Most Important SEO Questions for interview In Hindi

इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि SEO Questions for interview कौन से होते हैं। मैं आपको बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न बताऊंगा जो इंटरव्यू में अधिकतर पूछे जाते हैं। यदि आपने इन प्रश्नों को अच्छी तरह समझ लिया और इनकी अच्छी तैयारी कर ली, तो इससे आपको इंटरव्यू में बहुत मदद मिलेगी।

SEO Questions for Interview

Question:1 keyword Research के लिए कोई 3 टूल्स Names बताओ ?

Question:2 क्या बिना कीवर्ड रिसर्च किये कंटेंट लिखना सही होता हैं?

Question:3 कीवर्ड रिसर्च टूल के बिना हम और कहा से कीवर्ड Find कर सकते हैं ?

Question:4 क्या एक वेबसाइट पर हिन्दी और इंग्लिश में कंटेंट लिखा जा सकता हैं ?

Question: 5 थिंक कंटेंट क्या होता हैं

Question:6 कोई 3 तरह के स्कीमा बताओ ?

Question:7 गूगल किस चीज पर ज्यादा फोकस करता हैं क्वालिटी पर या फिर क्वांटिटी पर ?

Question:8 Robots.txt file क्या होती हैं

Question:9 Sitemap क्या होता हैं

Question:10 Google search console क्या हैं

Question:11 क्या आपने पहले कभी किसी वेबसाइट पर काम किया हैं ?

Question:12 जब आप वेबसाइट पर SEO करते हो तो क्या चैलेंजेज आपके सामने आते हैं एंड आप उनको कैसे ठीक करते हो?

Question:13 अगर हम आपको अपनी कंपनी में हिरे कर लेंगे तो अगर आपको 1 साल बाद या फिर 2 साल बाद इससे अच्छी जॉब मिल जाएगी तो क्या आप हमारी कंपनी Quiet कर दोगे?

Question: 14 SEO में रिजल्ट आने में कितना टाइम लगता हैं ?

Question:15 एक वेबसाइट के लिए बैकलिंक्स कितने इम्पोर्टेन्ट होते हैं ?

Question:16 वेबसाइट की अथॉरिटी क्या होती हैं ?

Question:17 Google Panda Algorithm क्या हैं?

Question:18 Spam score क्या हैं?

Question:19 एक वेबसाइट की स्पीड कितनी इम्पोर्टेन्ट होती हैं रैंकिंग में ?

Question:20 कोई ऐसे 3 तरीके बताओ जिनसे वेबसाइट को मोबाइल फ्रेंडली बनाने में आसानी हो?

Answers

आप सभी से मेरी एक गुज़ारिश है हमारे जवाब देखने से पहले, कृपया सवालों के जवाब खुद देने की कोशिश करें फिर, अपने जवाबों की तुलना हमारे जवाबों से करें।

Answer:1 पहला Semrush कीवर्ड रिसर्च टूल दूसरा Ahrefs कीवर्ड रिसर्च टूल तीसरा Moz baar
Answer:2 नहीं, बिना कीवर्ड रिसर्च किए कंटेंट लिखना बिल्कुल भी सही नहीं है। कीवर्ड रिसर्च की मदद से हम यह पहचान पाते हैं कि जिस विषय पर हम कंटेंट बना रहे हैं, उसके बारे में यूज़र्स सर्च इंजन में किस तरह के सवाल (queries) टाइप कर रहे हैं। इसके बाद हम इन कीवर्ड्स को अपने कंटेंट में शामिल करते हैं; इससे कंटेंट के रैंक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके विपरीत, अगर बिना किसी कीवर्ड रिसर्च के कंटेंट लिखा जाता है, तो उसके रैंक होने के मौके बहुत ही कम होते हैं।
Answer:3 अगर आप बिना किसी खास टूल पर निर्भर हुए कीवर्ड रिसर्च करना चाहते हैं, लेकिन फिर भी आपको काम के कीवर्ड पहचानने हैं, तो आप कई तरीके अपना सकते हैं। इस तरीके में, आप जिस खास विषय पर कंटेंट बना रहे हैं, उसे सीधे Google पर सर्च करे। जैसे ही आप अपनी सर्च क्वेरी डालते हैं—या कोई कीवर्ड टाइप करते हैं—Google उस शब्द से जुड़े दूसरे
कीवर्ड की एक लिस्ट दिखा देगा। आपको इन कीवर्ड को अपने कंटेंट में शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये ऐसे शब्द हैं जिन्हें लोग Google पर लगातार सर्च कर रहे हैं; इसलिए, कीवर्ड खोजने के लिए यह एक असरदार तरीका है। इसके अलावा, आप Quora भी देख सकते हैं, यहाँ अलग-अलग विषयों पर कई सवाल पूछे जाते हैं; यह कंटेंट के आइडिया पाने का एक और बेहतरीन ज़रिया है। आखिर में, एक और विकल्प है आप सीधे किसी AI टूल से पूछ सकते हैं, जो आपको सुझाव भी दे पाएगा
Answer:4 हाँ,आप वेबसाइट पर विभिन्न भाषाओं में सामग्री लिख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको Subdomains बनाना होगा तभी यह संभव है।
Answer:5 “Think Content” से तात्पर्य ऐसे कंटेंट से है जिसमें या तो अधूरी जानकारी का अभाव होता है—आमतौर पर इसमें केवल 400 से 500 शब्द होते हैं—या फिर जिसे किसी अन्य स्रोत से कॉपी और पेस्ट किया गया होता है। Google पर, ऐसा कंटेंट जल्दी रैंक नहीं करता और अगर वह रैंक कर भी जाता है, तो उसकी रैंकिंग तेज़ी से नीचे गिर जाती है।
Answer:6 1.Article Schema 2.Product Schema 3.FAQ Schema
Answer:7 Google हमेशा मात्रा के बजाय गुणवत्ता को प्राथमिकता देता है। यदि आप एक हफ़्ते में छह लेख लिखते हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता ज़्यादा अच्छी नहीं है जबकि दूसरी ओर आप चार उच्च-गुणवत्ता वाले लेख लिखते हैं, तो Google उन चार लेखों को हीं अधिक बेहतर रेटिंग देगा। Google लगातार गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करता है इसलिए, कम लेख लिखें, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आप उच्च गुणवत्ता बनाए रखें।
Answer:8 Robots.txt file एक text file होती है जो search engines को बताती है कि वेबसाइट के कौन से pages crawl करने हैं और कौन से नहीं।
Answer:9 साइटमैप एक फ़ाइल है जिसमें आपकी वेबसाइट के सभी Pages होते हैं, और इस फ़ाइल से सर्च इंजन यह पता लगा सकते हैं कि आपकी वेबसाइट पर कौन से Pages हैं और उन्हें कैसे क्रॉल किया जाए।
Answer:10 Google Search Console एक ऐसा टूल है जिसे खुद Google ने बनाया है। अपनी वेबसाइट की परफ़ॉर्मेंस पर नज़र रखने के लिए—खास तौर पर यह देखने के लिए कि Google Search के नतीजों में वह कैसा प्रदर्शन कर रही है—आपको अपनी वेबसाइट को इस टूल से जोड़ना होगा। इस टूल की मदद से आप अपनी वेबसाइट के Click-Through Rate (CTR) और औसत रैंकिंग पोज़िशन को ट्रैक कर सकते हैं; इसके अलावा, यह आपको यह जाँचने की सुविधा भी देता है कि आपकी वेबसाइट के पेज इंडेक्स हुए हैं या नहीं, और अगर वे इंडेक्स नहीं हुए हैं, तो यह आपको इसके पीछे के कारणों का पता लगाने में मदद करता है।
Answer:11 अब, इसका जवाब आपको खुद ही देना होगा। दूसरे शब्दों में, अगर आपने वह काम कर लिया है, तो बस इतना कह दें; और अगर नहीं किया है, तो आप कुछ ऐसा कह सकते हैं, “मैंने अभी तक यह काम नहीं किया है, लेकिन मैं इसे करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।”
Answer:12 जब हम वेबसाइट पर काम करते हैं, तो हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियाँ आती हैं, जैसे वेबसाइट की स्पीड का धीमा हो जाना, वेबसाइट के पेज इंडेक्स नहीं होते हैं, वेबसाइट मोबाइल फ़्रेंडली नहीं होती हैं। ये चुनौतियाँ हैं, जो काम करते समय आती हैं। इन सब को ठीक करने के लिए हमें अच्छी होस्टिंग लेनी होती है। वेबसाइट पर इमेज को कम्प्रेस करके अपलोड करना होता है। जो पेज इंडेक्स नहीं हो रहे हैं, उनकी समस्या को देखना होता है कि किस वजह से वे पेज इंडेक्स नहीं हो रहे हैं, फिर उस समस्या को सही करना होता है और इसके साथ ही अगर वेबसाइट मोबाइल फ़्रेंडली नहीं है, तो ऐसे में हमें वेबसाइट पर मोबाइल फ़्रेंडली थीम का इस्तेमाल करना होता है।
Answer:13 इस स्थिति में, आपको इस तरह जवाब देना चाहिए: “नहीं, मैं कंपनी नहीं छोड़ूंगा, क्योंकि मेरा मानना ​​है कि मेरे पास जो कौशल हैं, वे आपकी संस्था की ज़रूरतों से पूरी तरह मेल खाते हैं। इसलिए, मेरा कंपनी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। इसके अलावा, अगर भविष्य में मुझे करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं, तो मैं इसी कंपनी में, यहीं पर किसी सीनियर पद पर काम करना जारी रखना पसंद करूंगा।”
Answer:14 हालांकि, SEO में नतीजे दिखने में कितना समय लगता है, इसका कोई पक्का जवाब नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में कई सालों का अनुभव रखने वाले लोग बताते हैं कि इसमें आम तौर पर 6 से 8 महीने लगते हैं—बशर्ते वेबसाइट पर सही तरीके से काम किया जा रहा हो; यानी, अगर अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाया जा रहा हो, SEO के सही तरीकों को अपनाया जा रहा हो, और वेबसाइट की परफॉर्मेंस मज़बूत हो।
Answer:15 किसी वेबसाइट के लिए बैकलिंक्स अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं; यदि किसी वेबसाइट के पास उच्च-गुणवत्ता वाले बैकलिंक्स हैं, तो वह ज़बरदस्त वृद्धि का अनुभव कर सकती है, और अच्छी गुणवत्ता वाले बैकलिंक्स वेबसाइट की अथॉरिटी को बढ़ाने का भी काम करते हैं।
Answer:16 वेबसाइट अथॉरिटी एक ऐसा पैमाना है जो Google की नज़र में समय के साथ बनता है; किसी वेबसाइट की अथॉरिटी जितनी ज़्यादा होती है, सर्च इंजन में उसकी रैंकिंग उतनी ही बेहतर होती है। वेबसाइट की अथॉरिटी बढ़ाने के लिए, उच्च-गुणवत्ता वाले बैकलिंक्स बनाने ज़रूरी होते हैं, जिससे वेबसाइट की कुल अथॉरिटी में धीरे-धीरे सुधार होता है।
Answer:17 गूगल की यह एल्गोरिदम इसलिए लाई गई थी क्योंकि यूजर क्या कर रहे थे वह अपनी साइट पर Low वैल्यू कंटेंट पब्लिश कर रहे थे और थिंक कंटेंट पब्लिश कर रहे थे कहीं से भी कुछ भी कॉपी किया और अपनी वेबसाइट पर पेस्ट कर लिया तो इस चीज को रोकने के लिए गूगल ने इस एल्गोरिथम को लॉन्च किया था
Answer:18 स्पैम स्कोर एक ऐसा पैमाना है जो किसी वेबसाइट को दिया जाता है। किसी वेबसाइट का स्पैम स्कोर तब बढ़ जाता है, जब उस साइट पर स्पैम वाली गतिविधियाँ हो रही हों—जैसे कि “ब्लैक हैट” तकनीकों का इस्तेमाल करके वेबसाइट को रैंक कराने की कोशिश करना, या गलत तरीकों से बैकलिंक्स बनाना।
Answer:19 किसी वेबसाइट की रैंकिंग के लिए उसकी स्पीड का बहुत अधिक महत्व होता है; अच्छी स्पीड वाली वेबसाइटें Google Search में बेहतर रैंकिंग हासिल करती हैं, और जो वेबसाइटें तेज़ी से लोड होती हैं, वे यूज़र का अधिक जुड़ाव भी आकर्षित करती हैं।
Answer:20 सबसे पहले, अपनी वेबसाइट पर एक मोबाइल-रिस्पॉन्सिव थीम का इस्तेमाल करें। दूसरा, यह देखें कि मोबाइल डिवाइस पर फ़ॉन्ट का साइज़ कैसा दिखाई देता है। और तीसरा, इमेज और जटिल डिज़ाइन फ़ीचर्स जैसे भारी तत्वों से बचें।

Related Articles

  1. 20 Most Important Google Search Console MCQ Questions Answers In Hindi
  2. 20-Most Important-SEO MCQ Question and Answer In Hindi
  3. Local SEO Interview Questions जानिए कुछ जरूरी Questins and Answers
  4. Off Page SEO Interview Questions जानिए कुछ बहुत ही जरुरी Questions and Answers

Leave a Comment