आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की Local SEO Ranking Factor क्या होते हैं, यह कैसे काम करते हैं। आप अपनी वेबसाइट का किस तरीके से Local SEO कर सकते हो और लोकल सर्च पर अपनी वेबसाइट को कैसे Rank करोगे। इन सभी चीजों को आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं।
अगर आपके पास भी कोई बिजनेस है ऑनलाइन और आप अपने बिजनेस का Local SEO करना चाहते हो तो यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि जब आप Local SEO करते हो अपने बिजनेस का तो इससे आपकी सेल भी बढ़ती है और आपको ऑनलाइन भी Growth मिलती है तो अगर आप भी Local SEO करना चाहते हो। अपनी ही वेबसाइट को लोकल सर्च पर रैंक करना चाहते हो तो आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे की Local SEO Ranking Factor क्या होते हैं
Local SEO क्या है
Local SEO एक ऐसी तकनीक है जिसमें आप अपनी वेबसाइट को अपने बिजनेस को लोकल कीवर्ड के लिए टारगेट करते हो। यानी कि जहां पर भी आपका बिजनेस है। अगर उस एरिया के आस-पास में कोई भी आपके बिजनेस से रिलेटेड कुछ भी सर्च करता है तो आपकी वेबसाइट Rank करेगी। आपका बिजनेस टॉप में आएगा इसलिए आपको लोकल SEO करना पड़ता है अपनी वेबसाइट का।
लोकल SEO ज्यादातर वह लोग करते हैं जो कुछ सर्विस प्रोवाइड करते हैं। जैसे कोई रेस्टोरेंट है तो वह लोकल SEO करेगा। कोई Gym है तो वह लोकल SEO करेगा। अगर आप किसी भी तरह की सर्विस देते हैं या आपका कोई बिज़नेस है, तो आपको लोकल SEO करने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि लोगों को सर्विस की ही जरूरत होती है। इसलिए वह सर्च करते हैं और अगर सर्च करेंगे। तभी आपको ग्रोथ मिलेगी ऑनलाइन
Local SEO Ranking Factor क्या होते हैं
अब मैं आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहा हूं जिससे आप लोकल SEO अच्छे से कर सकते हो। अपनी वेबसाइट का अपने बिजनेस का जो तरीके मैं आपको बताऊंगा। अगर आपने इनको अच्छे से फॉलो किया तो आपका लोकल SEO बहुत ही अच्छा हो जाएगा।
(GBP) Google Business Profile Optimization
अगर आपको अपने बिजनेस का लोकल SEO करना है तो यह बहुत ही इंपॉर्टेंट चीज है। आपको अपने बिजनेस की जो प्रोफाइल है, वह गूगल में GBP पर बनानी ही होगी। यह बहुत ही जरूरी चीज है और प्रोफाइल बनाते समय आपको क्या-क्या चीज ध्यान रखनी हैं वह मैं आपको बता देता हूं।

Optimization Tips
- Business सही नाम का इस्तेमाल करें।
- Correct category select करें
- Proper address, phone number, website link add करें
- Business timing update करें
- High quality photos aur videos upload करें
जब आप अपना Google Business Profile बनाते हैं, तो आपको यह ठीक से करना होगा। यह स्टेप बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह आपके बिज़नेस को Google पर लिस्ट होने में मदद करता है, और अगर कोई आपके बिज़नेस से जुड़ी कोई चीज़ सर्च करता है, तो आप ऑर्गेनिक कस्टमर्स को आकर्षित कर सकते हैं और अपनी सेल्स बढ़ा सकते हैं।
NAP Consistency (Name Address Phone Number)
इसका मतलब यह है कि आपको इसके अंदर अपना बिजनेस नेम कांटेक्ट नंबर और एड्रेस हर जगह Same ही रखना है। अपनी वेबसाइट के ऊपर भी और गूगल के अंदर भी और सोशल मीडिया पर भी सभी प्लेटफार्म पर आपको यह Same Address इस्तेमाल करना है। अलग-अलग नहीं इस्तेमाल करना है।
जब आप यह इनफॉरमेशन दोगे अपना एड्रेस दोगे या फिर अपने मोबाइल नंबर दोगे या फिर ईमेल आईडी दोगे तो आपको एक बात ध्यान रखनी। स्पेलिंग मिस्टेक नहीं करनी है क्योंकि अगर स्पेलिंग मिस्टेक हो गई तो इससे गड़बड़ हो जाती है। बहुत ज्यादा तो इस बात का आपको ध्यान रखना है। स्पेलिंग मिस्टेक नहीं करना है।
Online Reviews & Ratings
आपको आपके बिजनेस के लिए रिव्यूज लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आपकी बिजनेस से रिलेटेड अच्छे रिव्यूज आते हैं। आपके कस्टमर के तो इससे Trust बढ़ता है। आपकी वेबसाइट का और आपके ब्रांड का और आपके बिजनेस का और अगर आपके अच्छे रिव्यू आते हैं तो इससे आपकी रैंकिंग भी इंप्रूव होती है तो आपको अच्छे रिव्यूज लेने पर फोकस करना है और अगर कोई गलत रिव्यू देता है तो उसको Politely मैसेज करना है। उस रिव्यू को गलत न समझें आपको बस दिए गए फीडबैक पर काम करने की ज़रूरत है।
Local Keywords Optimization
सबसे पहले आपको अपने बिजनेस से रिलेटेड अच्छे से लोकल कीवर्ड ढूंढ लेने हैं। उसके बाद आपको उन लोकल कीवर्ड को अच्छे से अपनी वेबसाइट में इंप्लीमेंट करना है। जब आप लोकल कीवर्ड ढूंढ लोगे तो आपको उन कीवर्ड को अपने कंटेंट के अंदर इस्तेमाल करना है जो आप कंटेंट लिखोगे और इसके साथ-साथी जब आप गूगल की प्रोफाइल बनोगे। गूगल मैं बिजनेस की जब आप प्रोफाइल बनाओगे तो उसके अंदर भी इन लोकल कीवर्ड का इस्तेमाल करना है। अच्छे तरीके से।
लोकल कीवर्ड रिसर्च करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप सही तरीके से कीवर्ड रिसर्च करते हो और आप अपने कंटेंट के अंदर अच्छे से इंप्लीमेंट करते हो तो आपका बिजनेस की ग्रोथ बहुत ही जल्दी होती है क्योंकि लोग सच ज्यादा करते हैं और अगर आप उनके कीवर्ड को टारगेट करते है तो आपको बहुत ही ज्यादा बेनिफिट मिलेगा। रैंकिंग भी अच्छी होगी।
मैं कुछ कीवर्ड रिसर्च टूल शेयर कर रहा हूँ जो आपको आसानी से लोकल कीवर्ड ढूंढने में मदद करेंगे: 1.Ahrefs Free keyword research tool 2. Google Keyword Planner 3.SEMrush। ये कीवर्ड रिसर्च के लिए बेहतरीन टूल हैं और सबसे अच्छे टूल में से हैं।
Local directory में सबमिट करो
इसमें आपको क्या करना है। इसमें आपको Local directory में जाना है और अपनी वेबसाइट की और अपने बिजनेस की इनफार्मेशन वहां पर देनी है। मतलब अपने बिजनेस का नाम बताना है। अपने बिजनेस का नंबर देना है। अपने बिजनेस की ईमेल एड्रेस देना है।अपने बिजनेस का एड्रेस देना है। सब कुछ आपको लोकल डायरेक्टरी में मेंशन करना है। इससे भी आपको बहुत ज्यादा फायदा होता है। इससे भी आपको रैंकिंग मिलती है। अगर आप गूगल पर सर्च करेंगे, तो आपको आसानी से लोकल डायरेक्टरीज़ मिल जाएंगी।
Website SEO करो
अगर आप सही तरीके से लोकल SEO करना चाहते हो। अपनी वेबसाइट का तो आपको अपने वेबसाइट का भी सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करना होगा। अपनी वेबसाइट पर आपको सर्च इंजन फ्रेंडली आर्टिकल लिखते होंगे। वेबसाइट की स्पीड फास्ट रखनी होगी। वेबसाइट को मोबाइल रेस्पॉन्सिव बनाना होगा और भी जितने काम होते हैं, सर्च इंजन से रिलेटेड वह सारे आपको करने होंगे। अपनी वेबसाइट के ऊपर तभी आपकी वेबसाइट लोकल SEO के लिए सही से काम करेगी।
Backlinks (Local & Relevant) बनाओ
अगर आपको जल्दी ग्रोथ चाहिए। आपको ज्यादा सेल्स चाहिए तो इसके लिए आपको अपनी वेबसाइट के बैकलिंक बनाने पड़ते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें। आपको बैकलिंक मनाते समय आपको रेलीवेंट वेबसाइट से ही Backlinks बनाना है। मतलब जो आपका बिजनेस है उसी बिजनेस से रिलेटेड बैकलिंक बनाना है इसको ऐसे सएमझो अगर आपका खाने से रिलेटेड बिजनेस है आपकी वेबसाइट फूड आइटम सेल्स करती है तो ऐसे में जब बैकलिंक बनाओगे वो भी आपको ऐसी वेबसाइट पर बनाने हैं
जो खाने से रिलेटेड कुछ सामान सेल्स करती है तभी वो अच्छा बैकलिंक माना जाएगा अगर आपका बिज़नेस Specific इंडस्ट्री में है और आप बिल्कुल अलग इंडस्ट्री की वेबसाइटों पर बैकलिंक बना रहे हैं, तो वे बैकलिंक असरदार नहीं होंगे।।। इससे आपकी रैंकिंग भी Down होती है।
एक उदाहरण से मैं आपको समझता हूं। मान लीजिए, मेरा एक रेस्टोरेंट है। मैं फूड आइटम सेल्स करता हो। खाने की साड़ी आइटम सेल्स करता हो और मेरी खाने की चीज़ों से जुड़ी एक वेबसाइट भी है।और मैं अपनी वेबसाइट पर लोकल SEO कर रहा हूं और अगर मुझे ज्यादा Sales चाहिए तो इसके लिए मैं अपनी वेबसाइट के ऊपर बैकलिंक बनाऊंगा तो मैं एक बात का ध्यान रखूंगा कि जो मैं बैकलिंक बना
रहा हूं, वह दूसरी वेबसाइट पर जाकर बनाऊंगा तो दूसरी वेबसाइट भी फूड आइटम से रिलेटेड ही होनी चाहिए। वह भी खाने-पीने का समान ही सेल्स करनी चाहिए। उसी से मुझे अच्छा बैकलिंक मिलेगा। अगर मैं फूड आइटम सेल्स करता हो और बैकलिंक में जाकर बना रहा हूं। Gym वेबसाइट पर या फिर मेडिकल वेबसाइट पर तो उससे मुझे फायदा नहीं होने वाला।
Social Media Promotion
यह चीज भी बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप ऐसा करते हो तो इससे भी आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होने वाला है। आपको क्या करना है। आपका जो भी बिजनेस है उस बिजनेस से रिलेटेड आपको सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट पोस्ट करना है। यानी कि अगर आपका कोई फूड आइटम बिजनेस है या फिर जिम से रिलेटेड बिजनेस है या फिर कोई मेडिकल स्टोर है। कुछ भी आपका बिजनेस है तो उस Business से रिलेटेड आपको कंटेंट डालना है। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर फेसबुक पर वहां से आपकी जो है, अथॉरिटी बनती है, आपके ब्रांड का एक ट्रस्ट बनता है। लोगों के अंदर और इससे भी आपकी सेल्स Grow होती है।
Local SEO के फायदे
Local SEO करने के बहुत सारे फायदे होते हैं। अगर आप सही तरीके से Local SEO करते हो और सही Strategy का इस्तेमाल करते हो तो इससे आपके लोकल कस्टमर बन जाते हैं और वह डेली कस्टमर बन जाते हैं। एक टाइम आने पर इससे आपकी सेल्स भी Grow होती है। अगर आप Local SEO करते हो तो इससे आपकी Sales बहुत ज्यादा ग्रो हो सकती है और अगर आप Local SEO करते हो तो इससे आपका ब्रांड वैल्यू बनता है। एक मार्केट के अंदर लोग आपके ब्रांड को पहचानने लग जाते हैं तो Local SEO के बहुत सारे फायदे हैं। अगर आप सही तरीके से करते हो तो इसमें आपको सर्च इंजन से ट्रैफिक भी मिलता है।
Local SEO Ranking Factor इस आर्टिकल में, मैंने आपको उन सभी तरीकों के बारे में बताया है जिन्हें “लोकल SEO रैंकिंग फैक्टर्स” माना जाता है। अगर आप सही तरीके से काम करते हैं, तो आप अपनी वेबसाइट पर अच्छे नतीजे देख सकते हैं। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो कृपया मुझे कमेंट बॉक्स में बताएं।

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं