आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि On page SEO Interview Question क्या होते हैं और इस इंटरव्यू के दौरान आपसे On page SEO Interview Question कैसे पूछे जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सवाल बताऊंगा जो SEO इंटरव्यू में हमेशा पूछे जाते हैं। आपको बस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना है। चलिए शुरू करते हैं।
अगर आपने पहले कभी SEO का इंटरव्यू दिया है तो आपको थोड़ा बहुत पता होगा कि SEO इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन अगर आपने अभी तक कोई SEO इंटरव्यू नहीं दिया है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, मैं आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताऊंगा कि आपसे किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं
On Page SEO Interview Questions
On Page SEO Interview Questions ये बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। ये प्रश्न इंटरव्यू के दौरान कई बार पूछे जाते हैं। आपको इन सभी प्रश्नों को अच्छे से समझना होगा और उनका अभ्यास करना होगा।

- Question:1 On page SEO क्या हैं ?
- Question:2 SEO Friendly URL क्या होता हैं?
- Question:3 Meta Description क्या होता हैं इसकी लिमिट क्या हैं ?
- Question:4 Internal linking क्या हैं ?
- Question:5 Image SEO क्या हैं ?
- Question:6 Canonical Tag क्या होता है?
- Question:7 Lazy Loading क्या होता है और On-Page SEO में इसका क्या रोल है?
- Question:8 Rankmath Plugin On page SEO Score क्या हैं ?
- Question: 9 क्या हम डुप्लीकेट कंटेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं अपनी वेबसाइट पर?
- Question: 10 कंटेंट में जब इमेज ऐड करते हैं तो उसका साइज क्या लेना चाहिए?
- Question: 11 गूगल में कंटेंट को रैंक करवाने के लिए कितने Words का कंटेंट लिखना चाहिए
- Question:12 क्या एक कंटेंट में इमेज लगाना जरुरी होता हैं या नहीं
- Question:13 Keyword Density क्या होती है
- Question:14 Pages में Noindex टैग कब लगाना चाहिए?
- Question:15 keyword stuffing क्या होती है
- Question:16 Black Hat SEO क्या होता है?
- Question:17 क्या एक वेबसाइट के ऊपर AI कंटेंट का इस्तेमाल किया जा सकता हैं
- Question:18 अगर आपका क्लाइंट आपसे कहे कि मेरी वेबसाइट रैंक कर दो कंटेंट कैसे भी लिख दो कही से भी लिख दो तो आप उस टाइम अपने क्लाइंट से क्या कहेंगे?
- Question:19 फीचर्ड इमेज क्या हैं
- Question 20 अगर एक कंटेंट का On-Page-SEO नही किया जाये तो क्या ऐसा कंटेंट रैंक हो सकता हैं या फिर नहीं
| Answers |
| Answer:1 ऑन पेज SEO का मतलब यह है कि हमें अपना कंटेंट को इस तरह से लिखना है कि गूगल हमारे कंटेंट को समझ सके और वह कंटेंट सर्च इंजन में रैंक कर सके। इसके लिए हमें यूनिक कंटेंट लिखना है, अच्छा टाइटल लिखना है, अच्छा डिस्क्रिप्शन लिखना है, इमेज डालना है, कंटेंट को SEO फ्रेंडली बनाना है और इंटरनल लिंकिंग करनी है तो ये कुछ ऐसे काम हैं जो हमें ऑन पेज SEO में करने होते हैं, बाकी चीजें भी इसमें शामिल हैं |
| Answer:2 SEO Friendly URL वह URL होता है जिसे Search Engine अच्छे से समझ सके, में आपको इस तरह से बताता हो, यह देखिए “https://www.example.com/digital-marketing-tips” यह SEO Friendly URL है और यह देखिए “https://www.example.com/page.php?id=1234&ref=xyz’ यह URL SEO Friendly नहीं है क्योंकि इसके अंदर नंबर और अल्फाबेट हैं, तो ऐसा URL SEO Friendly नहीं है |
| Answer:3 Meta Description हमेशा हमारे कंटेंट के टाइटल के नीचे दिखाई देता है और जब भी कोई यूजर गूगल पर कुछ भी सर्च करता है तो उसे मेटा विवरण जरूर दिखाई देता है। इसकी सीमा 160 कैरेक्टर की होती है। यह सीमा सर्च इंजन के लिए अच्छी मानी जाती है। |
| Answer:4 हम अपने कंटेंट के अंदर इंटरनल लिंकिंग करते हैं। हम जो भी कंटेंट लिख रहे हैं, उसमें पहले से लिखे गए कंटेंट की इंटरनल लिंकिंग करते हैं। इंटरनल लिंकिंग हमेशा Relevant होनी चाहिए। |
| Answer:5 Image SEO का मतलब है कि जब आप अपने आर्टिकल में कोई इमेज जोड़ते हैं तो आपको उस इमेज का SEO भी करना होता है ताकि सर्च इंजन को पता चल सके कि आपकी इमेज किस बारे में है। इसमें आपको अपनी इमेज का साइज कम करके अपलोड करना होता है। आपको अपनी इमेज में Alt टेक्स्ट देना होता है। यह सब इसलिए करना होता है ताकि आपकी इमेज का SEO अच्छे से हो सके। |
| Answer:6 जब हमारी वेबसाइट पर डुप्लिकेट कंटेंट होता है तो हम कैनोनिकल टैग का उपयोग करते हैं और इस टैग का उपयोग करके हम Google को बताते हैं कि कौन सा कंटेंट ओरिजिनल है। |
| Answer:7 लेजी लोडिंग का मतलब है कि जब कोई आपके कंटेंट को ओपन करता है तो आपके कंटेंट को ओपन होने में कितना समय लगता है, इमेज को लोड होने में कितना समय लगता है ये सब इसमें देखा जाता है, अगर आपने अपने कंटेंट में हैवी इमेज का इस्तेमाल किया है तो इस कंडीशन में आपकी वेबसाइट का लोडिंग टाइम बहुत ज्यादा बढ़ सकता है, इसकी वजह से आपकी रैंकिंग भी डाउन हो सकती है |
| Answer:8 Rankmath plugin SEO स्कोर का मतलब यह है कि जब भी आप कोई आर्टिकल लिखते हैं, उस समय Rankmath plugin आपको एक स्कोर देता है। यह स्कोर 100 में से दिया जाता है और यह स्कोर जितना ज्यादा होता है इसका मतलब है कि आपने अपने कंटेंट का On-Page-SEO अच्छा किया है और यह स्कोर जितना कम होता है इसका मतलब है कि आपके कंटेंट का On-Page-SEO अभी सही नहीं हुआ है। |
| Answer:9 नहीं, हम अपनी वेबसाइट पर डुप्लीकेट कंटेंट का इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि अगर हम किसी दूसरी वेबसाइट से कॉपी पेस्ट करके कंटेंट लिखते हैं तो गूगल इस बात को आसानी से समझ लेता है इसलिए हमें हमेशा यूनिक कंटेंट ही लिखना चाहिए |
| Answer:10 जब आर्टिकल में इमेज ऐड करो तो उसका साइज 100KB से 150KB के बिच रख सकते हो |
| Answer:11 एक अच्छे कंटेंट की जो लेन्थ हैं वो 8,00 वर्ड्स से ऊपर होना चाहिए ऐसा कंटेंट सर्च इंजिन में अच्छा रैंक करता हैं |
| Answer:12 हां, कंटेंट में इमेज डालना जरूरी है क्योंकि इमेज डालने से यूजर आपकी वेबसाइट पर ज्यादा देर तक रुकते हैं और इससे आपकी वेबसाइट का एंगेजमेंट रेट बढ़ता है, ये अच्छी बात है |
| Answer:13 कीवर्ड डेंसिटी का मतलब है कि आपके कंटेंट में कितनी बार इस्तेमाल किया गया हैं। कीवर्ड डेंसिटी हमेशा 1% से 2% के बीच होनी चाहिए। |
| Answer:14 Noindex Tag उन पेजों पर लगाया जाता है जब हम नहीं चाहते कि उस पेज या पोस्ट को इंडेक्स किया जाए। इसमें हम कुछ इस तरह के पेज रख सकते हैं जैसे, Privacy Policy, Terms and Condition |
| Answer:15 कीवर्ड स्टफिंग का मतलब है कि कोई व्यक्ति अपने कंटेंट में अपने कीवर्ड को बहुत बार जोड़ रहा है ताकि उसका कंटेंट रैंक कर सके लेकिन अगर आप अपने कंटेंट में बहुत ज्यादा कीवर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह कीवर्ड स्टफिंग हो जाती हैं और यह स्पैमिंग के अंतर्गत आता है। कीवर्ड स्टफिंग नहीं करनी चाहिए। |
| Answer:16 ब्लैक हैट एसईओ वह एसईओ है जिसमें कोई व्यक्ति अपने कंटेंट को रैंक करने के लिए कुछ गलत तरीकों का इस्तेमाल करता है, जैसे डुप्लिकेट कंटेंट, एआई कंटेंट कीवर्ड स्टफिंग, पेड बैकलिंक्स प्राप्त करना, ये सभी ब्लैक हैट एसईओ के अंतर्गत आते हैं, लेकिन यह सब करना सही नहीं है। |
| Answer:17 हां, ऐसा किया जा सकता है लेकिन कोई भी सर्च इंजन AI कंटेंट को लंबे समय तक रैंक नहीं करता है। सर्च इंजन हमेशा मानव द्वारा लिखे गए कंटेंट को रैंक करते हैं। अगर आप AI से कंटेंट लिख वाते हो तो यह कुछ समय के लिए रैंक कर सकता है लेकिन लंबे समय तक नहीं। |
| Answer:18 उस समय मैं अपने client से पूछूंगा कि आपका लक्ष्य क्या है, क्या आपका लक्ष्य short term ranking पाना है या आपका लक्ष्य long term ranking पाना है, अगर आपका लक्ष्य short term है तो मैं उसके हिसाब से content लिखूंगा और अगर आपका लक्ष्य long term है तो मैं उसके हिसाब से content लिखूंगा |
| Answer:19 फीचर्ड इमेज वो इमेज होती हैं जिस इमेज को देख कर ये पता चलता हैं कि कंटेंट किस बारे में हैं ये फीचर्ड इमेज हर एक कंटेंट की अलग अलग होती हैं |
| Answer:20 हां, अगर किसी कंटेंट का On Page SEO नहीं किया गया है तो ऐसा कंटेंट रैंक कर सकता है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, कंटेंट यूनिक होना चाहिए, कहीं से कॉपी नहीं किया हुआ होना चाहिए और कंटेंट डिटेल में लिखा होना चाहिए, लंबा कंटेंट रैंक कर सकता है |
- Technical SEO Interview Questions इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ज़रूरी सवाल और जवाब
- SEO Interview Questions In Hindi जानिए कुछ जरूरी क्वेश्चन जो SEO इंटरव्यू में पूछे जाते हैं

मेरा नाम जानू है, मैं कई सालों से SEO कर रहा हूँ। मुझे SEO करते हुए 5 साल से ज़्यादा हो गए हैं। हमारी वेबसाइट का एक ही लक्ष्य है कि जो भी लोग SEO सीखना चाहते हैं उनका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। हम अपनी तरफ़ से पूरी मेहनत करते हैं ताकि लोग SEO के बारे में सही से जान सकें जिससे आप अपने डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं