Link Building Mistakes क्या होती हैं कैसे इनको ठीक करे

Link Building Mistakes आज, अगर आपके पास एक या एक से ज्यादा ज़्यादा वेबसाइट हैं, तो आपको उनके लिए बैकलिंक्स बनाने की ज़रूरत है। कुछ लोग बैकलिंक सही तरीके से बनाते हैं, जबकि दूसरे लोग गलतियाँ करते हैं जिससे उनकी वेबसाइट को काफ़ी नुकसान होता है। इसलिए, इस आर्टिकल में, लिंक बनाते समय होने वाली सबसे आम गलतियों और उनसे बचने के तरीके के बारे में बताऊँगा।

अगर आप अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक बनाते हो तो यह गलती आपको पता होनी चाहिए कि जब लोग Backlinks बनाते हैं तो क्या-क्या गलतियां वह लोग करते हैं। अगर आप इन गलतियों को नहीं करोगे तो जो भी आप Backlinks बनाओगे वह एक अच्छी Backlinks होंगे। इफेक्टिव बैकलिंक होंगे। उनसे आपकी वेबसाइट को फायदा ही होगा।

Link Building क्या है

जब आप अपनी वेबसाइट के लिए Backlinks बनाना शुरू करते हो तो आप Backlinks किसी दूसरी वेबसाइट के ऊपर जाकर बनाते हो। जब आप किसी दूसरी वेबसाइट के ऊपर जाकर बैकलिंक बनाते हो और आपका बैकलिंक बन जाता है तो इसी कंडीशन को हम Link Building कहते हैं। मतलब आपने दूसरी वेबसाइट से बैकलिंक ले लिया है। अब वहां से जो भी ट्रैफिक आपकी वेबसाइट पर आएगा तो वह एक बैकलिंक के द्वारा ही आएगा और इससे आपकी वेबसाइट का जो लिंक है, वह दूसरी वेबसाइट पर है और वहां से आपकी वेबसाइट को ट्रैफिक मिल रहा है। इसी को ही हम Link Building बोलते हैं।

Link Building Mistakes (लिंक बिल्डिंग में होने वाली बड़ी गलतियां)

Link Building Mistakes
Quantity पर ज्यादा Focus करना

बहुत सारे लोग जब Backlinks बनाते हैं तो वह ज्यादा क्वांटिटी पर फोकस करते हैं। वह यह सोचते हैं कि जितना ज्यादा Backlinks बनाएंगे, उतना ही अच्छा होगा। हमारी वेबसाइट के लिए वह Backlinks की क्वालिटी पर फोकस नहीं करते हैं। क्वांटिटी पर फोकस करते हैं लेकिन यह गलत है क्योंकि गूगल इस चीज को गलत मानता है। अगर आप अच्छी क्वालिटी के Backlinks नहीं बना रहे हो तो इससे आपकी वेबसाइट को कोई भी फायदा होने वाला नहीं है। आप कम बैकलिंक बना लेकिन अच्छी क्वालिटी के बनाओ यह इंपॉर्टेंट होता है और वेबसाइट को फायदा भी होता है।

Spam Websites से Backlinks लेना

अगर आप अपनी वेबसाइट के ऊपर बैकलिंक बनाते हो, Spammy वेबसाइट से तो उसका आपको कोई भी फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि गूगल इस चीज को अच्छे से समझ जाता है कि आपकी वेबसाइट को कहां से Backlink मिले हुए हैं। अगर आपकी वेबसाइट को अच्छी वेबसाइट से बैकलिंक नहीं मिले हैं तो ऐसी स्थिति में आपकी वेबसाइट को कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। गूगल आपकी वेबसाइट को अच्छी वेबसाइट में नहीं मानेगा क्योंकि आपकी वेबसाइट के ऊपर जो भी बैकलिंक बने हुए हैं। वह या तो बेकार वेबसाइट से बने हुए हैं या फिर कोई ऐसी वेबसाइट से बने हुए हैं जिनको गूगल Spammy मानता है।

Paid Backlinks खरीदना

बहुत सारे लोग अपनी वेबसाइट को रैंक करने के लिए पैसे देकर Backlink खरीद लेते हैं और वह यह सोचते हैं कि इससे हमारी वेबसाइट रैंक हो जाएगी। जल्दी से ऐसा हो भी जाता है। कभी-कभी लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है क्योंकि गूगल कभी यह नहीं बोलता कि आप बैकलिंक को पैसे देकर खरीदो गूगल की गाइडलाइंस के खिलाफ है। यह चीज पैसे देकर बैकलिंक खरीदना और अपनी वेबसाइट को Rank करना। अगर आप ऐसे करते हो तो ऐसी स्थिति में गूगल आपकी वेबसाइट को पेनल्टी भी लगा सकता है या फिर आपकी वेबसाइट की रैंकिंग को गिरा सकता है।

Irrelevant Websites से Links लेना

अब यह भी एक बहुत बड़ी गलती है जो लोग करते हैं, लोग क्या करते हैं वह सिर्फ बैकलिंक बनाने पर फोकस करते हैं। वह यह नहीं देखते हैं कि हम कहां पर बैकलिंक बना रहे हैं। अगर आपकी वेबसाइट डिजिटल मार्केटिंग से रिलेटेड है तो आपको ऐसी ही वेबसाइट से बैकलिंक बनाने हैं जो डिजिटल मार्केटिंग में काम करते हैं। आपको कोई ऐसी वेबसाइट से बैकलिंक नहीं लेना है जो किसी दूसरी फील्ड में है। Otherwise आपका जो बैकलिंक है, वह अच्छा नहीं माना जाएगा।

Guest Posting में गलतियां

यह एक बहुत ही अच्छा तरीका है बैकलिंक बनाने का। लेकिन बहुत लोग इसमें भी गलतियां करते हैं। वह लोग क्या करते हैं कि जब उनको गैस पोस्टिंग करनी होती है तो कंटेंट को कहीं से भी उठा कर डाल देते हैं। डुप्लीकेट कंटेंट डाल देते हैं। बेकार का कंटेंट डाल देते हैं तो इससे क्या होता है कि जो आपका लिंक है वह बेकार का लिंक बनता है। आपको उस लिंक से कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। जब तक आप अच्छे से काम नहीं करोगे। अच्छे से आर्टिकल नहीं लिखोगे। खुद से आर्टिकल नहीं लिखोगे। Geniune आर्टिकल नहीं लिखोगे। ओरिजिनल आर्टिकल नहीं लिखोगे तब तक आपको कोई भी फायदा नहीं मिलने वाला है।

Safe Link Building Tips

backlinks
High-Quality content publish करें

अच्छे से बैकलिंक बनाने के लिए आपको इस बात पर बहुत काम करना चाहिए जो मैं बताने जा रहा हूं। जब भी आप कंटेंट बनाओगे तो कंटेंट को हमेशा अच्छे से कंटेंट को बनाना है। एक ओरिजिनल कंटेंट लिखना है। कंटेंट आपका ऐसा होना चाहिए जिसको पढ़ने के बाद किसी यूज़र को आपके कंटेंट से कुछ अच्छी इनफॉरमेशन मिल सके। किसी यूज़र की प्रॉब्लम का आप सॉल्यूशन दे सको। अपने कंटेंट के अंदर एक प्रॉब्लम सॉल्विंग कंटेंट लिखना है। हमेशा तभी आपको फायदा मिलेगा।

Relevant websites से backlinks लें

जब भी बैकलिंक बनाओगे आप तो हमेशा आपको उस वेबसाइट से बैकलिंक बनाना है जो वेबसाइट्स आपसे रिलेटेड काम करती है। आपसे रिलेटेड फील्ड में है। आपको उससे ही फायदा होगा क्योंकि गूगल भी इसी चीज को अच्छा मानता है। अगर आप रेलीवेंट वेबसाइट से बैकलिंक बनाते हो तो उससे आपको बहुत ज्यादा फायदा होता है। रैंकिंग में भी और अथॉरिटी भी बढ़ती है आपकी वेबसाइट की।

Spammy techniques avoid करें

बैकलिंक बनाने के लिए कोई भी गलत तरीका इस्तेमाल नहीं करना है। आपको अपनी वेबसाइट के ऊपर कहीं से भी आपको पैसे देकर Backlink नहीं खरीदने हैं। गलत वेबसाइट से बैकलिंक नहीं लेने हैं और कोई भी ऐसा तरीका इस्तेमाल नहीं करना है जिससे आपकी वेबसाइट की रैंकिंग डाउन हो । अगर आप गलत तरीका इस्तेमाल करोगे तो इसका रिजल्ट भी आपको गलत ही मिलेगा क्योंकि गूगल हर चीज समझ जाता है। आसानी से इसलिए Backlink ऑर्गेनिक तरीके से बनाना है।

Related Article

  1. Most Important Comment Backlinks Sites In Hindi
  2. Best AI Tools for Backlink कैसे इन टूल्स की मदत से बैकलिंक बनाये
  3. Free Backlink क्या होते हैं कैसे इनको बनाते हैं
  4. Backlink Audit क्या होता हैं कैसे करते हैं

Leave a Comment