SEO Tips for Beginners जानिए कुछ Best SEO रैंकिंग Tips

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको SEO Tips for Beginners देने जा रहा हूँ। मैं आपको बताऊंगा कि SEO क्या है, यह कैसे काम करता है, और अगर आप बिगिनर हैं, तो आप SEO कैसे सीख सकते हैं और SEO कैसे कर सकते हैं। मैं आपको कुछ SEO Tips for Beginners बताऊंगा, जिससे आप आसानी से SEO सीख सकते हैं।

आज के समय में अगर आप अपनी खुद की वेबसाइट चलाते हैं या आप डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आपको SEO (Search Engine Optimization) की बहुत ज़रूरत होती है क्योंकि SEO करने से ही आपको ऑर्गेनिक ट्रैफिक मिलता है और यह ऑर्गेनिक ट्रैफिक जो आपको मिलता है वह आपके बहुत काम आता है इसलिए आज हम आपको SEO के अंदर SEO Tips for Beginners बताएंगे।

SEO क्या है

SEO का मतलब है कि आपको अपनी वेबसाइट और उसके कंटेंट को इस तरह से डिज़ाइन करना होगा कि जब कोई सर्च इंजन पर आपके टॉपिक से जुड़ा कुछ सर्च करे, तो आपकी वेबसाइट या आपका कंटेंट उस यूज़र को दिख सके। SEO आपकी वेबसाइट पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक लाता है और इससे आपकी वेबसाइट को लंबे समय में फ़ायदा होता है।

SEO Tips for Beginners क्या होती हैं

अब मैं आपको बिगिनर के नज़रिए से कुछ ज़रूरी टिप्स बता रहा हूँ, जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से SEO कर सकते हैं। आपको वे सभी पॉइंट्स अच्छे समझने होंगे जो मैं बता रहा हूँ।

SEO सीखने पर ध्यान दो

अगर आप बिगिनर हैं तो आपको SEO के बारे में ज़्यादा पता नहीं होगा कि SEO क्या है और यह कैसे काम करता है, इसलिए सबसे पहले आपको SEO सीखने पर फ़ोकस करना होगा। SEO सीखने के कई तरीके हैं, जैसे आप YouTube पर वीडियो देखकर SEO सीख सकते हैं, वीडियो में भी आपको SEO के बारे में बहुत डिटेल में बताया जाता है और इसके साथ ही आप कुछ ऐसी

वेबसाइट पर जाकर SEO सीख सकते हैं जो SEO से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं, जैसे हमारी वेबसाइट,यहाँ सब SEO के बारे में है, आपको हमारी वेबसाइट पर SEO से जुड़ी बहुत सारी जानकारी मिलेगी, हमारी वेबसाइट की तरह, आपको दूसरे लोगों की वेबसाइट पर जाना होगा जो SEO से रिलेटेड कंटेंट बनाते हैं ।आपको कंटेंट पढ़ना होगा, वो लोग अपने

SEO Tips for Beginners

आर्टिकल में क्या कह रहे हैं और इसके साथ ही आप और क्या कर सकते हैं, आप SEO सीखने के लिए कोर्स जॉइन कर सकते हो मार्केट में आपको बहुत सारे कोर्स मिल जाते हैं जिनसे आप आसानी से SEO सीख सकते हैं, कुछ कोर्स ऑनलाइन होते हैं और कुछ

ऑफलाइन, आप अपनी Schedule के हिसाब से कोर्स कर सकते हो और SEO सीखने के तरीके ये हैं कि आपको कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करना चाहिए, आपको सोशल मीडिया पर उन लोगों के अकाउंट को फॉलो करना होगा जो SEO से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं, आपको वहां से भी बहुत SEO सीखने को मिलेगा, तो ये कुछ तरीके हैं जिनसे आप SEO सीख सकते हैं।

मैंने आपको बताया है कि SEO कैसे सीखें, अब मैं आपको बताऊंगा कि आपको क्या करना होगा ताकि आप जल्दी SEO सीख सकें।

अपनी खुद की वेबसाइट बनाओ

अगर आप सच में SEO सीखना चाहते हैं, तो आपको अपनी खुद की वेबसाइट बनानी होगी, तभी आप सही तरीके से SEO सीख सकते हैं क्योंकि वेबसाइट बनाने से आपको प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा, आपको पता चलेगा कि SEO कैसे करना है और SEO रिजल्ट कैसे आते हैं, इसलिए आपको एक वेबसाइट बनानी होगी, बिना वेबसाइट बनाए SEO सीखना बहुत मुश्किल काम है।

सही Keyword Research से शुरुआत करें

अगर आप सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन सीखना चाहते हो या फिर करना चाहते हो तो कीवर्ड बहुत ही ज्यादा इंपॉर्टेंट होते हैं। इसके अंदर कीवर्ड इतनी ज्यादा इंपॉर्टेंट होते हैं कि इससे ही सारा काम आपका होता है। मतलब रैंकिंग भी आपको इससे ही मिलती है। कीवर्ड से तो सही कीवर्ड के ऊपर काम करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

Keyword रिसर्च करने के लिए बहुत सारे टूल्स मिल जाते हैं। आप किसी भी कीवर्ड रिसर्च टूल से कीवर्ड रिसर्च कर सकते हो। कीवर्ड रिसर्च करते समय आपको कुछ बातें हैं जो ध्यान रखनी होती है।

keyword research

जब आप कीवर्ड रिसर्च करते हैं तो आपको उस कीवर्ड का वॉल्यूम पता चलता है, यानी कितने लोग उस कीवर्ड को सर्च करते हैं और इसके साथ ही आपको उस कीवर्ड की कीवर्ड डिफिकल्टी भी पता चलती है, यानी उस कीवर्ड पर कितना कॉम्पिटिशन है, इसलिए आपको ऐसे कीवर्ड पर काम करना होगा जिसमें कॉम्पिटिशन कम हो और उस कीवर्ड का सर्च वॉल्यूम मीडियम लेवल का हो।

अगर आपने नई वेबसाइट बनाई है तो ऐसे में आपको Long tail कीवर्ड के ऊपर ही काम करना चाहिए क्योंकि Long tail कीवर्ड के ऊपर अगर आप काम करते हो तो ऐसे कीवर्ड के ऊपर कंपटीशन कम होता है। आपके रैंकिंग होने के चांसेस ज्यादा होते हैं।

High Quality Content लिखें

हाई क्वालिटी कंटेंट बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट है। अगर आपको अपनी वेबसाइट के ऊपर ट्रैफिक लाना है। ऑर्गेनिक ट्रैफिक लाना है तो इसके लिए आपको हाई क्वालिटी कंटेंट बनाना ही पड़ेगा। आज के टाइम में हाई क्वालिटी कंटेंट ही चलता है। लो वैल्यू कंटेंट नहीं चलता है।

हाई क्वालिटी कंटेंट कैसे बनेगा हाई क्वालिटी कंटेंट कैसे बनता है। सबसे पहले आपको यह देखना है कि आप जिस भी टॉपिक के ऊपर कंटेंट लिखने जा रहे हो। आपको अपने कंटेंट में उस टॉपिक से जुड़े सभी कीवर्ड्स को शामिल करना होगा।। मतलब एक अच्छा कंटेंट लिखना है। एक लंबा कंटेंट लिखना है जिससे किसी यूज़र को कुछ अच्छी इनफॉरमेशन मिल सके।

जब आप कंटेंट लिखते हो तो कंटेंट लिखते समय आपको जो शब्द है मतलब जो भी आप शब्द का इस्तेमाल करोगे, वह आसान शब्द होने चाहिए। आपके कंटेंट में जैसे इस कंटेंट में आप पढ़ रहे हो, ऐसे ही शब्द का आपको इस्तेमाल करना है। इससे आपको फायदा होता है। यूजर इंगेजमेंट बढ़ता है। यूजर आपकी वेबसाइट पर ज्यादा देर तक रुकता है। अगर आप आसान भाषा का इस्तेमाल करते हो। आसान सेंटेंसों का इस्तेमाल करते हो अपने कंटेंट में।

On Page SEO सही करें

अपने कंटेंट का On Page SEO करें मतलब अपने कंटेंट को सर्च इंजन फ्रेंडली बनाएं, इसके लिए आपको ये करना होगा, अपने कंटेंट का अच्छा टाइटल लिखें, SEO फ्रेंडली डिस्क्रिप्शन भी लिखें और कंटेंट का URL छोटा रखें और कंटेंट के URL में अपना फोकस कीवर्ड भी रखें, कंटेंट में इमेज डालें, इमेज को alt टैग दें, कंटेंट में कीवर्ड प्लेसमेंट सही से करें, तो ये कुछ चीजें हैं जो आपको करनी हैं, इन्हें करना शुरू करें, धीरे-धीरे आप चीजें सीख जाएंगे।

Off Page SEO

ऑफ पेज SEO में आपको अपनी वेबसाइट के लिए वेबसाइट के अंदर नहीं, बल्कि बाहर काम करना होता है, मतलब आपको अपनी वेबसाइट को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, इन सभी और दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी प्रमोट करना होता है, साथ ही आपको अपनी वेबसाइट के लिए हाई क्वालिटी बैकलिंक्स भी बनाने होते हैं। बैकलिंक्स बनाने से आपकी वेबसाइट पर अच्छा ट्रैफिक आता है और धीरे-धीरे आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी भी बढ़ती है।

Technical SEO

इसमें आपको अपनी वेबसाइट की टेक्निकल प्रॉब्लम ठीक करनी होती हैं, इसमें आप ये कर सकते हैं, अपनी वेबसाइट को फास्ट बना सकते हैं, इसके लिए आप एक काम कर सकते हैं, आप वेबसाइट पर लाइट थीम इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें आपको

अपनी वेबसाइट को मोबाइल फ्रेंडली भी रखना होता है, आपको देखना होता है कि आपकी वेबसाइट मोबाइल पर ठीक से काम कर रही है या नहीं और इसमें आपको अपनी वेबसाइट की Robots.txt फाइल चेक करते रहना होता है, वेबसाइट का साइटमैप गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करना होता है, ये सब वो चीजें हैं जो आपको करनी होती हैं।

Website Speed Improve

अगर आपको सर्च इंजन में अपनी वेबसाइट को Rank करना है। हाई पोजिशन पर तो आपकी वेबसाइट की स्पीड हमेशा अच्छी होनी चाहिए। मतलब वह फास्ट होनी चाहिए। कोई भी यूजर आपकी वेबसाइट पर आता है तो आपकी वेबसाइट जल्दी ओपन होनी चाहिए। इसके लिए आप क्या कर सकते हो। अगर आपकी वेबसाइट पर कोई टेक्निकल प्रॉब्लम आ रही हैं तो आपको उसको ठीक करके ही रखना हैं

इसी के अंदर आपको एक बात का और ध्यान रखना है। आपको अपनी वेबसाइट को मोबाइल फ्रेंडली ही रखना है क्योंकि आज के टाइम में मोबाइल यूजर बहुत ज्यादा है। आपकी वेबसाइट पर ज्यादातर यूजर मोबाइल से ही आते हैं तो जब भी आप वेबसाइट बनाओगे तो ऐसी टेंपलेट्स का Use करना है जो मोबाइल फ्रेंडली टेंप्लेट है। जिनका मोबाइल में भी अच्छा इंटरफेस दिखता है।

Internal Linking Strategy

काफी लोग क्या करते हैं, वह कंटेंट लिख लेते हैं लेकिन कंटेंट लिखने के बाद उसे कंटेंट को वह ऐसे ही पब्लिश कर देते हैं। उसके अंदर इंटरनल लिंकिंग नहीं करते हैं। आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। आपको अपने कंटेंट में हर एक कंटेंट में इंटरनल

लिंकिंग करनी है। मतलब जो टॉपिक के ऊपर आपने आर्टिकल लिखा है उस टॉपिक से रिलेटेड और भी जो आपने आर्टिकल लिखे हैं उसका लिंक आपको इस आर्टिकल में देना हैं जो आप लिख रहे हो या लिखोगे। इससे क्या होता है। इससे यूजर इंगेजमेंट बढ़ता है। बाउंसमेंट भी कम रहता है और वेबसाइट के चांसेस होते हैं रैंकिंग के।

अब बैकलिंक भी बहुत ही ज्यादा इंपॉर्टेंट फेक्टर है। वेबसाइट की रैंकिंग के लिए कुछ लोग बैकलिंक बनाते हैं। कुछ लोग नहीं बैकलिंक बनाते जो लोग बैकलिंक नहीं बनाते हैं। वह लोग कंटेंट पर ज्यादा फोकस करते हैं। वह क्वालिटी कंटेंट लिखने पर फोकस करते हैं, लेकिन जिन लोगों की वेबसाइट पर थोड़ा कम क्वालिटी कंटेंट होता है, वह लोग बैकलिंक बनाकर रैंकिंग लेते हैं।

backlinks

आप क्या कर सकते हो, आपको क्वालिटी बैकलिंक्स बनाने हैं। लोकल बैकलिंक नहीं बनाने हैं। मतलब जो Local Quality के बैकलिंक होते हैं, वह आपको नहीं बनाने हैं। आपको क्वालिटी बैकलिंस बनाने हैं। आप कम बैकलिंक बनाओ लेकिन क्वालिटी बैकलिंक्स बनाने हैं। backlink बहुत ही इंपोर्टेंट होता है तो आपको क्वालिटी पर फोकस रखना है।

Regular Content Publish करें

आज के टाइम में भी काफी वेबसाइट ऐसी है जो एक Week के अंदर एक ही आर्टिकल लिखती है या फिर एक Week के अंदर दो ही आर्टिकल लिखती है, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। गूगल ऐसी वेबसाइट को ज्यादा रैंकिंग नहीं देता है। गूगल ऐसी वेबसाइट को रैंकिंग देता है जो वेबसाइट डेली कंटेंट लिखती है और अपनी पोस्ट को मतलब जो आपने पहले कंटेंट लिखा हुआ है, उसको अपडेट रखती है। ऐसे ब्लॉग को ऐसी वेबसाइट को गूगल अच्छी पोजीशन पर रैंकिंग देता है।

आपको एक बात का ध्यान रखना है। डेली कंटेंट लिखने के चक्कर में आपको अपने कंटेंट की क्वालिटी को Low नहीं करनी है। आप एक दिन छोड़कर एक दिन कंटेंट लिख सकते हो, लेकिन क्वालिटी कंटेंट ही लिखना है क्योंकि क्वालिटी कंटेंट ज्यादा रैंक करते हैं सर्च इंजन में।

SEO Audit करते रहें

जब आप वेबसाइट बना लेते हो, वेबसाइट के ऊपर काम करना स्टार्ट कर देते हो। कंटेंट लिखना स्टार्ट कर देते हो तो इसके बाद क्या होता है कि एक टाइम आने पर आपकी वेबसाइट में कुछ दिक्कत आ सकती है। अब वह दिक्कत कुछ भी हो सकती है। सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन से रिलेटेड तो इसमें आपको क्या करना होता है। आपको समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर ऑडिट करते रहना होता है।

seo audit

जब आप अपनी वेबसाइट को ऑडिट करते हो तो आपको आपकी वेबसाइट से रिलेटेड कुछ दिक्कतों का पता चलता है जो आपकी वेबसाइट में आ रही है। दिक्कत कुछ भी हो सकती है। क्या आपकी वेबसाइट की स्पीड स्लो है। आपकी वेबसाइट में Low क्वालिटी कंटेंट है। आपने इमेज के अंदर ALt Tag नहीं लगाया है। कुछ भी प्रॉब्लम्स आ सकती है जो आपको तब पता चलती है जब आप अपनी वेबसाइट को ऑडिट करते हो।

तो मैं यही कहना चाहता हूं। आपको अपनी वेबसाइट को समय-समय पर ऑडिट करते रहना हैं ताकि जो आपकी वेबसाइट में प्रॉब्लम्स आ रही है, वह समय-समय के हिसाब से ठीक होती रहे और जो आपकी रैंकिंग है वह बनी रहे।

Patience रखें

सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करना यह एक-दो दिन या फिर 1 महीने का काम नहीं है। इसमें बहुत ज्यादा टाइम लगता है। सबसे पहले इसमें आपको अच्छा काम करके दिखाना होता है। सर्च इंजन को उसके बाद ही आपकी वेबसाइट पर धीरे-धीरे जो है ट्रैफिक आता।

अगर आप सही तरीके से काम करते हो, क्वालिटी कंटेंट लिखते हो, डेली पोस्ट लिखते हो, अच्छे तरीके से वेबसाइट को मेंटेन करके रखते हो। सब चीज ठीक-ठाक है तो आपकी वेबसाइट पर 4 से 6 महीने के अंदर ट्रैफिक आना शुरू हो जाता है सर्च इंजन से।

Blogging Platform सही चुनें

अब बहुत से लोग यह गलती करते हैं, उन्हें पता नहीं होता कि ब्लॉगिंग या SEO सीखने के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म सबसे अच्छा है, इसलिए मैं आपको बताना चाहता हूं कि अगर आप SEO सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सही प्लेटफॉर्म पर काम करना

चाहिए, मैं आपको वर्डप्रेस रिकमेंड करूंगा, यह बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है, बहुत से लोग इस प्लेटफॉर्म पर ब्लॉगिंग करते हैं और SEO सीखते हैं, इसलिए अगर आप भी SEO को सीरियसली लेते हैं और सच में इसे सीखना चाहते हैं, तो आप वर्डप्रेस से शुरू कर सकते हैं।

Analytics जरूर देखें

आपको अपनी वेबसाइट को गूगल एनालिटिक्स से कनेक्ट करके रखना है। जब आप गूगल एनालिटिक्स से अपनी वेबसाइट को कनेक्ट कर लेते हो तो आपको गूगल एनालिटिक्स में आपकी वेबसाइट की बहुत सारी इनफार्मेशन मिलती है। आपको यह पता चलता है कि आपकी वेबसाइट में ट्रैफिक कहां से आ रहा है। कौन सी कंट्री से आ रहा है। आपका कौन सा कंटेंट ज्यादा Read हो रहा है और इसके साथ-साथ आपको यह भी पता चलता हैं की जो आपका कंटेंट ज्यादा Read हो रहा हैं, उस पर इंगेजमेंट कितना है

जब आप गूगल एनालिटिक्स में आप अपनी वेबसाइट का रिजल्ट देखते हो, आप यह देखते हो कि कौन सा कंटेंट रैंक हो रहा है। फिर आपको क्या करना है कि जो कंटेंट आपके रैंकिंग में हैं उन कंटेंट के टॉपिक्स से रिलेटेड आपको और भी टॉपिक्स पर कंटेंट बनाना हैं। जब आप डाटा ले लोगे ना गूगल एनालिटिक से उसके बाद आपको पता चलता है कि कौन से कंटेंट आपके ज्यादा देखे जा रहे हैं। उसके हिसाब से आपको नेक्स्ट कंटेंट स्ट्रेटजी बनानी है।

तो ये कुछ टिप्स हैं जो SEO सीखने की आपकी जर्नी में आपके बहुत काम आएंगे। मुझे उम्मीद है कि आपने इस आर्टिकल से कुछ सीखा होगा। अगर आपके पास SEO या वेबसाइट से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट कर सकते हैं और मैं जल्द ही आपको जवाब दूंगा।

Related Articles

  1. On page SEO In Hindi क्या होता है कैसे करें जाने आसान शब्दों मैं
  2. Free Backlink क्या होते हैं कैसे इनको बनाते हैं
  3. Technical SEO In Hindi क्या होता है कैसे करें
  4. Paid Backlinks क्या होते हैं कैसे इनको खरीदते हैं

Leave a Comment