आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की Image SEO क्या है, Image SEO को कैसे करते हैं और आप अपनी वेबसाइट के लिए Image SEO कैसे कर सकते हो। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे की इमेज SEO करने के क्या-क्या बेनिफिट्स होते हैं और इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे की इमेज SEO क्यों जरुरी हैं आपको आर्टिकल अच्छे से पढ़ना है।
दोस्तों अगर आपके पास भी एक वेबसाइट है या फिर आप एक वेबसाइट बनाओगे। फ्यूचर के अंदर तो आप अपनी वेबसाइट के अंदर इमेज तो हमेशा लगाओगे ही और अपने कंटेंट के अंदर में ही Images लगाओगी। जब भी आप इमेज अपलोड करते हो तो आपको अपनी इमेज का SEO करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है जिससे आपको फ्यूचर में बेनिफिट मिलता है और आपकी वेबसाइट भी रैंक होती है। मैं आपको वही तरीके बताने जा रहा हूं कि किस तरीके से आप अपनी वेबसाइट का इमेज SEO कर सकते हो
Table of Contents
इमेज SEO क्या है
Image SEO का मतलब यह है कि जब आप अपने कंटेंट के अंदर कोई भी इमेज इस्तेमाल करते हो तो आपको उसे इमेज का SEO भी करना होता है ताकि आपकी इमेज गूगल को समझ में आ सके। सर्च इंजन को समझ में आ सके कि आपकी इमेज किस बारे में है क्योंकि कभी-कभी लोग आपकी इमेज से भी आपकी वेबसाइट पर आते हैं। जिस बारे में आपकी इमेज है अगर आपकी
इमेज रैंक करती है तो आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक भी आता है। अगर आप सही से इमेज SEO करते हो तो इसके लिए आपको प्रॉपर साइज की इमेज लेनी होती है। इमेज के अंदर Tag डालना होता है और इमेज को कंप्रेस करना होता है। तभी जाकर एक पूरा Image SEO सही से होता है
अगर आप अपनी इमेज का सही से SEO करते हो तो Image SEO करने की वजह से आपकी वेबसाइट पर अच्छा ट्रैफिक आ सकता है क्योंकि आपकी इमेज भी गूगल में रैंक होती है और इमेज रैंक होगी तो वेबसाइट का ट्रैफिक भी बढ़ेगा और लोग भी आपकी वेबसाइट पर आएंगे।
इमेज SEO कैसे करें
अब मैं आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहा हूं जिससे आप अपनी इमेज को बहुत ही SEO फ्रेंडली बना सकते हो। बस आपको यही तरीका अपनाना हैं और आपकी जो इमेज है वह पूरी तरीके से SEO फ्रेंडली हो जाएगी और गूगल में भी रैंक करेगी।

Compress size of image
इस बात का आपको ध्यान रखना है जब भी आप इमेज अपने कंटेंट में अपलोड करोगे तो उस इमेज को अपलोड करने से पहले आपको उस इमेज का साइज कंप्रेस करना है। उस इमेज के साइज को कम करना है। उसके बाद ही आपको उस इमेज को अपलोड करना है। अगर आपने ऐसे ही अपलोड कर दी तो वह इमेज हैवी होती है।आपकी वेबसाइट का लोडिंग टाइम बढ़ सकता हैं आपको कंटेंट के अंदर 100 KB की इमेज ही इस्तेमाल करनी है बस।
Use alt tag

जब आप कंटेंट के अंदर इमेज लगा देते हो तो उसके बाद आपको उस कंटेंट की इमेज के लिए alt tag भी लगाना होता है। उस इमेज के अंदर आपको बताना होता है कि वह इमेज किस बारे में है उस इमेज के अंदर आप वो टेक्स्ट लिख सकते हो जिसके बारे में वो इमेज हैं और इससे गूगल या सर्च इंजन को यह समझ में आता है कि आपकी इमेज किस बारे में है तो alt tag लगाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।
सेफ करो सही नाम से
बहुत बार ऐसा होता है कि जब भी कोई इमेज आप अपलोड करते हो तो उसको आप किसी भी नाम से सेफ कर देते हो, वह कुछ भी रख देते हो। ऐसा आपको बिल्कुल नहीं करना है। जब भी आप इमेज को Safe करोगे तो आपको उस इमेज को उस नाम से सेव करना है जिसके बारे में वह इमेज है। यह SEO के लिए अच्छा माना जाता है।
Device का ध्यान रखो

कई बार ऐसा होता है जो व्यक्ति कंटेंट कंप्यूटर से लिख रहा है। वह कंप्यूटर के हिसाब से ही इमेज अपलोड कर देता है। वह यह नहीं देखा कि यह इमेज मोबाइल में कैसे दिखेगी। ऐसे में आपकी Image SEO फ्रेंडली नहीं होती है तो आपको इमेज को कंप्यूटर में भी देखनी हैं और मोबाइल में भी देखनी हैं। जब दोनों में सही दिखे तभी उसको पब्लिश करना है। ऐसे ही नहीं कर देना है। बिना देखे दोनों में देखने के बाद ही करना है।
इमेज SEO करना क्यों जरूरी है
Website की लोडिंग स्पीड फ़ास्ट होती हैं
जब आप अपनी इमेज का SEO सही से करते हो तो आपकी वेबसाइट में वह अच्छे से ही लोड होती है और अगर वह वेबसाइट में अच्छे से लोड होगी तो आपकी वेबसाइट फास्ट स्पीड में चलेगी जो बहुत ही अच्छा होता है। आपकी वेबसाइट के लिए इससे आपका यूजर का एक्सपीरियंस अच्छा होता है। अगर आपकी वेबसाइट फास्ट लोड होती है और सर्च इंजन उन वेबसाइटों को पसंद करते हैं जो जल्दी लोड होती हैं।
Google रैंकिंग अच्छी होती है
अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर SEO फ्रेंडली इमेज होगी तो आपकी वेबसाइट की स्पीड भी अच्छी होगी और अगर अच्छी स्पीड होगी तो आपकी गूगल रैंकिंग भी इंप्रूव होगी। गूगल ऐसी वेबसाइट को पसंद करता है जिनकी स्पीड अच्छी होती है और उनको रैंक भी करता है।
SEO Images से एक्स्ट्रा ट्रैफिक मिलता हैं
अगर आप अपनी इमेज का सही से SEO करते हो तो इससे आपको बहुत ही ज्यादा फायदा मिलता है। इससे आपकी वेबसाइट को एक्स्ट्रा ट्रैफिक मिलता है क्योंकि आपकी इमेज भी रैंक करेगी। गूगल के अंदर और अगर इमेज रैंक करेगी तो ऑटोमेटेकली आपकी वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आएगा।इमेज तब रैंक करती हैं जब आप इमेज में कीवर्ड शामिल करते हैं और लोग उन कीवर्ड को सर्च करते हैं। इस तरह, आपकी इमेज भी रैंक हो जाती हैं।
Bounce rate कम रहता हैं
एक वेबसाइट के लिए बाउंस रेट बहुत ही ज्यादा मैटर करता है। अगर आप अपनी वेबसाइट के ऊपर SEO फ्रेंडली इमेज का इस्तेमाल करोगे तो आपकी वेबसाइट का Bounce rate हमेशा कम रहेगा। इसका मतलब यह है कि यूजर आपकी वेबसाइट के ऊपर टाइम बिता रहा हैं। आपके कंटेंट को पढ़ रहा है तो बाउंस रेट कम होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है हर एक वेबसाइट के लिए।
Image SEO इस कंटेंट में बस इतना ही। मुझे उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि Image SEO कैसे करते हैं और यह क्यों ज़रूरी है। Image SEO बहुत ज़रूरी है। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो आप कमेंट्स में मुझसे पूछ सकते हैं। साथ ही, अगर आपके पास कंटेंट या वेबसाइट से जुड़ा कोई सुझाव है, तो आप मुझे बता सकते हैं।
- On page SEO In Hindi क्या होता है कैसे करें जाने आसान शब्दों मैं
- Technical SEO Audit Tools क्या होते हैं कैसे वेबसाइट की परफॉरमेंस को अच्छा करे

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं