Social Media Marketing Interview Questions आज, मैं आपके साथ सोशल मीडिया मार्केटिंग से जुड़े कुछ बेहतरीन और बेहद महत्वपूर्ण इंटरव्यू प्रश्न, और उनके जवाब साझा करूँगा। आपको इन प्रश्नों की तैयारी बहुत अच्छी तरह से करनी चाहिए; यदि आप इनका अच्छे से अभ्यास करते हैं, तो आप अपने इंटरव्यू के दौरान इन सवालों के जवाब प्रभावी ढंग से दे पाएँगे।
Social Media Marketing Interview Questions
Question:1 Social Media क्या हैं?
Question:2 Organic और Paid Social Media Marketing में क्या अंतर है?
Question:3 सोशल मीडिया पर Engagement बढ़ाने के तरीके क्या हैं?
Question:4 2 से 3 मोस्ट फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के नाम बताओ? एंड ये प्लेटफार्म क्यों फेमस हैं ये भी बताओ?
Question:5 Content Calendar क्या होता है और यह क्यों जरूरी है?
Question:6 क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स लोगो के लिए काम के प्लेटफॉर्म्स हैं या नहीं आप क्या कहेंगे?
Question:7 Brand Awareness बढ़ाने में सोशल मीडिया कैसे मदद करता है?
Question:8 CTR (Click Through Rate) क्या होता है?
Question:9 Audience Targeting क्या होती है और यह कैसे काम करती है?
Question:10 Social Media Audit क्या होता है?
| Answers |
| Answer:1 सोशल मीडिया वह प्लैटफॉर्म होते हैं जहां पर एक दूसरे से लोग मिलते हैं। इन प्लेटफार्म के ऊपर बहुत सारी ऑडियंस होती है। जो अपना नया कंटेंट प्रोवाइड करती है और उस कंटेंट को दूसरे लोग पढ़ते हैं और सोशल मीडिया से बहुत सारी कंपनियां जो है अपना प्रमोशन भी करवाती है। सोशल मीडिया के जरिए क्योंकि बहुत बड़ी-बड़ी जो कंपनियां है वह जब भी प्रमोशन करवाती है वह सोशल मीडिया को टारगेट करती है क्योंकि सोशल मीडिया के ऊपर बहुत सारे लोग एक्टिव रहते हैं। जिस वजह से उनका जो प्रमोशन है वो अच्छा हो जाता है तो सोशल मीडिया एक प्रकार का प्लेटफार्म है। जहां पर बहुत सारे लोग मिलते हैं और अपनी बातें शेयर करते हैं। अपने कंटेंट को शेयर करते हैं और एक दूसरे से इंगेजमेंट बनाते हैं। |
| Answer:2 जब भी हम सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते हैं तो पोस्ट करने के बाद जो भी हमारा ट्रैफिक आता है, वह दो तरीके से ट्रैफिक आता है। पहले जो ट्रैफिक आता है, वह होता है। ऑर्गेनिक ट्रैफिक इसमें हमको कोई भी पैसा नहीं देना पड़ता। इसमें बस हमको सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन का ध्यान रखना होता है और उसके हिसाब से अपने कंटेंट को पब्लिश करना होता है और इसमें हमको ऑर्गेनिक ट्रैफिक मिलता है। वहीं दूसरी तरफ हमको पैसे देकर ट्राफिक लेना होता है। मतलब हमारी वेबसाइट के ऊपर या फिर हमारे अकाउंट के ऊपर ऐड चलवाए जाते हैं जिसके हमको पैसे भी देने पड़ते हैं और इसके साथ-साथ हमारी वेबसाइट पर या फिर हमारे अकाउंट पर अच्छी खासी रीच आती है। मतलब बहुत सारे लोग पढ़ने को आते हैं या फिर कुछ आपके कंटेंट को देखने को आते हैं। |
| Answer:3 अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंगेजमेंट बनाना है तो इसके लिए सबसे जो अच्छा तरीका है, वह है आपका कंटेंट आपको ऐसा कंटेंट बनाना होगा जिसको देखने के बाद ऑडियंस को आपके कंटेंट के अंदर एक इंगेजमेंट महसूस हो सके। मतलब आपके कंटेंट से आपकी ऑडियंस जो है। जुड़ सके तो कंटेंट इंपॉर्टेंट होता है। कंटेंट का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होता है। जब भी हम सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते हैं तो कंटेंट को बहुत अच्छे से बनाना होता है। और जितने भी Comments आ रहे हैं। पोस्ट के ऊपर उसको हमको जवाब देने हैं। इससे भी एक इंगेजमेंट बनता है और दूसरी तरफ अगर कमेंट के अंदर कोई यूजर कुछ क्वेश्चन पूछता है तो आपको उसका आंसर देना है। इससे भी एक इंगेजमेंट बनता है और आपकी ऑडियंस जो है, बिल्ड होती है। |
| Answer:4 वैसे तो बहुत सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स है, लेकिन मैं कुछ नाम बता देता हूं। आपको इसमें से पहले है। फेसबुक यह बहुत ही ज्यादा फेमस है। फेसबुक को आज के टाइम में बहुत सारे लोग इस्तेमाल करते हैं और इसके ऊपर बहुत सारे लोग रोज के एक्टिव भी रहते हैं। अपना कंटेंट भी शेयर करते हैं और एक दूसरे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजते हैं और भी बहुत सारे काम होते हैं जो फेसबुक के द्वारा किए जाते हैं तो फेसबुक एक बहुत अच्छा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है और इसी के साथ-साथ दूसरा प्लेटफार्म है। इंस्टाग्राम इंस्टाग्राम को आज के समय में बहुत सारे लोग इस्तेमाल करते हैं। इंस्टाग्राम की मदद से काफी लोग जो है, Reels भी देखते हैं। काफी लोग इनफॉरमेशन भी लेते हैं और इंस्टाग्राम के ऊपर भी बहुत सारे लोग आज के टाइम में एक्टिव रहते हैं। अपने कंटेंट को शेयर भी करते हैं। दूसरे कंटेंट को भी देखते हैं। दूसरे कंटेंट पर कमेंट भी करते हैं। अपने कंटेंट पर आए कमेंट का जवाब भी देते हैं तो बहुत सारा काम है जो इन 2 प्लेटफार्म पर किया जाता है। यह दो प्लेटफार्म बहुत ही ज्यादा फेमस है आज के समय में। |
| Answer:5 कंटेंट कैलेंडर का मतलब होता है कि जो भी हम सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं उसके लिए हमको एक शेड्यूल बनाना होता है। मतलब हमको कितने पोस्ट करने हैं। एक हफ्ते के अंदर और किस समय पोस्ट करने हैं। एक हफ्ते के अंदर वही हमारा कंटेंट कैलेंडर होता है। जैसे मैं एक कंटेंट कैलेंडर बनाता हूं। एक हफ्ते के अंदर मेरे को अगर 10 कंटेंट पब्लिश करने हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो उन 10 कंटेंट को जब मैं पब्लिश करूंगा तो उनकी टाइमिंग क्या होगी। किस तरीके से कंटेंट होगा। कैसे-कैसे सब कुछ जो अरेंजमेंट होता है उसी को हम कंटेंट कैलेंडर बोलते हैं। अब यह कंटेंट जो कैलेंडर होता है, यह एक हफ्ते का भी हो सकता है। 15 दिन का भी हो सकता है। 1 महीने का भी हो सकता है। यह डिपेंड करता है पर्सन टू पर्सन। |
| Answer:6 आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जो है, वह बहुत ही ज्यादा काम के प्लेटफार्म है। अगर इनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो लेकिन इनसे कुछ गलत काम भी किए जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा तो दोनों चीज हो सकती है। एडवांटेज भी है और डिसएडवांटेज भी है। लेकिन मैं आपको एक बोलना चाहूंगा कि इसके जो फायदे हैं, वह ज्यादा है क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जरिया काफी लोग जो है, वह बहुत अच्छे पैसे भी कमा रहे हैं। काफी लोग जो है, पॉपुलर भी हो चुके हैं और भी बहुत सारे काम है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा हमको पता चलते हैं। जैसे कोई न्यूज़ है, वह भी हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा बहुत ही जल्दी से पता चल जाती है आज के समय में। |
| Answer:7 सोशल मीडिया पर आज के समय में बहुत सारे लोग एक्टिव रहते हैं। अगर आपका कोई ब्रांड है और आप उसको Grow करना चाहते हो तो सोशल मीडिया एक बहुत ही ज्यादा अच्छा इफेक्टिव प्लेटफार्म हो सकता है। जिसके जरिए आप अपने ब्रांड की एक Growth कर सकते हो। एक पहचान बना सकते हो। आपको क्या करना है। आपको अपने ब्रैंड से रिलेटेड ही सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाना है। जॉन सा आपका ब्रांड है। उसी नाम से अकाउंट बनाना है और फिर धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते चले जाना है। एक टाइम आने पर आपके ब्रांड को लोग जांनने लग जाएंगे। मार्केट में आपका नाम चलने लग जाएगा तो सोशल मीडिया बहुत ही इफेक्टिव तरीका है जहां से लोगों को एक पहचान मिलती है। लोगों के ब्रांड की एक पहचान बनती है। |
| Answer:8 CTR आपका एक पोस्ट का टाइटल होता है। मतलब जो भी आप पोस्ट बनाते हो और उस पोस्ट को जब सोशल मीडिया पर पब्लिश करते हो या फिर पोस्ट करते हो तो उस समय आपको अपनी पोस्ट का एक टाइटल भी देना होता है। अब यह टाइटल जितना अच्छा होगा जितना इंगेजिंग होगा उतना ही लोग आपकी पोस्ट पर क्लिक भी करेंगे तो ऐसी स्थिति में CTR बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट होता है क्योंकि CTR अगर अच्छा होगा तो आपकी जो पोस्ट है उसके ऊपर अच्छे व्यूज आ सकते हैं। काफी लोग पढ़ने के लिए या फिर आपके कंटेंट को देखने के लिए आ सकते हैं तो CTR बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट होता है। |
| Answer:9 ऑडियंस टारगेटिंग का मतलब यह होता है कि जब हम सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते हैं तो हमको अपनी पोस्ट के हिसाब से यह देखना होता है कि हमारी जो टारगेटेड Audience है, वह कौन सी है मतलब जो हमने पोस्ट बनाई है। क्या वह हमारी ऑडियंस तक पहुंच भी रही है या नहीं। अगर हमारी पोस्ट हमारी ऑडियंस तक पहुंचती है तो ये एक अच्छी बात होती है। हमने अपने टारगेटेड ऑडियंस को अचीव कर लिया है। अब मैं आपको एक एग्जांपल देकर बताऊं जैसे मान लीजिए। मैं सोशल मीडिया के ऊपर फिटनेस से रिलेटेड कंटेंट बनाता हूं। मैं जिम जाता हूं और जिम से रिलेटेड में कंटेंट पोस्ट करता हूं तो ऐसी स्थिति में मेरी जो टारगेटेड Audience होगी वह ऑडियंस होगी जो जिम करती है या फिर जो फिटनेस इंडस्ट्री में है तो ऐसी स्थिति में मेरी टारगेट ऑडियंस मुझे मिल गई है तो मैं अपनी टारगेट ऑडियंस के हिसाब से ही अपने कंटेंट को बनाऊंगा। अगर मैं अपने कंटेंट को किसी दूसरी Audience के हिसाब से बनाऊंगा तो ऐसी स्थिति में मेरा कंटेंट ज्यादा नहीं चल पाएगा। सोशल मीडिया पर क्योंकि मेरी टारगेट Audience दूसरी है और मैं कंटेंट कुछ और ही बना रहा हूं। |
| Answer:10 सोशल मीडिया ऑडिट तब किया जाता है, जब आप सोशल मीडिया पर कोई कंटेंट पोस्ट करते हैं, लेकिन उसे अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलती—यानी उसे अच्छे व्यूज़ नहीं मिलते और वह ज़्यादा दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाता। इस तरह के ऑडिट का उद्देश्य उन खास कारणों की पहचान करना होता है, जिनकी वजह से कंटेंट का प्रदर्शन कमज़ोर रह रहा है। विशेष रूप से, सोशल मीडिया ऑडिट में निम्नलिखित पहलुओं की जाँच शामिल होती है: 1. प्रोफ़ाइल की जानकारी को अपडेट करना; 2. फ़ॉलोअर्स और एंगेजमेंट मेट्रिक्स का विश्लेषण करना; 3. हैशटैग के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना; 4. अपने सोशल मीडिया पेजों की तुलना प्रतिस्पर्धियों के पेजों से करना; और 5. दर्शकों से जुड़ी जानकारियों (insights) और उनकी गतिविधियों की समीक्षा करना। ये वे मुख्य तत्व हैं, जिनकी इस प्रक्रिया के दौरान बारीकी से जाँच की जानी चाहिए। |
Related Articles
- Most Important Content Writer Interview Questions In Hindi
- Keyword Research Interview Question जानिए कुछ जरूरी Question जो हर SEO इंटरव्यू में पूछे जाते हैं.
- Most Important Google Analytics Interview Questions and Answers in Hindi

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं