आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ Website Speed Test Tools के बारे में बताऊंगा कि आप इन Tools का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और इसके साथ ही मैं आपको कुछ बेहतरीन Website Speed Test Tools के बारे में भी बताऊंगा, जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी वेबसाइट की स्पीड को बेहतर बना सकते हैं।
आज के समय में वेबसाइट की स्पीड बहुत ज़रूरी है। अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड धीमी है, तो आपको इसे तुरंत ठीक करने पर काम करना चाहिए। अगर आप अपनी वेबसाइट की स्पीड ठीक करना चाहते हैं, तो आपको कुछ Website Speed Test Tools की ज़रूरत होगी। इस आर्टिकल में, मैं आपको उन Tools के बारे में बताऊंगा।
Website Speed Test Tools क्या हैं
Website Speed Test Tools का जो काम होता है वह यह काम होता है कि जो आपकी वेबसाइट की स्पीड है, उसको देखना की आपकी वेबसाइट की स्पीड कितनी है। अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड का जो टाइमिंग है, वह कम है तो किस वजह से आपकी वेबसाइट का टाइमिंग जो है, वह कम है। यह चीज जो है, यह टूल्स देखते हैं।
अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड बहुत Slow है तो इससे आपकी वेबसाइट को दिक्कत हो सकती है। रैंकिंग में और इसके साथ-साथ अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड स्लो है तो इससे यूजर एक्सपीरियंस भी खराब होता है तो यह Tools आपकी वेबसाइट की स्पीड को चेक करते हैं और यह देखते हैं कि आपकी वेबसाइट में कहां पर दिक्कत आ रही है जिस वजह से आपकी वेबसाइट की स्पीड कम है।
जब दिक्कत का पता चल जाता है कि आपकी वेबसाइट पे कहां पर दिक्कत आ रही है। जिस वजह से आपकी वेबसाइट की स्पीड कम है। फिर आपको यह टूल्स सजेशंस देते हैं कि किस तरीके से आपको आपकी वेबसाइट की स्पीड को ठीक करना है।
Website Speed क्यों जरुरी हैं
अब मैं आपको बता रहा हूं की वेबसाइट की स्पीड क्यों जरूरी होती है। आपकी वेबसाइट के लिए चलिए मैं आपको बताता हूं।
SEO रैंकिंग पर पॉजिटिव असर होता हैं
जिस भी वेबसाइट की स्पीड अच्छी होती है जिस भी वेबसाइट का जो टाइम है वह 2 सेकंड से कम होता है। ऐसी वेबसाइट की स्पीड जो है, अच्छी मानी जाती है और ऐसी वेबसाइट जो है वह गूगल में अच्छी पोजीशन पर रैंक करती है क्योंकि गूगल ऐसी वेबसाइट को पसंद करता है। जिस वेबसाइट की स्पीड फास्ट होती है।
User Experience अच्छा होता हैं
जो वेबसाइट्स फास्ट होती है जो वेबसाइट जल्दी ओपन होती है। ऐसी वेबसाइट के ऊपर ज्यादा यूजर्स आते हैं और ऐसी वेबसाइट के ऊपर ज्यादा यूजर्स रुकते भी है और उस वेबसाइट का कंटेंट भी पढ़ते हैं और जिस वेबसाइट की स्पीड फास्ट होती है, इससे इंगेजमेंट भी बढ़ता है और यूजर एक्सपीरियंस भी अच्छा होता है और अगर किसी वेबसाइट की स्पीड फास्ट है और यूजर इंगेजमेंट अच्छा है तो ऐसी वेबसाइट को धीरे-धीरे अच्छी रैंकिंग मिलने शुरू हो जाती है।
Bounce Rate कम रहता हैं
एक वेबसाइट के लिए बाउंस रेट बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट होता है। अगर आपकी वेबसाइट का बाउंस रेट बहुत ज्यादा है तो यह आपकी वेबसाइट के लिए अच्छा सिग्नल नहीं होता है। लेकिन अगर आपकी वेबसाइट का बाउंस रेट कम है तो यह आपकी वेबसाइट के लिए अच्छी बात है। अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड फास्ट होगी तो इससे आपकी वेबसाइट का बाउंस रेट हमेशा कम रहेगा।
बहुत लोगों को बाउंस रेट नहीं पता होता कि बाउंस रेट क्या है। बाउंस रेट का मतलब होता है कि कोई यूजर अगर आपकी वेबसाइट पर आता है तो वह कितनी देर आपकी वेबसाइट पर रुकता हैं। कितनी देर आपका कंटेंट पड़ रहा है। कितनी देर
आपकी वेबसाइट में जो चीज है, उसको देख रहा है। अगर ज्यादा देर यूजर आपकी वेबसाइट पर रुकता है। ज्यादा टाइम तक रुकता है तो इससे बाउंस रेट कम रहता है और अगर यूजर आया और चला गया। जल्दी से तो इससे बाउंस रेट बढ़ जाता है और यह पूरा जो सिग्नल है, यह गूगल अपने Data में रिकॉर्ड करता है।
Best Website Speed Test Tools
Google Page Speed Insights
यह जो टूल है ये एक गूगल का ही टूल है यह एक बहुत ही ज्यादा ट्रस्टेड टूल है। आप इसका इस्तेमाल कर सकते हो। अपनी वेबसाइट की स्पीड चेक करने के लिए। अगर आप इस टूल की मदद से अपनी वेबसाइट की स्पीड चेक करते हो तो यह टूल आपको दोनों डिवाइस के लिए बताता है। मोबाइल के लिए भी और लैपटॉप के लिए भी ज्यादातर जो वेबसाइट की स्पीड मैटर

करती है। वह इन दोनों डिवाइस के लिए ही करती है। मोबाइल के लिए और लैपटॉप के लिए अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड इन दोनों पैर ठीक है तो इसका मतलब है कि आपकी वेबसाइट की स्पीड अच्छी ही है। इस टूल की मदद से आप यह देख सकते हो
कि आपकी जो वेबसाइट की स्पीड है, वह मोबाइल पर कितनी है और लैपटॉप पर कितनी है, यह टूल आपको एक स्कोर भी देता है। 100 में से जितना ज्यादा आपकी वेबसाइट का स्कोर होगा उतना ही आपकी वेबसाइट की स्पीड अच्छी होगी और जितना कम स्कोर होगा, इसका मतलब है की वेबसाइट की स्पीड कम है
जब इस टूल का इस्तेमाल करते हो तो यह टूल आपकी वेबसाइट को पूरा चेक करता है और देखता है कि आपकी जो वेबसाइट है, वह मोबाइल पर कैसी दिखती है। मतलब मोबाइल पर कितनी स्पीड है। आपकी वेबसाइट की और लैपटॉप पर देखा है। लैपटॉप पर कितनी स्पीड है आपकी वेबसाइट की। अगर इस टूल को लगता है कि आपकी वेबसाइट की स्पीड में कमी है तो वह यह टूल आपको।सजेशन देता है कि किस तरीके से आप अपनी वेबसाइट की स्पीड को ठीक कर सकते हो।
GTmetrix
यह जो टूल है यह एक बहुत ही पॉपुलर टूल है। इस टूल का काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। अपनी वेबसाइट के लिए अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करते हो तो यह जो टूल है, यह आपकी वेबसाइट की स्पीड को अच्छे से चेक करता है और आपको बताता है कि आपकी वेबसाइट की स्पीड कितनी है और इसके साथ-साथ अगर आपकी वेबसाइट में कुछ कमी है जैसे आपने अभी Heavy इमेज का

इस्तेमाल कर रखा है या फिर आपने कोई कोड लगा रखा है। अपनी वेबसाइट पर कुछ ऐसा काम कर रखा है। जिस वजह से आपकी वेबसाइट की जो स्पीड है, वह Slow हो गई है तो उसको कैसे ठीक करना है। उसके बारे में भी आपको यह Tool बताता है।
इसी के साथी अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर कोई भी टेक्निकल सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन से रिलेटेड दिक्कत आ रही है तो भी आप इस टूल का इस्तेमाल कर सकते हो क्योंकि जो वेबसाइट की स्पीड है, वह भी इसी के अंदर आती है। टेक्निकल सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के अंदर ही तो यह जो टूल है यह पूरी तरीके से वेबसाइट का टेक्निकल सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन चेक करता है।
Webpage test
जय जो टूल है यह आपके पूरे पेज को चेक करता है और यह देखा है कि अगर आपके पेज में कोई कमी है। मतलब SEO कोई कमी है जिसकी वजह से आपकी वेबसाइट की स्पीड जो है, वह स्लो हो रही है तो उस कमी को चेक करता है और अगर कोई कमी

निकलती है। आपकी वेबसाइट की पेज में तो यह टूल आपको बताता है। फिर आपको उस कमी को ठीक करना है और जैसे ही आप उस कमी को ठीक करोगी। आपकी वेबसाइट की स्पीड जो है, वह ठीक होने लग जाएगी।
तो ये कुछ Tools हैं जो आपकी वेबसाइट की स्पीड चेक करने में आपकी बहुत मदद करेंगे और इसके साथ ही ये Tools आपको यह भी बताएंगे कि आप अपनी वेबसाइट की स्पीड कैसे इम्प्रूव कर सकते हैं।
Related Articles
- I Tools for Keyword Research क्या होते हैं जानिए बेस्ट AI कीवर्ड रिसर्च टूल्स
- Content writing Tools for SEO क्या होते हैं जानिए कुछ बहुत अच्छे कंटेंट राइटिंग टूल्स
- Top10 AI SEO Tools जानिए सबसे बेस्ट AI SEO टूल्स
- टॉप 10 सबसे जरूरी Small SEO Tools अपनी वेबसाइट की रैंकिंग बढ़ाएँ
- SEO Tools Centre क्या है कैसे वेबसाइट को Rank करें
- Technical SEO Audit Tools क्या होते हैं कैसे वेबसाइट की परफॉरमेंस को अच्छा करे

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं