Traffic Drop क्या हैं ये प्रॉब्लम कैसे इसको ठीक करते हैं

Traffic Drop आज के इस लेख में, मैं आपको समझाऊँगा कि ट्रैफ़िक ड्रॉप (traffic drop) क्या होता है और उन खास कारणों की पहचान करूँगा जिनकी वजह से आपकी वेबसाइट का ट्रैफ़िक कम हो सकता है। मैं आपके साथ कुछ ऐसे ज़रूरी पहलू साझा करूँगा जिनके बारे में आपको निश्चित रूप से पता होना चाहिए। यदि आपकी वेबसाइट पर अभी ट्रैफ़िक में गिरावट आ रही है या आपको लगता है कि भविष्य में ऐसी गिरावट आ सकती है तो यह समझना बेहद ज़रूरी है कि इसके पीछे असल कारण क्या हैं। आइए, मैं आपको उन कारणों के बारे में विस्तार से बताता हूँ।

Traffic Drop क्या हैं

Traffic Drop का मतलब है कि आपकी वेबसाइट पर अब उतने विज़िटर नहीं आ रहे हैं जितने पहले आते थे आसान शब्दों में कहें तो, आपकी साइट पर आने वाले विज़िटर्स की संख्या अचानक कम होने लगती है। ट्रैफ़िक में इस तरह की गिरावट के कई कारण हो सकते हैं, जिनकी वजह से आपकी वेबसाइट का कुल ट्रैफ़िक कम हो जाता है। इन कारणों में SEO रणनीतियों में बदलाव, वेबसाइट के अंदर की तकनीकी समस्याएं, या Google के एल्गोरिदम में हुए अपडेट शामिल हो सकते हैं ये सभी आपकी साइट के ट्रैफ़िक में गिरावट का कारण बन सकते हैं।

Traffic Drop Important Reasons

Traffic Drop
Google Algorithm Update

Traffic Drop बहुत बार ऐसा होता है गूगल अपनी एल्गोरिथम लाता रहता है। समय-समय पर तो जब भी यह एल्गोरिदम्स आती है तब वेबसाइट की जो रैंकिंग है, वह ऊपर नीचे होती है। बहुत सारी वेबसाइट की रैंकिंग ऊपर हो जाती है और बहुत सारी वेबसाइट की रैंकिंग डाउन हो जाती है। गूगल एल्गोरिथम आने के बाद।

जब गूगल एल्गोरिथम आती है तो उस टाइम क्या होता है कि ज्यादातर जो वेबसाइट की रैंकिंग डाउन होती है वह उन वेबसाइट की रैंकिंग डाउन होती है जो वेबसाइट गलत एक्टिविटी कर रही होती है। अपनी वेबसाइट के ऊपर तो आपको इस चीज का ध्यान रखना है। जो भी आप काम करते हो। अपनी वेबसाइट के ऊपर वह सारा काम आपको अच्छा ही करना है। मतलब ऐसा कोई भी इल्लीगल काम नहीं करना है। जिस वजह से आपकी वेबसाइट को गूगल से इफेक्ट मिले।

Keyword Ranking गिरना

कीवर्ड रैंकिंग इसका मतलब यह होता है कि मान लीजिए आपने किसी टॉपिक के पर कुछ कंटेंट बनाया है और उस समय जब आपने कंटेंट बनाया था तो उस समय उसकी सर्च बहुत ज्यादा थी लेकिन थोड़े दिन बाद 1 महीने बाद या फिर 2 महीने बाद उस keyword की जो सच है। वह कम हो गई है तो इस स्थिति में भी आपकी वेबसाइट का ट्रैफिक डाउन हो सकता है। मतलब जब वह टॉपिक नया-नया मार्केट में आया था तब वह ट्रेंडिंग टॉपिक था, लेकिन कुछ समय बाद उसकी सर्चस कम हो गई है तो इस वजह से आपकी वेबसाइट का ट्रैफिक डाउन हो सकता हैं

Technical Issues

यह भी एक इंपॉर्टेंट फेक्टर है। वेबसाइट की रैंकिंग का गिरने का। इसमें क्या होता है कि आपकी वेबसाइट के अंदर अगर कुछ भी टेक्निकल दिक्कत आ रही है जैसे आपकी जो पेज है, वेबसाइट के वह ओपन नहीं होती है। सही से आपकी वेबसाइट मोबाइल Friendly नहीं है। आपकी वेबसाइट की स्पीड बहुत ज्यादा स्लो है तो यह सारी जो दिक्कत है, यह टेक्निकल दिक्कत होती है जो किसी की भी वेबसाइट पर आ सकती है तो आपको भी यह चीज देखना है कि आपकी वेबसाइट पर क्या कोई टेक्निकल दिक्कत है या नहीं। अगर आपकी वेबसाइट पर टेक्निकल दिक्कत है तो ऐसी स्थिति मैं आपकी वेबसाइट का ट्रैफिक डाउन हो सकता है।

Content Outdated होना

अगर आपने एक कंटेंट लिखा था। बहुत टाइम पहले और आपने उस कंटेंट को अभी तक अपडेट नहीं किया है तो समय के साथ-साथ क्या होता है कि उस कंटेंट के रैंकिंग जो है, वह डाउन हो जाती है क्योंकि आपने उस कंटेंट को अपडेट नहीं किया है, लेकिन उस Content से रिलेटेड और भी अपडेट मार्केट में आ गई है तो गूगल ऐसे कंटेंट को हमेशा रैंक करता है जो कंटेंट अच्छे से अपडेटेड होते हैं, Google ऐसे कंटेंट को अच्छी रैंकिंग नही देता हैं, जो कंटेंट पुराने हो जाते हैं, अपडेट नहीं होते हैं। उनको गूगल ज्यादा रैंक नहीं देता है।

Competition बढ़ना

आप जिस भी टॉपिक के ऊपर कंटेंट बनाते हो, आपके कंपीटीटर भी जरूर होंगे ही तो अगर आपके कंपीटीटर आपसे अच्छा कंटेंट बनाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपके कंपीटीटर जो है, वह सारा ट्रैफिक ले जाएंगे। आपको ट्रैफिक ज्यादा नहीं मिलेगा क्योंकि आपके कंप्यूटर ने आपसे अच्छा काम कर रखा है। आप से अच्छा कंटेंट बना रखा है। आपसे अच्छी ज्यादा इनफार्मेशन दे रखी है तो गूगल ऐसी वेबसाइट को ज्यादा अच्छा मानता है जो ज्यादा सही से काम करके दिखाती है।

Website changes

यह भी एक इंपॉर्टेंट फेक्टर है। वेबसाइट की रैंकिंग में आता है। इसमें क्या होता है कि बहुत सारे लोग क्या करते हैं। अपनी वेबसाइट के अंदर कुछ चेंज करते हैं। अपनी वेबसाइट का होम पेज चेंज कर दिया। प्लगिंस चेंज कर दिए। वेबसाइट के अंदर थीम चेंज कर दे तो ऐसी स्थिति में क्या होता है कि आपकी जो वेबसाइट की रैंकिंग है, वह डाउन हो जाती है क्योंकि जब आपकी

वेबसाइट का पूरा होम पेज चेंज हो जाता है। पूरी थीम चेंज हो जाती है तो गूगल ऐसी वेबसाइट को समझ नहीं पता है। एकदम से और इस स्थिति में गूगल आपकी वेबसाइट को डाउन कर देता है तो आपको यह चीज समझनी है। अगर आपकी वेबसाइट में आपने कुछ ऐसे चेंज कर रखे हैं तो इस वजह से भी आपकी वेबसाइट की रैंकिंग डाउन हो सकती है।

Traffic Drop कैसे fix करें

अब मैं आपको कुछ तरीके बता रहा हूं। इनको आपको फॉलो करना है। अगर आप इन तरीकों को अपनी वेबसाइट पर अप्लाई करते हो तो आपकी वेबसाइट की जो रैंकिंग डाउन हो गई थी। वह धीरे-धीरे ऊपर आने लग जाएगी।

Content Update करें

आपकी वेबसाइट में जितने भी पुराने कंटेंट है आपने जो पहले कंटेंट लिख रखे हैं, सबसे पहले आपको उनको अपडेट करना है। उन कंटेंट के अंदर देखना है। कोई नई इनफार्मेशन आई है तो आपको उन कंटेंट के अंदर ऐड करना है। यह बहुत ज्यादा जरूरी है। इससे क्या होगा, आपके कंटेंट फ्रेश हो जाएंगे और धीरे-धीरे रैंकिंग में ऊपर आने लगेंगे।

SEO Optimization करें

आपको अपनी वेबसाइट को SEO के नज़रिए से हमेशा ऑप्टिमाइज़्ड रखना चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि आपका On-Page SEO, Off-Page SEO और Technical SEO ये सभी पूरी तरह से लागू किए गए हों, ताकि आपकी वेबसाइट सर्च इंजन के लिए ऑप्टिमाइज्ड रहे और ऑर्गेनिक ट्रैफिक आकर्षित कर सके। मैं आपको एक बात बताता हूँ: आपकी वेबसाइट पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक तभी आएगा, जब आपने अपने Search Engine Optimization को प्रभावी ढंग से लागू किया होगा।

Technical Issues fix करें

आपकी वेबसाइट के ऊपर जितनी भी टेक्निकल सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन से रिलेटेड प्रॉब्लम्स है, आपको उनको ठीक करना होगा। आपको यह देखना होगा कि आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है या नहीं। अगर आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली नहीं है तो आपको अपनी वेबसाइट को मोबाइल फ्रेंडली बनाना है और उसके साथ-साथ आपको यह देखना है कि आपकी वेबसाइट की स्पीड कितनी है। स्पीड कम है तो उसको सही करने पर काम करना है और उसके साथ-साथ आपको यह भी देखना है कि जो आपकी वेबसाइट है आपकी वेबसाइट के अंदर। ज्यादा प्लगिंस को इंस्टॉल नहीं करना है और बाकी फालतू के कोड भी ऐड नहीं करने हैं।

New Content डालें

अगर आप डेली कंटेंट नहीं लिखते हो तो यह भी एक प्रॉब्लम हो सकती है। आपकी वेबसाइट के लिए आपको क्या करना है। आपको डेली कंटेंट लिखने की आदत बनानी है। आपको नए-नए कंटेंट लिखने हैं। रोज इनफॉरमेशन देनी है। अपने यूजर्स को तभी आपकी वेबसाइट जो अपडेट रहेगी और आपकी वेबसाइट से लोग इंगेज रहेंगे।

जितना ज्यादा हो सके आपको अपनी वेबसाइट के लिए हाई क्वालिटी के बैकलिंक बनाने के लिए फोकस करना है। हाई क्वालिटी बैकलिंक्स अगर आप बनाते हो अपनी वेबसाइट के ऊपर तो इससे आपकी वेबसाइट की जो रैंकिंग है। वह बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है एक टाइम आने पर।बैकलिंक बनाते समय आपको एक बात का ध्यान रखना है। आपको बेकार के बैकलिंक नहीं बनाने हैं। आपको सिर्फ हाई क्वालिटी बैकलिंक बनानी है जो आपकी वेबसाइट के लिए अच्छे होंगे फ्यूचर में।

Related Articles

  1. Organic Traffic क्या होता है कैसे अपनी वेबसाइट पर लाए
  2. Dofollow Backlink क्या होते हैं कैसे बनाएं

Leave a Comment