20 Most Important Semrush Interview Questions and Answers In Hindi

आज, मैं आपके साथ Semrush Interview Questions के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेयर करूँगा। ये ऐसे सवाल हैं जो इंटरव्यू में सबसे ज़्यादा पूछे जाते हैं अगर आप इन सवालों की अच्छी तरह से तैयारी कर लेते हैं, तो आप इस टूल से जुड़े इंटरव्यू के सभी सवालों के जवाब आसानी से दे पाएँगे।

Most Important Semrush Interview Questions

Question:1 Semrush क्या हैं?

Question:2 क्या Semrush टूल कीवर्ड रिसर्च करने में मदत करता हैं अगर हां तो कैसे ?

Question:3 क्या Semrush टूल एक कंट्री का ट्रैफिक रिपोर्ट देता हैं या फिर मल्टीप्ल कंट्री का?

Question:4 SEMrush में Domain Analysis क्या होता है?

Question:5 Keyword Difficulty क्या होती है?

Question:6 क्या ये टूल वेबसाइट को ऑडिट करने में काम आता हैं ?

Question:7 SEMrush में On Page SEO Checker क्या करता है?

Question:8 Semrush का AI Version क्या काम करता हैं?

Question:9 keyword Research कितने टाइप्स के होते हैं?

Question:10 keyword Intent का क्या मतलब हैं?

Question:11 SEMrush में Keyword Gap Tool क्या है?

Question:12 अगर website की ranking गिर जाए तो SEMrush से क्या check करेंगे?

Question:13 Semrush tool किन लोगो के लिए Useful होता हैं कोई 3 लोग बताओ?

Question:14 SEMrush का free और paid version में क्या फर्क है?

Question:15 SEMrush में Cannibalization issue कैसे find करते हैं?

Question:16 CPC क्या हैं?

Question:17 SEMrush में Pages Report क्या दिखाता है?

Question:18 Backlink Analytics tool क्या करता है?

Question:19 Search Volume क्या होता है?

Question:20 Organic vs Paid traffic में क्या फर्क है?

Answers
Answer:1 यह एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से आप कीवर्ड रिसर्च कर सकते हो। अगर आपके पास कोई टॉपिक है। उस टॉपिक से रिलेटेड आप अलग-अलग तरीके के कीवर्ड इस टूल की मदद से देख सकते हो। यह टूल आपको short Tail keyword और Long tail keyword दोनों तरीके के शब्द बताता है और इसके साथ-साथ यह टूल और भी कामों के लिए जाना जाता है। इस टूल की मदद से हम वेबसाइट को Audit कर सकते हैं और इस टूल की मदद से हम अपनी वेबसाइट की बैकलिंक रिपोर्ट भी देख सकते हैं तो मल्टीप्ल काम या टूल करता है हमारे लिए।
Answer:2 जी हां, बिल्कुल यह टूल कीवर्ड रिसर्च करने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है और खासकर यह टूल उन्हीं लोगों के लिए बनाया गया है जिनको कीवर्ड रिसर्च करना है। इस टूल की मदद से हम आसानी से कीवर्ड रिसर्च कर कर सकते हैं और जब हम इस टूल की मदद से keyword Research करते हैं तो हम अलग-अलग कंट्री का डाटा भी ले सकते हैं। उस टॉपिक के ऊपर जिस टॉपिक पर हम चाहते हैं, यह टूल हमको अलग-अलग कंट्री से keyword देता है। जिस टॉपिक पर हम सर्च करते हैं उस टॉपिक से रिलेटेड।
Answer:3 वैसे तो यह टूल एक कंट्री की रिपोर्ट नहीं देता है। यह Tool मल्टीप्ल कंट्री की रिपोर्ट देता है, लेकिन डिपेंड करता है आपके ऊपर अगर आपको किसी स्पेसिफिक कंट्री के बारे में डिटेल चाहिए। किसी स्पेसिफिक कंट्री के keyword चाहिए तो आप एक कंट्री सेलेक्ट कर सकते हो और उस कंट्री का यह आपको कीवर्ड दे देगा, लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता कि यह सिर्फ एक ही कंट्री का कीवर्ड देता है। नहीं, यह मल्टीप्ल कंट्री के कीवर्ड देता है।
Answer:4 इस टूल की मदद से हम किसी भी वेबसाइट की डोमेन अथॉरिटी आसानी से चेक कर सकते हैं। हम यह देख सकते हैं कि उस वेबसाइट की Domain Authority। अभी कितनी है। आपको पता ही होगा कि Domain Authority।कितनी ज्यादा इंपॉर्टेंट होती है। एक वेबसाइट को रैंक करने के लिए तो इस टूल की मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हो कि किसी वेबसाइट की डोमेन अथॉरिटी कितनी है
Answer:5 कीवर्ड डिफिकल्टी का मतलब यह होता है कि जब आप कोई टॉपिक सर्च करते हो इस टूल के ऊपर तो यह टूल आपको उस टॉपिक से रिलेटेड अलग-अलग कीबोर्ड दिखता है और अलग-अलग कीवर्ड की अलग-अलग कीवर्ड डिफिकल्टी होती है। मतलब यह एक नंबर होता है जो 100 में से दिया जाता है। हर एक कीवर्ड को अगर यह नंबर ज्यादा होगा तो इसका मतलब यह है कि उस शब्द की डिफिकल्टी ज्यादा है और अगर यह नंबर कम होगा तो इसका

मतलब यह है कि उसे कीवर्ड की डिफिकल्टी कम है और जिस keyword की डिफिकल्टी कम होती है। मतलब जिसका नंबर कम होता है। अगर आप उसे कीवर्ड के ऊपर काम करते हो तो ऐसे कीवर्डके ऊपर रैंक करने में आसानी होती है और जिस केवट की डिफिकल्टी ज्यादा है। मतलब नंबर ज्यादा है जैसे 70 या फिर 80 है। अगर आप ऐसे कीबोर्ड के ऊपर काम करते हो तो ऐसे कीवर्ड के ऊपर रैंकिंग आने में बहुत ज्यादा टाइम लग जाता है क्योंकि ऐसे कीवर्ड के ऊपर बहुत सारे आर्टिकल गूगल के ऊपर पहले से ही होते हैं
Answer:6 जी हां, बिल्कुल यह टूल वेबसाइट को ऑडिट करने के लिए बहुत ही ज्यादा काम आता है। इस Tool की मदद से आप पूरी वेबसाइट को ऑडिट कर सकते हो। आप यह देख सकते हो की वेबसाइट की अथॉरिटी कितनी है। आप यह देख सकते हो की वेबसाइट के ऊपर जो बैकलिंक बने हुए हैं। उनकी क्वालिटी क्या है। कितने बैकलिंक बने हुए हैं। कितने अच्छे Backlink है। कितने बेकार बैकलिंक है और इसी के साथ-साथ आप वेबसाइट की स्पीड भी चेक कर सकते हो। वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है या नहीं, यह देख सकते हो। आप इस टूल की मदद से देख सकते हो आसानी से।
Answer:7 इस टूल की मदद से, आपके कंटेंट का मूल्यांकन On-Page SEO मानकों के आधार पर किया जाता है। यह जाँचता है कि क्या आपने कोई उचित टाइटल दिया है, सही विवरण लिखा है, इंटरनल लिंकिंग लागू की है, और छवियों का उपयोग किस प्रकार किया गया है—इन सभी पहलुओं की यहाँ जाँच की जाती है।
Answer:8 Semrush टूल का AI वर्शन बेहद उपयोगी है; यह आपको अपने कंटेंट को SEO के लिए प्रभावी ढंग से ऑप्टिमाइज़ करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह आपकी वेबसाइट का ऑडिट करता है, नए कंटेंट के सुझाव देता है, और कई अन्य प्रकार की सहायता भी प्रदान करता है।
Answer:9 1.Short-tail keywords (1-2 words)
2.Long-tail keywords (3+ words)
3.Intent-based keywords (Informational, Navigational, Transactional)
4.LSI keywords (related/similar keywords)
Answer:10 कीवर्ड इंटेंट का मतलब यह होता है कि कोई भी यूजर अगर गूगल पर कुछ चीज सर्च करता है और अगर आपका कंटेंट उस टॉपिक से रिलेटेड उस Search से रिलेटेड है तो इसमें आपका जो कीवर्ड इंटेंट है, वह यूजर की Search से बिल्कुल मैच हो जाता है। मान लीजिए किसी ने सर्च किया है डिजिटल मार्केटिंग कोर्स नियर मी और अपने इसी के ऊपर आर्टिकल लिख रखा है। इसी कीवर्ड के ऊपर डिजिटल मार्केटिंग कोर्स नियर में तो ऐसे में आपका जो आर्टिकल है, वह यूजर के कीवर्ड से मैच हो जाता है तो इसमें क्या होता है कि जो यूजर का कीवर्ड इंटेंट है वह आपके कंटेंट से मैच हो गया है तो इसी को हम कीवर्ड इंटेंट बोलते हैं कि यूजर के जो Searches है वह आपके कंटेंट से मैच हो सके।
Answer:11 यह टूल उन खास कीवर्ड्स का पता लगाता है जिनके लिए आपकी प्रतिस्पर्धी की वेबसाइट रैंक कर रही है—ऐसे कीवर्ड्स जिन पर आपकी अपनी वेबसाइट अभी रैंक नहीं कर रही है। इसके अलावा, यह कई ऐसे कीवर्ड्स भी सुझाता है जिन्हें अगर टारगेट किया जाए, तो वे आपकी वेबसाइट को बेहतर रैंकिंग दिलाने में मदद कर सकते हैं।
Answer:12 अगर एक वेबसाइट की रैंकिंग कम हो रही है या फिर बार-बार गिर रही है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि उस वेबसाइट के अंदर कुछ प्रॉब्लम्स आ गई है। अब इस टूल की मदद से जो यह टूल है यह आपको यह बताता है कि आपकी वेबसाइट में क्या दिक्कत आ रही है जिसकी वजह से आपकी जो रैंकिंग है वह डाउन हो रही है या फिर डाउन पर डाउन होती जा रही है तो आपको प्रॉब्लम का पता इस टूल की मदद से आसानी से चल जाता है। प्रॉब्लम कुछ भी हो सकती है जैसे वेबसाइट की स्पीड कम है। वेबसाइट के अंदर बैकलिंक की कमी है। वेबसाइट की अथॉरिटी ज्यादा नहीं है। वेबसाइट के अंदर Spammy एक्टिविटी होने लग गई है। कुछ भी प्रॉब्लम हो सकती है वह प्रॉब्लम आपको Tool की मदद से पता चल जाती है आसानी से।
Answer:13 इसमें मैं तीन लोग बताना चाहूंगा जिनके लिए यह Tool बहुत ही काम का होने वाला है। पहले है ब्लॉगर्स जितने भी ब्लॉगर्स है उनको कीवर्ड रिसर्च तो करना ही होता है। उनके लिए यह Tool बहुत ही काम का है। दूसरा है। फ्रीलांसर जितनी भी फ्रीलांसर लोग हैं, उनके लिए भी यह Tool बहुत ही काम का है और इसमें तीसरा आता है और डिजिटल मार्केटर्स उनके लिए भी यह Tool बहुत ही काम का है क्योंकि जो नए डिजिटल मार्केटर्स है, उनको तो सीखना भी पड़ता है। यह टूल क्या है, कैसे काम करता है तो यह Tool अलग-अलग तरीके से काम किया जाता है। अलग-अलग लोगों द्वारा।
Answer:14 इसके फ़्री वर्शन में, आप केवल सीमित कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं; हालाँकि, प्रीमियम वर्शन में आप एडवांस्ड-लेवल कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, फ़्री वर्शन में आप किसी वेबसाइट का ऑडिट नहीं कर सकते; किसी वेबसाइट का ऑडिट करने के लिए, आपको इस टूल का प्रीमियम वर्शन खरीदना होगा।
Answer:15 Semrush में Cannibalization issue find करने के लिए आप Position Tracking tool का use करते हो। इसमें domain और keywords add करके Cannibalization report देखते हैं, जहाँ पता चलता है कि एक ही keyword पर आपकी multiple pages rank कर रही हैं।
Answer:16 CPC का मतलब होता है Cost per Click मतलब जिस कीवर्ड के ऊपर आप कंटेंट बना रहे हो। उस कीवर्ड के ऊपर आपको कितना पैसा मिलने वाला है। अगर कोई व्यक्ति आपके कंटेंट पर क्लिक करता है और वहां पर जब ऐड चल रही होती है उस ऐड के ऊपर जो क्लिक आती है तो उस क्लिक पर आपको कितना पैसा मिलता है। इसी को हम सीपीसी बोलते हैं। कुछ कीवर्ड ऐसे होते हैं या फिर कुछ टॉपिक ऐसे होते हैं जिनमें यह सीपीसी बहुत ही ज्यादा मिलता है और कुछ टॉपिक ऐसे होते हैं। कुछ कीवर्ड ऐसे होते हैं जिनमें यह सीपीसी कम मिलता है। यह टोटली डिपेंड करता है कि आपका टॉपिक कैसा है। उसके हिसाब से यह ऊपर या नीचे होता जाता है।
Answer:17 यह टूल आपको यह देखने की सुविधा देता है कि आपकी वेबसाइट के कौन से पेज सबसे ज़्यादा रैंक कर रहे हैं, और साथ ही, यह उन खास तरह के कीवर्ड्स का भी पता लगाता है जिनसे सबसे ज़्यादा ट्रैफिक आ रहा है। इसके अलावा, यह आपके सभी पेजों के लिए एक पूरी SEO रिपोर्ट भी उपलब्ध कराता है।
Answer:18 यह टूल बैकलिंक विश्लेषण की सुविधा भी देता है, जिससे आप अपनी वेबसाइट की ओर इशारा करने वाले बैकलिंक्स की प्रकृति का पता लगा सकते हैं विशेष रूप से, यह जान सकते हैं कि वे उच्च-गुणवत्ता वाले लिंक्स हैं या नहीं और उनकी समग्र गुणवत्ता का आकलन कर सकते हैं।
Answer:19 सर्च वॉल्यूम से तात्पर्य उस मात्रा से है जो सर्च गतिविधि के आधार पर किसी विशिष्ट कीवर्ड को दी जाती है। यह मापता है कि किसी सर्च इंजन पर एक महीने के भीतर किसी विशेष शब्द को कितनी बार सर्च किया गया है; इस मीट्रिक को ‘सर्च वॉल्यूम’ के नाम से जाना जाता है।
Answer:20 Organic vs Paid Traffic का फर्क: Organic traffic वो होता है जो आपकी website पर free में आता है, यानी SEO के जरिए जब आपकी site Google search results में rank करती है। वहीं Paid traffic ads के जरिए आता है, जिसमें आपको पैसे खर्च करने पड़ते हैं जैसे Google Ads चलाकर visitors लाना।

Related Articles

  1. 20-Most Important-SEO MCQ Question and Answer In Hindi
  2. Most Important SEO Experience Interview Questions and Answers In Hindi
  3. Advance SEO Interview Questions जानिए कुछ बहुत ही जरुरीQuestion and Answer
  4. Local SEO Interview Questions जानिए कुछ जरूरी Questins and Answers

Leave a Comment