Commercial Intent Keywords क्या हैं पूरी जानकारी

Commercial Intent Keywords इस आर्टिकल में, मैं बताऊंगा कि “कमर्शियल इंटेंट कीवर्ड्स” क्या होते हैं, ये क्यों ज़रूरी हैं, और अपने कंटेंट में इनका इस्तेमाल करने से आपको क्या फ़ायदे मिलते हैं। चलिए, शुरू करते हैं।

Commercial Intent Keywords क्या हैं

Commercial Intent Keywords यह कुछ इस तरीके के keyowrds होते हैं जिनको लोग तब सर्च करते हैं जब किसी व्यक्ति को कुछ सर्विसेज चाहिए होती है या फिर कुछ प्रोडक्ट चाहिए होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति हमेशा इस तरह के कीवर्ड को सर्च करेगा। सर्च इंजन के अंदर और इस तरीके के कीवर्ड को ही हम Commercial Intent Keywords बोलते हैं। मतलब किसी व्यक्ति को कुछ प्रोडक्ट खरीदना है। कुछ सर्विसेज लेनी है।

अब अगर आपकी वेबसाइट किसी प्रोडक्ट से रिलेटेड है। मतलब आप कुछ सेल करते हो तो ऐसी स्थिति में जब आप अपनी वेबसाइट के ऊपर कंटेंट लिखोगे तो आपको अच्छे तरीके से उस प्रोडक्ट का रिव्यू देना होता है और इसके साथ-साथ आपको उस प्रोडक्ट से रिलेटेड उन सभी कीवर्ड को अपने कंटेंट में शामिल करना होता है। जो लोग सर्च करते हैं उस प्रोडक्ट से रिलेटेड।

Commercial Intent और Transactional Intent में अंतर

Commercial Intent: कमर्शियल इंटेंट (व्यावसायिक इरादा) का मतलब है कि कोई यूज़र कुछ खरीदने से पहले प्रोडक्ट्स के बारे में अच्छी तरह से रिसर्च और तुलना करता है—जैसे कि “बिगनर्स के लिए सबसे अच्छे SEO टूल्स” सर्च करना, जहाँ यूज़र सही टूल्स की तलाश कर रहा होता है।

Transactional Intent: ट्रांज़ैक्शनल इंटेंट का मतलब है कि जब कोई यूज़र कोई प्रोडक्ट या सर्विस खरीदने या कोई खास काम करने के लिए तैयार हो। इसका मुख्य मकसद ट्रांज़ैक्शन या कन्वर्ज़न पूरा करना होता है, जैसे कि कुछ खरीदना, सर्विस बुक करना प्रोडक्ट डाउनलोड करना या साइन-अप करना। उदाहरण: ऑनलाइन रनिंग शूज़ खरीदना।

Commercial Intent Keywords को कैसे पहचानें

Commercial Intent Keywords को आपको खुद ही पहचान ना होगा। आपको कीवर्ड देखकर पता चल जाएगा कि यह कीवर्ड जो है वह एक Non-Commercial Intent Keywords है या फिर एक Commercial Intent Keywords है। अगर आपको कमर्शियल कीवर्ड की पहचान करनी है तो वह कुछ इस तरीके के keywords हो सकते हैं।

Best mobile under ₹20,000
Nike shoes price
Best gym near me
Laptop shop in Delhi

Commercial Intent Keywords क्यों महत्वपूर्ण हैं

अगर हम इन कीवर्ड को एक बिजनेस के नजरिए से देखे तो कमर्शियल कीवर्ड बहुत ही ज्यादा इंपॉर्टेंट हो सकते हैं क्योंकि कमर्शियल कीवर्ड तभी सर्च किए जाते हैं। जब किसी व्यक्ति को या तो कोई सर्विस चाहिए होती है या फिर कुछ प्रोडक्ट खरीदना होता है और ऐसी स्थिति में यह एक अच्छी अपॉर्चुनिटी होती है।

एक बिजनेस के लिए। क्योंकि मार्केट में बहुत सारे अलग-अलग प्रोडक्ट है और अलग-अलग लोगों की अलग-अलग डिमांड है तो ऐसी स्थिति में किसी भी व्यक्ति का अगर बिजनेस उस कीवर्ड से मैच कर जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे उस व्यक्ति की सेल्स बढ़ सकती है।

हो सकता है कि वह व्यक्ति इस चीज को ढूंढ रहा हो जो प्रोडक्ट आप बेचते हो तो ऐसी स्थिति में अगर उस व्यक्ति का कीवर्ड आपके प्रोडक्ट से मैच करता है। तो हो सकता है कि वह व्यक्ति आपके प्रोडक्ट को खरीद भी ले तो ऐसी स्थिति में आपको ऑनलाइन ग्रंथ भी मिलती है और आपकी सेल्स भी ग्रोथ होती है और आपको अच्छा प्रॉफिट भी मिलता है।

Commercial Keywords के फायदे

Potential Customers तक पहुंच

इसमें आपको यह फायदा मिलता है कि जो आपका कंटेंट है वह आपके टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंच जाता है। अगर आप सही तरीके से अपने कंटेंट के अंदर कीवर्ड का इस्तेमाल करते हो तो इसमें आपको एक चीज का ध्यान रखना है। जब भी आप कंटेंट लिखोगे तो कंटेंट में अच्छे तरीके से कीवर्ड को ऑप्टिमाइज करना है ताकि जो आपका कंटेंट है वह सही तरीके से आपकी टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंच सके।

Affiliate Marketing के लिए उपयोगी

आज के समय में बहुत सारे लोग एफिलिएट मार्केटिंग करते हैं तो अगर आप भी एफिलिएट मार्केटिंग करना चाहते हो तो ऐसी स्थिति में कमर्शियल कीवर्ड आपके लिए बहुत ही ज्यादा अच्छे हो सकते हैं क्योंकि कमर्शियल कीवर्ड पर अगर आप काम करते हो तो ऐसे मैं आपको ज्यादा सेल्स मिल सकती है और ज्यादा प्रॉफिट भी कमा सकते हो।

Buying Guide बनाने में मदद

Commercial Intent Keywords इसमें आपकी बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं। कमर्शियल कीवर्ड इसमें आपको क्या बताना है कि जब भी आप कोई प्रोडक्ट का रिव्यू करते हो तो आपको हर चीज अच्छे से उस प्रोडक्ट के बारे में बतानी है। उस प्रोडक्ट के बेनिफिट्स बताने हैं। फिर उस प्रोडक्ट को किस तरीके से बाय करना है, यह बताना है और किन लोगों के लिए वह प्रोडक्ट अच्छा है। ये भी आपको अपने आर्टिकल में बताना है।

Commercial Intent Keywords कैसे खोजें

Google Search का इस्तेमाल करें

अगर आपको कमर्शियल कीवर्ड चाहिए तो ऐसी स्थिति में गूगल एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म हो सकता है। जहां से आपको कमर्शियल कीवर्ड मिल सकती है। इसमें आपको क्या करना है, गूगल पर जाना है और जिस भी टॉपिक से रिलेटेड आपको कमर्शियल कीवर्ड चाहिए, उस टॉपिक को आपको सर्च करना है। उसके बाद आपके सामने बहुत सारे कीवर्ड आ जाएंगे।

यह एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जो आपको गूगल सर्च में देखने को मिलता है। इसमें आपको क्या करना है। गूगल सर्च में आपको कुछ कीवर्ड सर्च करने हैं। जिस भी कीवर्ड के ऊपर आप काम करना चाहते हो। जैसे ही आप कीवर्ड को सर्च करोगे तो उस कीवर्ड से रिलेटेड और भी सजेशन आपके सामने आ जाते हैं। मतलब उस कीवर्ड से रिलेटेड लोग क्या चीज और सर्च करते हैं। कौन से और कीवर्ड सर्च करते हैं। इनका भी आपको पता चल जाता है गूगल के द्वारा।

Keyword Research Tools

मार्केट में आपको बहुत अच्छे-अच्छे टूल मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से कीवर्ड रिसर्च कर सकते हो और इन टूल की मदद से आप आसानी से कमर्शियल कीवर्ड ढूंढ सकते हो। अगर आप अच्छे तरीके से टूल्स का इस्तेमाल करते हो तो आप बहुत अच्छे कमर्शियल कीवर्ड ढूंढ सकते हो अपने कंटेंट के लिए और अपनी टारगेटेड ऑडियंस के लिए।

Leave a Comment