आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Parasite SEO क्या होता है। इसको किस तरीके से किया जाता है। वह कौन से ऐसे तरीके है जिसकी मदद से आप Parasite SEO कर सकते हो। मैं आपको बहुत अच्छे से बताऊंगा कि यह क्या होता है और किस तरीके से आपके लिए काम करेगा। आपकी वेबसाइट के लिए काम करेगा।
Parasite SEO क्या है (What is Parasite SEO in Hindi)
Parasite SEO तकनीक एक ऐसी तकनीक होती है जिसमें आप अपनी वेबसाइट को Rank करवाने के लिए किसी दूसरी वेबसाइट के ऊपर जाकर कंटेंट लिखते हो और वहां से आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक आता है और उससे आपकी वेबसाइट जो है उससे आपकी वेबसाइट की ग्रोथ होती है। बहुत जल्दी क्योंकि अगर आपकी वेबसाइट New है तो ऐसी स्थिति में आपकी वेबसाइट की ग्रोथ जल्दी नहीं होती है तो इस स्थिति में अगर आप Parasite SEO तकनीक का इस्तेमाल करते हो तो आपकी जो वेबसाइट है वो बहुत ही स्पीड से गो होती है सर्च इंजन के अंदर।
Parasite SEO को उदाहरण से समझें
इसमें मैं आपको एक उदाहरण देकर यह समझता हूं कि कैसे यह काम करता है। मान लीजिए। आपकी एक नई वेबसाइट है और आप अपनी नई वेबसाइट के ऊपर एक कंटेंट लिखते हो तो अगर आप जो कंटेंट लिखोगे, वह कंटेंट जो है, रैंक होने में काफी समय ले लेगा क्योंकि आपकी वेबसाइट जो है नई है और वहीं दूसरी तरफ अगर आप एक कंटेंट किसी High Authority वेबसाइट के ऊपर लिखते हो जिस वेबसाइट की पहले से ही गूगल के अंदर अच्छी अथॉरिटी हैं तो उस वेबसाइट के ऊपर अगर आप कंटेंट लिखते हो तो ऐसी स्थिति में वह कंटेंट बहुत ही स्पीड से रैंक होगा और इंडेक्स होगा तो यह ऐसे ही एक काम करता है।
इससे आपकी वेबसाइट को फायदा बहुत ज्यादा होता है क्योंकि जो भी आप कंटेंट लिखोगे दूसरी हाई अथॉरिटी वेबसाइट के लिए वहां पर आप कंटेंट के अंदर अपनी वेबसाइट का लिंक भी ऐड करोगे और उस लिंक के ऊपर जो भी व्यक्ति Click करेगा। वह सीधा आपकी वेबसाइट के ऊपर आएगा तो इससे सीधा आपकी वेबसाइट को ट्रैफिक मिलता है और इससे आपकी वेबसाइट को बैकलिंक भी मिलता है।
Parasite SEO कैसे काम करता है
यह ऐसे काम करता है वेबसाइट की अथॉरिटी और भरोसे को जांचा जाता है, और उसी हिसाब से कंटेंट को रैंक किया जाता है। अगर किसी वेबसाइट की अथॉरिटी अच्छी है, तो उसका कंटेंट भी अच्छी रैंक करेगा, और उसके पेज जल्दी इंडेक्स होंगे। इसलिए, अगर आप इस वेबसाइट पर कंटेंट पब्लिश करते हैं, तो इसकी बनी-बनाई अथॉरिटी की वजह से यह बहुत जल्दी रैंक करेगा, जिससे आपको फायदा होगा।
Parasite SEO करने के तरीके
High Authority Websites पर Article Publish करना
आपको Medium.com, LinkedIn.com, या Reddit.com जैसी हाई-अथॉरिटी वेबसाइट पर आर्टिकल पब्लिश करने चाहिए। ये सभी साइट्स बहुत जानी-मानी हैं। आप वहां आर्टिकल लिख सकते हैं। इससे आपकी वेबसाइट पर बहुत सारा ट्रैफिक आ सकता है, क्योंकि रोज़ाना हज़ारों लोग उन पर आते हैं; अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो उनमें से कुछ आपकी वेबसाइट पर भी आ सकते हैं।
Guest Posting
आपको हाई-अथॉरिटी वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखने चाहिए। इन साइट्स के लिए लिखने से आपको कई फायदे होंगे, क्योंकि इनकी हमेशा अच्छी रेप्युटेशन रहती है। अगर आपकी वेबसाइट को ऐसी साइट्स से ट्रैफिक मिलता है, तो इससे बहुत फायदा होगा।
Web 2.0 Sites का इस्तेमाल
इसमें,आपको एक फ्री प्लेटफॉर्म पर ब्लॉग बनाना होगा और आर्टिकल पब्लिश करने होंगे। इससे भी कई फायदे होते हैं। आप medium.com, livejournal.com और blogger.com जैसे प्लेटफॉर्म इस्तेमाल कर सकते हैं। ये अच्छे प्लेटफॉर्म हैं और इनकी अच्छी रेप्युटेशन है। एक बार जब आप अपना ब्लॉग बना लेते हैं, तो आपको आर्टिकल लिखते रहना चाहिए, और ट्रैफिक धीरे-धीरे बढ़ेगा।
PDF Submission & Document Sharing
इसके अंदर आपको क्या करना है। आपके जितने भी कंटेंट है वेबसाइट पर जो आपने लिखे हैं उन कंटेंट को सबसे पहले आपको एक पीडीएफ में कन्वर्ट करना है। अगर आपकी वेबसाइट वर्डप्रेस पर है तो आप प्लगइन की मदद से अपने कंटेंट को पीडीएफ में कन्वर्ट कर सकते हो और उसके बाद आपको उन पीडीएफ को अन वेबसाइट के ऊपर शेयर करना है जो वेबसाइट से पीडीएफ
सबमिट करती है। मतलब पीडीएफ सबमिशन वेबसाइट के ऊपर जाना है और इन पीडीएफ को सबमिट करना है। यहां से भी आपकी वेबसाइट को बहुत फायदा होता है। आपकी वेबसाइट का ट्रैफिक बढ़ेगा। धीरे-धीरे अगर आपको पीडीएफ सबमिशन वेबसाइट नहीं मिल रही है तो आप पीडीएफ सबमिशन वेबसाइट को गूगल पर सर्च कर सकते हो। वहां से आपको बहुत सारी पीडीएफ सबमिशन वेबसाइट मिल जाएगी।
Parasite SEO के फायदे
जल्दी Ranking मिलती है
अगर आप इस तकनीक का इस्तेमाल करते हो तो इससे आपकी वेबसाइट का जो ट्रैफिक है, वह बहुत जल्दी बढ़ सकता है क्योंकि आपकी वेबसाइट जो है वह नई वेबसाइट की तरह ट्रीट नहीं की जाएगी। आपकी जो वेबसाइट है वह एक पुरानी वेबसाइट की तरह ट्रीट की जाएगी क्योंकि आप जो भी आर्टिकल लिखोगे वह ओल्ड वेबसाइट के ऊपर लिखोगे, जिनकी अथॉरिटी पहले से ही बहुत ज्यादा बनी हुई है तो ऐसी स्थिति में आपकी जो वेबसाइट का ट्रैफिक है और बहुत जल्दी बढ़ सकता है।
कम मेहनत में Result
इस तरह, आपको कम मेहनत में बेहतर नतीजे मिलते हैं, क्योंकि आपको दूसरी वेबसाइट के लिए कंटेंट लिखने की ज़रूरत नहीं होती। आपकी वेबसाइट को हाई-अथॉरिटी वेबसाइट से बहुत फ़ायदा होता है, जो आपसे पास होती हैं, जिससे इसकी वैल्यू बढ़ती है और Google के साथ भरोसा बनता है।
Backlinks मिलते हैं
इस तकनीक के अंदर आप क्या करते हो आप दूसरी वेबसाइट के लिए कंटेंट बनाते हो जो वेबसाइट की अथॉरिटी बहुत ज्यादा अच्छी है तो ऐसी स्थिति में आपको उन वेबसाइट से अच्छी क्वालिटी का बैकलिंक भी मिलता है और जितनी ज्यादा आपकी वेबसाइट के ऊपर बैकलिंक होंगे, अच्छी क्वालिटी के उसे आपकी वेबसाइट का जो ट्रैफिक है, वह धीरे-धीरे बहुत जल्दी बढ़ सकता है।

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं