Website Authority क्या होती हैं कैसे बढ़ाते हैं

Website Authority क्या है आज के इस लेख में हम जानेंगे कि एक वेबसाइट की अथॉरिटी क्या होती है एक वेबसाइट के लिए उसकी अथॉरिटी क्यों महत्वपूर्ण होती है, हम एक वेबसाइट की अथॉरिटी को कैसे बढ़ा सकते हैं, ये सारी बातें हम इस लेख में जानेंगे और वो भी बहुत अच्छे तरीके से सरल भाषा में।

आज के टाइम में वेबसाइट तो बहुत सारे लोग बना लेते हैं लेकिन वेबसाइट बनाने से सारा काम पूरा नहीं हो जाता है। अगर आपको अपनी वेबसाइट को गूगल में रैंक करना है या फिर सर्च इंजन से अच्छा ट्रैफिक लेना है। अपनी वेबसाइट के ऊपर तो इसके लिए

आपको अपनी वेबसाइट की अथॉरिटी को बढ़ाना पड़ता है। आपको अपनी एक वैल्यू बनानी पड़ती है। अपनी वेबसाइट की जब आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी बढ़ जाती है। उसके बाद ही लोग आपकी वेबसाइट के ऊपर ट्रस्ट करते हैं। भरोसा करने लग जाते हैं।

तो इस आर्टिकल में हम उन तरीकों के बारे में भी बात करेंगे। जिन तरीकों से वेबसाइट की अथॉरिटी बढ़ाई जाती है क्योंकि आपको पता होना चाहिए कि एक वेबसाइट की अथॉरिटी को बढ़ाने के लिए क्या हमें करना होता है वेबसाइट के ऊपर।

Website Authority क्या है

Website Authority क्या है वेबसाइट अथॉरिटी का मतलब है कि आपकी वेबसाइट की गूगल में कितनी वैल्यू है। गूगल हर वेबसाइट को 100 में से एक वैल्यू देता है और यह वैल्यू इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी वेबसाइट कैसी है, आपकी

वेबसाइट कितनी पुरानी है, जितनी पुरानी Website होगी,100 में से यह संख्या उतनी ही बढ़ती जाती है और शुरुआत में अगर आपकी वेबसाइट New है तो आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी कम होगी, जितनी ज्यादा वेबसाइट की अथॉरिटी होगी उतनी ही Website टॉप में रैंक करेगी

Website Authority
Image by Freepik.com

क्योंकि जो वेबसाइट सबसे ऊपर रैंक करती है, वो Website Authority ज्यादा होती हैं वह बहुत अच्छी होती है, आप किसी की वेबसाइट की अथॉरिटी को टूल्स की मदत से भी चेक कर सकते हो, जो भी वेबसाइट गूगल के पहले पेज पर रैंक कर रही है, आप उन सभी की अथॉरिटी चेक कर सकते हैं, वेबसाइट अथॉरिटी चेक करने के लिए आपको बहुत सारे ऑनलाइन टूल मिल जाएंगे

वेबसाइट अथॉरिटी क्यों जरुरी होती हैं

सर्च इंजन रैंकिंग अच्छी होती हैं

अगर आपकी Website Authority ज़्यादा है, तो आपको सर्च इंजन में अच्छी रैंकिंग मिलेगी क्योंकि Google ज़्यादा अथॉरिटी वाली वेबसाइट्स पर भरोसा करता है और अच्छी अथॉरिटी वाली वेबसाइट्स को अच्छी रैंकिंग देता है। हालाँकि, सिर्फ़ अथॉरिटी ही मायने नहीं रखती कंटेंट भी एक अहम भूमिका निभाता है।

ट्रैफ़िक और यूजर ट्रस्ट बढ़ता हैं

अगर आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी ज्यादा होती है तो आपकी वेबसाइट को सर्च इंजन में अच्छी रैंकिंग मिलती है। सर्च इंजन ऐसी वेबसाइट के ऊपर भरोसा करता है। जिन वेबसाइट की अथॉरिटी ज्यादा होती है और जिस वेबसाइट के अथॉरिटी ज्यादा होती है, ऐसी वेबसाइट के ऊपर यूजर्स भी भरोसा करते हैं। कुछ भी इनफॉरमेशन अगर लेनी होती है। यूजर्स को तो यूजर्स ऐसी वेबसाइट के ऊपर जाते हैं। जिन वेबसाइट की अथॉरिटी ज्यादा है जिनके ऊपर उन्हें लगता है कि यहां पर हमको सही इनफॉरमेशन।मिलेगी

Brand Build होता हैं

अगर आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी बहुत ज्यादा है तो इससे आपकी एक मार्केट में अलग पहचान बन जाती है। लोग आपकी वेबसाइट को पहचानने लग जाते हैं। आपकी एक इमेज बन जाती है। वेबसाइट के अंदर और अगर आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी ज्यादा होगी तो मार्केट में आपका एक ब्रांड बन जाएगा। लोगों को आपके ब्रांड के ऊपर भरोसा हो जाएगा और अगर उनको कुछ भी इनफार्मेशन चाहिए। होगी तो वह आपको।आपके पास आएंगे आपकी वेबसाइट के ऊपर विजिट करेगा

Website की Authority कैसे बढ़ाये

अब मैं आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहा हूं जिनका इस्तेमाल करने से आप अपनी वेबसाइट के अथॉरिटी बढ़ा सकते हो। जो तरीके मैं आपको बता रहा हूं। अगर आप इनका इस्तेमाल करते हो। अपनी वेबसाइट के ऊपर तो कुछ ही टाइम बाद आपकी वेबसाइट के अथॉरिटी धीरे-धीरे करके बढ़ने लग जाएगी।

कंटेंट क्वालिटी अच्छी रखो

सबसे महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक यह है कि आपको हाई क्वालिटी कंटेंट लिखना होगा क्योंकि गूगल हाई क्वालिटी कंटेंट को अच्छी रैंकिंग देता है और यूजर भी हाई क्वालिटी वाले कंटेंट पर भरोसा करते हैं। आपको हाई क्वालिटी कंटेंट लिखना होगा, यानी आपको अपने कंटेंट में वो सारी चीजें डालनी होंगी जो यूजर सर्च करते हैं, कंटेंट लिखने से पहले आपको अच्छे से कीवर्ड रिसर्च करनी होगी ताकि

आप अपने आर्टिकल में यूजर के सारे सवालों के जवाब दे सकें और आपका आर्टिकल एंगेजिंग हो, लोगों को पढ़ना पसंद आए, ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपका आर्टिकल बेकार हो और कोई उसे पढ़ना पसंद न करे, ऐसा कंटेंट गूगल में रैंक नहीं करेगा और ग्रो भी नहीं करेगा, अगर आप एक अच्छा कंटेंट लिखते हो सही से फुल इनफार्मेशन देते हो अपने कंटेंट में ऐसे कंटेंट से वेबसाइट की अथॉरिटी जल्दी बढ़ती है और गूगल को आपकी वेबसाइट पर ट्रस्ट होने लगता है।

सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करो

अगर आपके पास कोई वेबसाइट है तो आपको अपनी वेबसाइट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रखना है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको अपनी वेबसाइट को शेयर करना है। अपने कंटेंट को शेयर करना है। सोशल मीडिया पर अगर आप

शेयर करते हो तो आपकी वहां से भी एक ब्रांड वैल्यू बनती है। लोग आपकी वेबसाइट को पहचानने लग जाते हैं और गूगल इस चीज को समझता है कि कौन सी वेबसाइट सोशल मीडिया पर एक्टिव है। कौन सी वेबसाइट अपनी सोशल मीडिया पर काम करती है, शेयर करती है अपने कंटेंट को यह चीज जरूरी है इससे भी अथॉरिटी बढ़ती हैं।

वेबसाइट का स्ट्रक्चर सही रखें।

अब यह बहुत जरूरी चीज है। आपको जो अपनी वेबसाइट का स्ट्रक्चर है, वह सही से रखना है। मतलब अगर कोई यूजर आपकी वेबसाइट पर आता है तो उसको अगर कुछ इनफार्मेशन चाहिए। आपकी वेबसाइट से रिलेटेड तो उसको इन्फॉर्मेशन मिल जानी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए की यूजर कुछ चीज को ढूंढता ही रह रहा है। उसको वह चीज नहीं मिल रही। ऐसा बिल्कुल नहीं होना

चाहिए। आपको अपनी वेबसाइट पर एक सर्च करने वाला बटन भी लगाना चाहिए जिससे वह कुछ सर्च कर सके। कोई यूजर अगर आता है तो इससे क्या होता है कि यह सब चीज गूगल नोटिस करता है और जिस वेबसाइट के ऊपर कोई यूजर जाता है और उस वेबसाइट से जल्दी वापस यूजर निकल जाता है। बाहर तो ऐसे में रैंकिंग खराब होती है और Website Authority जल्दी नहीं बन पाती।

बैकलिंक्स जरूर बनाओ

गूगल यह चेक करता है कि आपकी वेबसाइट पर कितने बैकलिंक्स बने हैं और उन बैकलिंक्स की क्वालिटी क्या है। हाई क्वालिटी लिंक्स बनाना बहुत जरूरी है। अगर आप अपनी वेबसाइट पर हाई क्वालिटी लिंक्स बनाते हैं, तो आप बहुत जल्द गूगल में रैंक कर पाएंगे, वो भी टॉप पर। आपको बस हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स बनाने पर फोकस करना है। जितने हो सकें उतने हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स बनाएं, जैसे कि गेस्ट पोस्टिंग करके या ब्रोकन लिंक एक्सचेंज के ज़रिए।।

वेबसाइट की अथॉरिटी कम ना हो इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें

अब, अगर आप अच्छा काम करके और बहुत मेहनत करके अपनी Website Authority बढ़ाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि अथॉरिटी हमेशा वैसी ही रहेगी। अगर आप अपनी वेबसाइट पर कोई स्पैमी टेक्निक इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी वेबसाइट की

अथॉरिटी नहीं बढ़ेगी। स्पैमी टेक्निक में गलत तरीके से बैकलिंक बनाना, कंटेंट कॉपी-पेस्ट करना, गूगल की गाइडलाइन फॉलो न करना, या ज़्यादा पैसे कमाने के लिए अपनी वेबसाइट पर बहुत ज़्यादा विज्ञापन लगाना, या यूज़र को बिना कोई वैल्यूएबल जानकारी

दिए सिर्फ़ पैसे कमाने के मकसद से बहुत ज़्यादा एफिलिएट लिंक डालना जैसी चीज़ें शामिल हैं। ऐसे मामलों में, आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी कम हो जाती है, और कभी-कभी, ऐसी चीज़ें करने से यह बिल्कुल भी नहीं बढ़ती है।

Website Authority इस आर्टिकल में, हमने सीखा कि Website Authority क्या होती है और इसे कैसे बढ़ाया जाए। मुझे उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो आप कमेंट्स में मुझसे पूछ सकते हैं।

Related Articles

  1. WordPress Website Speed क्या हैं कैसे बढ़ाते हैं
  2. Google Website Speed क्या है और इसे कैसे सुधारें
  3. Web 2.0 Websites क्या होती है कैसे बैकलिंक बनाएं

Leave a Comment