[100% Working] Mobile SEO क्या होता हैं कैसे करते हैं

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Mobile SEO क्या होता है, यह कैसे काम करता है और आप अपनी वेबसाइट के लिए Mobile SEO कैसे कर सकते हो। Mobile SEO से रिलेटेड हर चीज मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा।

आज के टाइम में ज्यादातर लोग जो आते हैं, आपकी वेबसाइट के ऊपर वह मोबाइल से ही आते हैं। मोबाइल यूजर्स दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिस वजह से अगर आपकी वेबसाइट मोबाइल Friendly नहीं है तो आपकी वेबसाइट की रैंकिंग डाउन जा सकती है। इसलिए आपको यह चीज ध्यान में रखनी है कि आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली होनी चाहिए।

Mobile SEO क्या होता हैं

Mobile SEO एक ऐसा प्रोसेस होता है जिसमें आप अपनी वेबसाइट को पूरी तरीके से मोबाइल फ्रेंडली बनाते हो और अगर आपकी वेबसाइट पर कोई आता है। मोबाइल के जरिए तो आपकी वेबसाइट अच्छे से काम कर सके।इसलिए हम मोबाइल फ्रेंडली वेबसाइट बनाते हैं। मोबाइल सो करने से यूजर एक्सपीरियंस भी अच्छा होता है।

Mobile SEO

अगर आप अपनी वेबसाइट को जल्दी इंडेक्स करवाना चाहते हो। गूगल के अंदर तो इसमें भी आपका Mobile SEO हेल्प करेगा क्योंकि गूगल हमेशा ऐसी वेबसाइट को जल्दी रैंक करता है जो मोबाइल फ्रेंडली होती है और ऐसी वेबसाइट के पेज को जल्दी कॉल करता है जो वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली होती है तो इसलिए Mobile SEO इग्नोर करना बहुत बड़ी गलती है।

Mobile SEO Services क्या होती हैं

Mobile SEO सर्विसेज यह आपको प्रोफेशनल्स द्वारा दी जाती है या फिर एजेंसीज द्वारा में दी जाती है। इसमें क्या होता है कि अगर आप Agency को अपनी वेबसाइट देते हो तो यह एजेंसीज आपकी वेबसाइट को पूरी तरीके से मोबाइल के लिए ऑप्टिमाइज करती है और मोबाइल फ्रेंडली बनाती हैं और आपकी वेबसाइट का यूजर एक्सपीरियंस अच्छा करती है। मोबाइल के ऊपर यह बहुत

सारी चीज देखती हैं।आपकी वेबसाइट के अंदर यूजर एक्सपीरियंस को अच्छा करती है। सर्च इंजन के लिए सही से काम करेगी कि नहीं, आपकी वेबसाइट यह भी देखती है और इसके साथ ही यह भी देखती है कि आपकी वेबसाइट की स्पीड सही है या नहीं। अगर कम है आपकी वेबसाइट की स्पीड तो उसको भी ठीक करती है मोबाइल के ऊपर।

Mobile SEO Test क्या है और कैसे करे

Mobile SEO टेस्ट करने से आपको यह पता चलता है कि आपकी जो वेबसाइट है, वह मोबाइल फ्रेंडली है या नहीं। मतलब जब आपकी वेबसाइट पर कोई व्यक्ति अगर मोबाइल से आता है तो क्या आपकी वेबसाइट सही से काम करती है या नहीं। आपके Interface वेबसाइट के सही से दिखते हैं या नहीं। आपकी वेबसाइट सही से लोड होती है या नहीं। टैक्स सही से दिखता है या नहीं। इमेज सही से दिखती है या नहीं। यह सब चीज इसके अंदर चेक की जाती है।

Mobile SEO टेस्ट करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि इससे आपको यह पता चल जाता है कि अगर आपकी वेबसाइट मोबाइल पर सही से काम नहीं कर रही है तो क्या रीजन है जिस वजह से आपकी वेबसाइट मोबाइल Friendly नहीं है। आप उसको ठीक कर सकते हो। फिर आपकी रैंकिंग डाउन नहीं होगी। इससे अगर आप उसको टाइम से ठीक कर लेते हो तो अगर आपने टाइम से ठीक नहीं किया तो आपकी रैंकिंग डाउन भी हो सकती है तो इसलिए जो भी दिक्कत हो, उसको जल्दी से ठीक करना है।

अब, अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपकी वेबसाइट मोबाइल-फ्रेंडली है या नहीं, तो आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा: “pagespeed.web.dev“। यह एक बहुत भरोसेमंद वेबसाइट है। बस इस वेबसाइट पर जाएं, अपनी वेबसाइट का URL डालें, और यह आपको बता देगा कि आपकी वेबसाइट कितने प्रतिशत मोबाइल-फ्रेंडली है। तो आप इस टूल का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, यह वेबसाइट आपको यह भी बताती है कि आपकी वेबसाइट की परफॉर्मेंस पर किन दिक्कतों का असर पड़ रहा है आपको यहां बहुत सारी उपयोगी जानकारी मिलती है।

Mobile SEO Checklist Mobile SEO कैसे करे

मैं आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहा हूं। अगर आपने इनको फॉलो कर लिया तो आपकी पूरी तरह से वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली बन जाएगी और आपकी पूरी वेबसाइट SEO फ्रेंडली बन जाएगी।

Mobile friendly theme

आप जब भी अपनी वेबसाइट के ऊपर थीम्स इस्तेमाल करोगे तो थीम को इंस्टॉल करने से पहले एक बात को ध्यान में रख लो कि वह थीम आपके मोबाइल रेस्पॉन्सिव होनी चाहिए। मतलब मोबाइल पर उसको कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सके। सभी फीचर्स उस theme के अच्छे से काम कर सके। मोबाइल पर ऐसी थीम का इस्तेमाल करना है।

अगर आप मुझसे पूछें कि कौन सी थीम मोबाइल-फ्रेंडली हैं, तो मैं GeneratePress और Astra की सलाह दूँगा। ये दोनों थीम बहुत बढ़िया हैं; आप इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लाइटवेट थीम भी हैं, इसलिए ये आपकी वेबसाइट की परफॉर्मेंस पर बुरा असर नहीं डालेंगी, और इनका डिज़ाइन भी अच्छा है।

Astra WordPress Theme सिर्फ 10 मिनट में वर्डप्रेस में इस थीम को इंस्टॉल करें

Fast loading website

यह एक बहुत ही जरूरी चीज है। आपकी वेबसाइट की स्पीड फास्ट होनी चाहिए। इससे आपको बहुत ही ज्यादा बेनिफिट्स मिलता है। सर्च इंजन में इससे आपकी रैंकिंग भी अच्छी होती है। अगर आपको आपकी वेबसाइट की स्पीड फास्ट करनी है तो इसके लिए आपको इमेज को कंप्रेस करना होगा। जो भी आप इमेज इस्तेमाल कर रहे हो। अपने कंटेंट के अंदर उनको कंप्रेस करके ही ऐड करना है और इसके साथ साथी कोई भी बेकार का कोड अपनी वेबसाइट के ऊपर नहीं लगाना है।

जैसे मैंने आपको बताया कि अगर आपकी वेबसाइट की स्पीड अच्छी होगी तो इससे यूजर एक्सपीरियंस अच्छा होता है तो आपको इस चीज का ध्यान रखना है। वेबसाइट की स्पीड बहुत ही मैटर करती है। रैंकिंग के अंदर आपको प्लगिंस भी कोई अगर आप एक्स्ट्रा प्लगइन इस्तेमाल कर रहे हो अपनी वेबसिएट के ऊपर। तो उसको हटा देना है। फालतू के प्लगिंस नहीं रखने हैं। कोई बेकार का कोड नहीं रखना हैं जिससे आपकी वेबसाइट की स्पीड स्लो हो। आपको हमेशा फास्ट वेबसाइट इस्तेमाल करनी है।

Front size and Paragraph का ध्यान रखो

जब आप कंटेंट लिखते हो तो कंटेंट के अंदर आप कुछ हेडिंग भी लेते हो। कुछ मन हैडिंग भी लेते हो। कुछ सब हैडिंग भी लेते हो तो आपको हैडिंग लेते समय एक चीज यह भी देखनी है कि आपकी जो हेडिंग है, वह मोबाइल में कैसी दिख रही है। मतलब मोबाइल के हिसाब से वह सही भी है या नहीं। यूजर को रीड करने में आसानी हो रही है या नहीं। अगर आपको ऐसा लगता है कि

आपकी जो हेडिंग है, उसको रीड करने में मुश्किल हो रही है। मोबाइल के अंदर तो आपको ठीक करना है और इसके साथ ही पैराग्राफ का भी आपको ध्यान रखना है। छोटे पैराग्राफ लिखने हैं जो मोबाइल Users के लिए अच्छे होते हैं।

होस्टिंग अच्छी लो

जब आप कोई वेबसाइट बनाते हैं, तो आपको होस्टिंग प्रोवाइडर से होस्टिंग लेनी होती है। कुछ लोग सस्ती, लो-क्वालिटी होस्टिंग चुनते हैं, जो बाद में ठीक से काम नहीं करती। इसका आपकी वेबसाइट पर बुरा असर पड़ता है; वेबसाइट की स्पीड धीमी हो जाती है, और वेबसाइट बार-बार डाउन भी हो सकती है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको अच्छी होस्टिंग चुननी चाहिए जो भरोसेमंद तरीके से काम करे। सबसे सस्ते ऑप्शन के पीछे न भागें; होस्टिंग प्रोवाइडर चुनते समय अच्छी सर्विस पाने पर ध्यान दें।

Pop-ups और ads को minimize करें

आपने कई ऐसी वेबसाइट्स देखी होंगी जिन पर बहुत सारे विज्ञापन और पॉप-अप दिखते हैं। मैं आपको बता दूं, ऐसे वेबसाइट्स से यूज़र्स परेशान हो जाते हैं और उन्हें छोड़ देते हैं। इसलिए, आपको यह पक्का करना होगा कि आपकी वेबसाइट पर विज्ञापन सही

जगह पर लगे हों। अगर वे सही जगह पर नहीं हैं, तो आपको उन्हें ठीक करना होगा। साथ ही, अगर आप कोई पॉप-अप इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें इस तरह से डिज़ाइन किया जाना चाहिए कि वे यूज़र को परेशान न करें। अगर यूज़र को कोई दिक्कत होती है, तो वे आपकी वेबसाइट छोड़कर दूसरी वेबसाइट पर चले जाएंगे।

इस आर्टिकल में बस इतना ही। मुझे उम्मीद है कि आपको समझ आ गया होगा कि मोबाइल SEO क्या है और इसे कैसे करते हैं। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो आप कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Comment