Digital Marketing Interview Questions आज मैं आपको डिजिटल मार्केटिंग इंटरव्यू के लिए सबसे ज़रूरी सवाल हिंदी में बताऊंगा। मैं आपको कुछ ऐसे सवाल बताऊंगा, जिनकी अगर आप अच्छी तरह से प्रैक्टिस करेंगे, तो आप किसी भी डिजिटल मार्केटिंग इंटरव्यू को आसानी से पास कर पाएंगे। आपको इन सवालों की पहले से प्रैक्टिस करनी चाहिए और फिर अपनी परफॉर्मेंस को इवैल्यूएट करना चाहिए।
Digital Marketing Interview Questions
Question:1 Digital Marketing क्या हैं?
Question:2 Digital Marketing के कोई 5 मॉडल बताओ ?
Question:3 Off-page SEO क्या हैं?
Question:4 backlink क्या हैं?
Question:5 Social Media Marketing क्या हैं?
Question:6 Affiliate Marketing क्या हैं?
Question:7 WordPress क्या हैं?
Question:8 Bounce Rate क्या होता है?
Question:9 keyword Research क्या होती हैं कीवर्ड रिसर्च करने के लिए कोई 2 टूल्स नाम बताओ?
Question:10 Google Analytics का Use क्या है?
| Answers |
| Answer:1 डिजिटल मार्केटिंग एक प्रकार का ऑनलाइन काम होता है जिसके अंदर आप किसी भी प्रोडक्ट को या फिर किसी भी सर्विसेज को ऑनलाइन प्रमोट करते हो और इसके अंदर ये चीज देखी जाती है कि डिजिटल मार्केटिंग के अंदर बहुत सारे तरीके होते हैं। ऑनलाइन प्रमोशन करने के तो डिजिटल मार्केटिंग के अंदर हम किसी भी सर्विसेज को या फिर किसी भी प्रोडक्ट को या फिर किसी भी ब्रांड को एक ऑनलाइन पहचान देते हैं जिससे उसकी डिजिटल मार्केटिंग हो सके। मतलब लोग उस प्रोडक्ट को या फिर उस सर्विसेज को ऑनलाइन पहचान सके। |
| Answer:2 डिजिटल मार्केटिंग के अंदर बहुत सारे मॉडल्स आते हैं जिसमें से पांच मॉड्यूल यह है पहले है सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन दूसरा है। वर्डप्रेस और तीसरा है। वेबसाइट डिजाइन चौथा है। गूगल एड्स पांचवा है। फेसबुक एड्स |
| Answer:3 Off Page-seo जो होता है, यह हमको अपनी वेबसाइट का करना होता है जिससे हमारी वेबसाइट की रैंकिंग बढ़ सके। इसके अंदर हम यह काम करते हैं। अपनी वेबसाइट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। सभी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम और यूट्यूब इन सभी प्लेटफार्म पर अपनी वेबसाइट को प्रमोट करते हैं और इसी के साथ-साथ हम अपनी वेबसाइट के लिए अच्छी क्वालिटी के बैकलिंक बनाते हैं, जिससे हमारी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सके और अथॉरिटी बढ़ सके तो यह काम होते हैं जो हमें Off Page-seo में करने होते हैं। |
| Answer:4 बैकलिंक एक ऐसा लिंक होता है जो एक वेबसाइट को दूसरी वेबसाइट से जोड़ता है। मान लीजिए, आपकी एक वेबसाइट है और आप चाहते हो कि आप अपनी वेबसाइट का एक बैकलिंक बनाओ किसी दूसरी वेबसाइट से तो आपको क्या करना होता है। किसी दूसरी वेबसाइट को अप्रोच करना होता है और वहां पर जब आप कंटेंट बनाते हो तो कंटेंट के अंदर आप अपनी वेबसाइट का लिंक ऐड कर देते हो। अब जो लिंक आपने ऐड किया है उस लिंक के ऊपर अगर कोई व्यक्ति क्लिक करता है तो वह व्यक्ति सीधा आपकी वेबसाइट पर आएगा तो इस तरीके से आपको एक बैकलिंक मिल जाता है। दूसरी वेबसाइट से आपकी वेबसाइट पर कोई व्यक्ति आ रहा है तो यह एक बैकलिंक कहलाता है। |
| Answer:5 सोशल मीडिया मार्केटिंग एक ऐसी मार्किंग होती है जिसके अंदर हम अपनी वेबसाइट को या फिर अपने प्रोडक्ट को या फिर अपनी सर्विसेज को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं ताकि लोगों को हमारे ब्रांड के बारे में हमारी सर्विसेज के बारे में ज्यादा से ज्यादा पता चल सके और ज्यादा से ज्यादा हमारे ब्रांड हमारे सर्विसेज लोगों तक पहुंच सके तो सोशल मीडिया मार्केटिंग में हम यही करते हैं। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऊपर अपने प्रोडक्ट का या फिर अपने सर्विसेज का प्रमोशन करते हैं। |
| Answer:6 Affiliate मार्केटिंग के अंदर आपको किसी कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करना होता है। किसी कंपनी के प्रोडक्ट को सेल करवाना होता है और आप जितने प्रोडक्ट सेल करवाते हो, हर एक प्रोडक्ट पर आपको कुछ कमीशन मिलता है। कंपनी की तरफ से अब यह डिपेंड करता है। कमीशन के प्रोडक्ट कैसा है। अलग-अलग प्रोडक्ट के ऊपर अलग-अलग कमीशन मिलता है तो इसके अंदर सिर्फ इतना ही काम करना होता है। हमको हम कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करवाना है। उनकी सेल्स करवानी है और सेल्स के ऊपर जो भी कमीशन होगा, वह हमको मिलता है। |
| Answer:7 वर्डप्रेस एक सीएमएस है कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम यह हमको एक स्पेस लेना होता है। ऑनलाइन और इसको लेने के बाद हम इसके अंदर अपने कंटेंट को रख सकते हैं। अपनी इमेज को रख सकते हैं। अपनी फाइल्स को रख सकते हैं तो यह एक हमारे को स्पेस मिल जाता है। ऑनलाइन ताकि कोई भी व्यक्ति हमारी वेबसाइट पर आ सके। कहीं से भी कुछ भी सर्च करके तो यह एक स्पेस होता है जो हमको ऑनलाइन मिलता है। |
| Answer:8 बाउंस रेट एक ऐसा रेट होता है जो आपकी वेबसाइट को दिया जाता है। मान लीजिए, आपकी वेबसाइट के ऊपर कोई व्यक्ति आता है और आके ही वह व्यक्ति जल्दी से चला जाता है तो ऐसी स्थिति में आपकी वेबसाइट का बाउंस रेट हाई रहेगा। और वहीं दूसरी तरफ अगर कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट पर आता है और आने के बाद रुकता है। आपके कंटेंट को पड़ता है। आपकी वेबसाइट को देखा है और आपकी वेबसाइट में इंगेजमेंट दिखता है तो ऐसी स्थिति में आपकी वेबसाइट का बाउंस रेट कम रहेगा, जोकि अच्छी बात है। |
| Answer:9 कीवर्ड रिसर्च का मतलब यह होता है कि जिस भी टॉपिक के ऊपर हमको कंटेंट बनाना है, उस टॉपिक से रिलेटेड हम को सबसे पहले कीवर्ड रिसर्च करना होता है। मतलब जिस टॉपिक पर हम कंटेंट बनाने जा रहे हैं, हमको यह देखना होता है कि उस टॉपिक से रिलेटेड लोग क्या-क्या चीज सर्च इंजन पर सर्च करते हैं। फिर उसके हिसाब से हमको कंटेंट बनाना होता है तो कीवर्ड रिसर्च करने के लिए कुछ टूल्स है जो इस्तेमाल हम करते हैं। पहले टूल है Semrush keyword research tool और दूसरा है। Ahref keyword research tool यह दोनों ही टूल बहुत ही काम के है। इनकी मदद से हम आसानी से keyword ढूंढ सकते हैं। |
| Answer:10 गूगल एनालिटिक्स गूगल का ही प्लेटफार्म है। इसकी मदद से आप अपनी वेबसाइट का डाटा चेक कर सकते हो। आप यह देख सकते हो कि जो आपकी वेबसाइट के ऊपर ट्रैफिक आ रहा है, वह कहां से आ रहा है। आप इसके अंदर अपनी वेबसाइट पर daily का ट्रैफिक देख सकते हो कि आपकी वेबसाइट के ऊपर daily का कितना ट्रैफिक आ रहा है। 1 महीने का कितना ट्रैफिक आ रहा है। यह सब आप इसमें देख सकते हो और इसके साथ-साथ आप यह भी देख सकते हो कि जो आपके कंटेंट है, आपकी वेबसाइट के जो कंटेंट है उन पर कितना इंगेजमेंट आ रहा है। यह भी आपको इसमें पता चल जाता है और उसके साथ-साथ आपको यह भी पता चलता है कि जो आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक आ रहा है, वह कौन सी Country से आ रहा है। यह सारी इनफार्मेशन आपको Tool की मदद से मिलती है और यह सारी इनफार्मेशन एक वेबसाइट के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। |
Related Articles
- Most Important SEO Manager Interview Questions and Answer In Hindi
- Most Important Content Writer Interview Questions In Hindi
- Most Important Comment Backlinks Sites In Hindi

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं