आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Discovered Currently Not indexed Issue क्या है। यह क्यों Google Search Console के अंदर आता है इस इशू को किस तरीके से सॉल्व किया जाता है। वह तरीका भी मैं आपको बताऊंगा और इसके साथ-साथ ही मैं आपको यह भी बताऊंगा कि यह जो प्रॉब्लम है उसको आप परमानेंटली कैसे ठीक कर सकते हो ताकि यह प्रॉब्लम दोबारा आपके गूगल सर्च Console में कभी ना आए।
अगर आपके पास भी वेबसाइट है तो आपको भी यह दिक्कत आ सकती है। गूगल सर्च कंसोल के अंदर Discovered Currently Not indexed यह दिक्कत सभी लोगों को आती है और यह एक छोटी सी समस्या है तो इसको ठीक करने के कुछ तरीके होते हैं। उन्हीं तरीकों के बारे में आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे।
Discovered Currently Not indexed क्या है
Discovered Currently Not indexed इसका मतलब यह होता है कि गूगल ने आपके पेज को देख लिया है। आपके कंटेंट को देख लिया है और उसको Crawl भी कर लिया है, लेकिन आपका जो कंटेंट है उस कंटेंट को अभी गूगल ने अपने Data में स्टोर नहीं किया है। तो इसका सिंपल सा मतलब यही है कि गूगल ने आपके कंटेंट को देख लिया है लेकिन अभी आपके कंटेंट को अच्छे से इंडेक्स नहीं किया है
बहुत सारे कंटेंट ऐसे होते हैं जिनको गूगल Discovered Currently Not indexed कर लेता है। मतलब उस कंटेंट को देख लेता है। Crawl भी कर लेता है लेकिन अपने Data में उस कंटेंट को लिस्ट नहीं करता है। उसके पीछे कही कारण हो सकते हैं। जिन वजह से गूगल अपने Data में उन कंटेंट को नहीं रखता है तभी यह Discovered Currently Not indexed दिक्कत आती है
Crawl and Indexing में क्या Difference हैं
Crawl
जब आप अपनी वेबसाइट के ऊपर कंटेंट लिखते हो और कंटेंट लिखने के बाद आप अपनी वेबसाइट का Sitemap बनाते हो और उस Sitemap को गूगल सर्च कंट्रोल में सबमिट करते हो तो एक टाइम आने के बाद गूगल के जो Bots होते हैं वह आपके कंटेंट को Crawl करते हैं जब आपके कंटेंट क्रॉल हो जाते हैं मतलब गूगल के बोर्ड्स ने आपके जो कंटेंट है उनको स्कैन कर लिया है पढ़ लिया है तो इसको ही हम Crawlling बोलते हैं
Indexing
जब आपका कंटेंट एक बार पूरी तरीके से स्कैन हो जाता है। Crawl हो जाता है तो उसके बाद अगर आपका कंटेंट यूनीक कंटेंट होता है तो गूगल उसको अपने Data में स्टोर कर लेता है। अगर आपका कंटेंट यूनिक है अगर आपका कंटेंट यूनिक नहीं है आपने कॉपी पेस्ट करके कंटेंट लिखा है किसी दूसरी वेबसाइट से तो ऐसी स्थिति में आपका जो कंटेंट है वह इंडेक्स नहीं होता है सिर्फ Crawl हो पता है लेकिन इंडेक्स नहीं हो पता
Discovered Currently Not indexed कैसे ठीक करे
अब मैं आपको बता रहा हूं कि इस दिक्कत को आपको किस तरीके से ठीक करना है। क्या वह तरीका है जिससे आप इस दिक्कत को परमानेंटली ठीक कर सकते हो इन इन तरीकों को आपको अपनी वेबसाइट के ऊपर अप्लाई करना है।

Internal linking
इंटरनल लिंकिंग बहुत ही ज्यादा जरूरी है। यह बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट है। इसमें आपको क्या करना है कि जो आपका पेज पहले से ही इंडेक्स हो चुका है और गूगल के सर्च रिजल्ट में रैंक भी कर रहा है, उस पेज के अंदर आपको उस पेज का लिंक लगाना है जो पेज अभी आपका इंडेक्स नहीं हो रहा है।
अगर आप ऐसा करते हो तो इससे क्या होता है कि जो पेज आपका Already इंडेक्स है, वह तो सच में है ही उसको गूगल का bots जब स्कैन करेगा तो उस पेज के अंदर उस गूगल के बोर्ड को उस पेज का उस कंटेंट का लिंक मिलेगा जो कंटेंट अभी आपका इंडेक्स नहीं है तो ऐसी स्थिति में वह कंटेंट इंडेक्स हो सकता है।
Low Quality Content नहीं बनाना है
अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर छोटे कंटेंट लिखे हुए हैं। 500 से 600 शब्द के तो यह कंटेंट जो है, यह हाई क्वालिटी कंटेंट नहीं होते हैं। इसको गूगल जो है वह Low क्वालिटी कंटेंट कंसीडर करता है तो ऐसी स्थिति में आपको अपने कंटेंट की क्वालिटी पर फोकस करना चाहिए। कंटेंट की क्वालिटी को बढ़ाना चाहिए और इसके साथ-साथ अगर आपकी वेबसाइट के ऊपर कॉपी पेस्ट कंटेंट है। किसी दूसरी वेबसाइट से कंटेंट कॉपी करके पेस्ट किया गया है तो ऐसा कंटेंट को आपको तुरंत हटा देना चाहिए अपनी वेबसाइट से और आपको कंटेंट खुद से लिखना है
Social Media पर शेयर करो
जो भी आपका कंटेंट इंडेक्स नहीं हो रहा है उस कंटेंट को आपको सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना है क्योंकि होता यह है कि जो कंटेंट आपका इंडेक्स नहीं हो रहा है उसके ऊपर गूगल के बोर्ड्स नहीं आते हैं। उस कंटेंट को रीड करने के लिए लेकिन गूगल के Bots सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाते ही है और अगर ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऊपर आपका कंटेंट गूगल के Bots को मिलता है तो ऐसे में चांसेस बढ़ जाते हैं उस कंटेंट के इंडेक्स होने के।
Content langauge Easy रखो
जब आप कंटेंट बनाते हो और आप अपने कंटेंट के अंदर बहुत ही ज्यादा मुश्किल शब्द का इस्तेमाल करते हो तो ऐसे में जो आपका कंटेंट है, वह किसी यूज़र को समझ में नहीं आता है या फिर बहुत ही कम समझ में आता है और यह चीज गूगल समझता है। आसानी से तो ऐसे में गूगल उस कंटेंट को इंडेक्स नहीं करता है जो किसी यूज़र को कोई वैल्यू नहीं दे रहा है। गूगल हमेशा ऐसे कंटेंट को इंडेक्स करता है जो किसी यूज़र को कुछ वैल्यू दे रहा है। Easy Words में लिखा हुआ है और लोगों को सॉल्यूशन दे रहा है।
ऐसे कंटेंट को गूगल इंडेक्स भी करता है और Rank भी करता है क्योंकि जो आसान भाषा में कंटेंट लिखे हुए होते हैं ऐसे कंटेंट यूजर अच्छे से पढ़ पाते हैं अच्छे से समझ पाते हैं और इन कंटेंट से यूजर इंगेजमेंट भी बढ़ता है
AI Content मत लिखो
अगर आप अपनी वेबसाइट के ऊपर AI से कंटेंट लिखवाते हो तो ऐसे में मैं आपको एक बात बता दूं AI का कंटेंट कभी भी रैंक नहीं होने वाला है और ना ही इंडेक्स होने वाला है क्योंकि गूगल हमेशा ऐसे कंटेंट को इंडेक्स करता है जो किसी बंदे ने लिखा है जो किसी Person ने लिखा है। ऐसा कंटेंट को इंडेक्स किया जाता है और ऐसे कंटेंट को रैंक भी किया जाता है। अगर आप AI कंटेंट लिखते
हो और आप यह सोचते हो कि आपका कंटेंट इंडेक्स हो जाएगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। अगर एक बारी को हो भी गया तो गूगल की एक ही अपडेट आएगी। आपका कंटेंट Deindex हो जाएगा और वह कभी भी फिर इंडेक्स नहीं होने वाला है फ्यूचर में।
Sitemap Update करो
आपने अपनी वेबसाइट का Sitemap तो जरूर बना रखा ही होगा तो ऐसे मैं आपको यह देखना है कि आपने अपनी वेबसाइट का Sitemap कितने दिन से अपडेट नहीं किया है और उसके बाद यह आपको चेक करना है कि आपका जो Sitemap है वह Updated है या नहीं ।आपको अपने Sitemap को अप टू डेट ही रखना है। हमेशा क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है की Sitemap

अगर अपडेट नहीं है तो उसके अंदर आपके कंटेंट भी अपडेट नहीं हो पाते हैं और अगर कंटेंट अपडेट नहीं होंगे तो गूगल ऐसे कंटेंट को इंडेक्स नहीं कर पाएगा। गूगल हमेशा ऐसे कंटेंट को इंडेक्स करता है जो आपके Sitemap में होते हैं तो इस बात का आपको ध्यान रखना है। जो भी कंटेंट आपका इंडेक्स नहीं हो रहा है। सबसे पहले आपको यह भी चेक करना है कि वह कंटेंट आपके Sitemap में है या नहीं। अगर वह कंटेंट Sitemap में नहीं है तो उसको सबसे पहले अपने Sitemap में इंक्लूड करना है। इसके लिए आपको अपने Sitemap आपको अपडेट करना पड़ सकता है।
तो मुझे उम्मीद है कि अब आपको समझ में आ गया होगा कि इस प्रॉब्लम को कैसे ठीक करना है जो तरीके मैंने आपको बताया है इन तरीकों को अगर आप सही तरीके से इस्तेमाल करते हैंतो आपकी यह दिक्कत आसानी से ठीक हो सकती है
Request for Indexing
जब आप यह सारा काम कर लोगे और उसके बाद आप यह पता लगा लोगे कि कहां पर दिक्कत आ रही है। कहां पर आपको काम करने की जरूरत है। अपने कंटेंट में तो उसके बाद आपको इसका सॉल्यूशन करना है। जैसे ही आप इसका सॉल्यूशन कर लेते हो, उसके बाद उसे कंटेंट को Request for Re-Indexing के लिए भेजना है। आपको उसे कंटेंट को Re-Indexing के लिए एक रिक्वेस्ट करनी है। और यह रिक्वेस्ट आप गूगल सर्च Console की मदद से आसानी से कर सकते हो। गूगल सर्च Console मैं आपको Request for Re-Indexing का ऑप्शन मिल जाता है। वहां से आप आसानी से रिक्वेस्ट भेज सकते हो।
Discovered Currently Not indexed तो इस आर्टिकल में बस इतना ही मुझे उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा अगर आपको कुछ पूछना है तो आप मुझे कमेंट कर सकते हो
Related Articles
- Google Search Console In Hindi क्या है कैसे काम करता है
- Google Search Console Removals क्या है कैसे इस्तेमाल करें
- Google Search Console Performance क्या है जानिए पूरी जानकारी
- Google Search Console Error 404 क्या होता हैं कैसे ठीक करे

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं