आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Voice Search SEO क्या है, यह कैसे काम करता है, आप अपनी वेबसाइट और अपनी वेबसाइट के कंटेंट के लिए Voice Search SEO कैसे कर सकते हैं और इसके साथ ही मैं आपको कुछ ऐसे तरीके भी बताऊंगा जिससे आपकी वेबसाइट और आपका कंटेंट Voice Search SEO के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ हो पाएगा, चलिए मैं आपको बताता हूं।
कुछ समय पहले क्या होता था कि अगर हमें इंटरनेट से कोई भी जानकारी चाहिए होती थी तो हमें उसे सर्च करना पड़ता था और सर्च इंजन में कीवर्ड ऐड करके हमें वह जानकारी मिल जाती थी जिसकी हमें ज़रूरत थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, सर्च इंजन में
Voice Search SEO का ऑप्शन भी आ गया, यह लोगों के लिए बहुत फ़ायदेमंद रहा हैं, इससे लोगों का समय बचता है और लोगों को टाइप करने की ज़रूरत नहीं पड़ती, हैं उन्हें सिर्फ़ बोलकर रिज़ल्ट मिल जाता है, तो ऐसे में यह Voice Search SEO लोगों के लिए बहुत काम का रहा है और जैसे-जैसे लोगों को इसके बारे में पता चलता गया, लोग इस ऑप्शन का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने लगे। चलिए इसके बारे में और जानते हैं।
Table of Contents
Voice Search SEO क्या हैं
Voice Search SEO का मतलब यह है कि जो कोई भी सर्च इंजन पर कुछ सर्च करना चाहता है, इसके लिए उसे कीवर्ड टाइप नहीं करना पड़ता, जहाँ लोग Voice Search SEO का इस्तेमाल करते हैं, वहाँ लोग सर्च इंजन में बोलकर रिज़ल्ट देखते हैं, जैसे, अगर कोई “best gym near me” सर्च करना चाहता है, तो लोग इसके लिए लिखते नहीं हैं, वे इसे बोल कर सर्च कर सकते हैं और सर्च इंजन बोले गए शब्दों के अनुसार रिज़ल्ट दिखाता है, इसीलिए इसे Voice Search SEO कहते हैं।
अब इसमें आपको अपनी वेबसाइट पर कुछ काम करने होते हैं, इसमें आपको अपनी वेबसाइट और अपनी वेबसाइट के कंटेंट को इस तरह से ऑप्टिमाइज़ करना होता हैं की अगर कोई भी व्यक्ति Voice Search SEO का इस्तेमाल करके सर्च इंजन पर कुछ सर्च करता है, तो आपकी वेबसाइट या आपका कंटेंट उस समय रैंक कर सके।
अब सवाल यह है कि आप अपनी वेबसाइट को Voice Search SEO के हिसाब से कैसे ऑप्टिमाइज़ करेंगे, तो इसके लिए आप कुछ काम कर सकते हैं, आपको अपनी वेबसाइट में ऐसे कीवर्ड इस्तेमाल करने होंगे जिन्हें लोग Voice Search SEO में इस्तेमाल करते हैं,
Voice Search SEO Example Keywords
- How to Earn online money
- Best Gym Near me
- Digital Marketing course in Delhi
मैंने आपको ऊपर उदाहरण भी दिए हैं और इसके साथ ही, जब भी आप कंटेंट बनाएं तो कंटेंट ऐसा होना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति उस कंटेंट को Voice Search SEO के हिसाब से सर्च कर सके, आप कंटेंट में स्कीमा भी डाल सकते हैं, आप Question and Answer भी जोड़ सकते हैं, ये कुछ चीजें हैं जो आपको अपनी वेबसाइट और कंटेंट में करनी होंगी।
Voice Search SEO क्यों जरुरी हैं
अब मैं आपको बता रहा हूँ कि एक वेबसाइट के लिए Voice Search SEO क्यों ज़रूरी है। Voice Search SEO करने से वेबसाइट को क्या फ़ायदे मिलते हैं, चलिए मैं आपको बताता हूँ।
Mobile Users ज्यादा हैं
आज के टाइम में सर्च इंजन पर सर्च करने वाले लोगों की संख्या में मोबाइल यूजर्स ज्यादा है क्योंकि ज्यादातर लोगों के पास मोबाइल ही होते हैं। वह मोबाइल से ही सर्च करते हैं और अगर उनको कुछ बोलकर सर्च करना है तो वह मोबाइल का ही इस्तेमाल करते हैं क्योंकि मोबाइल से बोलकर सर्च करने में आसानी होती है इसलिए Voice Search का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है मोबाइल यूजर्स द्वारा।
Typing करने से बोलना Easy हैं
बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो टाइपिंग करके रिजल्ट नहीं देखना चाहते हैं। उन लोगों को सिर्फ बोलकर रिजल्ट चाहिए। होते हैं तो ऐसे में यह बहुत काम आता है। वॉइस सर्च इंजन इसमें लोगों को सिर्फ बोलना होता है और जैसे ही वह बोलते हैं, कोई भी उनकी कुरी होती है। वह उनके सामने जल्दी से आ जाती है। सिर्फ कुछ सेकंड बोलने से ही।
Local Business के लिए अच्छा हैं
वॉइस सर्च SEO ऑप्शन उन लोगों के लिए भी बहुत अच्छा है जिनका कोई लोकल बिजनेस है क्योंकि क्या होता है कि जो भी लोकल बिजनेस लिस्टेड है। गूगल के ऊपर उसमें लोग क्या करते हैं। कुछ भी अगर सर्च करेंगे। नियर बाय जिम Near my Restaurant तो उनका बिजनेस वॉइस सर्च SEO के लिए रैंक कर सकता है।
इसका बहुत बेनिफिट लोकल बिज़नेस मैन को होता हैं, जिनके भी बिजनेस लिस्टेड है गूगल के ऊपर तो इससे उनकी सेल्स बढ़ती है क्योंकि लोग अगर वॉइस सर्च का इस्तेमाल करके गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं तो ऐसे में ज्यादा लोग आपके बिजनेस तक पहुंच पाते हैं।
जो लोग Educated नहीं हैं उनके के लिए अच्छा हैं
अब यह भी एक दिक्कत ही है जिसका सॉल्यूशन वॉइस सर्च SEO ने निकाल लिया है जो लोग पढ़े-लिखे नहीं है जिनको लिखना नहीं आता है या जिनको पढ़ना नहीं आता है, उनको भी इनफार्मेशन चाहिए होती है। सर्च इंजन से तो ऐसे में वॉइस सर्च SEO उन लोगों के लिए बहुत ही काम का होता हैं जो लोग Educated नही हैं क्योंकि उनको सिर्फ बोलने से ही रिजल्ट मिल जाते हैं।
टाइम बचता हैं जल्दी रिजल्ट मिलता हैं
वॉइस सर्च SEO का इस्तेमाल करने से लोगों का बहुत ही ज्यादा टाइम बचता है क्योंकि कोई भी व्यक्ति अगर वॉइस सर्च का इस्तेमाल करके कुछ भी सर्च करता है। सर्च इंजन पर तो सर्च इंजन उसको बहुत ही जल्दी रिजल्ट दिखा देता है। कुछ सेकंड्स के अंदर इससे यूजर का बहुत ही ज्यादा टाइम बच जाता है और यूजर को वह करेक्ट इनफॉरमेशन मिल जाती है जिसको वह सर्च करना चाहता है।
Voice Search और Normal Search में क्या अंतर हैं
| Voice Search | Normal Search |
| इसमें लोग छोटे सवाल पूछते हैं जैसे, Best Gyms in delhi” | इसमें लोग ज्यादा लिखते हैं जैसे” बेस्ट स्मार्ट फोन्स अंडर 15,000 तो 20,000 बजट |
| इनमे शार्ट कीवर्ड्स का यूज़ होता हैं | इसमें Long कीवर्ड्स का यूज़ होता हैं |
| इसमें आपको ज्यादा तर 2 से 4 रिजल्ट ही मिलते हैं आपकी क्वेरी की अकोर्डिंग | इसमें आपको 8 से 10 रिजल्ट मिलते हैं आपकी क्वेरी के अकॉर्डिंग |
| इसका इस्तेमाल ज्यादा लोग मोबाइल से करते हैं | इसके इस्तेमाल लोग ज्यादा तर दोनों डिवाइस से करते हैं |
| इसमें featured snippet बहुत जरुरी होता हैं | इसमें featured snippet इतना जरुरी नहीं होता हैं |
अपनी वेबसाइट को Voice Search SEO के हिसाब से कैसे ऑप्टिमाइज़ करे
अब मैं आपको वो तरीके बता रहा हूँ जिन्हें आप अपनी वेबसाइट और अपनी वेबसाइट के कंटेंट पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तरीके आपकी वेबसाइट को Voice Search SEO के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ करेंगे।
Long Tail keywords का इस्तेमाल करे
जब आप कंटेंट बनाते हैं, तो आपको अपने कंटेंट में Long टेल कीवर्ड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके कंटेंट के Voice Search SEO पर रैंक होने के चांस बढ़ सकते हैं क्योंकि जब लोग Voice Search के ज़रिए कुछ सर्च करते हैं, तो वे Long सवाल पूछते हैं और ये जो सवाल होते हैं ये तोड़े बड़े होते हैं जैसे, डिजिटल मार्केटिंग क्या है,Best Smart Phones Under 15,000 to 20,000 budget कुछ इस तरह का।
कंटेंट में Question and Answers Add करे
आप जिस भी टॉपिक पर कंटेंट बनाते हैं, सर्च इंजन पर उस टॉपिक से जुड़े कई सवाल भी पूछे जाते हैं। आपको उन सवालों को अपने कंटेंट में जोड़ना होगा। आप सवाल को अपने कंटेंट के लास्ट में भी ऐड कर सकते हो या फिर कंटेंट की हेडिंग में भी सवाल लिखकर समझा
सकते हैं। सवाल जोड़ने से आपको यह फायदा होता है कि Voice Search SEO में लोग सवाल भी पूछते हैं, तो ऐसे में अगर आपने अपने कंटेंट में अपने किसी यूजर के सवाल का जवाब दिया है, तो ऐसे में आपका कंटेंट Voice Search पर आसानी से रैंक कर सकता है।
Featured Snippet के लिए ऑप्टिमाइज़ करे

फीचर्ड स्निपेट का मतलब है कि आपके कंटेंट की शुरुआती लाइनें ऐसी होनी चाहिए जो उस टॉपिक का सॉल्यूशन दें जिस पर आपने अपना कंटेंट लिखा है। जब कोई यूज़र कुछ सर्च करता है, तो अक्सर ऐसा होता है कि यूज़र किसी वेबसाइट पर नहीं जाता, बल्कि उसे जो जवाब चाहिए वह सबसे ऊपर ही आ जाता है।
तो आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि जब भी आप कंटेंट बनाएं तो कंटेंट का मेन हिस्सा, यानी जिस चीज़ के बारे में कंटेंट है, उसे फीचर्ड स्निपेट में ज़रूर इस्तेमाल करें।
कंटेंट में सिंपल Langauge का इस्तेमाल करे
अगर आप वॉइस सर्च के हिसाब से अपने कंटेंट को लिखते हो तो इसमें आपको एक बात का ध्यान रखना है। आपको अपने कंटेंट के अंदर आसान शब्द का इस्तेमाल करना है क्योंकि आसान शब्द का इस्तेमाल अगर आप करोगे तो ऐसे मैं आपके कंटेंट के रैंक होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। इसमें यह होता है कि जब भी कोई गूगल पर सर्च करता है, वॉइस Search से जब भी कुछ सर्च करता है तो

वह Person Easy वर्ड्स का ही इस्तेमाल करता हैं तो ऐसे में आपको कंटेंट में आसान शब्द का ही इस्तेमाल करना है ताकि आपके शब्द उस यूजर के word से मैच हो सके और इसके साथ ही पैराग्राफ को छोटा-छोटा रखना है। कंटेंट के अंदर और इसके साथी आप और एक काम भी कर सकते हो। जो भी आप पैराग्राफ लिख रहे हो आपको उसको रीड भी करना हैं ताकि कोई भी वर्ड या सेंटेंस ऐसा ना हो जो यूजर को समझ में नहीं आये मतलब कुछ भी गड़बड़ नहीं करना है।
अपनी वेबसाइट को मोबाइल-फ्रेंडली बनाएं
अब यह बहुत ही जरूरी चीज है। आपको अपनी वेबसाइट को हमेशा मोबाइल फ्रेंडली ही रखना है क्योंकि वॉइस सर्च से जितने भी सर्चस होते हैं, वह ज्यादातर मोबाइल डिवाइस से ही किए जाते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी वेबसाइट मोबाइल पर अच्छे से Work करें। इसके लिए आपको मोबाइल रेस्पॉन्सिव थीम इस्तेमाल करनी है। अपनी वेबसाइट के अंदर और
एक बारी अच्छे से चेक कर लेना है कि मोबाइल के ऊपर आपकी वेबसाइट अच्छे से work कर रही है। या नहीं सारे बटन काम कर रहे हैं। लिंक्स काम कर रहे हैं, इमेज सही से काम कर रही है। हर चीज आपको देखनी है मोबाइल पर।
पेज की स्पीड फ़ास्ट रखें
अब ये बहुत जरूरी चीज है। जब भी कोई व्यक्ति वॉइस सर्च करके कुछ भी सर्च करता है तो वह ऐसी वेबसाइट पर जाता हैं जो जल्दी ओपन होती हैं । अगर आप भी ये चाहते हो की आपकी वेबसाइट फर्स्ट पोजीशन पर रैंक करे तो इसके लिए आपको आपकी वेबसाइट के पेज को हमेशा फास्ट ही रखना है। आपके पेज बहुत जल्दी ओपन हो जाना चाहिए। इसके लिए आपको क्या करना है।
अपनी इमेज को जब भी इमेज अपलोड करोगे अपने कंटेंट में उसको कंप्रेस करके अपलोड करना है और इसके साथ ही आपको फालतू के प्लगिंस का इस्तेमाल नहीं करना है। अगर आपकी wordpress के ऊपर वेबसाइट है तो आपको बेकार के प्लगिंस को हटा देना है और इसके साथ ही आप क्या और कर सकते हो जो आप थीम का इस्तेमाल कर रहे हो। अपनी वेबसाइट के अंदर वह ऐसी theme होनी चाहिए जो लाइटवेट थीम हो।और मोबाइल रेस्पोंसिव हो
वेबसाइट को लोकल SEO के लिए ऑप्टिमाइज़ करे
अगर आपका कोई बिजनेस है या फिर आपकी कोई एक वेबसाइट भी है तो भी आपको उसका लोकल SEO करना चाहिए।यह बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि Local SEO करने से भी आपको बहुत फायदा मिलता है। आपको क्या करना है आपको अपनी वेबसाइट को Google my business पर लिस्ट करवाना होगा और जब आप इसे लिस्ट करें, तो लोकल कीवर्ड्स को ध्यान से ढूंढें और फिर उन कीवर्ड्स को वहां जोड़ें, इससे आपकी वेबसाइट के लोकल कीवर्ड्स पर रैंक होने के चांस बहुत बढ़ सकते हैं।
इससे आपको यह फायदा होगा कि जब भी कोई लोकल सर्च आपके टॉपिक से रिलेटेड होंगे तो ऐसे में आपकी जो वेबसाइट है उसकी रैंकिंग में मदद मिलती है।
Schema Markup का इस्तेमाल करे
आप यह काम भी कर सकते हो, यह भी बहुत अच्छा काम है। आप Schema बना सकते हो। जो भी आप कंटेंट लिख रहे हो उस
कंटेंट का Schema बना लो Schema बनाने के बाद आपको एक कोड मिलता है। उस कोड को आपको अपनी वेबसाइट में ऐड
करना होता है। जैसे ही आप उस कोड को ऐड करते हो। अपनी वेबसाइट के अंदर तो आपकी वेबसाइट पर Schema लग जाता है Schema लगाने से कि गूगल को यह समझ में आता है कि आपका कंटेंट किस बारे में है। वैसे गूगल समझ लेता है कि आपका कंटेंट किस बारे में है, लेकिन अगर आप Schema बनाते हो तो इससे गूगल आपके कंटेंट को और ज्यादा अच्छे से समझ पाता है और सही कीवर्ड्स पर आपके कंटेंट को रैंक कर पाता हैं
FAQ Voice Search SEO
Question:1 What does voice search mean?
Answer: इसका मतलब यह है कि जब लोग सर्च करते हैं तो वे लिखते नहीं हैं, लिखने की जगह लोग बोलकर सर्च करते हैं, जब भी उन्हें कोई जानकारी लेनी होती है तो लोग वॉइस सर्च का इस्तेमाल करते हैं।
Question:2 क्या Voice Search से ट्रैफिक बढ़ता हैं?
Answer: हाँ, बिल्कुल, वॉइस सर्च आपकी वेबसाइट का ट्रैफिक बढ़ा सकता है। अगर आपका कंटेंट सही तरीके से लिखा गया है और अगर आपके कंटेंट से किसी की प्रॉब्लम सॉल्व होती है, तो ऐसे में आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक ज़रूर आता है। इसमें आपको अपना कंटेंट इस तरह से बनाना होगा कि वह कंटेंट वॉइस सर्च पर रैंक कर सके।
Question:3 2026 में वॉइस सर्च कैसे बदल रहा है SEO?
Answer: 2026 में वॉइस सर्च SEO बहुत बदल रहा है। आजकल लोग वॉइस सर्च का इस्तेमाल करके जवाब पाते हैं और इसमें लोग ज़्यादातर लंबे सवाल पूछते हैं और इसमें ज़्यादा सवाल पूछे जाते हैं और इसके साथ ही वॉइस सर्च SEO के लोकल कस्टमर बहुत बढ़ रहे हैं, लोग बहुत ज़्यादा लोकल सर्च करते हैं और इसमें ज़्यादातर लोगों को फीचर्ड स्निपेट से भी जवाब मिल जाता है, तो ये मार्केट में हो रहे कुछ बदलाव हैं।
Question:4 क्या हिंदी ब्लॉग में Voice Search SEO काम करता हैं
Answer: हां, हिंदी ब्लॉग्स में वॉइस सर्च SEO बहुत अच्छा काम करता है, खासकर भारत के यूज़र्स इसमें एक्टिव हैं क्योंकि भारत में ज़्यादातर लोग हिंदी बोलते हैं और हिंदी ब्लॉग्स भी पढ़ते हैं।
तो इस आर्टिकल में, मुझे बस उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप मुझे कमेंट कर सकते हैं।
Related Articles
- Website Speed Test Tools क्या होते हैं कैसे वेबसाइट की स्पीड चेक करे
- AI Tools for Technical SEO क्या होते हैं कैसे वेबसाइट का Technical SEO करे
- Local SEO Ranking Factor क्या होते हैं कैसे काम करते हैं

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं