आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Free Backlink क्या होते हैं आप किस तरीके से Free Backlink बना सकते हो अपनी वेबसाइट के लिए मैं आपको कुछ ऐसी वेबसाइट बताऊंगा जिनसे आप बिना पैसे दिए ही Free Backlink बना सकते हो कुछ बहुत ही हाई अथॉरिटी वेबसाइट के बारे में आपको बताऊंगा जिन वेबसाइट से आपको अच्छी क्वालिटी का बैकलिंक मिलेगा
अगर आपके पास भी एक वेबसाइट है या फिर एक से ज्यादा वेबसाइट है तो आपको भी अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक बनाने की जरूरत होती है क्योंकि बैकलिंक बनाने से आपकी वेबसाइट को अच्छी रैंकिंग मिलती है सर्च इंजन में हम जो आज के आर्टिकल में बात करेंगे वह कुछ अच्छी वेबसाइट के बारे में बात करेंगे जिनकी मदद से आप अच्छे बैकलिंक बना सकते हो अगर आप उन वेबसाइट से Backlink बनाते हो तो उन Backlink का आपको बहुत फायदा होगा
Backlink क्या होते हैं
Backlink का मतलब यह होता है कि जब आपकी वेबसाइट का जो लिंक है वह किसी दूसरी वेबसाइट में ऐड हुआ है मतलब जो आपकी वेबसाइट का लिंक है वह किसी दूसरी वेबसाइट के पेज में दूसरी वेबसाइट के कंटेंट में ऐड हुआ है और अगर कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करके आपकी वेबसाइट पर आता है तो इससे क्या होता है कि आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक आ रहा है और यही एक Backlink कहलाता है इसको ही हम बैकलिंक बोलते हैं
बैकलिंक के जो Main Types है वह दो ही है पहला जो है Dofollow backlink और दूसरा जो है Nofollow बैकलिंक जो Dofollow backlink होते हैं इनको ज्यादा अच्छा माना जाता है और गूगल भी Dofollow backlink को अच्छा मानता है अगर आप अपनी वेबसाइट पर Dofollow बैकलिंक बनाते हो तो इससे आपकी वेबसाइट को बहुत ज्यादा फायदा होता है
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि Nofollow बैकलिंक अच्छे नहीं होते हैं वह बैकलिंक भी अच्छे होते हैं उनसे भी आपको फायदा मिलता है लेकिन उतना ज्यादा फायदा नहीं मिलता है जितना आपको Dofollow बैकलिंक से मिलता है
Backlink क्यों जरूरी है
अगर आप यह सोचते हो कि एक वेबसाइट के लिए बैकलिंक क्यों जरूरी है तो इसके लिए मैं आपको बता दूं अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर अच्छी क्वालिटी के बैकलिंक होंगे तो इससे आपकी वेबसाइट को बहुत ज्यादा फायदा होता है सबसे पहले इससे आपकी जो वेबसाइट की अथॉरिटी है वह बढ़ती है जिस भी वेबसाइट के ऊपर अच्छी क्वालिटी के बैकलिंक होते हैं उस वेबसाइट
की अथॉरिटी धीरे-धीरे बढ़ने लग जाती है और दूसरी तरफ अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर अच्छे बैकलिंक है तो इससे आपकी सर्च इंजन रैंकिंग भी अच्छी होती है मतलब इंप्रूव होती है और इसी के अंदर अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर अच्छी क्वालिटी के
बैकलिंक है तो इससे जो यूजर्स है वह भी आपकी वेबसाइट के ऊपर ट्रस्ट करते हैं यूजर्स जो है वह ऐसी वेबसाइट के ऊपर जाना चाहते हैं जिन वेबसाइट के ऊपर गूगल भरोसा करता है और गूगल ऐसी वेबसाइट के ऊपर भरोसा करता है जिन वेबसाइट के ऊपर हाई क्वालिटी के बैकलिंक बने हुए होते हैं
Free Backlink क्या होते हैं
Free Backlink वह बैकलिंक होते हैं जिनको बनाने के लिए आपको पैसा नहीं देना पड़ता है जब आप इन तरीके के बैकलिंक बनाते हो किसी दूसरी वेबसाइट के ऊपर जाकर तो इसके लिए आपको कोई भी पैसा नहीं देना पड़ता है आप फ्री में बैकलिंक बना सकते हो बैकलिंक बनाने के बहुत सारे तरीके हैं जैसे आप गैस पोस्टिंग कर सकते हो आप लिंक एक्सचेंज कर सकते हो आप इमेज डालकर बैकलिंक ले सकते हो आप पीडीएफ बनाकर बैकलिंक ले सकते हो तो बहुत सारे तरीके होते हैं बैकलिंक बनाने के जो फ्री में भी किया जा सकते हैं
Free Backlink Sites
अब मैं आपको कुछ ऐसी वेबसाइट बता रहा हूं जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से फ्री में बैकलिंक बना सकते हो लेकिन बैकलिंक बनाते समय आपको कुछ बातें ध्यान रखनी होती है Backlink बनाने का जो तरीका होता है वह भी आपको पता होनी चाहिए कि किस तरीके से बैकलिंक बनाना है क्योंकि कभी-कभी लोग क्या करते हैं बैकलिंक बनाते टाइम स्पैमिंग कर देते हैं वह काम आपको नहीं करना है
Social Media Platforms

आपको सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर इन सब पर अपनी एक प्रोफाइल बनानी है एक प्रोफेशनल प्रोफाइल बनानी है और उन प्रोफाइल के अंदर आपको अपनी वेबसाइट का लिंक देना है इस तरीके का लिंक अगर आप बनाते हो तो यह भी आपकी वेबसाइट के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि यहां से भी आपकी वेबसाइट के ऊपर ट्रैफिक आता है ये एक NoFollow बैकलिंक है लेकिन यह अच्छा माना जाता है
Blogging Platforms

आपको क्या करना है आपको इन प्लेटफार्म के ऊपर जैसे Medium/ wordpress.com/ Blogger इन सभी के ऊपर अपना एक अकाउंट बनाना है अपना एक फ्री अकाउंट बनाना है यह जितने भी प्लेटफार्म है यह सारे ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है मतलब आप यहां पर कंटेंट लिख सकते हो और आपके कंटेंट को यूजर्स भी रीड करते हैं जब आप इन प्लेटफार्म के ऊपर कंटेंट लिखते हो तो उन कंटेंट के अंदर आप अपनी Main वेबसाइट का लिंक ऐड कर सकते हो इससे भी आपकी वेबसाइट को एक अच्छी क्वालिटी का बैकलिंक मिलता है
बैकलिंक्स बनाने का यह तरीका काफी पावरफुल है, इसलिए आपको इस तरीके को हल्के में नहीं लेना चाहिए, इससे आपको हाई क्वालिटी बैकलिंक्स मिलते हैं, अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो लिंक्स जोड़ते समय एक बात का ध्यान रखें कि आपको कंटेंट में सिर्फ 1 या 2 बैकलिंक्स ही जोड़ने हैं, इससे ज़्यादा न जोड़ें।
Question & Answer Websites
आपको कुछ क्वेश्चन आंसर वेबसाइट्स के ऊपर भी एक्टिव रहना है आप क्या कर सकते हो कुछ क्वेश्चन वाली वेबसाइट के ऊपर जाइए जैसे Qoura हो गया या फिर Reddit हो गया यह अच्छी वेबसाइट है यहां से आपको क्वेश्चंस मिल जाते हैं आपको इन वेबसाइट के ऊपर जाना है और उन क्वेश्चन को ढूंढना है जिन से रिलेटेड आप लिखते हो मतलब जिससे रिलेटेड आपकी वेबसाइट है आपको उन

क्वेश्चंस के आंसर देने हैं और अपने आंसर्स के अंदर अपनी वेबसाइट के बारे में मेंशन करना है बताना है इससे भी आपकी वेबसाइट को ट्रैफिक मिलता है और कभी-कभी हो सके तो बैकलिंक भी दे सकते हो मतलब अपनी वेबसाइट का लिंक भी ऐड कर
सकते हो एक बात का याद रखिए जब आप लिंक ऐड करोगे तो आपको लिंक तभी ऐड करना है जब आपका जो कंटेंट हैं वो Long हो मतलब जो आंसर देने वाले हो वह 1000 शब्द से ऊपर का होगा तभी आपको लिंक ऐड करना है अगर आप छोटा आंसर देते हो तो उसमें लिंक ऐड ना करें
PDF & Document Sharing Sites
आप जो भी कंटेंट लिख रहे हो आपको अपने कंटेंट को पहले पीडीएफ में कन्वर्ट करना होगा फिर आपको पीडीएफ सबमिशन वेबसाइट के ऊपर जाना है और उसे पीडीएफ को अपलोड करना है जो आपने बनाया है अगर आप वर्डप्रेस पर काम करते हो तो वर्डप्रेस पर आप अपने कंटेंट को पीडीएफ में आसानी से बदल सकते हो प्लगइन की मदद से जब आपका जो कंटेंट है वह उसमें
पीडीएफ में बदल जाता है उसके बाद आप इन साइट्स पर जा सकते हो जिन पर पीडीएफ सबमिट होते हैं यहां से भी आपको अच्छी क्वालिटी का Backlink मिलता है मैं आपको कुछ साइट्स बता देता हूं जहां पर जाकर आप पीडीएफ सबमिट कर सकते हो अपना 1.scribd.com 2.4shared.com 3.slideshare.net
Guest Posting
यह जो तरीका है Backlink बनाने का यह बहुत ही ज्यादा अच्छा तरीका है और यह काफी पावरफुल तरीका है बैकलिंक बनाने का लेकिन इसमें थोड़ी मेहनत लगती है आपको इसमें क्या करना होता है आपको किसी दूसरी वेबसाइट के लिए एक कंटेंट लिखना होता है और जब आप कंटेंट लिख लेते हो उसके बाद जब आपके कंटेंट को अप्रूवल मिल जाता हैं तो फिर
आपको बैकलिंक मिलता है आपको इसमें क्या करना होता है किसी दूसरी वेबसाइट के लिए कंटेंट लिखना होता है Same टॉपिक से रिलेटेड मतलब जिस टॉपिक से रिलेटेड आप अपनी वेबसाइट के ऊपर लिखते हो उसी टॉपिक से रिलेटेड आप दूसरों के लिए लिख

सकते हो फिर दूसरी वेबसाइट क्या करती है आपकी वेबसाइट का लिंक उस कंटेंट में ऐड कर देती है जो कंटेंट आपने लिखा है इससे आपकी वेबसाइट को एक Backlink मिल जाता है वह भी हाई क्वालिटी मैं आपको कुछ साइट बता देता हूं जिनसे आपको गैस पोस्टिंग लिंक मिल सकते हैं 1.hubspot.com 2.searchenginejournal.com 3.businessinsider.com
बैकलिंक्स बनाते समय एक बात याद रखें कि आपको किसी भी वेबसाइट पर जाकर बैकलिंक्स नहीं बनाना चाहिए, नहीं तो इससे आपकी वेबसाइट को कोई फ़ायदा नहीं होगा। आपको उन वेबसाइट्स पर जाकर बैकलिंक्स बनाने हैं जो आपके टॉपिक्स से
रिलेटेड काम करती हैं। जैसे, अगर आपकी वेबसाइट फिटनेस पर है और आप फिटनेस से रिलेटेड कंटेंट बनाते हैं, तो आप जो बैकलिंक्स बनाओगे, वे सिर्फ़ फिटनेस वेबसाइट्स पर जाकर ही बनाने चाहिए। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, आप फिटनेस पर लिख रहे हैं और बैकलिंक्स बनाने के लिए आप “टेक्नोलॉजीज़” से रिलेटेड वेबसाइट्स पर जा रहे हैं।
Broken Link Building
यह भी एक पावरफुल मेथड है Backlink बनाने का इसमें आपको क्या करना होता है दूसरी वेबसाइट के ऊपर जाना होता है और वहां पर जाकर यह देखना होता है कि कौन से बैकलिंक खराब है कौन से बैकलिंक टूटे हुए हैं और फिर जो बैकलिंक टूटे हुए हैं आपको यह देखना है कि उनमें कंटेंट क्या था जब आप यह देख लेते हो कि उनमें कंटेंट कौन सा था और अगर आपके पास वही
कंटेंट है सही तरीके से तो आप उस वेबसाइट के मालिक को रीच आउट कर सकते हो आप बोल सकते हो कि मेरे पास यह कंटेंट है अगर आप चाहो तो मैं इस लिंक को अपने कंटेंट से रिप्लेस कर दूं अगर आपको अप्रूवल मिल जाता है तो आप उस लिंक से उस लिंक के अंदर अपने कंटेंट को ऐड कर सकते हो तो इससे भी आपको एक पावरफुल बैकलिंक मिलता है या फिर आप एक काम
और कर सकते हो आप विकिपीडिया पर जा सकते हो विकिपीडिया पर भी आपको बहुत सारे इस टाइप के बैकलिंक मिल जाते हैं जो टूटे हुए हैं या फिर कुछ ऐसी पोस्ट है जो अभी अपडेट नहीं हुए हैं तो आप अपडेटेड पोस्ट लिख सकते हो और आप अपने लिंग को ऐड कर सकते हो विकिपीडिया की मदद से भी
तो यह कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपनी वेबसाइट के ऊपर हाई क्वालिटी बैक लिंक बन सकते हो अगर आप इन सही इन तरीकों को सही से इस्तेमाल करते हो तो मुझे पूरी उम्मीद है आप अच्छी तरीके से अपनी वेबसाइट के ऊपर बैकलिंक बना पाओगे और आपकी वेबसाइट को अच्छी रैंकिंग भी मिलेगी
Free Backlinks से कितना टाइम में रिजल्ट मिलता है
अगर आप सही तरीके से बैकलिंक्स बनाते हैं और अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक्स बनाने के लिए कोई स्पैमी टेक्नीक इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपकी वेबसाइट को बैकलिंक्स के रिज़ल्ट मिलने में 1 से 2 महीने लगते हैं। इतने समय में आपको रिज़ल्ट दिखने लगते हैं लेकिन आपकी वेबसाइट की अथॉरिटी बढ़ाने में 6 से 1 साल लग सकता है, कभी-कभी इससे ज़्यादा भी समय लग सकता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कैसे काम कर रहे हैं और कितनी क्वालिटी के बैकलिंक्स बना रहे हैं, उसके बाद ही आपको रिज़ल्ट मिलते हैं।
Backlink बनाते टाइम कुछ बातें याद रखें
मैं आपको बता रहा हूँ कि बहुत से लोग ये गलतियाँ करते हैं। बैकलिंक्स बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आपको क्वालिटी बैकलिंक्स बनाने पर ध्यान देना होगा। आपको एक दिन में बहुत सारे बैकलिंक्स नहीं बनाने चाहिए। आपको 2 से 3 दिन में कुछ ही बैकलिंक्स बनाने हैं, लेकिन वे क्वालिटी बैकलिंक्स होने चाहिए जो आपको हाई अथॉरिटी वेबसाइट्स से मिलें। अगर
आप रोज़ 20 से 30 लो क्वालिटी बैकलिंक्स बनाते हैं, तो आपको इसका कोई फ़ायदा नहीं होगा। इसलिए बेहतर है कि आप क्वालिटी पर ध्यान दें। अब कुछ लोग बैकलिंक्स बनाते समय स्पैम वाली चीज़ें करते हैं जैसे एक ही आर्टिकल में बहुत सारे लिंक्स जोड़ देना
और यूज़र को वैल्यूएबल कंटेंट न देना। आपको पूरे आर्टिकल में सिर्फ़ बैकलिंक्स नहीं जोड़ने चाहिए; इस तरह से आपको कभी भी अच्छा बैकलिंक नहीं मिलेगा। तो, ये कुछ ज़रूरी बातें हैं जो आपको बैकलिंक्स बनाते समय ध्यान में रखनी चाहिए।
कुछ बातें हैं जो मैं आपको बताना चाहता हूँ, जब आप किसी भी वेबसाइट पर बैकलिंक बनाने जाते हैं, तो आपको यह ज़रूर चेक करना चाहिए कि उस वेबसाइट का स्पैम स्कोर क्या है, अगर उस वेबसाइट का स्पैम स्कोर 5% से ज़्यादा है तो ऐसी वेबसाइट पर
बिल्कुल भी बैकलिंक न बनाएँ और इसके साथ ही आपको उस वेबसाइट का DA और PA भी चेक करना होगा, उस वेबसाइट का DA और PA क्या है, अगर वेबसाइट का DA -20-30 है और PA -20-30 है, इसका मतलब है कि यह 20 से ऊपर होना चाहिए, तभी आपको उस वेबसाइट से फ़ायदा मिलेगा।
Backlink तो इस आर्टिकल में बस इतना ही, मुझे उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आपका कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट कर सकते हैं, मैं जल्द ही जवाब दूंगा।
Related Articles
- Paid Backlinks क्या होते हैं कैसे इनको खरीदते हैं
- Dofollow Backlink क्या होते हैं कैसे बनाएं
- Free PDF Submission Sites अभी पाएं High-Quality Backlinks अपनी वेबसाइट के लिए
- Guest Posting Sites क्या हैं Dofollow Backlink पाने का सही तरीका
- Backlink Audit क्या होता हैं कैसे करते हैं

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं