन पर काम करते हैं तो वेबसाइट की जो धीरे-धीरे रैंकिंग अच्छी होने लग जाती है।
Answer:3 वैसे तो Backlink बनाने के बहुत सारे तरीके हैं लेकिन जो अच्छे तरीके हैं वह काफी कम ही तरीके बचे हैं। आज के समय में और इसमें से एक जो अच्छा तरीका है, वह है गैस पोस्टिंग। अगर आप गैस पोस्टिंग करके बैकलिंक बनाते हो तो यह एक अच्छी क्वालिटी का बैकलिंक माना जाता है।दूसरा जो तरीका है वह है

लिंग एक्सचेंज इसमें क्या करना होता है। इसमें हमको वह लिंक देखने होते हैं जो लिंक टूटे हुए हैं या फिर अभी काम नहीं कर रहे हैं। अब उन लिंक पर हमको यह देखना होता है कि क्या यह लिंक हमारे कंटेंट से रिलेटेड है। अगर वह लिंक हमारे कंटेंट से रिलेटेड है तो हमको उस लिंक के ओनर को अप्रोच करना होता है। उनको एक रिक्वेस्ट देनी होती है कि हम अपने कंटेंट से अब आपके लिंग को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में अगर आपको अप्रूवल मिल जाता है तो यह भी एक अच्छी क्वालिटी का बैकलिंक बनता है।
Answer:4 साइड मैप एक वेबसाइट का साइड मैप होता है जिसके अंदर एक वेबसाइट के सारे कंटेंट होते हैं और साइड मैप बनाने के पीछे हमारा यह रीजन होता है की साइड मैप बनाने से सर्च इंजन को यह समझ में आता है की वेबसाइट क्या है, क्या काम करती है कैसा उसका स्ट्रक्चर है और किस टॉपिक पर वेबसाइट काम करती है और अगर हम अपनी वेबसाइट का साइड मैप बनाते हैं तो साइड मैप बनाने के बाद हमारे जितने भी कंटेंट है, वह हमारे सारे साइड मैप में सबमिट होते चले जाते हैं। जैसे-जैसे हम कंटेंट को पब्लिश करते जाते हैं। वैसे-वैसे गूगल आपके कंटेंट को साइड मैप आपके हिसाब से इंडेक्स करता जाता है
Answer:5 Core Web Vital इसके अंदर यह चीज देखी जाती है कि एक वेबसाइट के ऊपर किसी यूज़र का कैसा परफॉर्मेंस है। अगर किसी वेबसाइट के पर कोई यूजर आता है और आते ही चला जाता है तो ऐसी स्थिति में उस वेबसाइट के ऊपर यूजर का जो है, अच्छा परफॉर्मेंस नहीं रहा है, क्योंकि यूजर गया। उस वेबसाइट के ऊपर और जल्दी से ही बाहर आ गया। अब यूजर जो जल्दी से बाहर आया हैं उसमें बहुत सारे कारण हो सकते हैं।

जैसे वेबसाइट स्लो होना वेबसाइट मोबाइल फ्रेंड नहीं है। वेबसाइट के ऊपर कुछ चीज काम नहीं कर रही है। जैसे कोई बटन काम नहीं कर रहा है। कुछ लिंग काम नहीं कर रहा तो ऐसी स्थिति में।यूजर उस वेबसाइट को छोड़ देता है और दूसरी वेबसाइट के ऊपर चला जाता है तो इसी के अंदर हम इसको देखते हैं। Core Web Vital को अब इसको ठीक कैसे करते हैं। इसको ठीक करने के लिए आप लोगों को एक मोबाइल फ्रेंडली थीम का इस्तेमाल करना होता है।

अपनी वेबसाइट के ऊपर और इसी के साथ-साथ आपको सही तरीके से अपनी वेबसाइट का सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करना होता है और आपको यह देखते रहना होता है कि आपकी वेबसाइट के पर जितनी भी चीज है जैसे कोई इमेज हो गई। कोई बटन हो गया या फिर कोई लिंक हो गया। वह सही से Work कर रही है या नहीं। आपको यह देखना होगा। खुद से अपने मोबाइल में भी चेक करना है। अपने लैपटॉप में भी चेक करना है।
Answer:6 अगर किसी वेबसाइट के ऊपर डुप्लीकेट कंटेंट है तो यह एक अच्छी बात नहीं है। उस वेबसाइट के लिए क्योंकि डुप्लीकेट कंटेंट होने से उस वेबसाइट की रैंकिंग कम हो सकती है तो ऐसी स्थिति में हम क्या करते हैं। ऐसी स्थिति में हम Canonical Tag का इस्तेमाल करते हैं। जब हम कंटेंट के ऊपर कैनॉनिकल टैग लगाते हैं तो इससे क्या होता है कि गूगल को समझ में आता है की ओरिजिनल कंटेंट कौन सा है और जो Duplicate कंटेंट है, वह कौन सा है
Answer:7 गूगल सर्च कंसोल टूल एक गूगल का ही टूल है। इसमें हमको अपनी वेबसाइट की ही इनफॉरमेशन मिलती है। सारी इसमें हमको यह पता चलता है कि हमारी जो वेबसाइट है, वह गूगल के अंदर इंडेक्स हो रही है या नहीं। हमारी वेबसाइट की जो पेज है, वह गूगल के अंदर इंडेक्स हो रहे हैं या नहीं। अगर कुछ पेज इंडेक्स नहीं हो रहे हैं तो उनका क्या कारण है जिस वजह से वह इंडेक्स नहीं हो रहे हैं और इसके साथ-साथ ही हमको इसमें और भी इनफॉरमेशन मिलती है।

हमारी वेबसाइट से रिलेटेड जैसे हमारी वेबसाइट पर डेली के कितने इंप्रेशंस आ रहे हैं। कितने क्लिक आ रहे हैं, कितने लोग क्लिक कर रहे हैं। हमारे कंटेंट के ऊपर और हमारी वेबसाइट के ऊपर किस-किस कंट्री से ट्रैफिक आ रहा है। यह सारी जो जानकारी है वह आपको इसी टूल की मदद से मिलती है और इसके साथ साथी अगर आपको अपनी वेबसाइट से किसी कंटेंट को हटाना है तो उसकी भी रिक्वेस्ट डालने के लिए आपको इस टूल का इस्तेमाल करना पड़ता है।
Answer:8 अब इसका आंसर आपको खुद से देना है जितने भी आपने अभी तक सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने के लिए टूल्स का इस्तेमाल किया है तो आपको वह बताने हैं और आपने किस तरीके से उन टूल्स का इस्तेमाल किया है, वह भी आपको बताना है अच्छे तरीके से।
Answer:9 1.Semrush.com 2.moz.com
Answer:10 तीन महीने के अंदर किसी वेबसाइट को अच्छी रैंकिंग दिलाने के लिए, आपको सही कंटेंट, बैकलिंक और सोशल मीडिया मार्केटिंग रणनीतियों के साथ-साथ असरदार ऑन-साइट SEO की योजना बनानी होगी; तभी वेबसाइट धीरे-धीरे अच्छी रैंकिंग हासिल कर पाएगी।

Related Articles

  1. Most Important SEO Executive Interview Questions In Hindi
  2. SEO Executive क्या है SEO एग्जीक्यूटिव का काम सैलरी स्किल्स और कैरियर गाइड
  3. 20-Most Important-SEO MCQ Question and Answer In Hindi
  4. Most Important SEO Manager Interview Questions and Answer In Hindi
  5. 20 Most Important Semrush Interview Questions and Answers In Hindi
  6. Advance SEO Interview Questions जानिए कुछ बहुत ही जरुरीQuestion and Answer

Leave a Comment