SEO Moz Tool क्या हैं कैसे इस टूल का इस्तेमाल करे

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की SEO Moz Tool क्या है, यह कैसे काम करता है। SEO Moz Tool का इस्तेमाल लोग क्यों करते हैं और SEO Moz Tool के क्या-क्या फायदे हैं और इस टूल को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सब मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा।

अगर आप भी वेबसाइट पर काम करते हो तो आपको भी टूल की जरूरत पड़ती है। अलग-अलग टूल्स के अलग-अलग काम होते हैं जैसे कुछ टूल्स होते हैं जो keyword Research करने के लिए काम आते हैं कुछ टूल्स जो वेबसाइट को Audit करने के लिए काम आते हैं। कुछ टूल्स होते हैं जो वेबसाइट की स्पीड को फास्ट करने के लिए काम आते हैं। ऐसे ही एक यह भी टूल है। SEO Moz Tool इसका जो काम है वह भी हम जानेंगे आज इस आर्टिकल में

SEO Moz Tool क्या हैं

SEO Moz Tool एक ऐसा टूल है जो बहुत सारे कामों के लिए जाना जाता है। इस टूल की मदद से आप कीवर्ड रिसर्च कर सकते हो। इस टूल की मदद से आप कंपीटीटर एनालिसिस कर सकते हो। इस टूल की मदद से आप अपनी वेबसाइट को Audit कर सकते हो और भी बहुत सारे काम है जो इस Tool की मदद से आप कर सकते हो।

इस टूल का वह लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जिनके पास अपनी खुद की कोई वेबसाइट है या फिर वह लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जो डिजिटल मार्केटिंग में काम करते हैं या फिर वह लोग इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनको वेबसाइट से रिलेटेड कुछ भी काम होता है। जैसे keyword, रिसर्च, वेबसाइट और कॉम्पिटेटिव रिसर्च कंटेंट राइटिंग कुछ भी ऐसा काम है। वह सभी लोग इस टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Moz Tool क्यों जरूरी है

मैं आपको बताना चाहता हो की इस टूल की जरुरत कहां-कहां पर पड़ती है। अगर आप यह सोच रहे हो कि इस टूल का इस्तेमाल क्यों करते हैं तो यह मैं आपको बता देता हूं कि हम इस टूल का इस्तेमाल क्यों करते हैं

जब आप बिना टूल्स के इस्तेमाल करें ही अपनी वेबसाइट के ऊपर काम करते हो तो ऐसे में सिर्फ आप एक अंदाजे से काम कर रहे हो। आपको कुछ भी नहीं पता कि रिजल्ट क्या होने वाले हैं। आपके रिजल्ट आ भी सकते हैं और नहीं भी आ सकते।

तो बिना टूल्स के इस्तेमाल करें। अगर आप वेबसाइट पर काम करते हो तो इसका मतलब यह है कि आप एक हवा में तीर चला रहे हो, इससे ज्यादा कुछ नहीं कर रहे हो।

SEO Moz Tool
Image by freepik.com

अब इसमें अगर आपका तीर निशाने पर लग गया तो आपको रिजल्ट मिल जाएंगे। और अगर तीर निशाने पर नहीं लगा तो रिजल्ट नहीं मिलेंगे और वहीं दूसरी और आप क्या कर सकते हो। एक और काम कर सकते हो, वह मैं आपको बता रहा हूं।

जब आप इन टूल्स का इस्तेमाल करते हो तो यह टूल्स आपको प्रॉपर तरीके से हर चीज बताते हैं। मतलब जिस भी टॉपिक के ऊपर आप कंटेंट बना रहे हो उस टॉपिक पर कितना Search वॉल्यूम है। कितना कंपटीशन है। कितने लोग उस टॉपिक पर काम कर रहे हैं। यह सब चीज आपको इस टूल की मदत से पता चलता हैं और इसके साथ-साथ आपको आपके कंपीटीटर्स के बारे में पता चलता है कि आपके कंपीटीटर्स कौन है। कितने कंपटीशन है आपके टॉपिक में।

और जब आप इन टूल्स का इस्तेमाल करते हो तो इससे आपको और भी फायदा होता है आपको कंटेंट बनाने में आसानी होती है। मतलब आपको पहले ही कीवर्ड पता चल जाते हैं कि आपको कौन-कौन से कीवर्ड अपने कंटेंट में Add कर करने हैं और उन्ही कीवर्ड्स पर आप कंटेंट बना सकते हो इससे यह होता है कि आपका कंटेंट के रैंकिंग होने के चांसेस भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

Moz tool के Features

अब मैं आपको इस टूल के फीचर्स बता रहा हूँ, अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस टूल के सही फीचर्स भी पता होने चाहिए कि इस टूल के फीचर्स क्या हैं।

moz logo
Logo Source :Moz.com
Keyword Research

इस टूल की मदद से आप कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं। जब भी आपको कोई कंटेंट बनाना हो, तो कंटेंट बनाने से पहले आपको उस टॉपिक से जुड़ा कीवर्ड रिसर्च करना होता हैं जिस पर आप कंटेंट बनाने जा रहे हैं। कीवर्ड रिसर्च करने से आपके कंटेंट के रैंक होने

के चांस बढ़ सकते हैं अगर आप सही समय पर सही कीवर्ड पर काम करते हैं और ऐसे में यह टूल कीवर्ड रिसर्च में आपकी बहुत मदद करता है। यह टूल आपके लिए अच्छे कीवर्ड ढूंढता है और आपको उनका वॉल्यूम और कीवर्ड डिफिकल्टी भी बताता है।

Website Audit check

वेबसाइट ऑडिट के बारे में तो आपको पता ही होगा।की हर किसी को जिसकी वेबसाइट होती है, उसे समय-समय पर अपनी वेबसाइट का ऑडिट करवाना पड़ता है क्योंकि वेबसाइट का ऑडिट करने से आपको अपनी वेबसाइट की कमियों का पता चलता है कि अभी वेबसाइट में क्या कमियां हैं और यह टूल वेबसाइट का ऑडिट करने में आपकी बहुत मदद करता है। यह टूल आपको

बताता है कि आपकी वेबसाइट का कंटेंट कैसा है, वह कितना Valuable है और आपको इस टूल से यह भी पता चलता है कि आपकी वेबसाइट पर कोई ब्रोकन लिंक तो नहीं है। यह टूल आपको कई सुझाव देता है जो आपकी वेबसाइट की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।

Rank Tracking

इसमें आपको यह फीचर भी मिलता है Rank Tracking का ऑप्शन, इसकी मदद से आप अपनी वेबसाइट के कंटेंट की रैंकिंग पता कर सकते हैं कि आपका कंटेंट कहां रैंक कर रहा है, किस पोजीशन पर रैंक कर रहा है, इस टूल की मदद से आप Weekly या मंथली Rank Tracking Report पा सकते हैं, यह ऑप्शन भी बहुत काम का है अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए।

Competitor Analysis

कॉम्पिटिटर एनालिसिस, यह बहुत ज़रूरी है, आपको अपना कॉम्पिटिटर एनालिसिस करते रहना चाहिए, इससे आपको अपने कॉम्पिटिटर की स्ट्रेटेजी समझने में मदद मिलती है कि आपका कॉम्पिटिटर वेबसाइट को रैंक करने के लिए कौन सी स्ट्रेटेजी इस्तेमाल कर रहा है, तो अगर आप भी कॉम्पिटिटर एनालिसिस करना चाहते हैं तो इस टूल की मदद से आसानी से कर सकते हैं।

Moz Tool के बेनिफिट्स क्या हैं

इस टूल्स को इस्तेमाल करने के बहुत सारे फायदे हैं। इस टूल का इंटरफ़ेस बहुत यूज़र-फ्रेंडली है। कोई भी इस टूल को आसानी से इस्तेमाल कर सकता है, यहाँ तक कि जिन्होंने पहले कभी इस टूल का इस्तेमाल नहीं किया है, वे भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, यह टूल आपको जो भी डेटा देता है, वह आपको बिल्कुल सही डेटा देता है। दूसरे टूल्स के मुकाबले यह टूल ज़्यादा

भरोसेमंद डेटा देता है। इस टूल की मदद से आप किसी भी वेबसाइट की डिटेल्ड रिपोर्ट भी देख सकते हैं। इसके साथ ही, अगर आप अपनी वेबसाइट की बैकलिंक रिपोर्ट देखना चाहते हैं, जिससे पता चलता है कि आपकी वेबसाइट पर किस तरह के बैकलिंक बने हैं, तो वह भी आप इस टूल की मदद से देख सकते हैं। कुल मिलाकर, ये टूल्स उन लोगों के लिए बहुत अच्छे हैं जिनकी वेबसाइट हैं या जो मार्केटिंग का काम करते हैं।

Moz Free Vs Paid Version

Moz Free

इस टूल का फ्री वर्शन काफी अच्छा है। इसके फ्री वर्शन से आप कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं और अगर आप वेबसाइट का DA और PA चेक करना चाहते हैं, तो वह भी कर सकते हैं। आप कीवर्ड की पोजीशन देख सकते हैं और इसके साथ ही आप बेसिक वेबसाइट ऑडिट भी कर सकते हैं। इसके फ्री वर्शन में आपको Use करने के लिए लिमिटेड चीजें मिलती हैं।

Moz Premium

प्रीमियम वर्शन में आपको इस टूल के एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। आप एडवांस्ड लेवल के कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं, एडवांस्ड कीवर्ड ढूंढ सकते हैं और इसके साथ ही, प्रीमियम वर्शन में आपको सब कुछ मिल जाता है, चाहे वेबसाइट का ऑडिट करना हो या बैकलिंक्स चेक करना हो या कोई भी काम करना हो, प्रीमियम वर्शन में आपको एडवांस्ड रिपोर्ट्स मिलती हैं, लेकिन

इस टूल के प्रीमियम प्लान थोड़े महंगे हैं, हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता, अगर आप इसका प्रीमियम प्लान लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं अगर आपके पास सही पैसे हैं। इसका फ्री ट्रायल 7 दिनों के लिए है, उसके बाद आपसे हर महीने $179+टैक्स चार्ज किया जाता है। ये चार्ज समय-समय पर बदलते रहते हैं।

तो इस आर्टिकल में बस इतना ही, मुझे उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आप इस टॉपिक से जुड़ा कुछ जानना चाहते हैं तो आप मुझे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

  1. Content writing Tools for SEO क्या होते हैं जानिए कुछ बहुत अच्छे कंटेंट राइटिंग टूल्स
  2. Top10 AI SEO Tools जानिए सबसे बेस्ट AI SEO टूल्स
  3. टॉप 10 सबसे जरूरी Small SEO Tools अपनी वेबसाइट की रैंकिंग बढ़ाएँ
  4. SEO Tools Centre क्या है कैसे वेबसाइट को Rank करें
  5. Technical SEO Audit Tools क्या होते हैं कैसे वेबसाइट की परफॉरमेंस को अच्छा करे

Leave a Comment