How To Buy Domain एक डोमेन कैसे खरीदते हैं जानिए पूरा तरीका

How To Buy Domain आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि एक डोमेन क्या होता है। एक डोमेन को अगर आप खरीदना चाहते हो तो किस तरीके से आप एक Domain को खरीद सकते हो। वह कौन से स्टेप्स होते हैं जो Domain को खरीदने के लिए जाते हैं। मैं आपको बताऊंगा कि एक अच्छा डोमेन किस तरीके से आप खरीद सकते हो आज के आर्टिकल में।

अगर आपके पास कोई वेबसाइट है या फिर आप वेबसाइट बनाने की सोच रहे हो तो आपको एक बात ध्यान रखनी चाहिए। अगर आपको अपनी वेबसाइट को ऑनलाइन करना है। मतलब आप अपनी वेबसाइट को इस तरीके की बनाना चाहते हो कि कोई भी आपकी वेबसाइट पर आ सके तो इसके लिए आपको एक Domain नाम लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि बिना डोमेन नेम के आपकी वेबसाइट कभी भी ऑनलाइन नहीं आ सकती तो अगर आप अपनी वेबसाइट को ऑनलाइन लाना चाहते हो तो इसके लिए आपको डोमेन नाम लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

डोमेन क्या हैं What is Domain

 domains

Domain एक तरीके का एक वेबसाइट का एड्रेस होता है। इस एड्रेस को बनाने के लिए हमको एक Domain लेना होता है और उस डोमेन को अपनी होस्टिंग से कनेक्ट करना होता है। जैसे ही हम उस डोमेन को जो भी हम डोमेन लेंगे उसको हम अपनी Hosting से कनेक्ट करते हैं। वैसे ही हमारी एक वेबसाइट ऑनलाइन लाइव हो जाती है तो डोमेन एक प्रकार का एड्रेस होता है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति आपकी वेबसाइट तक पहुंच सकता है।

डोमेन खरीदना क्यों जरूरी है

मैं आपको एक बात बता दूं। अगर आप यह सोचते हो कि हम डोमेन नाम क्यों लेते हैं तो इसके पीछे कुछ कारण होते हैं। मैं आपको वह बताना चाहता हूं। सबसे पहले अगर आप डोमेन नाम लेते हो तो जो आपकी वेबसाइट है वह एक पूरी उसका एक पूरा एड्रेस बन जाएगा। फिर कोई भी व्यक्ति आपकी वेबसाइट पर आ सकता है। आपकी वेबसाइट के कंटेंट पड़ सकता है। आपकी पूरी वेबसाइट को देख सकता है और इसी के साथ-साथ अगर आप एक Domain नाम लेते हो तो आप अपनी वेबसाइट को सर्च इंजन

में भी रैंक करवा सकते हो और इसके साथ-साथ अगर आप एक Domain नाम लेते हो तो मार्केट में आपका एक ब्रांड बन जाता है। आपकी वेबसाइट जो है आपके ब्रांड के नाम से चलती है। जब तक आप डोमेन नाम नहीं खरीदते तब तक आपकी मार्केट में एक ब्रांड नहीं बन पाता है। जैसे ही आप एक डोमेन नेम खरीद लेते हो, आपकी पूरी वेबसाइट का Brand बन जाता है। आपका एक एड्रेस बन जाता है तो यह एक आपका ब्रांड हो जाता है मार्केट के अंदर

How To Buy Domain

Domain Provider वेबसाइट पर जाएं

अगर आपको डोमेन नेम खरीदना है तो सबसे पहले आपको डोमेन प्रोवाइड पर जाना होगा। मतलब जो लोग डोमेन देते हैं, वहां पर आपको जाना होगा। इसमें Godaddy आता है और दूसरा होस्टिंगर है। यह दोनों अच्छे प्लेटफार्म है। इसके अलावा भी प्लेटफार्म है। आप वहां से भी डोमेन खरीद सकते हो।

Domain Search करें

वेबसाइट पर पहुंचने के बाद अब आपको अपना डोमेन नेम सर्च करना है। आप जॉन सा भी डोमेन नाम लेना चाहते हो उस डोमेन नेम को आपको वेबसाइट पर जाने के बाद सर्च करके देखना है।

How To Buy Domain
Image taken by Hostinger.

जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं, मैंने एक डोमेन सर्च किया है। जिस खास डोमेन को मैंने सर्च किया था, वह पहले ही किसी और ने रजिस्टर करवा लिया है; इसलिए, मैं उसे हासिल नहीं कर सकता। आप भी अपनी पसंद का डोमेन सर्च करते समय इसी तरीके को अपनाएँ: अगर उस डोमेन को अभी तक किसी ने नहीं लिया है, तो आप उसे आसानी से हासिल कर पाएँगे। हालाँकि, अगर वह खास डोमेन उपलब्ध नहीं है, तो यह प्लेटफ़ॉर्म आपको कुछ दूसरे नाम सुझाएगा, जिन्हें आप रजिस्टर करने के लिए चुन सकते हैं।

Availability चेक करें

जैसे ही आप सर्च करते हो, Search करने के बाद आपके सामने कुछ रिजल्ट आ जाते हैं। जो भी अपने डोमेन सर्च किया है या तो वह डोमेन अवेलेबल होगा या फिर वह डोमेन किसी और ने पहले से ही ले लिया होगा। अगर वह डोमेन अवेलेबल है तो इस चीज को अच्छे से चेक करना है पहले।

Domain Select करें

अब जो डोमेन अपने सर्च किया है वह डोमेन अगर वेबसाइट के ऊपर अवेलेबल है। मतलब वह डोमेन किसी ने पहले नहीं ले रखा है तो आपको उस डोमेन को सेलेक्ट कर लेना है जो डोमेन आप लेना चाहते हो।

Extra Services Avoid करें

जब आप डोमेन नाम लेते हो तो डोमेन प्रोवाइड आपका कुछ एक्स्ट्रा सर्विसेज देते हैं। डोमेन के साथ ही लेकिन वह एक्स्ट्रा सर्विसेज के कुछ एक्स्ट्रा चार्ज भी करते हैं तो आपको क्या करना है कि वह जितनी भी एक्स्ट्रा सर्विसेज है। आपको उनको Untick कर देना है ताकि जो आपके पैसे हैं, वह कम से कम लग सके।

Account बनाएं

जब आप डोमेन सेलेक्ट कर लेते हो, आप डोमेन पर कंटिन्यू कर देते हो तो उसके बाद आपको एक अपना वेबसाइट के ऊपर एक अकाउंट बनाना होता है। अकाउंट के अंदर आपको अपनी कुछ डिटेल्स देनी होती है। आपको अपना एक ईमेल आईडी देनी होती है और अपना एक पासवर्ड जनरेट करना होता है। बस यही करना होता है। इसके बाद आपका अकाउंट बन जाता है। मोबाइल नंबर भी दे सकते हो, लेकिन उसको आप बाद में भी ऐड कर सकते हो।

Payment करें

जब आप डोमेन खरीदोगे तो आपके सामने बहुत सारे पेमेंट ऑप्शन आते हैं। आपके हिसाब से जो भी पेमेंट मेथड आपको सूट करता है। आपको वह सेलेक्ट कर लेना है और उसके बाद आपको पेमेंट कर देनी है।

डोमेन खरीदने के बाद क्या करें

DNS सेट करें

जब आप डोमेन नेम खरीद लेते हो तो यह पूरा काम नहीं हो जाता है। आपको डोमेन नेम खरीदने के बाद और भी थोड़ा काम करना होता है। आपको अपने डोमेन नेम को अपनी होस्टिंग से कनेक्ट करना होता है। इसके लिए आपको नेम सर्वर चेंज करने होते हैं। अगर आपको नेम सर्वर चेंज करने आते हैं तो अच्छी बात है, लेकिन अगर आपको नेम सर्वर चेंज करने नहीं आते हैं तो इसका आप यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हो। वीडियो देखकर भी आप आसानी से नेम सर्वर चेंज कर सकते हो।

Website बनाएं

अब जब आप अपनी डोमेन को अपनी होस्टिंग से कनेक्ट कर देते हो तो उसके बाद आपको अपनी वेबसाइट को वर्डप्रेस को इंस्टॉल करना होता है। वर्डप्रेस को इंस्टॉल करने के बाद फिर आपकी एक पूरी वेबसाइट बनती है। उसके बाद आपको अपनी वेबसाइट को कस्टमाइज करना होता है। मतलब जो भी आप चेंज चाहते हो, अपनी वेबसाइट में अपने हिसाब से वह आप कर सकते हो।

SSL Activate करें

इस सर्टिफिकेट को अपनी वेबसाइट पर आपको हमेशा एक्टिव ही रखना है क्योंकि अगर आपकी वेबसाइट पर यह सर्टिफिकेट एक्टिव नहीं होगा तो ऐसी स्थिति में जो वेबसाइट होती है, वह अच्छी वेबसाइट नहीं मानी जाती है। गूगल भी ऐसी वेबसाइट को पसंद नहीं करता है। जिन वेबसाइट के ऊपर यह सर्टिफिकेट नहीं होता है तो आपको इस बात का ध्यान रखना है। आपको इस

सर्टिफिकेट को अपनी वेबसाइट पर हमेशा ऑन ही रखना है। यह आपको कैसे मिलेगा। यह आपको अपने आप ही मिल जाता है। बस आपको डोमेन नेम खरीदना होता है। डोमेन नेम के साथ ही आपको मिल जाता है। कभी-कभी क्या होता है कि कुछ लोग नहीं देते हैं, लेकिन उस स्थिति में आपको यह अलग से खरीदना पड़ता है।

Domain खरीदने में कितने पैसे लगते हैं

डोमेन अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध होते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप (.com) डोमेन खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत आमतौर पर ₹500 से ₹1,000 के बीच होगी। इसी तरह, अगर आप (.in) डोमेन चुनते हैं, तो आप इसे ₹400 से ₹800 के बीच खरीद सकते हैं; अगर कोई प्रमोशनल ऑफ़र चल रहा हो, तो यह थोड़ी कम कीमत पर भी मिल सकता है। इसके अलावा, अगर आपके पास कोई रेफरल कोड है, तो उसका इस्तेमाल करके आप और भी बेहतर डील पा सकते हैं।

Related Articles

  1. Expired Domains क्या होती हैं कहा से ख़रीदे
  2. Hostinger WordPress Hosting (2026) मेंअपनी पहली वेबसाइट बनाएं सिर्फ 10 मिनट में

Leave a Comment