आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Video SEO Tools क्या हैं और ये कैसे काम करते हैं, और इसके साथ ही मैं आपको कुछ बहुत अच्छे Video SEO Tools के बारे में बताऊंगा, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने वीडियो का अच्छा SEO कर सकते हैं। अगर आप भी वीडियो बनाते हैं, तो आपको भी अपने वीडियो का SEO करना होगा ताकि आपके वीडियो चल सकें
और वीडियो पर अच्छे व्यूज़ पाने के लिए आपको कुछ Video Seo Tools का इस्तेमाल करना होता हैं तो आज मैं आपको उन टूल्स के बारे में बताऊंगा जो आपके वीडियो के SEO में आपकी मदद करेंगे।
आज के टाइम में लोगों को वीडियो बहुत ज्यादा पसंद आती है। लोग बहुत ज्यादा वीडियो देखते हैं। चाहे प्लेटफार्म कोई भी हो, चाहे प्लेटफार्म फेसबुक हो, इंस्टाग्राम हो या फिर यूट्यूब हो। सब कोई वीडियो देखना बहुत पसंद करता है और आज के समय
में रोजाना लाखो वीडियो अपलोड भी होते हैं।अलग-अलग प्लेटफार्म पर, लेकिन एक बात याद रखें की जब वीडियो अपलोड करते हो तो उस वीडियो का सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन भी करना होता है और जब सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने की बात आती है तो यही Main काम होता है वीडियो को रैंकिंग में लाने के लिए।
कुछ लोगों को तो पता होता है कि कैसे वीडियो का सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करना है, लेकिन काफी लोगों को नहीं पता होता। अब जिन लोगों को नहीं पता होता है उन लोगों को टूल्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। अपनी वीडियो का सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने के लिए तो उन्ही टूल्स के बारे में हम बात करेंगे। जिन टूल्स की मदद से आप अपनी वीडियो का अच्छे तरीके से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन कर सकते हो और इसको करने के बाद आपकी जो वीडियो है वह रैंक भी करेगी।
Table of Contents
Video SEO क्या हैं
वीडियो SEO एक ऐसी तकनीक है जिसकी मदद से हम अपनी वीडियो को रैंकिंग में ला सकते हैं। हम वीडियो SEO इसलिए करते हैं ताकि हमारी वीडियो सर्च इंजन में रैंक कर सके और वीडियो SEO करने के लिए कुछ चीज ध्यान में रखनी होती है। जैसे सही कीवर्ड पर वीडियो बनाना है, टाइटल अच्छा देना है। डिस्क्रिप्शन अच्छा लिखना है। वीडियो का जो कंटेंट हैं वो भी अच्छा होना चाहिए। यह सारी चीज इसके अंदर देखी जाती है और इसी को ही हम वीडियो SEO कहते हैं।
अब यह होता है कि जो लोग रोज वीडियो बनाते हैं उनको पता चल जाता है कि किस तरीके से वीडियो का सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करना है। कैसे टाइटल देना है कैसे डिस्क्रिप्शन लिखना है कैसे कीवर्ड रिसर्च करना है लेकिन जो लोग कभी-कभी वीडियो अपलोड करते हैं या फिर बहुत ही कम वीडियो अपलोड करते हैं उन लोगों को टूल्स की जरूरत पड़ती है वीडियो SEO करने के लिए।
Video SEO Tools क्या होते हैं
Video Seo Tools अगर आप बिना टूल्स के इस्तेमाल करें ही वीडियो बना लेते हैं और अपलोड कर देते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप एक अंदाजे से काम कर रहे हो। सिर्फ अपना ही अंदाजा लगा रहे हो। लेकिन अगर आप इन टूल्स का इस्तेमाल करते हो तो यह टूल्स
आपको सही स्ट्रेटजी बताते हैं कि किस तरीके से वीडियो बनाना है। मतलब अच्छे कीवर्ड देते हैं जिन पर आपका वीडियो चल सकता है। अच्छा टाइटल बताते हैं। अच्छा डिस्क्रिप्शन देते हैं। अच्छी सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने की टेक्निक्स बताते हैं जिससे आपकी जो वीडियो है वह रैंकिंग में आएगी।
तो इस बात का आपको ध्यान रखना है। आपको Video Seo Tools का इस्तेमाल जरूर करना है। जब भी आप वीडियो बनाओगे क्योंकि यह टूल्स आपकी बहुत ज्यादा मदद करते हैं जिससे आपकी जो वीडियो है वह सर्च इंजन Friendly भी बनती हैं और उस पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज भी आते हैं।
Best Video SEO Tools
अब मैं आपको कुछ ऐसे टूल्स बता रहा हूं जो आपकी वीडियो का सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने में आपकी बहुत ज्यादा मदद करेंगे। यह टूल्स बहुत ही अच्छे हैं। बहुत सारे लोगों टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। तभी मैं आपको यह टूल बता रहा हूं।
| Tools Names |
| 1.Tubebuddy.com |
| 2.vidlQ.com |
| 3.keywordtool.io |
| 4.Semrush.com |
Tubebuddy.com

यह एक बहुत अच्छा टूल है, इस टूल का इस्तेमाल हर दिन बहुत से लोग कर रहे हैं, अगर आप YouTube वीडियो बनाते हैं तो यह टूल आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है, यह टूल आपको सही कीवर्ड बताता है जिस पर आप वीडियो बना सकते हैं और वह
वीडियो चलेगा भी, इसके साथ ही यह टूल आपको सही टाइटल और डिस्क्रिप्शन बताता है और यह भी बताता है कि उन्हें कैसे रखना है, इसलिए यह एक बहुत ही पॉपुलर टूल है, अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस टूल से बहुत मदद मिलती है।
इस स्टूल के फायदे
इस Tool का जो इंटरफेस है वह बहुत ही Easy है। कोई भी व्यक्ति आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। अगर आपने कभी टूल्स का इस्तेमाल नहीं किया तो भी आप इस टूल का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हो और इसी के साथ-साथ इसके दो वर्जन आते हैं।
एक होता है प्रीमियम वर्जन एक होता है। फ्री वर्जन अगर आप फ्री वर्जन इस्तेमाल करते हो। तो आपको कुछ लिमिटेड चीज ही इस्तेमाल करने को मिलती है, लेकिन उसमें भी काफी इनफॉरमेशन आपको मिल सकती है और अगर आपके पास थोड़े पैसे हैं तो आप इसका प्रीमियम वर्जन ले सकते हो जिसमें आप इसके एडवांस फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हो।
vidlQ.com

जब आप एक वीडियो बनाते हो तो वीडियो बनाने से पहले आपको कुछ इनफार्मेशन चाहिए होती है ये इनफॉरमेशन कि आप जिस टॉपिक के ऊपर वीडियो बना रहे हो उस टॉपिक के ऊपर कितना कंपटीशन है। किस तरीके का कीवर्ड इस्तेमाल करना चाहिए
और इसी के साथ-साथ क्या स्ट्रेटजी आप लगाओगे जिससे आपका जो वीडियो है वह चल पाएगा और आपका जो वीडियो है उसका आप सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन कैसे करोगे तो यह जो सारा काम है वह आप इस टूल की मदद से कर सकते हो। बहुत ही आसानी से यह टूल आपको यह सारी इनफार्मेशन देता है।
इस स्टूल के फायदे
इस टूल के बहुत सारे फायदे हैं जो आपको मिलते हैं, आप इस टूल की मदद से आसानी से वीडियो बना सकते हैं और यह टूल आपको प्रोफेशनल वीडियो बनाने में बहुत मदद करता है, इसके फ्री वर्जन में आपको वीडियो बनाने के लिए कुछ लिमिटेड फीचर्स
मिलते हैं लेकिन उनसे भी वीडियो बनाए जा सकते हैं और इसके प्रीमियम प्लान ₹416.58/महीने से शुरू होते हैं, अगर आपके पास पैसे हैं तो आप यह प्लान भी ले सकते हैं, इस प्लान में आपको एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप प्रोफेशनल वीडियो बना सकते हैं।
मैं आपको एक YouTube वीडियो का लिंक दे रहा हूँ, उस वीडियो को देखकर आप बहुत आसानी से वीडियो बनाना सीख सकते हैं।
keywordtool.io

यह टूल आपको कीवर्ड रिसर्च करने में बहुत मदद करता है। यह टूल आपको बताता है कि जिस कीवर्ड पर आप वीडियो बना रहे हैं, उस पर कितना कॉम्पिटिशन है, मतलब आपका बनाया वीडियो रैंक करेगा या नहीं, क्योंकि कीवर्ड जितना ज़्यादा कॉम्पिटिटिव होगा, उसे रैंक होने में उतनी ही ज़्यादा मुश्किल होगी। कम कॉम्पिटिशन वाले कीवर्ड पर रैंक करना थोड़ा आसान होता है।
जब आप वीडियो बनाते हो तो वीडियो बनाने से पहले आपको Keyword Research जरूर करना होता है क्योंकि अगर अपने Keyword Research नहीं करी तो ऐसे में आपको नहीं पता चल पाएगा कि आपका जो वीडियो है, वह चलेगा या नहीं। मार्केट में तो इसलिए Keyword Research जरूरी करना होता है और अगर हो सके तो आपको Long Tail keywords पर ही काम करना है। शुरुआत में अगर आप शुरुआत में वीडियो बना रहे हो तो
इस स्टूल के फायदे
यह टूल आपको अलग-अलग प्लेटफॉर्म के हिसाब से अलग-अलग कीवर्ड स्ट्रेटेजी बताता है, जैसे यह यूट्यूब के लिए जो कीवर्ड बताता है वह यूट्यूब के हिसाब से होंगे और इसके साथ ही अगर आपको इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो बनाने हैं तो यह आपको उनके हिसाब से कीवर्ड स्ट्रेटेजी बताता है, तो यह उन लोगों के लिए बहुत हेल्पफुल टूल है जो अपनी टारगेटेड ऑडियंस के लिए कंटेंट और वीडियो बनाते हैं।
SEMrush Video SEO.Com

यह एक पावरफुल टूल है। अगर आप इस टूल का इस्तेमाल वीडियो बनाने के लिए करते हैं, तो यह टूल आपकी बहुत मदद करता है। यह टूल आपके लिए वीडियो बनाकर आपको देता है। इसके साथ ही, यह टूल आपके वीडियो के हिसाब से कीवर्ड रिसर्च भी करता है और आप जिस टॉपिक पर वीडियो बना रहे हैं, यह उससे जुड़ा कीवर्ड रिसर्च करता है और
आपको सही कीवर्ड बताता है ताकि आपका वीडियो चले और अच्छे व्यूज़ मिलें। अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका फ्री वर्शन 7 दिनों के लिए वैलिड है। उसके बाद, यह टूल आपसे हर महीने $49 चार्ज करेगा। यह थोड़ा महंगा है, लेकिन अगर आप इस टूल का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं। तो आप इस टूल के ज़रिए यह पैसा वसूल कर सकते हैं।
इस स्टूल के फायदे
यह एक प्रोफेशनल वीडियो मेकिंग टूल है। अगर आपके पास पैसे हैं, तो आप इस टूल की मदद से प्रोफेशनल वीडियो बना सकते हैं। आप इस टूल को कुछ समय के लिए फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर आपको यह टूल पसंद नहीं आता है, तो आप इसका प्रीमियम वर्शन खरीदे बिना एक बार इस्तेमाल करके देख सकते हैं।
Reality Check: देखिए, मैंने आपको जितने भी टूल्स के बारे में बताया है, वे सभी अच्छे टूल्स हैं, लेकिन मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि अगर आप उनका प्रीमियम प्लान लेते हैं, तो पहले इन टूल्स को ध्यान से देखें, उनके फीचर्स देखें, प्रीमियम प्लान में वे
आपको क्या-क्या देंगे, वह सब ध्यान से देखें, उसके बाद ही आपको उनका प्रीमियम प्लान लेना है, अगर आपको लगता है कि उनके प्लान आपके लिए सही हैं, तभी आपको उनका प्लान लेना है, मैं यह आपको इसलिए बता रहा हूं ताकि आपके पैसे बर्बाद न हों।
Video Seo Tools के फायदे क्या हैं
अब मैं आपको इन टूल्स के बेनिफिट्स बता रहा हूं क्योंकि आपको इन टूल्स के बेनिफिट्स भी पता होना चाहिए। अगर आप इन टूल्स का इस्तेमाल करने वाले हो तो आपको ये तो पता होना चाहिए ना कि उनके बेनिफिट्स क्या है

Increase organic traffic
जब आप इन टूल्स का इस्तेमाल करते हो तो यह टूल्स आपको ऑर्गेनिक कीवर्ड ढूंढ कर देते हैं। मतलब ऐसे कीवर्ड जो कीवर्ड लोग सर्च करते हैं तो आप अगर उन कीवर्ड के ऊपर वीडियो बनाते हो तो ऐसी वीडियो पर ऑर्गेनिक ट्राफिक आता है। मतलब जो आपको ऑर्गेनिक ट्रैफिक है वह मिलता है
कुछ लोग क्या करते हैं अपनी वीडियो के ऊपर एडवर्टाइजमेंट करवाते हैं जिससे उनकी वीडियो के ऊपर ट्रैफिक आता है, लेकिन इसके अंदर पैसे लगते हैं। पर अगर आप दूसरी तरफ ऑर्गेनिक कीवर्ड के ऊपर काम करते हो तो इसमें आपके पैसे नहीं लगते हैं। ऑर्गेनिक कीवर्ड आपको इन टूल की मदद से मिल जाते हैं और उन कीवर्ड्स के ऊपर अगर वीडियो बनाते हो तो आपको ऑर्गेनिक व्यूज मिलते हैं और Organic व्यूज की लिमिट नहीं होती है। बहुत ज्यादा भी मिल सकते हैं।
Competiton analysis
आज के टाइम में कंपटीशन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। पर अगर आप इन टूल्स का इस्तेमाल करते हो तो यह टूल्स आपको आपके कंपीटीटर के बारे में भी बताते हैं कि आपका जो कंपीटीटर है, वह किस तरीके के कीवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो को रैंक करने के लिए तो अगर आप अपने कॉम्पिटीटर की स्ट्रेटेजीज को समझने के बाद अपनी खुद की उनसे भी अच्छी स्ट्रेटेजीज बना सकते हो।
Targeted Audience Reach
Video SEO Tools, ये टूल्स आपको ऐसे कीवर्ड्स बताते हैं जो आपकी ऑडियंस के लिए सही होंगे, जब आप इन टूल्स की मदद से कीवर्ड रिसर्च करते हैं, तो ये टूल्स आपको ऐसे कीवर्ड्स बताते हैं जिन्हें लोग आपके टॉपिक से जुड़े सर्च करते हैं और अगर आप उन कीवर्ड्स पर अपना वीडियो बनाते हैं, तो इस तरह आप आसानी से अपनी टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं। तो ये Video SEO Tools आपकी टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंचने में आपकी बहुत मदद करते हैं।
तो ये कुछ फायदे हैं जो आपको Video SEO Tools से मिलते हैं। इन टूल्स से आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं। मैंने आपको सिर्फ कुछ मुख्य फायदे बताए हैं, बाकी इन टूल्स का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होगा।
Video SEO Tools से Video Optimize कैसे करें
अब यह बहुत ज़रूरी है कि जब आप Video SEO Tools इस्तेमाल करें, तो आप अपने वीडियो को SEO के हिसाब से ठीक से ऑप्टिमाइज़ करें, इसलिए मैं आपको वो तरीके बता रहा हूँ जिनसे आपका वीडियो अच्छा चलेगा और आपके वीडियो को अच्छे व्यूज़ भी मिलेंगे।
Keyword Research
कीवर्ड बहुत ज़रूरी चीज़ हैं, कीवर्ड से ही पता चलता है कि वीडियो चलेगा या नहीं। जब आप Video SEO Tools की मदद से कीवर्ड रिसर्च करते हैं, तो आपको ऐसे कीवर्ड पर काम करना चाहिए जिन पर सर्च वॉल्यूम अच्छा हो और उस कीवर्ड पर
कॉम्पिटिशन कम हो, तभी आपका वीडियो चलेगा। आज के समय में कॉम्पिटिशन बहुत ज़्यादा हो गया है, इसलिए आपके लिए सही कीवर्ड पर काम करना ज़रूरी है। अगर आप ज़्यादा कॉम्पिटिशन वाले कीवर्ड पर काम करेंगे, तो आपके वीडियो पर व्यूज़ आने में बहुत समय लगेगा, इसलिए सही कीवर्ड पर काम करें।
SEO Friendly Title and Description
जब आप कोई वीडियो बनाते हैं, तो आपको उसे SEO के नज़रिए से ऑप्टिमाइज़ करना होता है। इसके लिए अपने वीडियो का टाइटल SEO फ्रेंडली बनाएं। टाइटल में मेन कीवर्ड ऐड करें। टाइटल ऐसा होना चाहिए कि कोई उस पर क्लिक करे और इसके साथ ही आपको अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में भी अपना मेन कीवर्ड ऐड करना होगा और वीडियो में हैशटैग भी ऐड करने होंगे। इससे भी वीडियो पर अच्छे व्यूज़ आते हैं।
Content पर फोकस करो
आप वीडियो बनाते हैं और उसका SEO करते हैं वो अलग बात है लेकिन आपका कंटेंट क्या है, ये बहुत ज़रूरी बात है, आप जितना अच्छा कंटेंट बनाएंगे, उस कंटेंट के पॉपुलर होने के उतने ही ज़्यादा चांस होंगे, मतलब वीडियो जितना अच्छा होगा, उस वीडियो के पॉपुलर होने के उतने ही ज़्यादा चांस होंगे, इसलिए आपको सबसे अच्छा वीडियो बनाने पर फोकस करना होगा, वीडियो जितना अच्छा होगा, वो उतना ही ज़्यादा पॉपुलर होगा और आपको फ्यूचर में इसका बहुत फ़ायदा मिलेगा।
तो, इस आर्टिकल में, मुझे उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आप इन टूल्स की मदद से अच्छे वीडियो बना सकते हैं। आपको बस इन टूल्स का इस्तेमाल करना आना चाहिए। अगर आपको कोई दिक्कत आती है, तो आप मुझे कमेंट कर सकते हैं।

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं