Google Analytics Interview Questions आज, मैं आपके साथ Google Analytics इंटरव्यू के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब शेयर करने जा रहा हूँ। ये ऐसे सवाल हैं जो इंटरव्यू के दौरान अक्सर पूछे जाते हैं। अगर आप इन सवालों की अच्छी तरह से तैयारी कर लेते हैं, तो आप किसी भी इंटरव्यू में Google Analytics से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब दे पाएँगे। इसलिए, मैं आपके सामने जो सवाल पेश करने जा रहा हूँ, उन्हें आपको पूरी तरह से समझना और उनका अभ्यास करना चाहिए।
Google Analytics Interview Questions
Question:1 Google Analytics क्या हैं?
Question:2 Google Analytics के कोई 4 काम बताओ?
Question:3 Google Analytics में Pageview का क्या मतलब हैं?
Question:4 Bounce Rate क्या हैं?
Question:5 क्या गूगल एनालिटिक्स में हमें अपनी वेबसाइट के कंटेंट भी दीखते हैं कौनसे कौनसे कंटेंट रैंक हो रहे हैं या नहीं?
Question:6 Organic Traffic क्या होता है?
Question:7 Direct Traffic क्या होता है?
Question:8 Google Analytics में Realtime Overview का क्या मतलब हैं?
Question:9 एक वेबसाइट को गूगल एनालिटिक्स से कैसे कनेक्ट करते हैं?
Question:10 Exit Rate aur Bounce Rate में क्या Difference है?
Question:11 Google Analytics में इंगेजमेंट इस ऑप्शन से क्या होता हैं?
Question:12 Tracking Code क्या होता है?
Question:13 Pages per Session का क्या मतलब होता है?
Question:14 Referral Traffic क्या होता है?
Question:15 Not Provided keyword का क्या मतलब होता है?
तो यह कुछ बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट क्वेश्चंस है जो मैंने आपको बताए हैं। अब आपको क्या करना है। आपको सबसे पहले इनका खुद से आंसर देना है। अगर आपको आंसर में दिक्कत होती है। खुद से आपको नहीं पता चलता ।तो फिर आपको मेरा आंसर देखना है। पहले खुद से ट्राई करना है। उसके बाद आपको मेरा आंसर देखना है।
| Google Analytics Interview Answers |
| Answers :1 यह एक फ्री टूल है। इसको वह व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है जिसके पास भी एक वेबसाइट है। अगर कोई व्यक्ति इस टूल को इस्तेमाल करता है तो वह व्यक्ति इस टूल की मदद से अपनी वेबसाइट की बहुत सारी इनफार्मेशन ले सकता है। जैसे उसको यह पता चल सकता है कि उसकी वेबसाइट के ऊपर कहां से ट्रैफिक आ रहा है। कितना ट्रैफिक आ रहा है। कौन सी कंट्री से ट्रैफिक आ रहा है और इसके साथ-साथ उस व्यक्ति को यह भी पता चल सकता है कि उस व्यक्ति की वेबसाइट पर कौन से कंटेंट ज्यादा पढ़े जा रहे हैं। कौन से कंटेंट ज्यादा सर्च इंजन में रैंक कर रहे हैं |
| Answers :2 1.वेबसाइट ट्रैफ़िक ट्रैक करना 2.उपयोगकर्ता व्यवहार का विश्लेषण करना 3.ट्रैफ़िक स्रोतों को देखना 4.कनवर्ज़न मापना |
| Answers :3 पेज व्यू इसका मतलब यह होता है कि अगर कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट पर आता है और वेबसाइट पर आने के बाद वह कितने पेज आपकी वेबसाइट के ऊपर देखता हैं। अगर व्यक्ति एक-एक पेज को खोलना है तो एक Pageview भी होगा। अगर व्यक्ति एक से ज्यादा पेज पर जाता है तो उतना ही ज्यादा Pageview भी काउंट किए जाते हैं, जितने पेज व्यक्ति ओपन करेगा। |
| Answers:4 बाउंस रेट का मतलब यह होता है कि कोई व्यक्ति अगर आपकी वेबसाइट पर आता है तो वह आने के बाद कितनी देर तक आपकी वेबसाइट पर रुकता है। अगर कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट पर आया और जल्दी से चला गया तो इसका मतलब आपकी वेबसाइट का Bounce Rate बढ़ सकता है और अगर कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट पर आया और टाइम बीतता है। कुछ कंटेंट पड़ता है। कुछ इनफॉरमेशन लेता है तो इस स्थिति में आपकी वेबसाइट का जो Bounce Rate है, वह कम होता है। कम बाउंस रेट हमेशा अच्छा माना जाता है। |
| Answers:5 गूगल एनालिटिक्स Tool की मदद से आपको यह पता चल सकता है कि आपकी वेबसाइट के कौन-कौन से कंटेंट रैंकिंग में है। कौन-कौन से कंटेंट देखे जा रही है ज्यादा और इसमें आपको यह भी पता चल सकता है कि कितने कंटेंट पर कितने व्यूज है |
| Answers:6 ऑर्गेनिक ट्रैफिक वह ट्रैफिक होता है जो सर्च इंजन से डायरेक्ट आपकी वेबसाइट के ऊपर आता है। अगर सर्च इंजन पर कोई व्यक्ति कुछ इनफॉरमेशन सर्च करता है और इनफॉरमेशन सर्च करने के बाद आपकी वेबसाइट Rank होती है तो यूजर उसके ऊपर क्लिक करता है। आपकी वेबसाइट के ऊपर फिर वहां से जो ट्रैफिक आ रहा है, डायरेक्ट सर्च इंजन से इसको ही हम ऑर्गेनिक ट्रैफिक बोलते हैं। |
| Answers:7 डायरेक्ट ट्रैफिक का मतलब यह होता है कि किसी व्यक्ति ने आपकी वेबसाइट को या तो बुकमार्क कर रखा है या फिर वह व्यक्ति आपकी वेबसाइट का यूआरएल इंटर करके आपकी वेबसाइट पर आता है। अगर इन दोनों में से कुछ भी काम हो रहा है तो ऐसी स्थिति में यह डायरेक्ट ट्रैफिक बोला जाता है। |
| Answers:8 रियल टाइम ओवरव्यू में आप यह देख सकते हो कि अभी आपकी वेबसाइट के ऊपर अभी करेंटली में कितने यूजर्स है और वह कौन-कौन से कंटेंट पढ़ रहे हैं। इसमें आपको यह पता चल जाता है कि कितने यूजर्स आपकी वेबसाइट पर है। कौन-कौन से कंटेंट पड़े जा रहे हैं और इसी के साथ-साथ अगर कोई यूजर आपकी वेबसाइट पर अभी आया हुआ है तो वह किस डिवाइस से आया हुआ है। यह भी आपको इसमें पता चलता हैं। |
| Answers:9 एक वेबसाइट को गूगल एनालिटिक्स से कनेक्ट करना बहुत ही आसान काम है। इसमें आपको क्या करना होता है। गूगल एनालिटिक्स में जाना है। वहां पर जाने के बाद आपको अपनी वेबसाइट का यूआरएल पेस्ट कर देना है। जैसे ही आप अपनी वेबसाइट का यूआरएल Add करोगे, फिर वहां से आपको एक कोड मिलेगा। उस कोड को आपको कॉपी करना होता है। जैसे ही आप उस कोड को कॉपी कर लेते हो। Code को कॉपी करने के बाद आपको अपनी वेबसाइट में आना है। वेबसाइट में आने के बाद आपको उसे कोड को अपनी वेबसाइट के Header Section में ऐड करना है। बस उसके बाद आपको उस टूल पर जाना है। गूगल एनालिटिक्स पर वहां पर जाने के बाद आपको अपनी प्रॉपर्टी वेरीफाई कर देनी है। बस इतना ही करना होता है। इसके बाद आपकी वेबसाइट कनेक्ट हो जाती है। |
| Answers:10 बाउंस रेट यह होता है कि अगर कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट पर आता है तो वह कोई पेज अगर पड़ रहा है तो कितनी देर तक उस पेज को पढ़ रहा है। यह चीज बाउंस रेट में देखी जाती है और एग्जिट रेट यह एग्जिट रेट होता है। जब व्यक्ति आपके मल्टीप्ल Pages पड़ता है, वेबसाइट की तो जिस पेज को व्यक्ति ने लास्ट पड़ा है उसको पढ़ने के बाद जब व्यक्ति वेबसाइट से Exit करता है तो उसको ही हम एग्जिट रेड बोलते हैं। |
| Answers:11 इस Tool के अंदर इंगेजमेंट ऑप्शन से आपको यह पता चलता है कि अगर कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट पर आता है तो वो कितना आपकी वेबसाइट के अंदर इंगेज है। क्या-क्या चीज वह देखता है, कितनी देर तक रुकता है। कौन से कंटेंट को पड़ रहा है। कितना टाइम बिता रहा है। यह सब चीज इसी के अंदर आती है। |
| Answers:12 ट्रैकिंग कोड JavaScript कोड का एक हिस्सा होता है, जिसे किसी वेबसाइट में जोड़ा जाता है। यह यूज़र का डेटा इकट्ठा करता है और उस Google Analytics पर भेजता है। वहाँ से, हमें यूज़र की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है खास तौर पर, इस बारे में कि यूज़र हमारी वेबसाइट पर क्या कर रहा है। |
| Answers:13 Pages per session का मतलब है कि कोई यूज़र आपकी वेबसाइट पर एक ही सेशन के दौरान कितने पेज देखता है। यूज़र जितने ज़्यादा पेज देखता है, आपकी वेबसाइट पर यूज़र एंगेजमेंट उतना ही बेहतर होता है। |
| Answers14 रेफ़रल ट्रैफ़िक का मतलब उस ट्रैफ़िक से है, जिसमें कोई यूज़र किसी दूसरी वेबसाइट से आपकी वेबसाइट पर आता है; या फिर, अगर किसी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर आपकी वेबसाइट का कोई लिंक मौजूद है और कोई यूज़र उस लिंक पर क्लिक करके आपकी साइट पर आता है, तो इसे रेफ़रल ट्रैफ़िक माना जाता है। |
| Answers:15 Not Provided का मतलब है कि Google प्राइवेसी कारणों से कीवर्ड डेटा छिपा रहा है। नतीजतन, Analytics में सटीक कीवर्ड दिखाई नहीं देते हैं। Google यूज़र की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए कुछ खास कीवर्ड्स को छिपा देता है, यही वजह है कि वे दिखाई नहीं देते। |
अगर आपको किसी क्वेश्चन में कुछ दिक्कत आती है। कोई क्वेश्चन समझ नहीं आ रहा। कोई आंसर समझ नहीं आ रहा तो आप मुझे कमेंट कर सकते हो। मैं आपको कमेंट में समझा दूंगा उसका आंसर।
Related Article
- 20 Most Important Semrush Interview Questions and Answers In Hindi
- Most Important Blog Writing Tips जानिए कुछ बहुत ही अच्छी टिप्स
- Most Important SEO Experience Interview Questions and Answers In Hindi
- 20 Most Important Google Search Console MCQ Questions Answers In Hindi

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं