आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि High CPC keywords क्या होते हैं। ये कैसे काम करते हैं और वह कौन से तरीके हैं जिनसे आप High CPC keywords फाइंड कर सकते हो
अगर आपके पास भी एक वेबसाइट है तो आप अपनी वेबसाइट के पर कंटेंट तो जरूर लिखते ही होंगे और जब आप कंटेंट लिखते हो तो आपके मन में एक ख्याल जरूर आता होगा कि मैं High CPC keywords पर कंटेंट लिखो। High CPC keywords पर कंटेंट लिखने के बहुत सारे फायदे होते हैं। वह फायदे भी हम आने वाले टाइम में जानेंगे।इसी आर्टिकल के अंदर चलिए शुरू करते हैं। पूरा आर्टिकल आपको अच्छे से पढ़ना है।
High CPC Keywords क्या होते हैं
High CPC keywords इसमें CPC का मतलब है Cost Per Click मतलब जब भी कोई आपकी एड पर क्लिक करेगा तो आपको बहुत ज्यादा पैसा मिलता है। एक नॉर्मल से ज्यादा पैसा आपको दिया जाता है। High CPC keywords के अंदर
इसमें क्या होता है कि अलग-अलग टॉपिक होते हैं और अलग-अलग टॉपिक के हिसाब से आपको पैसा मिलता है। एडवरटाइजर्स के द्वारा तो जो एडवरटाइजर्स है वह High CPC Keywords पर आपको ज्यादा पैसा देता है। एक क्लिक पर आपको ₹10 या फिर 50 या ₹100 भी दे सकता है। ऐसे कीवर्ड जो होते हैं वह हाई सीपीसी कीवर्ड माने जाते हैं।
तो इसका मतलब यही है कि आपका जो टॉपिक है उसके हिसाब से आपको पैसा दिया जाता है। जितना आप हाई सीपीसी कीवर्ड के ऊपर जितना आप कॉम्पिटेटिव कीवर्ड के ऊपर काम करोगे, उतना ही ज्यादा आपको हाय सीपीसी मिलता है और एक बात इसमें यह भी है कि अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर दूसरी कंट्री से ट्रैफिक आता है या फिर USA से आता है ट्रैफिक तो उसमें भी आपको हाय सीपीसी मिलता है।
Example :आइए एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आपने “Instagram free stories” टॉपिक पर एक आर्टिकल लिखा। इस टॉपिक के लिए एडवरटाइज़र आपको ज़्यादा पैसे नहीं देंगे; CPC (कॉस्ट पर क्लिक) सिर्फ़ ₹1–₹5 के आसपास होगा। इसमें थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको इस कीवर्ड के लिए ज़्यादा CPC नहीं मिलता क्योंकि यूज़र कुछ खरीद नहीं रहे हैं।
इसीलिए एडवरटाइज़र आपको कम CPC देंगे। हालाँकि, अगर आप “Car Insurance” टॉपिक पर कोई दूसरा आर्टिकल लिखते हैं, तो एडवरटाइज़र आपको अच्छा CPC देंगे, कम से कम ₹150–₹300 प्रति क्लिक। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग इस टॉपिक से जुड़ी कोई चीज़ खरीद सकते हैं, और आपको हमेशा उन टॉपिक के लिए ज़्यादा CPC मिलता है जहाँ लोग कुछ खरीदते हैं।
हाई CPC कीवर्ड्स कैसे ढूंढे How to find high CPC keywords
अब आपको यह तो पता चल गया है कि हाई सीपीसी कीवर्ड क्या होते हैं, लेकिन आपको अभी तक यह नहीं पता कि हाई सीपीसी कीवर्ड कैसे फाइंड करते हैं तो चलिए मैं आपको कुछ तरीका बताता हूं जिससे आप High CPC Keywords फाइंड कर सकते हो।
Google Keyword Planner
यह एक फ्री कीवर्ड रिसर्च Tool है और यह बहुत ही अच्छा टूल है और यह गूगल का Tool है तो बहुत ही ज्यादा Trusted tool है। आप इसका इस्तेमाल कर सकते हो। Keyword Research करने के लिए जब आप इसमें कोई भी keywords डालते हो तो यह आपको उसका वॉल्यूम भी बताता है और इसके साथ-साथ ही आपको उसका सीपीसीबी बताता है कि उस कीवर्ड के ऊपर क्लिक करने का गूगल ऐडसेंस कितना पैसा देता है। यह चीज आपके लिए इंपोर्टेंट है। आपको यह पता होनी चाहिए कि क्लिक होने पर कितना पैसा मिलने वाला है। जिस कीवर्ड पर ज्यादा पैसा मिलता हैं वही High CPC Keywords होते हैं।
Ubersuggest
यह भी एक बहुत ही अच्छा टूल है। keywords रिसर्च करने के लिए आप इसका फ्री वर्जन इस्तेमाल कर सकते हो। अगर आपका बजट नहीं है। अभी तो और अगर आप इसका प्रीमियम वर्जन इस्तेमाल करते हो तो उसमें आपको एडवांस कीवर्ड भी मिलते हैं और एडवांस CPC रिपोर्ट मिलती है। लेकिन अगर आपके पास अभी पैसे नहीं है तो आप इसका फ्री वर्जन इस्तेमाल कर सकते हो। फ्री वर्जन में भी आपको काफी जानकारी मिल जाती है। इसके अंदर आप अच्छे से Keyword देख सकते हो और अच्छे से सीपीसी भी देख सकते हो। सारी जानकारी आपको मिलेगी इस Tool के अंदर
Semrush

अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करते हो keyword रिसर्च के लिए तो यह भी एक बहुत ही अच्छा टूल है, लेकिन इसका आपको Premium वर्जन इस्तेमाल करना होगा क्योंकि यह प्रीमियम वर्जन में ही अच्छे से आपको रिपोर्ट देता है। हर चीज की अगर आप इसका प्रीमियम वर्जन इस्तेमाल करते हो तो यह आपको एडवांस लेवल के कीवर्ड भी बताता है और कीवर्ड का वॉल्यूम भी बताता हैं हाई वॉल्यूम कीवर्ड भी बताता हैं और और इसके साथ-साथ आपको यह लॉन्ग कीवर्ड टोल कीवर्ड और शॉर्ट कीवर्ड सब तरह के keywords भी बताता है। और search वॉल्यूम कितना है सब चीज अच्छे से बताता है प्रीमियम वर्जन में।
Google Search से ढूंढे
यह भी एक बहुत अच्छा तरीका है keyowrds ढूंढने का। जब आप गूगल में कुछ सर्च करते हो, कोई keyowrds डालते हो तो गूगल आपको Suggestion देता हैं उस कीवर्ड से रिलेटेड और keyowrds के बारे में। इससे भी आपको अच्छे कीवर्ड मिल सकते हैं। लेकिन हाई सीपीसी कीवर्ड के लिए आपको Loan से रिलेटेड सर्च करना है या फिर मोबाइल से रिलेटेड सर्च करना है। इनमे ज्यादा हाई सीपीसी मिलता है।

तो यह कुछ टूल से जिनकी मदद से आप हाई सीपीसी कीवर्ड फाइंड कर सकते हो। बहुत ही आसानी से आपको इनका इस्तेमाल करने में कोई भी दिक्कत नहीं आने वाली है। अगर आपका बजट कम है तो हो सकता है कि आप कुछ टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर पाओ। लेकिन अगर आपके पास पैसे है तो आप प्रीमियम टूल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हो।
High CPC Keywords कौनसे Niche में मिलते हैं
अभी मैने आपकप ऊपर टूल्स के बारे में जिनसे आप हाई सीपीसी कीवर्ड फाइंड कर सकते हो, लेकिन अब मैं आपको कुछ ऐसे टॉपिक बता रहा हूं। जिनसे आपको हाय सीपीसी मिलता है हमेशा।
Insurance Keywords
- Health Insurance
- Car Insurance
- Life Insurance
- Business Insurance
इसमें आपको बहुत ही ज्यादा हाई सीपीसी मिलता है। अगर आप इस तरह के टॉपिक पर काम करते हो या फिर आप अपना कंटेंट इन कीवर्ड के ऊपर बनाते हो तो आपको बहुत ही ज्यादा हाई सीपीसी मिलने के चांसेस है।
Loan Keywords
- Personal Loan
- Home Loan
- Business Loan
- Instant Loan App
यह भी एक बहुत ही अच्छा टॉपिक है जिस पर आप काम कर सकते हो। थोड़ा कॉम्पिटेटिव है। लेकिन अगर आप सही तरीके से सही स्ट्रेटजी इस्तेमाल करोगे तो इसमें भी आपको हाय सीपीसी मिल सकता है।
Digital Marketing & SEO Keywords
- SEO Services
- PPC Marketing
- Digital Marketing Agency
यह एक ऐसा टॉपिक है जो हमेशा डिमांड में रहता है और आने वाले टाइम में भी डिमांड में रहेगा और यह टॉपिक हमेशा डिमांड में ही रहता है और इस पर जो सीपीसी मिलता है, वह भी आपको ज्यादा मिलता है। डिजिटल मार्केटिंग आज के टाइम में बहुत ही ज्यादा आगे निकल चुकी है। हर कोई डिजिटल मार्केटिंग सीखना चाहता है तो इस वजह से इसमें लोगों का इंटरेस्ट भी ज्यादा है और इसी की वजह से इसमें सीपीसी आपको अच्छा मिलता है।
तो यह कुछ टॉपिक है जिन पर आप काम कर सकते हो। इनमें आपको हमेशा हाई सीपीसी ही मिलता है। यह टॉपिक थोड़े कॉम्पिटेटिव है। इनमें बहुत लोग पहले से ही काम कर रहे हैं। लेकिन अगर आप सही तरीके से काम करते हो। सही स्ट्रेटजी फॉलो करते हो। लोगों को सॉल्यूशन देते हो। उनकी प्रॉब्लम का तो आपको भी इसमें सक्सेस मिल सकती है। अच्छी ग्रोथ मिल सकती है और एक दिन आपको भी अच्छा सीपीसी मिलने लगेगा
मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं। जब भी आपको सीपीसी मिलता है वह एक एडवरटाइजर्स के द्वारा मिलता है यानी कि जिस भी जिस भी कंपनी की आपने ऐड चलवा रखी है, अपनी वेबसाइट के ऊपर वह कंपनी आपको पैसा देती है। सीपीसी का लेकिन अगर आपकी वेबसाइट न्यू है। अगर आप नई-नई वेबसाइट बनाई हैं तो ऐसे में आपको सीपीसी हमेशा कम ही मिलता है। जैसे-जैसे आपकी वेबसाइट थोड़ी पुरानी होती जाती है या फिर आपका जो एड अकाउंट है, वह Old होता जाता है। वैसे-वैसे आपका सीपीसी भी बढ़ता जाता है और आपको ज्यादा ही सीपीसी मिलता है। आने वाले टाइम में ।
High CPC keywords इस आर्टिकल में बस इतना ही। मुझे उम्मीद है कि यह आपके लिए जानकारी भरा रहा होगा। अगर इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल है, तो बेझिझक कमेंट करें, और मैं जल्द से जल्द जवाब दूंगा।
- LSI keywords क्या होते हैं कैसे इनका इस्तेमाल करे
- Keywords Everywhere Extension क्या हैं कैसे इस्तेमाल करे
- Keyword Cannibalization क्या है कैसे ठीक करें
- SEO Keyword Density क्या होती है कैसे निकाले जाने पूरा तरीका

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं