AI Tools for Technical SEO क्या होते हैं कैसे वेबसाइट का Technical SEO करे

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ AI Tools for Technical SEO के लिए बताऊंगा कि यह टूल्स आपके लिए क्या काम करते हैं आप किस तरीके से इन टूल्स की मदद से अपनी वेबसाइट का Technical SEO कर सकते हो और इसी के साथ साथी हम यह भी जानेंगे कि इन टूल्स का इस्तेमाल करने से क्या फायदा होता है क्या इन टूल्स को इस्तेमाल करने से कोई फायदा मिलता भी है वेबसाइट पर या फिर नहीं यह सभी चीज मैं आपको आज के इस आर्टिकल में बताऊंगा

जब आप एक वेबसाइट बना लेते हो तो सिर्फ वेबसाइट बनाने से काम नहीं हो जाता है आपको अपनी वेबसाइट को पूरी तरीके से मेंटेन भी रखना होता है मतलब आपको अपनी वेबसाइट की स्पीड पर ध्यान देना होता है वेबसाइट की कैसी परफॉर्मेंस है उसके

ऊपर ध्यान देना होता है लेकिन कभी-कभी क्या होता है कि आपकी वेबसाइट पर कुछ टेक्निकल Issue आ जाती है Technical SEO की दिक्कत आ जाती है जिस वजह से आपकी वेबसाइट की रैंकिंग डाउन हो जाती है या फिर हो सकती है तो यह जो टूल्स है AI Tools for Technical SEO इन टूल्स

की मदद से आप अपनी वेबसाइट का अच्छे से Technical SEO प्रॉब्लम्स को देख सकते हो कि आपकी वेबसाइट पर क्या दिक्कत आ रही है यह टूल्स आपको बताते हैं चलिए इनके बारे में आगे और जानते हैं

Technical SEO क्या होता है

Technical SEO का मतलब यह होता है कि आपको यह देखना होता है कि आपकी वेबसाइट के ऊपर क्या टेक्निकल प्रॉब्लम्स आ रही है जिस वजह से आपकी वेबसाइट की रैंकिंग इंप्रूव नहीं हो रही है या फिर गिर गई है इसके अंदर आप कुछ चीज देखते हो जो

Important होती है सबसे पहले आपको यह देखना होता है कि आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है या नहीं और इसके साथ-साथ ही आपको आपकी वेबसाइट की स्पीड देखनी होती है की कितनी आपकी वेबसाइट की स्पीड है फास्ट वेबसाइट की स्पीड होना

जरूरी होता है इससे अच्छी रैंकिंग मिलती है और इसी के अंदर आप यह भी देखते हो कि जो आपकी वेबसाइट के ऊपर Technical दिक्कत आ रहे हैं जैसे कोई इंडेक्सिंग दिक्कत है तो वह भी इसी के अंदर आती है और बाकी और भी चीज इसके अंदर आती है जैसे क्राउलिंग Error HTTPS/Security यह सब इसी में आता है

AI Tools for Technical SEO क्या होता है

यह जो टूल्स होते हैं यह आपकी वेबसाइट पर पूरी तरीके से Technical SEO देखते हैं मतलब यह देखते हैं कि आपकी वेबसाइट में क्या टेक्निकल दिक्कत आ रही है जैसे अगर आपकी वेबसाइट मोबाइल Friendly नहीं है तो यह टूल आपको बताएंगे कि आपकी वेबसाइट

मोबाइल Friendly नहीं है और अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड स्लो है तो भी आपको बताते हैं कि आपकी वेबसाइट की स्पीड स्लो है और आपको कैसे इसको ठीक करना है Suggestions भी देते हैं आपको और इसी के साथ-साथ अगर कोई और टेक्निकल दिक्कत आ

रही है आपकी वेबसाइट पे तो उसको भी यह टूल्स देखते हैं और आपको बताते हैं कि आपको किस तरीके से ठीक करना चाहिए क्योंकि Technical SEO में यह चीज बहुत ज्यादा जरूरी होती है कि आपको अपनी वेबसाइट पर हर टेक्निकल प्रॉब्लम्स को ठीक करके रखना है तभी आपकी वेबसाइट का यूजर एक्सपीरियंस अच्छा होता है और यह टूल्स आपकी मदद करते हैं आपको यह चीज बताने में की किस किस वजह से आपकी वेबसाइट पर टेक्निकल दिक्कत आ रही है

तो कुल मिलाकर यह जो टूल्स होते हैं यह आपकी पूरी वेबसाइट को एक तरीके से ऑडिट करते हैं अगर आपकी वेबसाइट में कोई भी दिक्कत आती है Technical SEO से जुड़ी हुई तो उसके बारे में आपको बताते हैं इसके अंदर बहुत सारी चीज आती है जब आप अपनी वेबसाइट को इन टूल्स की मदद से ऑडिट करोगे तब आपको पता चलेगा कि आपकी वेबसाइट में Actual में कितनी दिक्कत है लेकिन आपको उनको ठीक करना हैऔर यह टूल आपको बताते भी है कि किस तरीके से आप उनको ठीक कर सकते हो

Best AI Tools for Technical SEO

1.Screaming Frog AI2.Ahrefs Site Audit3.SEMrush Technical SEO Audit4. Google Search Console5.PageSpeed Insights
6.alliai.com7.deepscrawl.com8.surfer.com9.indexly.ai10.jetOctopus.com

यह 10 टूल है जो मैंने आपको बताया है यह आपकी बहुत ही काम आने वाले हैं आपको इन टूल्स का सही तरीके से इस्तेमाल करना है और यह जितने भी टूल है ये आपकी वेबसाइट को पूरी तरीके से ऑडिट करेंगे फिर आपको बताएंगे कि आपकी वेबसाइट में क्या-क्या टेक्निकल दिक्कत आ रही है और आपको कैसे ठीक करना हैमैं आपको इन टूल्स के बारे में भी बता देता हूं यह टूल्स आपके लिए क्या-क्या काम करके आपको देते हैं

AI Tools for Technical SEO
1.Screaming Frog AI

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करते हो अपनी वेबसाइट को ऑडिट करने के लिए अपनी वेबसाइट पर Technical SEO देखने के लिए तो आपके लिए यह टूल बहुत ही काम के होने वाला है क्योंकि यह जो टूल है यह आपकी वेबसाइट को अच्छे से कॉल करता है पूरी वेबसाइट को कॉल करेगा उसके बाद अगर आपकी वेबसाइट में कोई ब्रोकन लिंक है उसके बारे में आपको बताता है कोई

आपकी वेबसाइट में डुप्लीकेशन है उसके बारे में आपको बताता है और आपकी वेबसाइट में Title और डिस्क्रिप्शन अगर इन से रिलेटेड कोई दिक्कत आ रही है उसके बारे में भी आपको बताता है और इस टूल को कोई Beginner भी इस्तेमाल कर सकता है आसानी से

2.Ahrefs Site Audit
ahrefs.com
Logo Source: ahrefs.com

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

यह एक बहुत ही काम का Tool है अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करते हो अपनी वेबसाइट को ऑडिट करने के लिए अपनी वेबसाइट का Technical SEO पता लगाने के लिए की क्या दिक्कत आ रही है आपकी वेबसाइट के अंदर तो आप इस Tool की

मदद से 100 से ज्यादा टेक्निकल दिक्कत को देख सकते हो अपनी वेबसाइट के अंदरअगर आपकी वेबसाइट में कोई टेक्निकल दिक्कत आ रही है तो इस टूल की मदद से वह आपको आसानी से पता चल सकती है कि किस वजह से आपकी वेबसाइट में टेक्निकल Error आ रहा है प्रॉब्लम्स आ रही है

और इसके साथ-साथ ही अगर आपकी वेबसाइट में कोई टेक्निकल दिक्कत आ रही है तो यह टूल आपके सजेशन भी देता है कि किस तरीके से आपको उनको ठीक करना है कौन से वह तरीके हैं जिनको अगर आप लगाते हो अपनी वेबसाइट में तो उससे यह दिक्कतें ठीक हो सकती है

3.SEMrush Technical SEO Audit

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

इस टूल का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है आपको इस Tool पर जाना है और Login कर लेना है अपनी आईडी से उसके बाद आप इस टूल को इस्तेमाल कर सकते हो आपकी वेबसाइट के अंदर दिक्कत का पता लगता सकते हो टेक्निकल जो प्रॉब्लम चल रही है आपकी वेबसाइट में उनको देख सकते हो इसमें यह टूल आपकी वेबसाइट में यह कुछ चीज देखता है जैसे आपकी वेबसाइट की जो स्पीड है वह

कैसी है आपकी वेबसाइट का इंटरफेस कैसा है आपकी वेबसाइट का इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है या नहीं यह सब चीज इसमें देखी जाती है आपकी वेबसाइट मोबाइल Frienldy है या नहीं यह भी इसमें देखा जाता है और इसके साथ-साथ ही आपकी वेबसाइट के जो पेज है उनको भी यह टूल देखता हैं कि जो आपकी वेबसाइट के कुछ अगर पेज है जिसमें कुछ कमी है तो उनको अगर ठीक करना है तो उसके बारे में भी आपको बताता है

4. Google Search Console
Logo Source: Google Search Console.com

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

यह एक बहुत ही अच्छा टूल है। यह एक गूगल का ही टूल है। आप इस टूल की मदद से अपनी वेबसाइट की बहुत सारी इनफार्मेशन ले सकते हो। इस टूल के अंदर आपको यह पता चलता है कि आपका जो पेज है, वह इंडेक्स हुए हैं या नहीं। गूगल के

अंदर इस Tool की मदद से आप यह भी पता लगा सकते हो कि आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है या नहीं और इस टूल की मदद से आप यह भी पता लगा सकते हो कि जो आपकी वेबसाइट पर बैकलिंक बने हुए हैं, वह किस तरीके के बैकलिंक बने हुए हैं तो बहुत सारी इनफार्मेशन आपको इस टूल से मिलती है और यह एक Trusted टूल है क्योंकि ये एक गूगल का Tool है।

5.PageSpeed Insights

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड स्लो है तो इससे यूजर एक्सपीरियंस खराब होता है और यह Technical SEO में आता है तो इस टूल की मदद से आप अपनी वेबसाइट की स्पीड का पता लगा सकते हो कि जो आपकी वेबसाइट की स्पीड है, वह मोबाइल पर कितनी

है और लैपटॉप पर कितनी है और Other डिवाइस पर कितनी है। अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड कम है तो उसका भी आपको इस टूल से पता चल जाता है और अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड कम है तो इससे आपको दिक्कत हो सकती है तो इसलिए आपको अपनी वेबसाइट की स्पीड पर भी ध्यान देना है।

6.alliai.com

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

यह जो टूल है यह आपकी वेबसाइट का पूरा Technical SEO चेक करता है या टूल आपकी वेबसाइट में देखता हैं कि क्या-क्या दिक्कत है आपकी वेबसाइट में क्या आपकी वेबसाइट के ऊपर Schema है या नहीं आपकी वेबसाइट के ऊपर कोई टूटा हुआ लिंक है।या नहीं क्या आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है या नहीं या फिर कोई और दिक्कत है। टेक्निकल तो वह आपको बताता है और इसके साथ-साथ ही उसको कैसे ठीक करना है। इसके बारे में भी आपको बताता है यह टूल

7.deepscrawl.com

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

जैसे सभी टूल्स है उन्हें में से यह भी एक टूल है। यह भी आपकी वेबसाइट का Technical SEO करने में आपकी बहुत मदद करता है। अगर आप इस Tool का इस्तेमाल करते हो तो इससे भी आपको आपकी वेबसाइट पर जो भी टेक्निकल दिक्कत आ रही है, उसके बारे में पता चलता है। उसमें यह बहुत सारी चीज देखता है। जैसे आपकी वेबसाइट की स्पीड कैसी है, आपकी वेबसाइट का स्ट्रक्चर कैसा है। आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है या नहीं। यह सब चीज देखी जाती है इस टूल के द्वारा।

8.surfer.com
surferseo.com
Logo Source:surferseo.com

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

यह भी एक बहुत Useful टूल है। आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हो और अगर आप इसका इस्तेमाल करते हो तो इसका जो इंटरफेस है, वह बहुत ही सिंपल है। कोई भी व्यक्ति इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकता है और अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करते हो तो यह भी आपकी वेबसाइट का Technical SEO करने में आपकी बहुत ज्यादा मदद करता है।

इस टूल की मदद से भी आप अपनी वेबसाइट की बहुत सारी इनफार्मेशन ले सकते हो जो आपको बहुत काम आएगी। आपकी वेबसाइट की रैंकिंग को इंप्रूव करने में अगर आप अपनी वेबसाइट का सही तरीके से Technical SEO करते हो। मतलब जितनी भी टेक्निकल प्रॉब्लम आ रही है, आपकी वेबसाइट पे। अगर आप उनको ठीक कर लेते हो तो इससे आपकी वेबसाइट की रैंकिंग इंप्रूव होती ही है।

9.Indexly.ai

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

यह Tool आपकी वेबसाइट के सभी पेज चेक करता है जो भी आपकी वेबसाइट में पेज है। यह देखा है कि आपकी वेबसाइट के पेज इंडेक्स हुए हैं या फिर नहीं हुए हैं। अगर आपकी वेबसाइट के कुछ पेज इंडेक्स नहीं हुए हैं तो यह आपको बताता है कि क्यों वह पेज इंडेक्स नहीं हुए हैं। आपको क्या करना चाहिए जिससे आपकी वेबसाइट के पेज इंडेक्स हो जाए और इसी के साथ-साथ यह आपकी वेबसाइट का Technical SEO करता है। जो भी चीज Technical SEO में आती है, वह भी आपको बताता है।

10.jetoctopus.com

यह क्या इनफॉरमेशन देता है

अगर आपकी वेबसाइट बड़े लेवल पर है मतलब आपकी वेबसाइट के अंदर ज्यादा कंटेंट है। ज्यादा Products है तो यह टूल आपके लिए बहुत काम का होने वाला है क्योंकि इस टूल की मदद से आप अपनी वेबसाइट को पूरी तरीके से ऑडिट कर सकते हो। मतलब यह देख सकते हो कि कौन सी Technical SEO से रिलेटेड आपकी वेबसाइट में प्रॉब्लम्स आ रही है।

यह टूल आपकी वेबसाइट में बहुत सारी चीज चेक करता है। जैसे आपकी वेबसाइट की स्पीड कैसी है, आपकी वेबसाइट में कंटेंट कैसा है। आपकी वेबसाइट का यूजर एक्सपीरियंस कैसा है। आपकी वेबसाइट में जो विजिट्स लगे हुए हैं, वह कैसे हैं और भी बहुत सारी चीज हैं जो यह टूल चेक करता है।

तो यह कुछ टूल है जिन की मदद से आप अपनी वेबसाइट का Technical SEO अच्छे से चेक कर सकते हो। अगर आप इन टूल्स का सही से इस्तेमाल करते हो तो मुझे उम्मीद है कि आप पूरी तरीके से अपनी वेबसाइट का Technical SEO अच्छा कर पाओगे और अगर आपकी वेबसाइट पर कोई भी दिक्कत आ रही है। Technical SEO से रिलेटेड तो आप उसको ठीक कर सकते हो। बस आपको इन टूल्स का सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए।Smartly तरीके से इस्तेमाल करना है।

Technical SEO Audit Checklist

HTTPSSSL certificate
Mobile-FriendlyGoogle mobile-friendly test
Website SpeedPage Speed Insight or GTmetrix
Index ReportCheck robots.txt and sitemap.xml
No Broken LinksUse Screaming Frog
Canonical TagsProper canonical URLs
Clean URL StructureShort, readable, keyword-rich, and don’t use numbers
Structured DataUse Schema Markup
XML Sitemapsubmit to Google Search Console
Core Web VitalsUser Experience

बहुत सारे लोगों को पता नहीं होता है कि Technical SEO करते समय किन-किन चीजों को ध्यान रखना होता है। काफी लोगों को नहीं पता होता कि क्या-क्या चीज Technical SEO के अंदर आती है। यह मैंने आपके सामने लिस्ट दे दी है। जो भी चीज Technical SEO के अंदर आती है। वह आप देख सकते हो। आपको इन सभी चीजों को अपनी वेबसाइट के ऊपर ठीक करके रखना है। हमेशा अगर आपकी वेबसाइट के अंदर यह सब चीज ठीक है तो आपकी जो वेबसाइट का Technical SEO है, वह हमेशा सही रहेगा।

तो इस आर्टिकल में बस इतना ही मुझे उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा अगर आपको कुछ पूछना है इस आर्टिकल से रिलेटेड या फिर Technical SEO से रिलेटेड तो आप मुझे कमेंट कर सकते हो

Related Articles

  1. AI Tools for Keyword Research क्या होते हैं जानिए बेस्ट AI कीवर्ड रिसर्च टूल्स
  2. Content writing Tools for SEO क्या होते हैं जानिए कुछ बहुत अच्छे कंटेंट राइटिंग टूल्स
  3. Top10 AI SEO Tools जानिए सबसे बेस्ट AI SEO टूल्स
  4. टॉप 10 सबसे जरूरी Small SEO Tools अपनी वेबसाइट की रैंकिंग बढ़ाएँ
  5. SEO Tools Centre क्या है कैसे वेबसाइट को Rank करें
  6. Technical SEO Audit Tools क्या होते हैं कैसे वेबसाइट की परफॉरमेंस को अच्छा करे

Leave a Comment