आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Grey Hat SEO क्या है, यह कैसे काम करता है और Grey Hat SEO की जो टेक्निक्स होती है, वह क्या-क्या है इसके क्या-क्या एडवांटेज है यह सारी चीज आज मैं आपको बताऊंगा इस आर्टिकल में।
अगर आपके पास भी एक वेबसाइट है या फिर एक से ज्यादा वेबसाइट है तो आपको भी अपनी वेबसाइट के लिए सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करना होता है और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने की काफी सारे तरीके हैं जो आप इस्तेमाल भी करते होंगे। अपनी वेबसाइट पर इन्हीं में से कुछ ऐसी और टेक्निक्स भी है। जैसे Black Hat SEO और Whie hat SEO और इसी के साथ-साथ एक Grey Hat SEO है तो हम जो बात करेंगे आज के आर्टिकल में वह इस वाले के बारे में बात करेंगे Grey Hat SEO
Table of Contents
Grey Hat SEO क्या है
Grey Hat SEO यह एक SEO टेक्निक है जो ब्लैक हैट SEO और व्हाइट हैट SEO के बीच आती है।मतलब Grey Hat SEO वह इस्तेमाल करते हैं जिनको जल्दी रैंकिंग चाहिए होती है अपनी वेबसाइट के ऊपर लेकिन आपको मैं एक बात बता दूं। इसमें आपको जल्दी रैंकिंग तो मिल जाती है। लेकिन लॉन्ग टर्म रैंकिंग नहीं मिलती है
इस मेथड को गूगल पूरी तरीके से माना नही करता हैं, लेकिन यह मेथड पूरी तरीके से Safe भी नहीं है क्योंकि इससे आपको शॉर्ट टर्म में रैंकिंग मिल जाती है। लेकिन लॉन्ग टर्म में बिल्कुल भी रैंकिंग नहीं मिलती है। गूगल की एक अपडेट आएगी तो आपकी वेबसाइट डाउन हो जाएगी । पूरी तरीके से या फिर गायब भी हो सकती हैं सर्च इंजन से।
Grey Hat SEO में लोग काफी तरीके की टेक्निक्स का इस्तेमाल करते हैं। अपनी वेबसाइट को Rank करने के लिए इसमें लोग क्या करते हैं। Paid बैकलिंक लेते हैं। पैसे देकर बैकलिंस खरीद लेते हैं जिससे उनको लगता है कि उनकी वेबसाइट Rank करेगी और कभी-कभी Rank कर भी जाती है और इसमें लोग एक और काम करते हैं। keyword stuffing अपने keyword को बहुत ज्यादा अपने कंटेंट में ऐड कर देते हैं
ताकि उनका कंटेंट रैंक कर सके।और इसी के साथ ही कुछ लोग क्या करते हैं कि वह एक्सपायर डोमेन ले लेते हैं। एक्सपायर डोमेन के ऊपर काम करने लग जाते हैं जिससे उन्हें लगता है कि एक्सपायर डोमेन पर हम काम करेंगे तो हमें बेनिफिट ज्यादा मिलेगा। ऐसा होता भी है। गूगल इसको मना नहीं करता है लेकिन यह पूरी तरीके से सेफ भी नहीं है।
Grey Hat SEO Techniques क्या क्या होती हैं
अब मैं आपको कुछ ऐसी टेक्निक्स के बारे में बताने जा रहा हूं। जो लोग इस Grey Hat SEO के अंदर इस्तेमाल करते हैं। चलिए मैं आपको वह सारे तरीका बताता हूं जो लोग इस्तेमाल करते हैं।

Paid Backlinks खरीदना
इसमें लोग क्या करते हैं। कुछ लोगों को अपनी वेबसाइट जल्दी रैंक करवानी होती है। इसलिए वह पैसे देकर बैकलिंक खरीद लेते हैं। इससे उनकी वेबसाइट तो रैंक हो जाती है। लेकिन कुछ ही टाइम बाद उनकी वेबसाइट की रैंकिंग डाउन हो जाती है तो यह मेथड सेफ भी है लेकिन रिस्की भी बहुत है।

अगर आप नेचुरल तरीके से बैकलिंक बनाते हो तो इससे आपको अच्छी रैंकिंग मिलती है और गूगल भी इसी को Prefer करता है कि आप नेचुरल तरीके से बैकलिंक बनाओ Paid बैकलिंक का इस्तेमाल मत करो।
Expired Domains खरीदना

बहुत सारे लोग एक्सपायर डोमेन खरीद लेते हैं। वह ऐसी डोमेन देखते हैं जिसके ऊपर पहले से ही बहुत सारे बैकलिंक बने होते हैं या फिर उस वेबसाइट की अच्छी अथॉरिटी होती है तो वह उस वेबसाइट को खरीद लेते हैं। अब इस वेबसाइट का आपको फायदा भी होता है क्योंकि आपको उससे जल्दी रैंकिंग मिलती है, लेकिन आपको इसका नुकसान भी हो सकता है।
अगर पहले से ही उस वेबसाइट के ऊपर कोई पेनल्टी लगी हुई है। गूगल की तरफ से या फिर कोई स्पैम तरीके का काम हुआ है और आपने उस वेबसाइट को खरीद लिया है। उसके ऊपर आप काम करने लग जाते हो तो इसमें आपको दिक्कत हो सकती है। फ्यूचर के अंदर ऐसी वेबसाइट को गूगल अपनी सर्च इंजन से हटा देता है। रैंक नहीं करता है।
तो एक्सपायर डोमेन लेने के कुछ फायदे भी है और कुछ नुकसान भी है। अब आपको देखना है कि आपको एक्सपायर domain लेनी है या नहीं। मेरी सलाह यह रहेगी। जब भी आप एक्सपायर डोमेन लो तो सबसे पहले अच्छे से जांच कर लो। चेक कर लो कि वह जो डोमेन है, वह सही भी है या नहीं।
Content Modify करना
बहुत सारे लोगों को आज के टाइम में भी कंटेंट लिखना नहीं आता है तो वह ऐसे में क्या करते हैं। किसी और की वेबसाइट पर जाएंगे और वहां से उस कंटेंट को कॉपी कर लेंगे। दूसरी वेबसाइट का कंटेंट कॉपी कर लेंगे और उसे कंटेंट के अंदर कुछ चेंज कर देते हैं। अपने हिसाब से और वह अपनी वेबसाइट के ऊपर उसको पब्लिश कर देते हैं। वह यह सोचते हैं कि उनको रैंकिंग मिल

जाएगी। ऐसा करने से लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। गूगल ऐसी चीजों को बहुत ही आसानी से समझ जाता है और गूगल बहुत एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, इसलिए यह कंटेंट को आसानी से समझ सकता है।और अगर आपका कंटेंट किसी और की वेबसाइट से कॉपी किया गया है, तो वह सर्च रिज़ल्ट में रैंक नहीं करेगा।
Keyword Stuffing करना
बहुत सारे लोग क्या करते हैं कि जब वह अपना कंटेंट लिखते हैं तो वह अपने कंटेंट के अंदर keyword को इतनी ज्यादा बार ऐड कर देते हैं कि वह कीवर्ड स्टफिंग हो जाती है और ये एक स्पैनिंग तकनीक होती है। यह लोग इसलिए करते हैं ताकि उनको जल्दी रैंकिंग मिल सके। उनका कंटेंट जल्दी रैंक हो सके, लेकिन मैं आपको बता दूं। यह भी एक सही तकनीक नहीं है।
SEO Keyword Density क्या होती है कैसे निकाले जाने पूरा तरीका
Multiple Blogs बनाना
जब लोगों से बैकलिंक नहीं बनते हैं तो वह ऐसे में क्या करते हैं। वह अपने ही मल्टीप्ल ब्लॉक बना लेते हैं। अलग-अलग वेबसाइट्स बना लेते हैं और उन वेबसाइट के ऊपर अपनी कोई एक में वेबसाइट का लिंक डाल देते हैं। यह वह इसलिए करते हैं ताकि उनको रैंकिंग मिल सके और हाई क्वालिटी का बैकलिंक मिल सके। ये एक अच्छी तकनीक भी है, लेकिन ये एक बहुत ही बेकार तकनीक भी है। मैंने पहले ही बताया है। इससे आपको शॉर्ट टर्म में तो रैंकिंग मिल जाएगी। लेकिन लॉन्ग टर्म में कभी नहीं मिलेगी। गूगल की एक बार ही अपडेट आएगी। आपकी वेबसाइट पूरी डाउन हो जाएगी।
Grey Hat SEO के फायदे
अगर आप इस तकनीक का इस्तेमाल करते हो अपनी वेबसाइट के ऊपर Grey Hat SEO का तो इससे आपको बहुत ही जल्दी रैंकिंग मिल सकती है। कुछ ही समय के अंदर और आपको इसमें ज्यादा पैसे भी नहीं लगाने पड़ते हैं और आपको अच्छी रैंकिंग मिल जाती है और आप कम टाइम के अंदर ज्यादा प्रॉफिट भी कमा सकते हो। अपनी वेबसाइट से, लेकिन इसके नुकसान भी है फिर।
जैसे मैंने आपको इसका बेनिफिट्स बताया है, ऐसे ही इसका नुकसान भी है। इससे आपको शॉर्ट टर्म में रैंकिंग तो मिल जाएगी, लेकिन अगर आपका लॉन्ग टर्म गोल है। लंबे समय के लिए आप अपनी वेबसाइट को चलाना चाहते हो। आप अर्निंग करना चाहते हो। लंबे टाइम के लिए तो उसके लिए यह मेथड काम नहीं करने वाला है और इससे अगर गूगल ने एक बारी आपकी वेबसाइट के ऊपर पेनल्टी लगा दी तो आपकी वेबसाइट को पूरी तरीके से ब्लॉक किया जा सकता है। सर्च इंजन से तो यह रिस्की भी है।
चलिए अब मैं आपको कुछ और मेथड बताता हूं। जो और SEO Method होते हैं। जैसे व्हाइट हैंड SEO और ब्लैकहेड्स SEO मैं आपको इनके बारे में बताता हूं। यह दोनों क्या होते हैं
White hat SEO क्या है
White hat SEO यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें आपको शुरुआत से हर चीज करनी होती है। मतलब आपको अपनी वेबसाइट के लिए कोई भी गलत तरीके का काम नहीं करना होता है। रैंकिंग पाने के लिए और आपको इसके अंदर पूरी तरीके से गूगल की गाइडलाइंस का पालन करना होता है और आपको मैं एक बता दूं। यह जो मेथड है यह पूरी तरीके से सेफ है। इसके अंदर आपको रिजल्ट थोड़ा धीरे-धीरे मिलते हैं। मतलब रैंकिंग जो है, धीरे-धीरे मिलती है, लेकिन एक बारी आपकी वेबसाइट अगर सही-से स्टेबल हो गई तो आपको लॉन्ग टर्म में बेनिफिट देती है।
Black Hat SEO क्या है
यह भी एक बहुत ही गलत तकनीक होती है। वेबसाइट को Rank करने की इसमें भी लोग क्या करते हैं। इनको जल्दी रैंकिंग चाहिए होती है तो वह ब्लैक हेड्स SEO तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। अपनी वेबसाइट के अंदर इसमें भी लोग गूगल की गाइडेंस का पालन नहीं करते हैं और यह जो मेथड होता है, यह बिल्कुल भी सेफ नहीं होता है। इसमें आपको जल्दी रैंकिंग तो मिल जाती है, लेकिन यह मेथड बिल्कुल Safe नहीं है। वेबसाइट के लिए क्योंकि इसमें लोग गलत तरीके से अपनी वेबसाइट को Rank करते हैं।
इसमें भी लोग यही तरीका आजमाते हैं। अपनी वेबसाइट के ऊपर जैसे कीवर्ड स्टफिंग करना, पेड़, बैकलिंक ले लेना पैसे देकर , जल्दी रैंकिंग के लिए और मल्टीप्ल ब्लॉक बना लेना ताकि बैकलिंक बन सके। वेबसाइट के ऊपर तो कुछ यह तरीका लोग इस्तेमाल करते हैं इस मेथड के अंदर।
Google Grey Hat SEO वह कैसा Treat करता है
गूगल इस तकनीक को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करता है क्योंकि इस तकनीक को जो भी वेबसाइट इस्तेमाल करती है, वह उस वेबसाइट का जो लक्ष्य होता है, वह जल्दी रैंकिंग लेना होता है और गूगल इसको बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करता है क्योंकि इसके
अंदर गूगल की गाइडलाइंस को बिल्कुल भी फॉलो नहीं किया जाता है। इससे आपको शॉर्ट टर्म में तो रैंकिंग मिल जाती है। लेकिन लॉन्ग टर्म में बिल्कुल नहीं मिलती है और अगर गूगल को पता चल गया कि आपकी वेबसाइट के ऊपर यह मेथड इस्तेमाल किया जा रहा है तो गूगल आपकी वेबसाइट को ब्लॉक कर सकता है या फिर पेनल्टी दे सकता है या फिर सर्च इंजन से ही गायब कर सकता है।
मैं आपको एक बात बता दूं। हम किसी भी तरीके का Grey Hat SEO या फिर ब्लैक Hat SEO को सपोर्ट नहीं करते हैं। यह आर्टिकल सिर्फ मैं आपको इनफार्मेशन देने के लिए लिखा है। हम अपनी वेबसाइट के ऊपर White Hat SEO ही करते हैं। पूरी
गूगल गाइडलाइंस को फॉलो करते हैं। उसके बाद ही हम अपनी वेबसाइट पर काम करते हैं। हम कोई भी गलत तकनीक का इस्तेमाल नहीं करते हैं और हम किसी भी गलत तरीके का सपोर्ट नहीं करते हैं।और हम आपको कोई भी गलत टेक्निक इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देते हैं।
Grey Hat SEO इस आर्टिकल में बस इतना ही। मुझे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आया होगा। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो आप मुझसे कमेंट्स में पूछ सकते हैं।

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं