आज के इस आर्टिकल मैं आपको बताऊंगा कि जो Excluded by Noindex Tag प्रॉब्लम है, यह एक वेबसाइट के अंदर क्यों आती है। अगर यह प्रॉब्लम आपकी भी वेबसाइट में आ रही है तो आज मैं आपको अच्छे से बताने वाला हूं कि इस प्रॉब्लम को किस तरीके से ठीक किया जाता है तो अगर आपकी वेबसाइट में भी यह प्रॉब्लम है। Excluded by Noindex Tag तो इस आर्टिकल को आप पूरा पढ़िए तब आपको समझ में आ जाएगा कि किस तरीके से इस प्रॉब्लम को ठीक करना है।
Excluded by Noindex Tag क्या है
Excluded by Noindex Tag इसको कुछ इस तरीके से समझे जब आप अपनी वेबसाइट के ऊपर कंटेंट लिखना स्टार्ट कर देते हैं तो गूगल का जो Bots होता है वह आपके कंटेंट को Crawl करना स्टार्ट कर देता है और जब आपके कंटेंट की क्राउलिंग होती है, उसके बाद ही आपके कंटेंट इंडेक्स होते हैं। अब इस bot को Noindex Tag दिखता है।बस इसी टैग को देखने के बाद जो गूगल का Bots होता है, उसको यह समझ में आ जाता है कि इस कंटेंट को इंडेक्स नहीं किया जा सकता है क्योंकि इस कंटेंट के ऊपर Noindex Tag लगा हुआ है।
तो ऐसी स्थिति में आपके पूरे कंटेंट को कॉल तो किया जाता है। गूगल के bots द्वारा लेकिन गूगल के डेटाबेस में आपके कंटेंट को नहीं रखा जाता है क्योंकि आपके कंटेंट के ऊपर Noindex Tag लगा हुआ है इसलिए।
Google Search Console में यह Excluded by Noindex Tag क्यों दिखाई देता है
गूगल सर्च कंसोल एक गूगल का ही टूल है और इसके अंदर आपको आपकी वेबसाइट से रिलेटेड ही इनफॉरमेशन मिलती है। अब इसके अंदर आपको वह कंटेंट भी बताए जाते हैं जो आपकी वेबसाइट के इंडेक्स हो गए हैं। गूगल के अंदर और इसके अंदर आपको वह कंटेंट भी बनाए जाते हैं जो अभी तक इंडेक्स नहीं हुए हैं गूगल के अंदर!
तो इसका सीधा सा यही मतलब है कि यह एक टूल है। इस टूल के द्वारा कोई भी व्यक्ति अपनी वेबसाइट की इनफार्मेशन ले सकता है और वह यह देख सकता है कि अगर उस व्यक्ति के कांटेक्ट इंडेक्स नहीं हो रहे हैं। गूगल के अंदर तो उसका क्या कारण है। किस वजह से वह कंटेंट इंडेक्स नहीं हो रहे हैं तो इस Tool की मदद से आपको आसानी से पता चल जाता है कि आपकी जो वेबसाइट के कंटेंट है, वह क्यों इंडेक्स नहीं हो रही है।
Noindex Tag क्यों लगाया जाता है
Noindex Tag अब इस चीज को जानते हैं कुछ लोग अपनी वेबसाइट के अंदर इस Noindex Tag को क्यों लगाते हैं तो इस चीज को आपको इस तरीके से समझना है। हर किसी की वेबसाइट अलग होती है। हर किसी की वेबसाइट का टारगेट अलग होता है। अब कुछ लोगों की वेबसाइट होती है जिनकी वेबसाइट के ऊपर Thank you पेज होता है। लॉगिन पेज होता है और दूसरे तरीके की पेज होते हैं तो ऐसी वेबसाइट उन उस Pages को Noindex Tag टैग में रखती है। जिस पेज को वह सर्च इंजन में नहीं इंडेक्स नहीं करवाना चाहती हैं
Excluded by Noindex Tag कैसे Check करें

अगर आपको यह चेक करना है कि आपकी वेबसाइट के ऊपर कितने पेज पर Noindex Tag टैग लगा है तो इसको चेक करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको क्या करना है। इसके लिए आपको गूगल सर्च Console में जाना है। वहां पर जाने के बाद आपको इंडेक्सिंग रिपोर्ट में जाना है। जब आप इंडेक्सिंग रिपोर्ट में जाओगे तो वहां पर आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपके कितने पेज जो है जिन पर Noindex Tag लगा हुआ है, वहां से आपको बहुत ही आसानी से दिख जाएगा।
Noindex Tag प्रॉब्लम को कैसे ठीक करे
Robots.txt

आपको अपनी Robots.txt फाइल चेक करनी है और इसमें यह देखना है कि अगर आपने कोई रूल लगा रखे हैं, जिससे कंटेंट इंडेक्स होने में दिक्कत आ रही है तो उसको आपको ठीक करना है इस फाइल के अंदर।
Internal linking
आपको अपनी वेबसाइट पर इंटरनल लिंकिंग ज्यादा करनी है। मतलब आपको अपने एक पेज को वेबसाइट के दूसरे पेज से जोड़ना है, लेकिन वह रेलीवेंट पेज होने चाहिए। ऐसा नहीं करना है कि एक पेज कुछ और है। उसमें आप किसी और कंटेंट का लिंक डाल रहे हो। Relevant टॉपिक होना चाहिए। मिलता जुलता होना चाहिए।
Content की Quality
इसमें आपको यह भी देखना है कि जो कंटेंट इंडेक्स नहीं हो रहा है उस कंटेंट की क्वालिटी क्या है। अगर वह लो क्वालिटी कंटेंट लिखा गया है। मतलब छोटा सा एक कंटेंट लिखा गया है या फिर कॉपी पेस्ट कंटेंट है या फिर उसमें कोई सही इनफॉरमेशन नहीं है तो ऐसे कंटेंट को इंडेक्स होने में दिक्कत होती है तो आपको उस कंटेंट की क्वालिटी को ठीक करना है।
URL Check
एक चीज और है जिसका आपको ध्यान रखना है। आपको इस बात का ध्यान रखना है जो भी कंटेंट आपका इंडेक्स नहीं हो रहा है तो आपके उसको यूआरएल को अच्छे से चेक करना है। अगर उसे यूआरएल पर क्लिक करने के बाद एक से ज्यादा कंटेंट ओपन होते हैं तो ऐसी स्थिति में वह कंटेंट को इंडेक्स होने में दिक्कत आ सकती है।
Plugin Noindex Tag
अगर आपकी वेबसाइट WordPress पर बनी है, तो आप शायद Search Engine Optimization (SEO) के लिए प्लगइन्स का इस्तेमाल करते होंगे। ऐसे में, आपको प्लगइन की सेटिंग्स खासकर ‘Content’ ऑप्शन को चेक करना चाहिए ताकि यह पता चल सके कि ‘Index’ टैग चुना गया है या ‘Noindex’ टैग। अगर ‘Noindex’ टैग एक्टिव है, तो आपका कंटेंट इंडेक्स नहीं होगा; इसलिए, आपको हमेशा यह पक्का करना चाहिए कि प्लगइन में ‘Index’ टैग चुना गया हो।
Crawlling Budget
गूगल हर एक वेबसाइट को एक क्राउलिंग बजट देता है। अब इस स्थिति में आपको यह चीज चेक करनी है कि अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर बहुत ही ज्यादा कंटेंट है। मतलब उन कंटेंट की क्वांटिटी बहुत ज्यादा है और बहुत सारे कंटेंट लिखे गए हैं तो ऐसी स्थिति में भी बहुत सारे कंटेंट जो है, वह इंडेक्स नहीं हो पाते हैं तो आपको यह चीज चेक करनी है कि जो भी आपकी वेबसाइट के ऊपर कंटेंट बेकार के कंटेंट है या फिर जो कंटेंट काम में नहीं आ रहे हैं तो उन कंटेंट को आपको हटाना है। उन कंटेंट की क्वांटिटी को कम करना है ताकि आपके जो सही कंटेंट है, वह इंडेक्स हो सके।
Noindex Tag हटाने के बाद क्या करें
सबसे पहले आपको यह चीज देखनी है कि जिस भी कंटेंट पर यह दिक्कत आ रही है Noindex Tag उस कंटेंट से Noindex Tag है हट जाना चाहिए और उसके बाद जब आप Noindex Tag को हटा दोगे तो उसके बाद आपको क्या करना है उसके बाद आपको दोबारा से उस पेज की एक रिक्वेस्ट जनरेट करनी है। गूगल सर्च Console में जाकर आपको क्या करना है उस कंटेंट का यूआरएल कॉपी करना है और गूगल में जाना है और वहां पर जाने के बाद उस कंटेंट के यूआरएल को पेस्ट कर देना है और वहां से एक रिक्वेस्ट जनरेट करनी है इंडक्शन की।
Related Articles
- Excluded by Noindex Tag क्या हैं कैसे इसको ठीक करे
- Google Search Console In Hindi क्या है कैसे काम करता है
- Google Search Console Removals क्या है कैसे इस्तेमाल करें
- Google Search Console Error 404 क्या होता हैं कैसे ठीक करे
- Search Console Insights क्या हैं ये नई अपडेट जानिए पूरी जानकारी

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं