Hummingbird Plugin क्या हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Hummingbird Plugin क्या है, यह आपके लिए कैसे काम करता है। आप इसको कैसे वर्डप्रेस के अंदर इंस्टॉल कर सकते हो और इस प्लगइन के क्या-क्या बेनिफिट्स है। इसके साथ हम यह भी जानेंगे कि क्या इस प्लगइन को Use करना सही भी है या फिर नहीं इन सभी चीजों को आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा।

वर्डप्रेस के ऊपर आपको बहुत सारे प्लगिंस मिल जाते हैं और सभी प्लगिंस के अलग-अलग काम है। कुछ प्लगइन सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने के लिए काम आते हैं। कुछ प्लगिंस वेबसाइट के अंदर सोशल मीडिया आइकंस लगाने के लिए काम आते हैं तो सभी प्लगिंस का अलग काम होता है। इन्हीं में से एक प्लगइन यह भी है Hummingbird Plugin इसका भी काम कुछ ऐसा ही है इन की तरह।

Hummingbird plugin क्या हैं

यह जो प्लगइन है Hummingbird Plugin यह आपकी वेबसाइट को फास्ट करने में आपकी मदद करता है। अगर आप इस प्लगइन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी वेबसाइट की जो स्पीड है। वह बहुत ज्यादा अच्छी हो जाती है। आज के टाइम में फास्ट वेबसाइट होना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो गया है। अगर आपकी वेबसाइट फास्ट नहीं है तो इससे यूजर एक्सपीरियंस खराब होता है। रैंकिंग भी डाउन होती है और आपको अच्छी रैंक नहीं मिल पाती है। सर्च इंजन में तो यह प्लगइन आपकी मदद करता है आपकी वेबसाइट की स्पीड को अच्छा करने में उसको फास्ट करने में।

अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड स्लो है और आपको ऐसा लगता है कि आपको आपकी वेबसाइट की स्पीड को बढ़ाना चाहिए तो आप इस प्लगइन का इस्तेमाल कर सकते हो। एक बारी आप इस प्लगइन को इंस्टॉल कर लोगे। उसके बाद ही इसके बाद, ये प्लगइन्स आपको यह भी बताएंगे कि आपकी वेबसाइट की स्पीड धीमी क्यों है।। फिर आपको उनको ठीक कर लेना है। आपकी वेबसाइट की स्पीड नॉर्मल हो जाएगी या फिर उससे भी ज्यादा फास्ट हो सकती है।

Hummingbird Plugin क्या काम करता है

वैसे तो इस प्लगइन का जो Main काम है, वह यही है कि आपकी वेबसाइट को स्पीड की फास्ट करना लेकिन इसके साथ यह कुछ और भी काम करता है। वह मैं आपको बताता हूं। सारे काम जो यह करता है।

Page Caching

आपकी वेबसाइट के ऊपर जितने भी पेज है, यह उनका कैच कर लेता है और उनका जो लोडिंग टाइम है, वह Reduce कर देता है ताकि कभी भी आपके पेज जब सर्च इंजन में खुलेंगे तो वह जल्दी से ओपन हो सके और जितना भी उसमें कैचिंग इशू है, उसको वह कम कर देता है।

File Minification

इसमें यह Hummingbird Plugin यह चीज करता है। आपकी वेबसाइट के अंदर अगर आपकी वेबसाइट के अंदर कोई बेकार का कोड है तो उसको यह हटाने की कोशिश करता है या फिर आपको सजेशन देता है कि आपको वह कोड हटा देना चाहिए। वह आपकी वेबसाइट के लिए सही नहीं है और इसके साथ साथ इसके अंदर कोई अगर बेकार के कमेंट है। आपकी वेबसाइट के ऊपर कोई Spammy टाइप के कमेंट है तो उसको भी यह हटाने की कोशिश करता है या फिर आपको सजेशन देता है कि आपको यह कमेंट हटा देना चाहिए जिससे आपकी वेबसाइट की स्पीड अच्छी हो सके।

Lazy Loading

जब भी कोई यूज़र आपकी वेबसाइट पर आता है, और अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड धीमी है, तो यूज़र जल्दी ही चला जाएगा। यह हमिंगबर्ड प्लगइन इस समस्या को पहचानता है कि यूज़र जल्दी क्यों जा रहे हैं। यह चेक करता है कि आपकी वेबसाइट पर

भारी इमेज हैं, टेक्स्ट और हेडिंग सही से फॉर्मेट किए गए हैं, कैशिंग की समस्याएँ हैं, या आपकी वेबसाइट पर विज्ञापन गलत जगह पर लगे हैं। हमिंगबर्ड प्लगइन इन सभी चीज़ों का एनालिसिस करता है, उन्हें ठीक करने की कोशिश करता है, और आपको उन चीज़ों के बारे में भी बताता है जिन्हें आपको ठीक करने की ज़रूरत है।

Performance Test

इसके अंदर Hummingbird Plugin आपकी वेबसाइट को पूरी तरीके से चेक करता है और यह देखा है कि आपकी वेबसाइट की अगर स्पीड कम है तो वह किन वजह से कम है। क्या आपकी वेबसाइट में हैवी इमेज लगी हुई है। क्या आपकी वेबसाइट में ज्यादा कोड लगा हुआ है। क्या आपकी वेबसाइट में एडवर्टाइजमेंट है। क्या ऐसी दिक्कत है जिस वजह से आपकी वेबसाइट की स्पीड स्लो है तो वह रिपोर्ट आपको इसके अंदर देखने को मिलती है परफॉर्मेंस क्षेत्र के अंदर।

जब यह प्लगइन आपको रिपोर्ट बना कर देता है तो आपको यह सजेशन भी देता है कि किस तरीके से आप उनको ठीक कर सकते हो और अगर आप उनको ठीक करते हो तो ऑटोमेटेकली आपकी वेबसाइट की स्पीड अच्छी हो जाएगी।

Hummingbird Plugin Install कैसे करे

अब मैं आपको बता रहा हूं। आप इस प्लगइन को वर्डप्रेस के अंदर कैसे इंस्टॉल कर सकते हो। इस प्लगइन को इंस्टॉल करना वैसे बहुत ही आसान काम है। अगर आपकी वर्डप्रेस वेबसाइट है तो आपको शायद पहले से भी पता होगा कि प्लगइन कैसे इनस्टॉल करते हैं लेकिन मैं आपको फिर भी बताता हूं।

Plugin add New पर क्लिक करे

wordpress plugin

जब आप वर्डप्रेस में लॉगिन कर लोगे तो वर्डप्रेस में जब आप Login करोगे तो लेफ्ट हैंड के ऊपर नीचे की साइड आपको प्लगिंस का एक ऑप्शन दिखेगा। अब उसमें दो ऑप्शंस आते हैं। एक तो Installed Plugin और दूसरा आएगा ऑप्शन Add New plugin तो आपको एड न्यू प्लगइन पर क्लिक करना है।

Write In search box hummingbird

Hummingbird Plugin

जब आप एड न्यू प्लगइन पर क्लिक करोगे तो आपके सामने प्लगिंस के कुछ ऑप्शंस आ जाएंगे और वहीं पर आपको एक सच का ऑप्शन भी दिखेगा तो सच के ऑप्शन में आपको इस प्लगइन का नाम डालना है। hummingbird Plugin जैसे ही आप इसका नाम डालोगे। यह प्लगइन आपके सामने आ जाएगा।

Click on Install now

जब ये प्लगइन आपके सामने आ जायेगा तो आपके सामने एक ऑप्शन आएगा। इनस्टॉल नाउ आपको उसके ऊपर क्लिक करना है। फिर देखना है कि यह प्लगइन इंस्टॉल हुआ या नहीं। जब यह प्लगइन इंस्टॉल हो जाएगा। उसके बाद आपको एक्टिव का ऑप्शन दिखेगा तो आपको एक्टिव के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

बस इतना सा ही काम है। यह प्लगइन इंस्टॉल हो जाएगा। आपके वर्डप्रेस के अंदर लेकिन एक बात ध्यान रखनी हैं। जब आप इस प्लगइन को इंस्टॉल करोगे तो हो सकता है। यह आपसे कुछ आपकी वेबसाइट की कुछ इनफॉरमेशन मांगे तो वह इनफॉरमेशन आपको दे देनी है, लेकिन सही इनफॉरमेशन देनी है। कोई भी गलत इनफार्मेशन नहीं देनी है। वरना आपको उत्तर गलत देगा। , लेकिन आप सही इनफॉरमेशन दोगे तो आपको सही इनफॉरमेशन मिलेगी इस प्लगइन के द्वारा।

Hummingbird Plugin के Benefits

अगर आप इस Hummingbird Plugin का इस्तेमाल करते हो तो इस प्लगइन के बहुत सारे बेनिफिट्स है जो आपको मिलते हैं। अगर आप इस प्लगइन का इस्तेमाल करते हो तो यह आपकी वेबसाइट की स्पीड को अच्छी करता है जिससे आपकी गूगल रैंकिंग इंप्रूव होगी और अगर गूगल रैंकिंग इंप्रूव होगी तो आपका यूजर एक्सपीरियंस भी अच्छा होगा क्योंकि गूगल में ऐसी वेबसाइट Rank करती है

जो फास्ट होती है और फास्ट वेबसाइट को यूजर भी पसंद करते हैं और अगर आप इस प्लगइन का इस्तेमाल करते हो तो इसमें आपको अगर कोडिंग नहीं भी नही आती हैं तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हो। यह प्लगइन बिल्कुल बिगनर फ्रेंडली है और इसके साथ-साथ ही अगर आपकी वेबसाइट का बाउंसमेंट ज्यादा है तो इसको कम करने में भी आपकी मदद करता है। यह प्लगइन बाउंस रेट को कम करता है।

क्या आपको यह प्लगइन इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं

अब बात करते हैं कि आपको यह प्लगइन इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। सबसे पहले, कुछ बातें समझ लें: क्या आपने अपनी वर्डप्रेस साइट पर पहले से ही बहुत सारे प्लगइन इंस्टॉल कर रखे हैं? अगर हाँ, तो यह प्लगइन इंस्टॉल न करें। या, आप अपनी

वर्डप्रेस साइट पर उन प्लगइन को डीएक्टिवेट कर सकते हैं जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते, और फिर इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आप कंटेंट लिखते समय इमेज को कंप्रेस नहीं करते हैं, तो भी आपको यह प्लगइन इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में, आपको यह प्लगइन इंस्टॉल करना चाहिए; यह आपकी वेबसाइट के लिए बहुत मददगार होगा।

इस आर्टिकल में बस इतना ही। मुझे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आया होगा। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो आप कमेंट कर सकते हैं, और मैं जल्द से जल्द जवाब दूंगा। साथ ही, अगर आपके पास कंटेंट या वेबसाइट से जुड़ा कोई सुझाव है, तो कृपया मुझे बताएं।

  1. 3 Best WordPress Contact Form Plugin अभी इनस्टॉल करें अपनी वेबसाइट पर
  2. Rankmath WordPress Plugin अभी इनस्टॉल करेंअपनी वर्डप्रेस वेबसाइट पर
  3. WordPress Yoast Plugin [2025-26] में इस प्लगइन को इंस्टॉल करें और अपनी वेबसाइट को सर्च इंजन फ्रेंडली बनाएं
  4. 2 Best WordPress Security Plugin अभी इंस्टॉल करें और अपनी वेबसाइट को सुरक्षित बनाएं
  5. WordPress backup plugin अभी इनस्टॉल करें अपने वर्डप्रेस में

Leave a Comment