आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि XML Sitemap Generator Tools क्या हैं, आप अपनी वेबसाइट के लिए XML Sitemap कैसे बना सकते हैं और इसके साथ ही मैं आपको XML Sitemap Generator Tools के फायदे भी बताऊंगा कि इन Tools से आपको क्या फायदे मिलते हैं और आप इन Tools की मदद से अपनी वेबसाइट के लिए XML Sitemap कैसे बना सकते हैं।
अगर आपकी भी कोई वेबसाइट है तो आपको अपनी वेबसाइट के लिए XML Sitemap बनाना होता हैं क्योंकि यह हर उस इंसान के लिए ज़रूरी है जिसकी वेबसाइट है। XML Sitemap बनाने से Google को आपकी वेबसाइट के स्ट्रक्चर और आपकी वेबसाइट के कंटेंट के बारे में अच्छे से पता चल जाता है और आप अपनी ऑडियंस को क्या-क्या चीज़ें देते हैं। क्या इनफार्मेशन दे रहे हो क्या आपका कंटेंट किस बारे में आपका कंटेंट हैं ये गूगल को पता चलता हैं.
Table of Contents
XML Sitemap क्या है
XML Sitemap एक फ़ाइल है जिसे आपको अपनी वेबसाइट के लिए बनाना होता है। यह फ़ाइल बनाना बहुत ज़रूरी है क्योंकि इस फ़ाइल को बनाने से Google को ये समझ में आता हैं की आपकी वेबसाइट पर कितने पेज हैं और कौन-कौन से पेज हैं। इस फ़ाइल को बनाने
से Google को ये समझ में आता हैं की आपकी वेबसाइट यूज़र्स को क्या जानकारी देती है और आपका टॉपिक क्या है। फिर जैसे-जैसे Google आपकी वेबसाइट को आपके साइटमैप के हिसाब से क्रॉल करता है, आपकी वेबसाइट के पेज उसी हिसाब से इंडेक्स होते जाते हैं।

इसलिए हर वेबसाइट के लिए यह XML साइटमैप बनाना ज़रूरी है। अगर आप कोई नई वेबसाइट बना रहे हैं या पहले से बना चुके हैं, तो आपको उस वेबसाइट पर एक XML साइटमैप फ़ाइल बनानी होगी और इस फ़ाइल को ठीक से सबमिट करना होगा और अपनी वेबसाइट को Google सर्च कंसोल से भी कनेक्ट करना होगा।
SEO में XML Sitemap का महत्व
अगर आप यह XML Sitemap फ़ाइल बनाते हैं, तो यह आपकी वेबसाइट के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। यह फ़ाइल बनाने के बाद, आपकी वेबसाइट के पेज तेज़ी से इंडेक्स होने लगते हैं और इसके साथ ही, अगर आपने कोई नई पोस्ट लिखी है, तो वह भी जल्दी से
इंडेक्स हो जाती है और XML Sitemap फ़ाइल बनाने से गूगल आपके पेज के लिए बेहतर क्रॉलिंग बजट बनाता है और यह फ़ाइल बड़ी वेबसाइट के लिए बहुत काम की होती हैं क्योंकि बड़ी वेबसाइट में बहुत सारा कंटेंट होता है, जो कुछ ऐसी वेबसाइट हैं जैसे ई-कॉमर्स या न्यूज़ वेबसाइट।
तो इस फ़ाइल को बनाने से आपकी वेबसाइट को बहुत सारे फ़ायदे होते हैं और कोई नुकसान नहीं होता, इसलिए इस फ़ाइल को नज़रअंदाज़ करना आपकी वेबसाइट के लिए सही नहीं होगा, आपको यह फ़ाइल ज़रूर बनानी चाहिए।
XML Sitemap Generator Tools क्या हैं
ये टूल्स XML साइटमैप जनरेटर टूल्स होते हैं, ये आपकी वेबसाइट का XML साइटमैप ऑटोमैटिकली जेनरेट करने में आपकी वेबसाइट की मदद करते हैं। इन टूल्स की मदद से आपकी वेबसाइट के लिए XML साइटमैप जेनरेट किया जा सकता है। इस XML साइटमैप के जेनरेट होने के बाद, आपकी वेबसाइट के सभी URL आसानी से स्कैन हो जाते हैं और इसके साथ ही आपकी वेबसाइट के लिए
Sitemap.xml फाइल जेनरेट हो जाती है और आप इस फाइल को सर्च कंसोल में भी सबमिट कर सकते हैं अगर आपकी वेबसाइट बहुत बड़ी है, तो ऐसी सिचुएशन में आप खुद साइटमैप फाइल नहीं बना सकते, इसके लिए आपको टूल्स की जरूरत होती है। अगर आप खुद साइटमैप बनाएंगे तो इसके लिए आपके पास काफी अनुभव होना चाहिए, तभी आप खुद साइटमैप बना सकते हैं, अगर आपके पास अनुभव नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको खुद साइटमैप बनाने में दिक्कत आ सकती है।
Best XML Sitemap Generator Tools
Yoast SEO
अगर आपकी वेबसाइट वर्डप्रेस के ऊपर है तो आप इस प्लगइन का इस्तेमाल कर सकते हो। सबसे पहले आपको वर्डप्रेस पर इस प्लगइन को इंस्टॉल करना है। जैसे ही आप इस प्लगइन को इंस्टॉल करोगे, उसके बाद यह आपकी पूरी वेबसाइट के लिए एक अच्छे से Sitemap बना कर दे देगा। आपको यह ऑटोमेटेकली Sitemap बना कर देता हैं। आपको कुछ भी नहीं करना होता है। सिर्फ आपको इस प्लगइन को इंस्टॉल करना होता है बस।

जो Sitemap ये प्लगइन आपकी वेबसाइट के लिए बनाते हैं, उसके अंदर यह आपके पेज को भी रखता है। आपके कंटेंट को भी रखता है जो आपकी पोस्ट होती है। पूरा Sitemap जो भी आपकी वेबसाइट में है उसको यह पूरा अच्छे से बना देता है। ऑटोमेटेकली अपने ही पास से आपको कुछ भी नहीं करना होता है खुद से।
XML-Sitemaps.com

इसकी मदद से आप ऑनलाइन Sitemap बना सकते हो। अगर आपको कोई प्लगइन इंस्टॉल नहीं करना है। आप बिना प्लगइन इंस्टॉल कर ही Sitemap बनाना चाहते हो। अपनी वेबसाइट के लिए तो आपको इस वेबसाइट के ऊपर जाना है और जाने के बाद अपनी वेबसाइट का यूआरएल वहां पर पेस्ट कर देना है। जैसे ही आप अपनी वेबसाइट का यूआरएल पेस्ट करोगे, उसके बाद यह आपके लिए Sitemap बनाना स्टार्ट कर देगा।
यह एक ऑनलाइन टूल है। इसमें सिर्फ आपको 500 यूआरएल का ही एक्सेस मिलता है। मतलब अगर आपकी वेबसाइट बड़ी है तो इसके लिए आपको प्रीमियम लेना होगा और अगर आपकी वेबसाइट छोटी है। कम कंटेंट है। आपकी वेबसाइट में तो इस Condition में आप यहां पर जाकर अपनी वेबसाइट के लिए Sitemap बना सकते हो।
Rank Math
यह भी एक वर्डप्रेस प्लगइन है। अगर आप वर्डप्रेस इस्तेमाल करते हो तो आप इस प्लगइन की मदद से भी अपनी वेबसाइट के लिए Sitemap बना सकते हो। यह प्लगइन भी आपके लिए पूरा बिल्कुल फ्री में Sitemap आपको बना कर देता है। आपसे कुछ भी पैसा नहीं लेता है। Sitemap बनाने का जैसे ही आप इस प्लगइन को इंस्टॉल करोगे। यह प्लगइन आपकी वेबसाइट के लिए Sitemap बनाना स्टार्ट कर देता है।
यह प्लगइन Sitemap बनाने के लिए भी काम आता है और इसके साथ-साथ यह प्लगइन और भी बहुत सारे कामों के लिए जाना जाता है। जैसे इस प्लगइन की मदद से आप सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन कर सकते हो। अपनी वेबसाइट का अपने कंटेंट का और भी काफी काम है जो इस प्लगइन की मदद से आप कर सकते हो।
Google XML Sitemaps
यह एक वर्डप्रेस्ड प्लगइन है। इसका जो काम है वह सिर्फ यही काम है की Sitemap बनाने के लिए इस प्लगइन को जाना जाता है। अगर आपको सिर्फ Sitemap ही बनाना है। अपनी वेबसाइट के लिए और कुछ काम नहीं करना है तो आप इस प्लगइन को इंस्टॉल कर सकते हो। यह प्लगइन आपकी वेबसाइट के लिए सिर्फ Sitemap बनाकर आपको दे देगा।
इस प्लगइन को इंस्टॉल करना बहुत आसान है। सबसे पहले आपको वर्डप्रेस में लॉगिन करना होगा, फिर आपको प्लगइन्स सेक्शन में जाना होगा, प्लगइन्स सेक्शन में आपको ‘Add New Plugin’ का ऑप्शन मिलेगा, इसमें आपको इस प्लगइन का नाम सर्च करना है, फिर इस प्लगइन को इंस्टॉल करना है और उसके बाद Activate पर क्लिक करना है, यह प्लगइन आपकी वेबसाइट में एक्टिवेट हो जाएगा, इस प्लगइन के अभी 1 मिलियन से ज़्यादा यूज़र हैं।
XML Sitemap बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें
अपनी वेबसाइट का Sitemap बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। जब आप Sitemap बनाओगे तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको अपने Sitemap में कोई भी टूटा हुआ लिंक नहीं जोड़ना है और इसके साथ साथ ।
आपको जो पेज Noindex करवाने हैं, वह पेज आपको अपने Sitemap में नहीं ऐड करने हैं। अगर आपने उन पेज को भी अपने Sitemap ऐड कर दिया तो इससे आपका क्राउलिंग बजट बढ़ जाता है तो इस बात का आपको ध्यान रखना है। जिन पेज को आपको इंडेक्स नहीं करवाना है उन पेज को आपको अपने Sitemap अपने नहीं रखता है।
इसके अंदर आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि जब आप वर्डप्रेस इंस्टॉल करते हो तो आप Sitemap बनाते हो, लेकिन जब आप वर्डप्रेस इंस्टॉल करते हो तो आपको पहले से ही कुछ पोस्ट कुछ पेज ऑटोमेटेकली बने हुए वर्डप्रेस के अंदर ही मिलते हैं।
आपको उन पेज को पोस्ट को डिलीट कर देना है। वरना यह होगा कि अगर आपने उनको डिलीट नहीं किया और अपने Sitemap बना लिया तो ऐसे में उस Sitemap के अंदर वो पोस्ट वो पेज भी ऐड हो जाते हैं, लेकिन वह आपको नहीं करनी है।
XML Sitemap Generator Tools के फायदे
अगर आप किसी टूल की मदद से अपनी वेबसाइट के लिए Sitemap बनाते हो तो इससे आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं। सबसे पहले इसने यह फायदा आपको मिलता है कि जो आपकी इंडेक्सिंग है, वह अच्छी होने लग जाती है। जब आपकी वेबसाइट का Sitemap बन जाता है तो गूगल के पास वह Sitemap पहुंच जाता है और उस Sitemap के हिसाब से गूगल आपकी इंडक्शन को
फास्ट कर देता है और इसके साथ आपका टाइम भी बहुत बच जाता है। मतलब आपको खुद से Sitemap बनाने की जरूरत नहीं होती है। और इसके साथ ही इसमें किसी कोडिंग की भी ज़रूरत नहीं होती है। कुछ लोग सोचते हैं कि साइटमैप बनाने के लिए किसी कोडिंग की ज़रूरत होती है या नहीं, तो जवाब है नहीं, इसकी ज़रूरत नहीं है, तो यह भी आप लोगों के लिए एक फ़ायदा है कि टूल की मदद से बिना कोडिंग के साइटमैप बन जाता है।
तो इस आर्टिकल में बस इतना ही, मुझे उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आपके कोई सवाल हैं तो आप मुझे कमेंट कर सकते हैं।
Related Articles
- Sitemap In Hindi क्या होता है कैसे बनाते हैं
- Rankmath WordPress Plugin अभी इनस्टॉल करेंअपनी वर्डप्रेस वेबसाइट पर
- WordPress Yoast Plugin [2025-26] में इस प्लगइन को इंस्टॉल करें और अपनी वेबसाइट को सर्च इंजन फ्रेंडली बनाएं

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं