Paid Backlinks क्या होते हैं कैसे इनको खरीदते हैं

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की Paid Backlinks क्या होते हैं। आप किस तरीके से Paid Backlinks ले सकते हो। अगर आपको भी अपनी वेबसाइट को Rank करवाना है या फिर आप अपनी वेबसाइट के ऊपर बैकलिंक बनाना चाहते हो तो

आपको बैकलिंक खरीदने भी पढ़ते हैं। मैं आपको आज के इस आर्टिकल में बताऊंगा कि वह कौन सी वेबसाइट है जिनसे आप बैकलिंक खरीद सकते हो मैं आपको कुछ अच्छी वेबसाइट के बारे में बताऊंगा जिनसे आपको सही बैकलिंक मिल सकते हैं कम प्राइस में।

आज के टाइम में वेबसाइट तो बहुत लोग बना लेते हैं और वेबसाइट बनाने के बाद लोगों का एक ही गोल होता है। वेबसाइट के ऊपर ट्रैफिक लाना और ट्रैफिक लाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करते हैं अपनी वेबसाइट के ऊपर

ट्रैफिक लाने के लिए लोग बैकलिंक भी बनाते हैं। अपनी वेबसाइट के लिए अब इसी में से एक तरीका यह भी है। Paid Backlinks क्या होते हैं कैसे इनको खरीदते हैं आज का जो टॉपिक है वह हमारा इसी के ऊपर होने वाला है कि प्रीमियम बैकलिंक अगर हम लेते हैं तो क्या इससे वेबसाइट को फायदा होगा

बैकलिंक्स वो लिंक्स होते हैं जहां पर आपकी वेबसाइट का लिंक किसी दूसरी वेबसाइट के ऊपर होता हैं और वहां से आपकी वेबसाइट के ऊपर ट्रैफिक आता हैं। मतलब किसी दूसरी वेबसाइट से आपकी वेबसाइट के ऊपर अगर लोग आ रहे हैं तो उसको हम

बैकलिंक बोलेंगे क्योंकि आपकी वेबसाइट इंटरकनेक्ट है। वहां से और अगर आपकी वेबसाइट पर अच्छी क्वालिटी के बैकलिंक होंगे तो इससे आपकी वेबसाइट को बहुत फायदा होता है। आपकी वेबसाइट की रैंकिंग अच्छी होती है और अगर अच्छी क्वालिटी के बैकलिंक आप बनाते हो तो गूगल भी इनको अच्छा मानता है।

आसान शब्दों में, बैकलिंक्स का मतलब है कि आपकी वेबसाइट दूसरी वेबसाइट से जुड़ी हुई है, और आपको उस वेबसाइट से ट्रैफिक मिल रहा है क्योंकि उस वेबसाइट ने आपकी वेबसाइट को बैकलिंक दिया है।

Paid Backlinks यह कुछ इस तरीके के बैकलिंक होते हैं जिन को बनाने के लिए आपको पैसा देना पड़ता है। किसी वेबसाइट को अगर आप उन वेबसाइट को पैसा देते हो तो वह वेबसाइट आपको बैकलिंक देती है। जब आप उनको पैसा दे देते हो तो अब बैकलिंक बनाने के बहुत सारे तरीके होते हैं। लेकिन अगर आप अच्छी क्वालिटी के Backlink बनाते हो तो इसमें गैस पोस्टिंग आती है।

Paid Backlinks

अगर आप गैस पोस्टिंग से Backlink बनाते हो। पैसा देकर तो आपकी वेबसाइट को एक अच्छी क्वालिटी का बैकलिंक मिल जाता है और इसमें एक और टाइप का बैकलिंक आता है। लिंक एक्सचेंज यह भी एक अच्छा Backlink माना जाता है। अगर आप पैसे देकर इस टाइप का Backlink बनाते हो। लिंक एक्सचेंज तो वह भी एक अच्छी क्वालिटी का बैकलिंक होता है।

लेकिन एक बात आपको याद रखनी है। यह जो आप बैकलिंक बनाते हो। पैसा देकर यह बैकलिंक ऑर्गेनिक बैंकलिंक नहीं होते हैं। यह बैकलिंक आपने पैसा देकर बनाया है तो गूगल उसको ऑर्गेनिक तो Consider नहीं करता।

अब मैं आपको बताता हूं कि लोग Paid Backlinks क्यों बनाते हैं। लोग पैसे देकर बैकलिंक क्यों खरीदते हैं। क्या कारण होता है ऐसे बैकलिंक बनाने का मैं आपको वह बताता हूं।

Fast Ranking चाहिए होती हैं

जब आप ऑर्गेनिक तरीके से बैकलिंक बनाते हो तो इसमें आपका बहुत ज्यादा टाइम लग जाता है। आपको बहुत सारा रिसर्च करना पड़ता है। बहुत सारा कंटेंट बनाना पड़ता है और बहुत सारी वेबसाइट पर जाना पड़ता है। तब जाकर आपका एक Organic Backlink बन पाता है। लेकिन लोग क्या चाहते हैं वह पैसे देकर बैकलिंक खरीद ले और जल्दी से अपनी वेबसाइट को रैंक कर दे। इसलिए ही लोग Paid Backlinks लेते हैं क्योंकि उनको जल्दी रैंकिंग चाहिए होती है।

Competition बहुत ज़्यादा होना

अगर आपका टॉपिक ऐसा है जिसमें कंपटीशन बहुत ज्यादा है। आप ऐसे टॉपिक के ऊपर काम करते हो जिसमें जो कीवर्ड डिफिकल्टी है, वह बहुत ज्यादा होती है जिसमें लोग पहले से ही बहुत ज्यादा काम कर रहे हैं तो ऐसा टॉपिक बहुत ज्यादा कॉम्पिटेटिव होता है तो ऐसे में रैंकिंग मिलना बहुत मुश्किल होता है और लोग क्या करते हैं Paid Backlinks लेते हैं जल्दी रैंकिंग लेने के लिए।

Authority Build करना

अगर आपकी वेबसाइट को हाई अथॉरिटी वेबसाइट से बैकलिंक मिलता है तो ऐसे में आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी बढ़ती है तो लोग इसलिए भी Paid Backlinks लेते हैं ताकि उनकी वेबसाइट की अथॉरिटी बढ़ सके। गूगल के अंदर उनकी एक वैल्यू बन सके। उनकी वेबसाइट की वैल्यू बन सके तो यह भी एक कारण होता है और इसी के साथ-साथ लोगों के पास टाइम कम है। इसलिए भी लोग Paid Backlinks लेते हैं तो बहुत सारे कारण होते हैं। जिस वजह से लोग Paid Backlinks लेते हैं।

ये Paid Backlinks साइट्स वो होती हैं जिनसे आप फीस देकर अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक्स बना सकते हैं। ये वेबसाइट्स आपकी वेबसाइट की ज़रूरतों के हिसाब से आपके लिए बैकलिंक्स बनाती हैं, और इस सर्विस के लिए वे फीस लेती हैं। ये पेड

बैकलिंक वेबसाइट्स ज़्यादातर गेस्ट पोस्ट, होमपेज लिंक्स, साइडबार लिंक्स और न्यूज़ वेबसाइट्स से बैकलिंक्स जैसी सर्विस देती हैं। मैं आपको बताता हूँ कि कौन सी वेबसाइट्स इन साइट्स से लिंक्स लेती हैं ब्लॉग साइट्स, न्यूज़ ब्लॉग्स और बिज़नेस लिस्टिंग वेबसाइट्स। इस तरह की वेबसाइट्स Paid Backlinks लेती हैं।

Website Name DA PA
1.Collaborator.pro3948
2.Adsy.com 4041
3.LinksManagement.com 4248
4.thehoth.com5652
5.FatJoe.com 4043
6.Authority Builders3146
7.ZinnHub.com 0105
8.serpbays.com0118
9.getbacklinks.in0722
10.webjinnee.com5221

ये वो वेबसाइट हैं जो Paid Backlinks देती हैं। अगर आप अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक बनाना चाहते हैं, तो आप इन वेबसाइट पर जा सकते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूँ कि इन वेबसाइट के लिए मैंने जो DA और PA वैल्यू दी हैं, वे

dapachecker.org” से ली गई हैं। ये DA और PA वैल्यू समय के साथ बदलती रहती हैं। अब मैं आपको बताता हूँ कि ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या कर सकती हैं।

1.Collaborator.pro
Collaborator.pro
Logo Source:Collaborator.pro

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

यह बैकलिंक्स बनाने के लिए एक अच्छी वेबसाइट है। अगर आप इस वेबसाइट से बैकलिंक्स बनाते हैं, तो आप गेस्ट पोस्टिंग बैकलिंक्स बना सकते हैं, और आप कई अलग-अलग टॉपिक पर आर्टिकल भी लिख सकते हैं। इसका मतलब है कि आप कई अलग-अलग कैटेगरी के लिए बैकलिंक्स ढूंढ सकते हैं, और आपको यहाँ से डू-फॉलो बैकलिंक्स मिल सकते हैं। अगर आप इस साइट से सही तरीके से बैकलिंक्स लेते हैं, तो आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक आ सकता है।

2.Adsy.com
Adsy.com
Logo Source:Adsy.com

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

अगर आपकी अपनी वेबसाइट है या आप कोई एजेंसी चलाते हैं, तो आप यहाँ अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक्स बना सकते हैं। आपको यहाँ से जो बैकलिंक्स मिलते हैं, वे Original पोस्ट और Original ब्लॉग से हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स होते हैं। इसके अलावा, यहाँ से बैकलिंक्स बनाने से सर्च इंजन में आपकी वेबसाइट की रैंकिंग बेहतर होगी क्योंकि आपको लोकल बैकलिंक्स नहीं, बल्कि हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स मिलते हैं।

LinksManagement.com
Logo Source:LinksManagement.com

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

अगर आप लॉन्ग-टर्म बैकलिंक्स बनाने की सोच रहे हैं, तो यह वेबसाइट इसे मुमकिन बनाती है क्योंकि यह आपको हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स बनाने की सुविधा देती है। एक सिंगल हाई-क्वालिटी बैकलिंक 10 लो-क्वालिटी बैकलिंक्स से बेहतर होता है, इसलिए यह वेबसाइट आपको घटिया काम नहीं, बल्कि हाई-क् क्वालिटी काम देती है। एक बात याद रखें कि अगर आपको कीमत बहुत ज़्यादा लगे, तो आप अपने बजट के हिसाब से इसे कम करने के लिए बातचीत कर सकते हैं।

4.thehoth.com
thehoth.com

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

जैसा कि आप जानते हैं, बैकलिंक बनाने के लिए, आपको अपने टॉपिक से जुड़ी वेबसाइट्स से लिंक लेने होते हैं। यह वेबसाइट आपको आपके टॉपिक से जुड़ी वेबसाइट्स से लिंक ढूंढने में मदद करती है। एक जैसे कंटेंट वाली वेबसाइट्स से लिंक लेना एक

अच्छी प्रैक्टिस मानी जाती है। उदाहरण के लिए, अगर आप जिम या फिटनेस से जुड़ा कंटेंट लिखते हैं, तो आपको फिटनेस से जुड़ी वेबसाइट्स पर बैकलिंक बनाने चाहिए। ऐसा करने से एक हाई-क्वालिटी बैकलिंक बनता है, और यह वेबसाइट आपको ऐसा करने में मदद करती है।

5.FatJoe.com
FatJoe.com
Logo Source:FatJoe.com

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

यह वेबसाइट आपकी वेबसाइट को जो बैकलिंक्स देती है, वे हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स होते हैं, जिसका मतलब है कि आपकी वेबसाइट को डू-फॉलो बैकलिंक्स मिलते हैं। और आप पहले से ही जानते हैं कि किसी वेबसाइट के लिए डू-फॉलो बैकलिंक्स कितने

कीमती होते हैं। सर्च इंजन भी डू-फॉलो बैकलिंक्स को अच्छे बैकलिंक्स मानते हैं। हालांकि नो-फॉलो बैकलिंक्स भी फायदेमंद होते हैं, लेकिन डू-फॉलो बैकलिंक्स का ज़्यादा महत्व होता है। इसलिए, अगर आपको इस वेबसाइट से कोई लिंक मिलता है, तो वह एक Valuable लिंक होगा।

6.Authority Builders
Authority Builders
Logo Source:Authority Builders

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

मैं आपको बता दूं, अगर आपकी वेबसाइट पर हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स हैं, तो आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी बढ़ती है, और इसके साथ ही, यूज़र का भरोसा और सर्च इंजन का भरोसा भी बेहतर होता है। यह वेबसाइट आपको सही कीमत पर हाई-क्वालिटी लिंक्स देती है, जिससे आप अपनी वेबसाइट की रैंकिंग बेहतर कर सकते हैं। इसके अलावा, यह आपकी वेबसाइट के लिंक को कंटेंट में नैचुरल तरीके से इंटीग्रेट करती है, ताकि लिंक स्पैम जैसा न लगे, बल्कि एक असली, काम का लिंक लगे।

7.ZinnHub.com
ZinnHub.com
Logo Source:ZinnHub.com

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

अगर आपके पास लिमिटेड फंड हैं या बजट कम है, हो सकता है कि आपने हाल ही में कोई नई वेबसाइट बनाई हो या वेबसाइट डेवलपमेंट पर बहुत ज़्यादा पैसे खर्च किए हों, जिससे फंड की कमी हो गई हो। ऐसे मामलों में, यह वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए कम कीमत पर हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स देती है। मैं छोटे बिज़नेस वाले लोगों को इस वेबसाइट की सलाह दूँगा; यहाँ से बैकलिंक्स लेना उनके लिए फायदेमंद होगा।

8.serpbays.com
serpbays.com
Logo Source:serpbays.com

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

अगर आप इस वेबसाइट से Paid Backlinks बनाते हैं, तो आपकी वेबसाइट को हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स मिलेंगे। हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स होने से धीरे-धीरे आपकी वेबसाइट की डोमेन अथॉरिटी (DA) और पेज अथॉरिटी (PA) बढ़ेगी। अच्छे DA और PA स्कोर आपकी वेबसाइट पर यूज़र्स का भरोसा बढ़ाते हैं और सर्च इंजन में इसकी रैंकिंग भी बेहतर करते हैं।

getbacklinks.in
Logo Source:getbacklinks.in

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

यह एक इंडियन वेबसाइट है। अगर आपकी टारगेट ऑडियंस इंडियन है, तो यह वेबसाइट आपके लिए अच्छी हो सकती है। इस वेबसाइट से आपकी वेबसाइट को डू-फॉलो बैकलिंक मिल सकता है, जो एक हाई-क्वालिटी बैकलिंक है। इसलिए, अगर आपकी हिंदी वेबसाइट है, तो आपको यहां से बैकलिंक लेना चाहिए। कीमत थोड़ी ज़्यादा हो सकती है।

10.webjinnee.com
webjinnee.com
Logo Source:webjinnee.com

ये वेबसाइट आपकी वेबसाइट के लिए क्या काम करती हैं

यह वेबसाइट एक इंडियन SEO एजेंसी है जो बैकलिंक सर्विस देती है। अगर आप उनसे बैकलिंक लेते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए हाई-क्वालिटी गेस्ट पोस्ट बैकलिंक बनाती है। यह वेबसाइट लॉन्ग-टर्म SEO को ध्यान में रखकर लिंक देती है, इसलिए अगर आप लॉन्ग-टर्म SEO के लिए एक भरोसेमंद वेबसाइट ढूंढ रहे हैं, तो यह एक ऑप्शन हो सकता है।

ये कुछ बहुत अच्छी Paid Backlinks वेबसाइट हैं जिनका इस्तेमाल आप अपनी वेबसाइट पर बैकलिंक बनाने के लिए कर सकते हैं, लेकिन बैकलिंक बनाने के लिए आपको इन वेबसाइट को कुछ पैसे देने होंगे, तब जाकर वे आपकी वेबसाइट के लिए बैकलिंक बनाएंगी।

अपनी वेबसाइट के लिए Paid Backlinks बनाने से आपको बहुत फ़ायदे होंगे। इन्हें बनाने से आपकी वेबसाइट सर्च इंजन में अच्छी रैंकिंग पा सकती है, लेकिन सिर्फ़ तभी जब इन्हें सही तरीके से बनाया गया हो। इसके अलावा, पेड बैकलिंक्स बनाने से आपकी

वेबसाइट की डोमेन अथॉरिटी (DA) और पेज अथॉरिटी (PA) बढ़ती है, और Paid Backlinks यह आपको बहुत ज़्यादा कॉम्पिटिटिव कीवर्ड्स के लिए रैंक करने में भी मदद करते हैं। सर्च इंजन हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स वाली वेबसाइटों को Priority देते हैं, इसलिए ये कुछ फ़ायदे हैं जो आपको पेड बैकलिंक्स बनाने से मिलते हैं।

अगर आपको लगता है कि पेड बैकलिंक्स बनाने के सिर्फ़ फ़ायदे हैं और कोई नुकसान नहीं है, तो आप गलत हैं। इसके कुछ नुकसान भी हैं, जैसे कि गूगल की पॉलिसी के अनुसार, Paid Backlinks वे लीगल नहीं हैं। गूगल उन्हें Allowed नहीं करता है, और अगर आपने उन्हें

गलत तरीके से बनाया है, तो आपकी वेबसाइट पर पेनल्टी लग सकती है। उस मामले में, आपकी वेबसाइट को Spammy माना जा सकता है, और ये पेड बैकलिंक्स लंबे समय में लीगल नहीं रहेंगे। समय के साथ, आपकी वेबसाइट की रैंकिंग में काफ़ी कमी आ सकती है।

मुझे पता है कि आप जानना चाहते हैं कि बैकलिंक खरीदने में कितना खर्च आता है, तो मैं आपको बताता हूँ कि इसमें कितना खर्च आ सकता है। मैं आपको उन वेबसाइट्स की कीमतें बताऊंगा जिनके बारे में मैंने आपको बताया है।

Website Name Backlinks Price
1.Collaborator.pro1.Low to Medium site Approx : $90 – $300+ per backlink/guest post
2.Better DA and PA site approx: $300 – $1,200
3.Very High authority Sites approx:$450 – $1,800
2.Adsy.com 1.Starting around : $14
2.Medium type link: $16–$60
3.High authority links: $100 – $300
3.LinksManagement.com 1.Starting around: ~$6.72 per month
2.Medium type link: $7.50 – $26.73 per month
3.High authority links: $26.12 – $31.47 per month
4.thehoth.com1.Starting around: $175
2.Medium type link: $225 – ~$345
3.High authority links: $375 – $1,000
5.FatJoe.com 1.Starting around: $40 – $60
2.Medium type link: $80 – $140
3.High authority links: $150 – $300
6.Authority Builders1.Starting around: $90
2.Medium type link: $150 – $250
3.High authority links: $300 – $600+
7.ZinnHub.com 1.Starting around: $15
2.Medium type link: $26 – $52
3.High authority links: $100 – $450+
8.serpbays.com1.Starting around: $15
2.Medium type link: $26 – $52
3.High authority links: $100 – $450+
9.getbacklinks.in1.Starting around: ₹1200
2.Medium type link: ₹1800 – ₹2000
3.High authority links: ₹2000+
10.webjinnee.com1.Starting around: ₹999
2.Medium type link: ₹1999
3.High authority links: ₹3999

यह आपको मैंने सभी वेबसाइट के Price बता दिए हैं। कौन सी वेबसाइट कितना चार्ज करती है, बैकलिंक देने का बैकलिंक्स लेते समय एक बात जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए, वह यह है कि कीमत पहले से तय कर लें। नहीं तो, वे बाद में अलग कीमत बता सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही इस बारे में बात कर लें।

मैं आपको एक बात और बताना चाहता हूं। यह जो मैंने आपको प्राइस बताया है। इन वेबसाइट के यह प्राइस टाइम पर चेंज होते रहते हैं। कभी ज्यादा होते हैं, कभी कम होते हैं। यह समय समय के हिसाब से बदलते रहते हैं तो जब भी आपको बैकलिंक लेना हो तो आपको इन वेबसाइट पर जाना है। वहां पर ही आपको सही प्राइस देखने को मिलेंगे जो उस टाइम चल रहे होंगे जब आप बैकलिंक लोगे

Free में बैकलिंक्स कैसे बनाये

मैंने आपको पहले ही बताया है कि पैसे देकर बैकलिंक कैसे बनाते हैं, लेकिन कुछ लोगों के पास पैसे नहीं होते या उनके पास फंड कम होता है, इसलिए उनके लिए पेड बैकलिंक खरीदना मुश्किल होता है। तो, जिनके पास पैसे नहीं हैं, उनके लिए मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि आप फ्री में बैकलिंक कैसे बना सकते हैं। आपको बस अपनी वेबसाइट को डायरेक्टरी में सबमिट करना है। अगर

आप Google पर “डायरेक्टरी सबमिशन साइट्स” सर्च करेंगे, तो आपको कई फ्री डायरेक्टरी सबमिशन साइट्स मिल जाएंगी। आपको अपनी वेबसाइट इन साइट्स पर सबमिट करनी होगी। बैकलिंक बनाने का एक और तरीका है LinkedIn और Medium जैसी वेबसाइट्स पर कंटेंट लिखना। आपको इन वेबसाइट्स पर अपने टॉपिक से जुड़ा अच्छा कंटेंट लिखना है और फिर उस कंटेंट

में अपनी वेबसाइट का लिंक डालना है। इससे भी आपको अच्छे बैकलिंक मिलेंगे। बैकलिंक बनाने का एक और तरीका है आपको अपने कंटेंट का PDF बनाना होगा। अगर आपकी WordPress वेबसाइट है, तो आपको WordPress में ऐसे प्लगइन मिल जाएंगे

जो आपके कंटेंट को PDF में बदलने देते हैं। एक बार जब आप अपने कंटेंट को PDF में बदल लेते हैं, तो आपको PDF सबमिशन साइट्स पर जाना होगा और आपने जो PDF बनाया है उसे उन वेबसाइट्स पर अपलोड करना होगा। इससे भी आपको एक अच्छा, हाई-क्वालिटी बैकलिंक मिलेगा। तो, ये कुछ फ्री तरीके हैं जिनसे आप फ्री में बैकलिंक बना सकते हैं।

Paid Backlink और Organic backlink में क्या अंतर हैं

Paid Backlinks :आप अपनी वेबसाइट की अथॉरिटी बढ़ाने और सर्च इंजन में Website रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए ये लिंक खरीदते हैं।और इसके साथ ही लोग पेड बैकलिंक इसलिए भी खरीदते हैं क्योंकि इससे बहुत समय बचता है। आप ये बैकलिंक आसानी से खरीद सकते हैं,

लेकिन इसका नुकसान भी है अगर बैकलिंक गलत तरीके से बनाए जाते हैं, तो आपकी वेबसाइट की रैंकिंग बेहतर होने के बजाय, वह असल में नीचे जा सकती है, और कभी-कभी तो पेनल्टी भी लग सकती है।

Organic Backlink: इस तरह के बैकलिंक बनाने के लिए आपको पैसे देने की ज़रूरत नहीं है। इन बैकलिंक को बनाने में थोड़ी मेहनत लगती है आपको हाई-क्वालिटी कंटेंट बनाना होगा। जब लोगों को आपका कंटेंट पसंद आएगा, तो वे आपकी वेबसाइट से

लिंक करेंगे। इस तरह के बैकलिंक बनाने में ज़्यादा समय लगता है, लेकिन ये बैकलिंक सर्च इंजन की नज़र में बहुत अच्छे होते हैं। ये बैकलिंक लंबे समय में आपकी वेबसाइट को बहुत फ़ायदा पहुंचाते हैं।

तो अब मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको पूरा आर्टिकल अच्छे से समझ में आ गया होगा और आपको यह भी समझ में आ गया। होगा Paid Backlinks क्या होते हैं। इनको हम क्यों लेते हैं Paid Backlinks लेने से हमें क्या फायदा होता है। क्या नुकसान होता है। अगर आपको कुछ क्वेश्चन है तो आप मुझे कमेंट कर सकते हो। मैं आपको जल्दी रिप्लाई दूंगा।

Related Articles

  1. Dofollow Backlink क्या होते हैं कैसे बनाएं
  2. Free PDF Submission Sites अभी पाएं High-Quality Backlinks अपनी वेबसाइट के लिए
  3. Guest Posting Sites क्या हैं Dofollow Backlink पाने का सही तरीका
  4. Backlink Audit क्या होता हैं कैसे करते हैं

Leave a Comment